लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हसन इब्न अली

सूची हसन इब्न अली

हसन इब्न अली या अल-हसन बिन अली (अरबी: الحسن بن علي بن أﺑﻲ طالب यानि हसन, पिता का नाम अली सन् 625-671) खलीफ़ा अली अ० के बड़े बेटे थे। आप अली अ० के बाद कुछ समय के लिये खलीफ़ा रहे थे। माविया, जो कि खुद खलीफा बनना चाहता था, आप से संघर्ष करना चाहता था पर आपने इस्लाम में गृहयुद्ध (फ़ितना) छिड़ने की आशंका से ऐसा होने नहीं दिया। इमाम हसन उस समय के बहुत बड़े विद्वान थे। इमाम हसन ने उसको सन्धि करने के लिये मजबूर कर दिया। जिसके अनुसार वो सिर्फ़ इस्लामी देशों पर शासन कर सकता है, पर इस्लाम के कानूनो में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उसका शासन केवल उसकी मौत तक ही होगा उस्को किसी को ख़लीफा बनाने का अधिकार नहीं होगा। उस्को इसलाम के सभी नियमो का पालन करना होगा। उसके मरने के बाद ख़लीफा फिर हसन अ० होगे। यदि हसन अ० कि मर्त्यु हो जाय तो इमाम हुसेन को ख़लीफा माना जायगा। इस्के अलावा भी और शर्त थी पर मविया अपने पुत्र को भी खलीफा बनाना चाहता था जो कि बहुत बड़ा अधर्मी था। ने धोके से इमाम हसन को जहर दिलवा कर शहिद करवा दीया। और अपने मरने से पहले अपने बेटे यजीद को ख़लीफा बना दिया। इस पर भी हुसेन अ.स. ने युद्ध नहीं किया बल्कि अल्लाह कि रज़ा के लिये खूँरेजी से दूर रहे। .

20 संबंधों: द्वादशी शिया, पैगम्बर मुहम्मद के नाम, फ़ातिमा, भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची, भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली, मुआविया प्रथम, मौलाना वहीदुद्दीन खान, राशिदून ख़लीफ़ा, राशिदून ख़िलाफ़त, शिया इस्लाम, हिन्दी पुस्तकों की सूची/य, हुसैन इब्न अली, होन्नामाना केरे, ख़लीफ़ाओं की सूची, कृति फौजदार, अबू मिखनाफ, अली इब्न अबी तालिब, अहल अल-बैत, अग्रहार बेलगुलि, उमय्यद परिवार

द्वादशी शिया

ईरान के अधिकतर लोग बारहवे शिया हैं - तबरीज़ की एक मस्जिद में द्वादशी शिया या बारहवे शिया या इमामी शिया (अरबी:, अथ़ना अशरियाह​; फ़ारसी:, शिया दवाज़देह एमामी; अंग्रेज़ी: Twelver Shia) शिया इस्लाम की सबसे बड़ी शाखा है। यह मानते हैं कि इनके पहले बारह इमाम (धार्मिक नेता) दिव्य रूप से चुने हुए थे। इनकी मान्यता है कि बारहवे (यानि अंतिम) इमाम जो ८७३-८७४ ईसवी में ग़ायब हो गए थे, भविष्य में लौट कर आएँगे। इन आने वाले बारहवे इमाम को 'महदी' कहा जाता है। पूरे शिया समुदाय में से लगभग ८५% बारहवे शिया ही होते हैं।, Ali Aldosari, pp.

नई!!: हसन इब्न अली और द्वादशी शिया · और देखें »

पैगम्बर मुहम्मद के नाम

मुहम्मद के नाम और शीर्षक: परम्परा (हदीस) के मुताबिक, इस्लाम में पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के कम से कम 99 नाम है, जिन्हें "अस्मा अन- नबी " (अरबी: اسماء النبي, Asmāʾ an-Nabī) के रूप में जाना जाता हैं| अरबी सुलेख मे पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का नाम .

नई!!: हसन इब्न अली और पैगम्बर मुहम्मद के नाम · और देखें »

फ़ातिमा

फ़ातिमा बिन्ते मुहम्मद (Fāṭimah bint Muḥammad) (فاطمة;; especially colloquially: जन्म c. 605 या 615Ordoni (1990) pp.42-45 – मृत्यु 28 अगस्त 632)फ़ातिमा को हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा कहा जाता है। उनकी उपाधियां ज़हरा, सिद्दीक़ा, ताहिरा, ज़ाकिरा, राज़िया, मरज़िया, मुहद्देसा व बतूल हैं। वे हज़रत मुहम्मद और खतीजा की पुत्री अली की पत्नी, हसन और हुसैन की मां थीं। अहले बैत की सदस्य थीं। "Fatimah", Encyclopaedia of Islam.

नई!!: हसन इब्न अली और फ़ातिमा · और देखें »

भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची

भारत के प्रधानमंत्री भारत गणराज्य की सरकार के मुखिया हैं। भारत के प्रधानमंत्री, का पद, भारत के शासनप्रमुख (शासनाध्यक्ष) का पद है। संविधान के अनुसार, वह भारत सरकार के मुखिया, भारत के राष्ट्रपति, का मुख्य सलाहकार, मंत्रिपरिषद का मुखिया, तथा लोकसभा में बहुमत वाले दल का नेता होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का नेतृत्व करता है। भारत की राजनैतिक प्रणाली में, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल में का वरिष्ठ सदस्य होता है। .

नई!!: हसन इब्न अली और भारत के प्रधान मंत्रियों की सूची · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली

भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इन्सैट) का पहला उपग्रह अप्रैल 1982 में छोड़ा गया था। भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इन्सैट) इसरो द्वारा शुरू बहुउद्देशीय भू स्थिर उपग्रहों की एक श्रृंखला है जो दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान और खोज और बचाव कार्य के लिए उपयोग होता है। 1983 में शुरु किया हुआ इनसैट, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी देशीय संचार प्रणाली है। यह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग, दूरसंचार विभाग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, आकाशवाणी और दूरदर्शन चैनल के एक संयुक्त उद्यम है। सचिव-स्तर इनसैट समन्वय समिति के ऊपर इनसैट प्रणाली के समग्र समन्वय और प्रबंधन टिकी हुई है। इनसैट उपग्रहों भारत के टीवी और संचार आवश्यकताओं की सेवा करने के लिए विभिन्न बैंड में ट्रांसपोंडर (सी, एस, विस्तारित सी और यू) प्रदान करते हैं। इसरो अंतर्राष्ट्रीय कोसपस-सारसट (Cospas-Sarsat) कार्यक्रम के एक सदस्य के रूप में दक्षिण एशियाई और हिंद महासागर क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान के लिए संकट चेतावनी संकेतों को प्राप्त करने के लिए उपग्रहों के ट्रांसपोंडर (ओं) का इस्तेमाल करते है। .

नई!!: हसन इब्न अली और भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली · और देखें »

मुआविया प्रथम

मुआविया प्रथम; Muawiyah I: (602-680 ईस्वी)रशीदुन ख़िलाफत में तीसरे ख़लीफा उस्मान बिन अफ्फान के भतीजे थे ख़िलाफते राशिदा में ख़लीफा हज़रत उमर रज़ी० से हज़रत अली रज़ी० तक सीरिया के गवर्नर बने रहे। इन्होनें उमय्यद वंश या उमय्यद खिलाफत की स्थापना की थी। .

नई!!: हसन इब्न अली और मुआविया प्रथम · और देखें »

मौलाना वहीदुद्दीन खान

मौलाना वाहिद्दीन खान: (जन्म 1 जनवरी 1 9 25) एक विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता है। उन्होंने सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव के संरक्षण में, दूसरों के बीच, डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया है; पद्म भूषण, जनवरी 2000 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान; मदर टेरेसा और राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार (2009) द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार। अबूज़हबी में सैयदियाना इमाम अल हसन इब्न अली शांति पुरस्कार (2015) से उन्हें सम्मानित किया गया था। इन्हों ने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है। और ईटीवी उर्दू, ज़ी सलाम, ब्रिज टीवी, आईटीवी, एआरआई डिजिटल, क्यू टीवी, आज टीवी आदि पर व्याख्यान देते रहते हैं। .

नई!!: हसन इब्न अली और मौलाना वहीदुद्दीन खान · और देखें »

राशिदून ख़लीफ़ा

खलीफ़ा राशिदून: (خلیفۃ راشدون) - रुष्द व हिदायत पाये खलीफ़ा। सुन्नी मुसलमानों के लिए पैगम्बर मुहम्मद की मृत्यु के बाद, सन् ६३२ से लकर सन् ६६१ के मध्य के खलीफ़ा (प्रधानों) को राशिदून या अल खलीफ़ उर्र-राशिदून (सही दिशा में चलते हुए) कहते हैं। कार्यकाल के अनुसार ये चार खलीफ़ा हैं। (इब्न माजा, अबी दाऊद).

नई!!: हसन इब्न अली और राशिदून ख़लीफ़ा · और देखें »

राशिदून ख़िलाफ़त

रशीदुन खिलाफ; الخلافة الراشدية '‏‎: अल.

नई!!: हसन इब्न अली और राशिदून ख़िलाफ़त · और देखें »

शिया इस्लाम

अरबी लिपि में लिखा शब्द-युग्म "मुहम्मद अली" इस शिया विश्वास को दिखाता है कि मुहम्मद और अली में निष्ठा दिखाना एक समान ही है। इसको उलटा घुमा देने पर यह "अली मुहम्मद" बन जाता है। शिया एक मुसलमान सम्प्रदाय है। सुन्नी सम्प्रदाय के बाद यह इस्लाम का दूसरा सबसे बड़ा सम्प्रदाय है जो पूरी मुस्लिम आबादी का केवल १५% है। सन् ६३२ में हजरत मुहम्मद की मृत्यु के पश्चात जिन लोगों ने अपनी भावना से हज़रत अली को अपना इमाम (धर्मगुरु) और ख़लीफा (नेता) चुना वो लोग शियाने अली (अली की टोली वाले) कहलाए जो आज शिया कहलाते हैं। लेकिन बहोत से सुन्नी इन्हें "शिया" या "शियाने अली" नहीं बल्कि "राफज़ी" (अस्वीकृत लोग) नाम से बुलाते हैं ! इस धार्मिक विचारधारा के अनुसार हज़रत अली, जो मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद दोनों थे, ही हजरत मुहम्मद साहब के असली उत्तराधिकारी थे और उन्हें ही पहला ख़लीफ़ा (राजनैतिक प्रमुख) बनना चाहिए था। यद्यपि ऐसा हुआ नहीं और उनको तीन और लोगों के बाद ख़लीफ़ा, यानि प्रधान नेता, बनाया गया। अली और उनके बाद उनके वंशजों को इस्लाम का प्रमुख बनना चाहिए था, ऐसा विशवास रखने वाले शिया हैं। सुन्नी मुसलमान मानते हैं कि हज़रत अली सहित पहले चार खलीफ़ा (अबु बक़र, उमर, उस्मान तथा हज़रत अली) सतपथी (राशिदुन) थे जबकि शिया मुसलमानों का मानना है कि पहले तीन खलीफ़ा इस्लाम के गैर-वाजिब प्रधान थे और वे हज़रत अली से ही इमामों की गिनती आरंभ करते हैं और इस गिनती में ख़लीफ़ा शब्द का प्रयोग नहीं करते। सुन्नी मुस्लिम अली को (चौथा) ख़लीफ़ा भी मानते है और उनके पुत्र हुसैन को मरवाने वाले ख़लीफ़ा याजिद को कई जगहों पर पथभ्रष्ट मुस्लिम कहते हैं। इस सम्प्रदाय के अनुयायियों का बहुमत मुख्य रूप से इरान,इराक़,बहरीन और अज़रबैजान में रहते हैं। इसके अलावा सीरिया, कुवैत, तुर्की, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, ओमान, यमन तथा भारत में भी शिया आबादी एक प्रमुख अल्पसंख्यक के रूप में है। शिया इस्लाम के विश्वास के तीन उपखंड हैं - बारहवारी, इस्माइली और ज़ैदी। एक मशहूर हदीस मन्कुनतो मौला फ़ हा जा अली उन मौला, जो मुहम्मद साहब ने गदीर नामक जगह पर अपने आखरी हज पर खुत्बा दिया था, में स्पष्ट कह दिया था कि मुसलमान समुदाय को समुदाय अली के कहे का अनुसरण करना है। .

नई!!: हसन इब्न अली और शिया इस्लाम · और देखें »

हिन्दी पुस्तकों की सूची/य

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हसन इब्न अली और हिन्दी पुस्तकों की सूची/य · और देखें »

हुसैन इब्न अली

इमाम हुसैन (अल हुसैन बिन अली बिन अबी तालिब, यानि अबी तालिब के पोते और अली के बेटे अल हुसैन, 626 AH -680 AH) अली रदियल्लाहु के दूसरे बेटे थे और इस कारण से पैग़म्बर मुहम्मद के नाती। आपका जन्म मक्का में हुआ। आपकी माता का नाम फ़ातिमा ज़हरा था | इमाम हुसैन को इस्लाम में एक शहीद का दर्ज़ा प्राप्त है। शिया मान्यता के अनुसार वे यज़ीद प्रथम के कुकर्मी शासन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए सन् 680 AH में कुफ़ा के निकट कर्बला की लड़ाई में शहीद कर दिए गए थे। उनकी शहादत के दिन को आशूरा (दसवाँ दिन) कहते हैं और इस शहादत की याद में मुहर्रम (उस महीने का नाम) मनाते हैं। .

नई!!: हसन इब्न अली और हुसैन इब्न अली · और देखें »

होन्नामाना केरे

होन्नामाना केरे होन्नामाना केरे(कन्नड़: ಹೊನ್ನಮ್ಮನ ಕೆರೆ) कुर्ग का सबसे बड़ी झील सोम्वर्पेत तलुक्, कुर्ग जिला, कर्नाटक में है। होन्नामाना केरे एक पर्यटक जगह है। शोम्वर्पेत से 6 किमी दूर दोद्दमल्थे गांव मे है। झील कॉफी सम्पदा और चट्टानों सहित सुंदर परिदृश्य से घिरा हुआ है। गोरि पर्व पर हर वर्ष विशेष पूजा होति है। .

नई!!: हसन इब्न अली और होन्नामाना केरे · और देखें »

ख़लीफ़ाओं की सूची

यह उन शासकों की एक सूची है जिन्हें ख़लीफ़ा का शीर्षक (पद), इस्लामी राज्य के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता होते हैं, जिन्हें ख़लीफ़ा के रूप में जाना जाता है, ख़लीफ़ा हजरत मुहम्मद साहब के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में शासन करते थे। .

नई!!: हसन इब्न अली और ख़लीफ़ाओं की सूची · और देखें »

कृति फौजदार

कृति फौजदार का बचपन बिहार के एक प्राचीन गांव वैशाली, में बीता जो कि जैन धर्म की जन्मभूमि और बुद्ध की कर्म भूमि है। पांचवीं कक्षा तक उन्होंने शिक्षा दो स्कूलों से प्राप्त की, जिसमें एक निजी था, क्योंकि वहां शिक्षा की दर सबसे अच्छा था और दूसरा सरकारी स्कूल था, क्योंकि निजी स्कूल को कहीं से भी मान्यता प्राप्त नहीं थे। पांचवीं कक्षा के बाद आगे की शिक्षा उन्होंने मध्य प्रदेश से अपनी मसी के पास रह कर करी।  आजकल वे कर्नाटक के शहर हसन में मौजूद इसरो में 2013 से बतौर कंप्यूटर वैज्ञानिक काम करती हैं। वे संस्था में मौजूद मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) में काम करती हैं जिस पर भू-स्थित उप्ग्रिहों जैसे- इनसेट (INSATs), जीसेट (GSATs) और आईआरऐनएसएस (IRNSSs) के पर्यवेक्षण का उपक्रम है। भू-स्थित उपग्रह जमीन से 36000 किमी ऊपर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं। यह उपग्रह पृथ्वी के साथ समकाल में चलते हैं और स्थिर लगते हैं और लंबे समय से स्थिरता बनाए रखने के कारण मौसम और संचार के लिए बहुत अमूल्य साबित होते हैं। मंगल परियोजना में कृति और बाकि  मास्टर कंट्रोल सुविधा टीम ने यह सुनिश्चित करना था कि उपग्रह स्वस्थ  रहे और उस पर सूर्य और चंद्रमा ग्रुत्वकर्षण का कोई बुरा प्रभाव न हो। .

नई!!: हसन इब्न अली और कृति फौजदार · और देखें »

अबू मिखनाफ

अबू मिखनाफ या इब्न याह्या इब्न सईद इब्न मिखनाफ अल-कूफ़ी 8 वीं सताब्दी के एक शास्त्रीय मुस्लिम इतिहासकार थे। .

नई!!: हसन इब्न अली और अबू मिखनाफ · और देखें »

अली इब्न अबी तालिब

अली इब्ने अबी तालिब (अरबी: علی ابن ابی طالب) का जन्‍म 17 मार्च 600 (13 रजब 24 हिजरी पूर्व) मुसलमानों के तीर्थ स्थल काबा के अन्दर हुआ था। वे पैगम्बर मुहम्मद (स.) के चचाजाद भाई और दामाद थे और उनका चर्चित नाम हज़रत अली है। वे मुसलमानों के खलीफा के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 656 से 661 तक राशिदून ख़िलाफ़त के चौथे ख़लीफ़ा के रूप में शासन किया, और शिया इस्लाम के अनुसार वे632 to 661 तक पहले इमाम थे। इसके अतिरिक्‍त उन्‍हें पहला मुस्लिम वैज्ञानिक भी माना जाता है। उन्‍होंने वैज्ञानिक जानकारियों को बहुत ही रोचक ढंग से आम आदमी तक पहुँचाया था। .

नई!!: हसन इब्न अली और अली इब्न अबी तालिब · और देखें »

अहल अल-बैत

अहल अल-बैत: "अह्ल" का अर्थ 'लोग' और "बैत" का अर्थ 'घर', यानी घर के लोग, मतलब इस्लाम में मुहम्मद साहब के परिवार और घर वालों को "अहल-ए-बैत" या:अहल अल-बैत" कहते हैं।Ahl al-Bayt, Encyclopedia of Islam उनको शिया वर्ग बहुत विद्वान मानता है। सभी मुसलमान अहल अल-बायत का बहुत आदर करते हैं। .

नई!!: हसन इब्न अली और अहल अल-बैत · और देखें »

अग्रहार बेलगुलि

अग्रहार बेलगुलि (कन्नड: ಅಗ್ರಹಾರ ಬೆಳಗುಲಿ) कर्नाटक के हासन जिले का एक गाँव है। 'अग्रहार' शब्द इस बात का परिचायक है कि इस गाँव में बड़ी संख्या में ब्राह्मण पण्दित निवास करते थे जो षड्कर्मों को पूरा करते थे। किन्तु वर्तमान समय में वहाँ केवल तीन-चार ब्राह्मण परिवार ही हैं, Census Village code.

नई!!: हसन इब्न अली और अग्रहार बेलगुलि · और देखें »

उमय्यद परिवार

उमय्यद परिवार या उमय्यद वंश, जिसका नाम उमय्या इब्न अब्द शम्स से निकला है। उमाय्या के महान-पोते मुआवियाह ने 661 ईस्वी में उमाय्याद खिलाफत की स्थापना की, और अपनी राजधानी दमिश्क, सीरिया को स्थानांतरित कर दी। मुअवियाह की शाखा जो मुअवियाह की थी, वह 684 में मुआविया द्वितीय के पदोन्नति के बाद शक्ति का अभ्यास करने के लिए बंद हो गई थी। और खिलाफत को मारवानिद शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था, जो कि खिलाफत पर शासन करना जारी रखा था और 750 में अब्बासी खलिफाओ द्वारा हत्या उमय्यद खलीफा कर दी जाती थी।। जिसके बाद अब्द अल-रहमान नामित उमायद खलीफा ने नरसंहार से भाग कर इबेरियन प्रायद्वीप (अल-आँडालस) में एक अमीर रूप शासन किया, जहां उन्होंने कॉर्डोबा शहर से एक स्वतंत्र अमीरात का शासन किया। उनके वंश ने कोर्डोबा के अमीरात पर शासन करना जारी रखा जो 11 वीं शताब्दी तक रहा, .

नई!!: हसन इब्न अली और उमय्यद परिवार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हसन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »