लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

स्की

सूची स्की

एक स्कीबाज़ी स्थल पर लगे तरह-तरह के स्की स्की (ski) लकड़ी, धातु या प्लास्टिक के पतले और लम्बे तख़्तों को कहते हैं जिन्हें जूतों के नीचे जोड़कर स्कीबाज़ी (स्कीइंग) का खिलाड़ी बर्फ़ पर फिसलाकर यात्रा करता है। आमतौर पर दोनों पावों के लिए दो अलग स्की होती हैं। स्कीओं को जूतों से जोड़ने वाले बंधन अलग प्रकार के होते हैं, लेकिन अधिकतर विशेष प्रकार के जूतों के नीचे बनी कुंडियों में खटकाकर कसकर बंध जाते हैं। लगभग सभी स्कीओं में पाँव की उँगलियों वाली तरफ़ से तो जूते स्की के साथ जोड़े जाते हैं लेकिन कुछ प्रकार की स्की-खेलों में पाँव एड़ी की तरफ़ से स्की से नहीं जुड़े होते (जबकि अन्य स्कीबाज़ी में उस ओर से भी जुड़े होते हैं)।, Michael W. Dempsey, H.S. Stuttman, 1984, ISBN 978-0-87475-830-6,...

4 संबंधों: त्रूदोस पहाड़ियाँ, स्कीबाज़ी, हिमस्खलन, अर्दबील प्रांत

त्रूदोस पहाड़ियाँ

त्रूदोस (अंग्रेज़ी: Troodos, यूनानी: Τρόοδος, तुर्की: Trodos) साइप्रस द्वीप देश की सबसे बड़ी पर्वतमाला है। यह द्वीप के लगभग मध्य में स्थित है और यह द्वीप के पश्चिमी अर्ध के अधिकांश भाग में विस्तृत है। इसका सर्वोच्च पहाड़ 1,952 मीटर ऊँचा ओलम्पस पर्वत है। त्रूदोस पहाड़ियाँ अपने पर्यटन स्थलों, सुंदर पहाड़ी गाँवों, गिरजों और ईसाई मठों के लिए प्रसिद्ध है। ओलम्पस पर्वत पर भारी मात्रा में हिम गिरता है और यहाँ कई स्की-स्थल उपस्थित हैं। त्रूदोस क्षेत्र में कई प्राचीन कांस्य की खाने हैं जहाँ से निकला कांसा पूरे भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्रों में हज़ारों सालों से पहुँचाया गया था। इन पहाड़ों में ब्रिटिश वायु सेना का एक जासूसी व सर्वेक्षण केन्द्र भी है। .

नई!!: स्की और त्रूदोस पहाड़ियाँ · और देखें »

स्कीबाज़ी

ढलान या ऐल्पाइन स्कीबाज़ी सन् १७६७ में बने चित्र में स्कैंडिनेविया में दो सामी लोग स्कीबाज़ी करते हुए स्कीबाज़ी या स्की का खेल (skiing) बर्फ़ पर यात्रा करने की एक विधि है जिसमें पाँव के नीचे स्की (लकड़ी, धातु या प्लास्टिक के तंग तख़्ते) बांधकर उन्हें बर्फ़ पर फिसलाया जाता है। आधुनिक युग में यह एक प्रकार का खेल माना जाता है। इसमें ऐसे जूते पहने जाते हैं जो विशेष कुंडियों के ज़रिये नीचे स्कीओं से जुड़ जाते हैं। स्कीबाज़ी में अक्सर दोनों हाथों में सहारे के लिए एक-एक छड़ी (pole, पोल) पकड़ी जाती है।, Accessed 18 दिसम्बर 2009.

नई!!: स्की और स्कीबाज़ी · और देखें »

हिमस्खलन

हिमालय में होता एक हिमस्खलन हिमस्खलन (avalanche) किसी ढलान वाली सतह पर तेज़ी से हिम के बड़ी मात्रा में होने वाले बहाव को कहते हैं। यह आमतौर पर किसी ऊँचे क्षेत्र में उपस्थित हिमपुंज में अचानक अस्थिरता पैदा होने से आरम्भ होते हैं। शुरु होने के बाद ढलान पर नीचे जाता हुआ हिम गति पकड़ने लगता है और इसमें बर्फ़ की और भी मात्रा शामिल होने लगती है। .

नई!!: स्की और हिमस्खलन · और देखें »

अर्दबील प्रांत

पीरबिदाक़ गाँव अर्दबील प्रान्त (फ़ारसी:, ओस्तान-ए-अल्बोर्ज़; उच्चारण: अर+दबील; अंग्रेज़ी: Ardabil Province) ईरान के ३१ प्रान्तों में से एक है जो उस देश के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी अर्दबील नाम का शहर ही है। यहाँ बहुत से अज़ेरी लोग रहते हैं और इसे 'ईरानी अज़रबेजान' का हिस्सा माना जाता है।, Patricia Baker, Hilary Smith, Bradt Travel Guides, 2009, ISBN 978-1-84162-289-7 .

नई!!: स्की और अर्दबील प्रांत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »