लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हलब

सूची हलब

हलब (अलेप्पो) (अरबी:, अंग्रेज़ी: Aleppo) सीरिया के उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा एक नगर है जो प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के मध्य व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। जनसंख्या के हिसाब (२००४ में २१ लाख) से यह सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। लगभग ८० प्रतिशत सुन्नी मुस्लिम जनवास के अलावे यहाँ ईसाई (मुख्यतः अर्मेनियाई) और यहूदी भी रहते हैं। यह शहर हलब प्रान्त की राजधानी भी है। .

20 संबंधों: प्राचीन अलेप्पो शहर, यहूदी मन्दिर अलप्पो, सीरिया, सीरिया में मस्जिदों की सूची, सीरिया में इस्लाम, सीरिया के प्रान्त, सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की की भागीदारी, हलब प्रान्त, जंगी साम्राज्य, ख़ान शेखहुन, गाँव, ओमरान दकनीश, आंद्रेई कार्लोव की हत्या, इमादउद्दीन जंगी, अय्यूबी साम्राज्य, अर-रक्का, अलेप्पो की महान मस्जिद, अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, १७२५ तक क्रिकेट का इतिहास, 2017 अलप्पो आत्मघाती कार हमला

प्राचीन अलेप्पो शहर

प्राचीन अलेप्पो शहर, अलेप्पो, सीरिया के ऐतिहासिक शहर का केंद्र है। सीरियाई गृहयुद्ध के कारण शहर बड़े पैमाने पर नष्ट हो गया है। अलेपो पुराना शहर - दीवारों के भीतर प्राचीन शहर से बना है जिसका अनुमानित क्षेत्र 350 हेक्टेयर (860 एकड़, 3.5 वर्ग किलोमीटर), जनसंख्या 120,000 निवासियों से अधिक है। इसके बड़े भवनों, संकीर्ण गलियों, ढके हुए सूक और प्राचीन इमारतों की विशेषता, प्राचीन अलेप्पो शहर 1986 ईस्वी में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था।.

नई!!: हलब और प्राचीन अलेप्पो शहर · और देखें »

यहूदी मन्दिर अलप्पो

हैलाब के केंद्रीय आराधनालय; Central Synagogue of Aleppo, (בית הכנסת המרכזי בחאלֶבּ, كنيس حلب المركزي‎), ‎अलप्पो का महान सिनेगाग, जोब्स सिनेगाग या अल वन्दरा सिनेगाग (كنيس البندرة‎‎‏), ‏‎ यह एक यहुदी धर्म स्थल (सिनेगाग) सीरिया के अलप्पो नगर में स्थित है जिसका निर्माण रोमन शासकों के काल में हुआ था लेकिन ये स्थल वर्तमान समय में बन्द है। .

नई!!: हलब और यहूदी मन्दिर अलप्पो · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: हलब और सीरिया · और देखें »

सीरिया में मस्जिदों की सूची

यह सूची सीरिया की मुख्य मस्जिदों को दर्शाती है.

नई!!: हलब और सीरिया में मस्जिदों की सूची · और देखें »

सीरिया में इस्लाम

सीरिया में इस्लाम; Islam in Syria:सीरिया की 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और। सुन्नी मुस्लिम कुल जनसंख्या के 74 प्रतिशत हैं जबकि शिया क़रीब 13 प्रतिशत जिसमें 10 प्रतिशत जनसंख्या ईसाइयो की। और कुछ यहूदी भी रहते हैं। जाति के रूप में सीरिया में कुर्द लोग तुर्कमेन लोग भी निवास करते है। .

नई!!: हलब और सीरिया में इस्लाम · और देखें »

सीरिया के प्रान्त

सीरिया में १४ प्रांत हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों।, Alison Behnke, pp.

नई!!: हलब और सीरिया के प्रान्त · और देखें »

सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की की भागीदारी

सीरिया के गृह युद्ध में तुर्की को भागीदारी के कारण कई वर्षो से अफरा तफरी का माहौल है तथा सीरिया जाने वाले विदेशी लड़ाकों के लिए अपनी सीमाएँ खोलने का कारण इस्लामिक स्टेट को वढ़ावा दिया है जो कि लगातार तुर्की पर हमले कर रहा है यही कारण है कि वर्ष 2015 में कुर्द चरमपंथियो के साथ लड़ाई दोबार भड़क उठी थी और इस गमी में तुर्की को तख्तापलट की नाकाम कोशिश का सामना करना पड़ था तुर्की के राष्ट्रपति तेएप एर्दोगन के खिलाफ नाकाम तख्तापलट करने वाला मुस्लिम प्रचारक फतेउल्ला गुलेन जो की पेनसिल्वेनिया में निर्वासन है लेकिन तख्तापलट के इस प्रयास के बाद गुलेन के हजारो समर्थको जिनमे पुलिस अधिकारी, सैनिक, शिक्षक और नौकरशाह भी सामिल थे। .

नई!!: हलब और सीरियाई गृहयुद्ध में तुर्की की भागीदारी · और देखें »

हलब प्रान्त

हलब प्रान्त या अलेप्पो प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Aleppo) सीरिया का एक प्रान्त है।, Diana Darke, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 978-1-84162-162-3 यह देश का सबसे अधिक आबादी वाला प्रान्त है और सीरिया के २३% लोग इसी एक प्रान्त में बसते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश का पाँचवा सबसे बड़ा सूबा है और इसमें देश का लगभग १०% रक़बा आता है। इदलिब प्रान्त के साथ यह सीरिया का उत्तरी भाग है जो उस राष्ट्र का सबसे उपजाऊ और सबसे घनी आबादी वाला इलाक़ा है। इसलिए यहाँ पर सीरिया के अन्य भागों से अधिक पुरातत्व स्थल भी मिलते हैं। .

नई!!: हलब और हलब प्रान्त · और देखें »

जंगी साम्राज्य

जंगी साम्राज्य; Zengid Empire (1127-1250 ईस्वी) मध्य पुर्व एशिया का एक शक्तिसाली साम्राज्य था जंगी राजवंश ओगुज़ तुर्क मूल का एक मुस्लिम वंश था, जिसने सेल्जुक साम्राज्य की ओर से लेवेंट और ऊपरी मेसोपोटामिया के कुछ हिस्सों पर शासन किया था। .

नई!!: हलब और जंगी साम्राज्य · और देखें »

ख़ान शेखहुन

ख़ान शेखहुन; (अरबी:,‏‎) कभी-कभी खान शेखुंग या खान शिखन के नाम से भी जाता है, उत्तरी पश्चिमी सीरिया के दक्षिणी इदलीब प्रांत के भीतर, माहरत अल-न्यूमैन जिले का उपनगर और उप जिला हैं। 2011 तक, इसकी आबादी 52,972 थी। यह अलेप्पो और दमिश्क के बीच मुख्य राजमार्ग पर स्थित है। स्थानीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि है, जो कपास और अनाज के बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करती है, और शहर पूर्व में कढ़ाई बनाने के लिए प्रसिद्ध था इस शहर को मामुलक शासन में बसाया गया था लेकिन इतिहासिक रूप से देखा जाये तो ख़ान शेखहुन में 20 ईसा पूर्व के अवशेष पाये गये थे। .

नई!!: हलब और ख़ान शेखहुन · और देखें »

गाँव

मध्य भारत का एक गाँव कैसल नाला, विल्टशायर, इंग्लैंड के गाँव के मुख्य सड़क पर. Masouleh गाँव, Gilan प्रांत, ईरान. Saifi गाँव के केंद्र Ville, बेरूत, लेबनान में मुख्य चौराहे Lötschental घाटी, स्विट्जरलैंड में एक अल्पाइन गाँव. ग्राम या गाँव छोटी-छोटी मानव बस्तियों को कहते हैं जिनकी जनसंख्या कुछ सौ से लेकर कुछ हजार के बीच होती है। प्राय: गाँवों के लोग कृषि या कोई अन्य परम्परागत काम करते हैं। गाँवों में घर प्राय: बहुत पास-पास व अव्यवस्थित होते हैं। परम्परागत रूप से गाँवों में शहरों की अपेक्षा कम सुविधाएं (शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की) होती हैं।इसे संस्कृत में ग्राम, गुजराती में गाम(गुजराती:ગામ), पंजाबी में पिंड कहते हैं। .

नई!!: हलब और गाँव · और देखें »

ओमरान दकनीश

घायल अवस्था में ओमरान दकनीश ओमरान दकनीश; (عمران دقنيش‎, Omran Daqneesh) सीरियाई गृह युद्ध के प्रतीक बन चुके पांच साल के ओमरान दकनीश सीरिया के पूर्वी अलेप्पो के रहने वाले है सीरिया में चल रही लड़ाई विद्रोही तथा रुसी सैना के विरुध्द उसी में 17 अगस्त 2016 को एक रुसी लड़ाकू विमान हमले में घायल हुए ओमरान दकनीश और इनके माता- पिता तथा 10 वर्ष के बड़े भाई अली की मृत्यु हो गई थी पूरे परिवार में एकमात्र बचे घायल ओमरान को अलेप्पो के अस्पताल ले जाया गया जहाँ से एक तस्वीर खीची गई इंटरनेट वायरल.

नई!!: हलब और ओमरान दकनीश · और देखें »

आंद्रेई कार्लोव की हत्या

आंद्रेई कार्लोव; Assassianation of Andrei Karlov: तुर्की की राजधानी अंकारा में रुसी राजदूत आंद्रेई कार्लोव की 19 दिसम्वर 2016 को पिस्तौल से गोली मार कर हत्या कर दी थी गयी। हत्यारा तुर्की का एक पुलिसकर्मी था ।कार्लोव की हत्या उस समय करी गई जब वह एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। .

नई!!: हलब और आंद्रेई कार्लोव की हत्या · और देखें »

इमादउद्दीन जंगी

इमादउद्दीन जंगी; अंग्रेजी: Imad ad-Din Zengi: एक तुर्क अताबेग और जंगी साम्राज्य के पहले शासक थे इन्होने मोसुल, अलेप्पो, सीरिया पर शासन किया था इन्हीं के नाम पर जंगी साम्राज्य का नाम रखा गया था।‎ .

नई!!: हलब और इमादउद्दीन जंगी · और देखें »

अय्यूबी साम्राज्य

अय्यूबी साम्राज्य या अय्यूबी राजवंश (1171-1290 तक) एक कूर्द साम्राज्य था जिसने १२वीं और १३वीं शताब्दी में मध्य पूर्व एशिया तथा उत्तरी अफ्रिका के बड़े भाग पर शासन किया। .

नई!!: हलब और अय्यूबी साम्राज्य · और देखें »

अर-रक्का

अर-रक्का: अंग्रेजी Al-Raqqah (अरबी‎ﺍﻟﺮﻗﺔ ‏‎ अर रक्का) यह एक सीरिया का नगर है जो फूरात नदी से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है तथा अलेप्पो शहर से 40 किलोमीटर पुर्व में स्थित है। सीरिया की 2004 की जनगणना के अनुसार इस नगर की जनसंख्या 220,488 है। .

नई!!: हलब और अर-रक्का · और देखें »

अलेप्पो की महान मस्जिद

अलेप्पो की महान मस्जिद; (अरबी: جامع حلب الكبير जामी 'हलाब अल-कबीर) या अलेप्पो की उमय्याद मस्जिद (ज़माना बनी उमायाह बि-हलाब) जम्मू बनी उमायाह बि-हलाब सबसे बड़ी और शहर में सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है।, सीरिया, अलेप्पो शहर में अल-मदिना सूक के प्रवेश द्वार के निकट है। मस्जिद कथित तौर पर जॉन बपतिस्मा देने वाले पिता जकर्याह के घर के अवशेषों पर है।.

नई!!: हलब और अलेप्पो की महान मस्जिद · और देखें »

अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा; Aleppo International Airport (مطار حلب الدولي) सीरिया का एक मुख्य हवाई अड्डा है। .

नई!!: हलब और अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा · और देखें »

१७२५ तक क्रिकेट का इतिहास

क्रिकेट के ज्ञात मूल से लेकर इंग्लैंड का प्रमुख खेल बन जाने और अन्य देशों में इसकी शुरुआत किये जाने तक इस खेल के विकास के पदचिह्न 1725 तक क्रिकेट का इतिहास में दर्ज हैं। क्रिकेट पर पुराना निश्चित सन्दर्भ 1598 में मिलता है और इससे साफ हो जाता है कि क्रिकेट 1550 की सदी में खेला जाता था, लेकिन इसकी असली उत्पत्ति एक रहस्य ही है। एक निश्चित हद तक इतना कहा जा सकता है कि इसकी शुरूआत 1550 से पहले हुई थी, दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट, ससेक्स, सरे में से कहीं से हुई, ज्यादा संभावना उस क्षेत्र से जो वेल्ड के रूप में जाना जाता है। दूसरे खेलों जैसे कि स्टूलबॉल और राउंडर्स की तरह, बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और क्षेत्ररक्षकों के साथ क्रिकेट अपेक्षाकृत छोटे घास पर खेला जा सकता है, विशेष रूप से 1760 के दशक तक गेंद मैदान में दिया जाता था। इसलिए जंगलों की सफाई और जहां भेड़ चरते हैं, खेल के लिए उपयुक्त जगह हो सकती है। क्रिकेट के बारे में छिटपुट उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि मूल रूप से यह बच्चों का खेल था। इसके बाद 17वीं शताब्दी में इसे कर्मचारियों द्वारा अपना लिया गया। चार्ल्स प्रथम के शासनकाल के दौरान इसके संरक्षक और कभी-कभी खिलाड़ी के रूप में कुलीन वर्ग की दिलचस्पी इसमें बढ़ने लगी। उनके लिए इसमें सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इस खेल में जुआ खेलने की गुंजाइश थी और इसी कारण प्रत्यावर्तन के बाद के वर्षों में यह फैलता गया। हनोवेरियन शासन के समय से, क्रिकेट में निवेश ने पेशेवर खिलाड़ी और पहला प्रमुख क्लब तैयार किया, इस तरह लंदन और दक्षिण इंग्लैंड में यह खेल लोकप्रिय सामाजिक गतिविधि के रूप में स्थापित हुआ। इस बीच अंग्रेज़ उपनिवेशवादियों ने उत्तर अमेरिका और वेस्ट इंडीज में क्रिकेट की शुरुआत की; और ईस्ट इंडिया कंपनी के नाविक और व्यापारी इसे भारतीय उपमहाद्वीप ले गये। .

नई!!: हलब और १७२५ तक क्रिकेट का इतिहास · और देखें »

2017 अलप्पो आत्मघाती कार हमला

यह हमल 16 अप्रैल 2017 को एक कार बम द्वारा बस पर किया गया था इस बम धमाके में 126 लोग मारे गए थे जिसमें 68 बच्चे भी सामिल थे हमला उस समय किया गया था जब इदलिब प्रांत के शिया बहुल अल-फोआ और किफ्राया गांवो में फंसे लगभग पांच हजार लोगों को बसो के द्वारा सरकार नियंत्रिण अलप्पो क्षेत्र में लाये जा रहे थे इनमें सैकड़ो की संख्या में सरकार समर्थित लड़ाके भी थे।.

नई!!: हलब और 2017 अलप्पो आत्मघाती कार हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हैलाब, अलेप्पो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »