लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सीनाई प्रायद्वीप

सूची सीनाई प्रायद्वीप

सीनाई प्रायद्वीप का नक़्शा सीनाई प्रायद्वीप या सीनाई या सीना प्रायद्वीप (अरबी भाषा: سيناء‎, अंग्रेज़ी: Sinai) मिस्र का एक त्रिकोणरुपी प्रायद्वीप है जो उत्तर में भूमध्य सागर और दक्षिणपश्चिम में लाल सागर की सुएज़ की खाड़ी और दक्षिणपूर्व में लाल सागर की अक़ाबा की खाड़ी के बीच में स्थित है। लगभग ६०,००० वर्ग किमी का यह इलाक़ा मिस्र का इकलौता क्षेत्र है जो एशिया के महाद्वीप पर पड़ता है (बाक़ी मिस्र उत्तर अफ़्रीका में है)। भौगोलिक दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों के बीच एक ज़मीनी पुल है। सीनाई और मिस्र की मुख्यभूमि के बीच सुएज़ नहर और सुएज़ की खाड़ी आती है। पूर्व में सीनाई की अकेली ज़मीनी सरहद इस्राइल से लगती है।, R. W. McColl, pp.

17 संबंधों: नुवेइबा, पश्चिमी एशिया, मिस्र, लेवंट, सुएज़ की खाड़ी, सीनाई पर्वत, ज़मीनी पुल, जेरिको (मिसाइल), आदि-सीनाई लिपि, इस्लाम से पहले का अरब, इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड लेवेंट - सिनाई प्रांत, कैथरीन पर्वत, अरीश, अल-तूर, अक़ाबा की खाड़ी, ६ अक्टूबर, 2017 सिनाई मस्जिद हमला

नुवेइबा

नुवेइबा या नुएइबा मिस्र के दक्षिण सीनाई मुहाफ़ज़ाह नामक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) में स्थित एक बस्ती व बंदरगाह है। यह नगर सीनाई प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में अक़ाबा की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और नुवेइबा · और देखें »

पश्चिमी एशिया

पश्चिमी एशिया, या दक्षिण पश्चिम एशिया, शब्दावली का प्रयोग एशिया के सुदूर पश्चिमी भाग का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यह शब्द आंशिक रूप से मध्य पूर्व (Middle East) का समानार्थी ही है, जो कि (मध्य पूर्व) एशिया के भीतर अपनी स्थिति के बजाय पश्चिमी यूरोप के साथ भौगोलिक स्थिति के सम्बन्ध का वर्णन करता है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और पश्चिमी एशिया · और देखें »

मिस्र

मिस्र (अरबी; مصر, अंग्रेजी:Egypt), आधिकारिक तौर पर मिस्र अरब गणराज्य, एक देश है जिसका अधिकांश हालांकि उत्तरी अफ्रीका में स्थित है जबकि इसका सिनाई प्रायद्वीप, दक्षिणपश्चिम एशिया में एक स्थल पुल बनाता है। इस प्रकार मिस्र एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, तथा अफ्रीका, भूमध्य क्षेत्र, मध्य पूर्व और इस्लामी दुनिया की यह एक प्रमुख शक्ति है। इसका क्षेत्रफल 1010000 वर्ग किलोमीटर है और इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्वोत्तर में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, दक्षिण में सूडान और पश्चिम में लीबिया स्थित है। मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक है। इसकी अनुमानित 7.90 करोड़ जनसंख्या का अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से में रहता है। नील नदी का यह क्षेत्र लगभग 40000 वर्ग किलोमीटर (15000 वर्ग मील) का है और पूरे देश का सिर्फ इसी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पायी जाती है। सहारा मरुस्थल के एक बड़े हिस्से में विरल जनसंख्या निवास करती है। मिस्र के लगभग आधे निवासी शहरों में वास करते हैं जिनमें नील नदी के मुहाने के क्षेत्र में बसे सघन जनसंख्या वाले शहर जैसे कि काहिरा, सिकन्दरिया आदि प्रमुख हैं। मिस्र की मान्यता उसकी प्राचीन सभ्यता के लिए है। गीज़ा पिरामिड परिसर और महान स्फिंक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारक यहीं स्थित है। मिस्र के प्राचीन खंडहर जैसे कि मेम्फिस, थेबिस, करनाक और राजाओं की घाटी जो लक्सर के बाहर स्थित हैं, पुरातात्विक अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां के शासक को फारो नाम से जाना जाता था। इस पदवी का प्रयोग ईसाई और इस्लाम काल के पूर्व काल में होता था। इसे फारोह भी लिखते हैं। फारो को मिस्र के देवता होरसका पुनर्जन्म माना जाता था। होरस द्यौ (आकाश) का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। मिस्र की कार्यशक्ति का लगभग 12% हिस्सा पर्यटन और लाल सागर रिवेरा में कार्यरत है। मध्य पूर्व में, मिस्र की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक विकसित और विविध अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पर्यटन, कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों का उत्पादन स्तर लगभग एक समान है। 2011 के शुरूआत में मिस्र उस क्रांति का गवाह बना, जिसके द्वारा मिस्र से होस्नी मुबारक नाम के तानाशाह के 30 साल के शासन का खात्मा हुआ। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और मिस्र · और देखें »

लेवंट

लेवंट (अरबी) या बिलाद अश-शाम (अरबी) या शाम (अंग्रेज़ी: Levant) पश्चिमी एशिया का भूमध्य सागर के पूर्वी छोर से लगा हुआ एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह सीरिया पर केन्द्रित है लेकिन लेबनान, जोर्डन, इस्राइल, फ़िलिस्तीन, सायप्रस और दक्षिणी तुर्की का कुछ भाग भी इसमें सम्मिलित हैं। कभी-कभी इराक़ का पश्चिमी हिस्सा और सीनाई प्रायद्वीप भी इसका हिस्सा माने जाते हैं। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और लेवंट · और देखें »

सुएज़ की खाड़ी

सुएज़ की खाड़ी (अरबी:, ख़लीज अल​-सुवेईस; अंग्रेज़ी: Gulf of Suez) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप के पश्चिम में और मिस्र की मुख्यभूमि के पूर्व में स्थित एक खाड़ी है। इस खाड़ी के बीच की काल्पनिक रेखा एशिया और अफ़्रीका के महाद्वीपों की विभाजन रेखा मानी जाती है। खाड़ी के उत्तरी अंत पर मिस्र का सुएज़ शहर और सुएज़ नहर में प्रवेश करने का रास्ता है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और सुएज़ की खाड़ी · और देखें »

सीनाई पर्वत

सीनाई प्रायद्वीप, सीनाई पर्वत के स्थान को प्रदर्शित कर रहा है सीनाई पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Sinai, माउण्ट सायनाय; इब्रानी: הר סיני, हार सीनाई), जिसे अरबी में तूर सीना या जबल मूसा (अर्थ: मूसा का पर्वत) कहते हैं, मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में संत कैथरीन के पास स्थित एक पर्वत का नाम है। बदूईन लोग इसे होरेब पर्वत के नाम से भी बुलाते हैं। सीनाई पर्वत का कुरान में कई बार उल्लेख किया गया है;.

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और सीनाई पर्वत · और देखें »

ज़मीनी पुल

बेरिंग ज़मीनी पुल साइबेरिया और अलास्का को जोड़ता था और उसपर चलकर मानव एशिया से उत्तर अमेरिका पहुँच गए - हिमयुग की समाप्ति पर यह क्षेत्र समुद्र के नीचे डूब गया ज़मीनी पुल (अंग्रेज़ी: land bridge, लैंड ब्रिज) ऐसे भूडमरू (इस्थमस) या उस से चौड़े धरती के अंश को कहते हैं जिसके ज़रिये समुद्र द्वारा अलग किये हुए धरती के दो बड़े क्षेत्रों के बीच में जानवर आ-जा सकें और वृक्ष-पौधे फैल सकें। हिमयुगों (आइस एज) के दौरान ऐसे ज़मीनी पुल अक्सर उभर आते हैं क्योंकि तब समुद्र के पानी का कुछ अंश बर्फ़ में जमा हुआ होने से समुद्र-तल थोड़ा नीचे होता है। इसका एक बड़ा उदाहरण भारत को श्रीलंका से जोड़ने वाला रामसेतु है। यह हिमयुगों में पूरी तरह समुद्र-तल के ऊपर उभरी हुई ज़मीन की एक पट्टी होती थी जिसपर इतिहास में जानवर चलकर भारत से श्रीलंका पहुँचे थे और भारत से बहुत से पेड़-पौधे भी श्रीलंका में विस्तृत हुए थे। माना जाता है कि आज से लगभग २०,००० साल पहले श्रीलंका के वैदा आदिवासियों के पूर्वज भी इसी ज़मीनी पुल पर चलकर भारत से श्रीलंका पैदल पहुँचे। आधुनिक युग में भारत और श्रीलंका के बीच ४० मील का खुला समुद्र है, John C. Avise, Cambridge University Press, 2006, ISBN 978-0-521-85753-6,...

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और ज़मीनी पुल · और देखें »

जेरिको (मिसाइल)

जेरिको एक सामान्य पद दिया करने के लिए एक शिथिल संबंधित परिवार तैनात की बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा विकसित इसराइल 1960 के दशक से आगे हैं। नाम लिया जाता है से पहले विकास के अनुबंध के लिए जेरिको मैं पर हस्ताक्षर किए के बीच इसराइल और Dassault 1963 में, साथ कोडनेम के रूप में एक संदर्भ के लिए बाइबिल के शहर जेरिको.

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और जेरिको (मिसाइल) · और देखें »

आदि-सीनाई लिपि

आदि-सीनाई लिपि (Proto-Sinaitic script) एक कांस्य युग की लिपि थी जिसकी कुछ लिखाईयाँ मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में पाई गई हैं। यह फ़ोनीशियाई लिपि और प्राचीन दक्षिण अरबी लिपि, दोनों की पूर्वजा मानी जाती है। क्योंकि फ़ोनीशियाई लिपि अधिकतर मानव लिपियों की पूर्वज है (जिसमें देवनागरी समेत भारत की लगभग सभी लिपियाँ शामिल हैं) इसलिए यह आदि-सीनाई लिपि विश्व की अधिकांश ऐतिहासिक व आधुनिक लिपियों की माता मानी जाती है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और आदि-सीनाई लिपि · और देखें »

इस्लाम से पहले का अरब

सउदी अरब के मदीना प्रान्त में मदाइन सालेह नामक नबाती मक़बरे यमन के सबाई संस्कृति के अल्मक़ाह चन्द्र-देवता की एक प्रार्थना नबाती लोगों के व्यापारिक मार्ग इस्लाम से पहले का अरब (अरबी:, अल-अरब क़ब्ल अल-इस्लाम; अंग्रेज़ी: Pre-Islamic Arabia) ६३० ईसवी के दशक में इस्लाम के उभरने से पहले के काल का अरबी प्रायद्वीप था। यदि इराक़ में केन्द्रित मेसोपोटामिया की सभ्यताओं को छोड़ा जाए तो अरबी प्रायद्वीप में सबसे पहली मानवीय संस्कृति २५०० ईसापूर्व के आसपास की उम्म अन-नार संस्कृति थी जो उत्तरी संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के इलाक़े में लगभग ५०० सालों तक चली। इसके बाद यहाँ कई राज्य उभरे। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और इस्लाम से पहले का अरब · और देखें »

इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड लेवेंट - सिनाई प्रांत

Islamic State of Iraq and the Levant – Sinai Province इस्लामी राज्य इराक और लेवेंट -सिनाई प्रांत; या आईएसआईएल- (Islamic State of Iraq and the Levant – Sinai Province), (الدولة الإسلامية في العراق والشام – ولاية سيناء, दाव्ल- अल- इस्लामियाह फील' अल-इराक वा-शा-शाम – विलाह सिना), मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में सक्रिय इस्लामिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवेंट (आईएसआईएल) की एक शाखा है। सिनाई के अंसार बैत अल-मकदीस (एबीएम) ने आईएसआईएस की निष्ठा बनाए रखने के बाद 13 नवंबर 2014 को इस समूह का गठन किया गया था जो मिस्र में सक्रिया है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड लेवेंट - सिनाई प्रांत · और देखें »

कैथरीन पर्वत

कैथरीन पर्वत; Mount Catherine: (جبل كاثرين), माउंट कैथरीन ‎‏स्थानिया स्तर पर ये जबल कैथरीन के नाम से जाना जाता है, मिस्र के उच्चतम पर्वतो में एक है। यह दक्षिण सिनाई प्रशासनिक में सेंट कैथरीन के शहर के पास स्थित है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और कैथरीन पर्वत · और देखें »

अरीश

अरीश या अल-अरीश मिस्र के उत्तर सीनाई मुहाफ़ज़ाह नामक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। मिस्र की राष्ट्रीय राजधानी क़ाहिरा से ३४४ किमी पूर्वोत्तर में भूमध्य सागर के तट पर स्थित यह नगर पूरे सीनाई प्रायद्वीप का सबसे बड़ा शहर भी है। अरीश अपने समुद्र के साफ़​ नीले पानी, सफ़ेद​ रेत के तट और विस्त्रित तटवर्तीय खजूर के पेड़ों के लिये जाना जाता है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और अरीश · और देखें »

अल-तूर

अल-तूर या अत-तूर, जिसे प्राचीनकाल में राएथू (Raithu) भी कहा जाता था, मिस्र के दक्षिण सीनाई मुहाफ़ज़ाह नामक मुहाफ़ज़ाह (उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग) की राजधानी है। इस शहर का नाम पास ही में स्थित तूर पर्वत पर पड़ा है (जिसे जबल अल-तूर या सीनाई पर्वत भी कहते हैं)। इस्लाम, ईसाई धर्म व यहूदी धर्म के अनुसार इस पहाड़ पर ईश्वर ने मूसा को दस धर्मादेश दिये थे। अल-तूर शहर सीनाई प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में सुएज़ की खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और अल-तूर · और देखें »

अक़ाबा की खाड़ी

अक़ाबा की खाड़ी (अरबी:, ख़लीज अल​-अक़ाबा; अंग्रेज़ी: Gulf of Aqaba) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप से पूर्व में और अरबी मुख्यभूमि से पश्चिम में स्थित एक बड़ी खाड़ी है। इस खाड़ी के किनारे पर चार देश तटस्थ हैं: मिस्र, इस्राइल, जोर्डन और सउदी अरब। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और अक़ाबा की खाड़ी · और देखें »

६ अक्टूबर

6 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 279वॉ (लीप वर्ष में 280 वॉ) दिन है। साल में अभी और 86 दिन बाकी है। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और ६ अक्टूबर · और देखें »

2017 सिनाई मस्जिद हमला

24 नवम्बर 2017 को, मिस्र के उत्तर सिनाई प्रान्त में बिर अल-अबेद के निकट अल-रावदा मस्जिद पर जुम्मे की नमाज़ के दौरान 40 बन्दूकधारियों के द्वारा हमला किया गया। यह मस्जिद सिनाई प्रायद्वीप में सूफीवाद का जन्मस्थान मानी जाती है। इस घातक हमले में 270 लोगों की मौत हो गयी तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। .

नई!!: सीनाई प्रायद्वीप और 2017 सिनाई मस्जिद हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सिनाई प्रायद्वीप, सीनाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »