लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सरवात पहाड़ियाँ

सूची सरवात पहाड़ियाँ

सरवात पहाड़ (अंग्रेजी: Sarawat mountains) या सरात पहाड़ (Sarat mountains), जिन्हें अरबी में जबाल अल-सरवात कहते हैं, अरबी प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के बराबर चलने वाली एक पर्वतमाला है। यह उत्तर में जोर्डन-सउदी अरब की सीमा से शुरू होकर सउदी अरब और यमन से गुज़रते हुए दक्षिण में अदन की खाड़ी तक पहुँचते हैं। यह हिजाज़ पहाड़ियों का हिस्सा माने जाते हैं।, pp.

9 संबंधों: ताइफ़, नजरान प्रान्त, बाहाह प्रान्त, मक्का प्रान्त, हिजाज़ पहाड़ियाँ, जाज़ान प्रान्त, ग़म्द क़बीला, अल-लात, असीर प्रान्त

ताइफ़

सरवात पहाड़ियों में ताइफ़ जाती सड़क ताइफ़ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'if) सउदी अरब के मक्का प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह मक्का से १०० किमी दक्षिणपूर्व में सरवात पहाड़ियों में १,८७९ मीटर (६,१६५ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और अपने लुभावने वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर के मध्य में खुले क्षेत्रों में अंगूर और गुलाब उगाए जाते हैं और शहद भी बनाया जाता है। .

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और ताइफ़ · और देखें »

नजरान प्रान्त

नजरान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ नजरान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिण में यमन की सरहद के साथ स्थित एक प्रान्त है। यहाँ 'याम' नामक एक शक्तिशाली क़बीला सदियों से बसा हुआ है और प्रांतीय आबादी के २ से ४ लाख के बीच लोग इस्माइली शिया इस्लाम के अनुयायी हैं।, Economist Newspaper Limited, 2006,...

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और नजरान प्रान्त · और देखें »

बाहाह प्रान्त

बाहाह प्रान्त या अल-बाहाह प्रान्त, जिसे अरबी में मिन्तक़ाह​ अल-बाहाह कहते हैं सउदी अरब के दक्षिण में स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में आता है। यहाँ दो यमनी मूल के क़बीले रहते हैं, ग़ामिद (Ghamid) और ज़हरान (Zahran)।, David E. Long, pp.

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और बाहाह प्रान्त · और देखें »

मक्का प्रान्त

मक्का प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ मक्काह अल-मुकर्रमा कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब का सबसे अधिक जनसँख्या वाला प्रान्त है और इसकी राजधानी इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का है। इस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर जद्दा है, जो पूरे सउदी अरब का सब से मुख्य बंदरगाह और आर्थिक केंद्र भी है। सरवात पहाड़ियाँ मक्का प्रान्त से गुज़रती हैं और इस प्रान्त का ताइफ़ शहर उन्हीं में स्थित है। यहाँ का मौसम गर्मियों में अच्छा रहता है इसलिए सउदी सरकार गर्मियों में अपनी राजधानी रियाद से हटाकर यहाँ केन्द्रित कर लेती है। इसलिए ताइफ़ को सउदी अरब की 'ग्रीष्मकालीन राजधानी' कहा जाता है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और मक्का प्रान्त · और देखें »

हिजाज़ पहाड़ियाँ

हिजाज़ पहाड़ियाँ या हेजाज़ पहाड़ियाँ सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में उस देश के पश्चिमी तट के पास स्थित पहाड़ियों की एक शृंखला है। वास्तव में इस तट की बराबरी में दो पहाड़ी शृंखलाएँ चलती हैं - उत्तर में हिजाज़ पहाड़ियाँ हैं, बीच में एक कम ऊँचाई का क्षेत्र है और दक्षिण में फिर असीर पहाड़ियाँ हैं। हिजाज़ के पहाड़ पूर्व में ढलान रखते हैं जहाँ से कभी-कभार गिरने वाली बारिश बहकर आसपास की कुछ वादियों में चश्में और कुँए में पानी भरकर वहाँ पर नख़लिस्तान (ओएसिस) बना देती है। हिजाज़ पहाड़ियों की पश्चिमी तरफ़ में ढलान की बजाए खाईयाँ हैं, जहाँ ऊँचाई बहुत जल्दी गिरती है। पहाड़ियों और लाल सागर के बीच कम जगह है, इसलिए तटीय मैदान या तो बहुत छोटा है या है ही नहीं। .

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और हिजाज़ पहाड़ियाँ · और देखें »

जाज़ान प्रान्त

फ़ैफ़ा, जाज़ान प्रान्त की एक बस्ती जाज़ान प्रान्त या जिज़ान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ जाज़ान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में लाल सागर के तट पर स्थित एक प्रान्त है। यह ठीक यमन से उत्तर में है और इस प्रान्त की उस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है। जाज़ान प्रान्त में लाल सागर में स्थित १०० से अधिक द्वीप भी आते हैं, जिनमें से फ़रसान द्वीप समूह सउदी अरब का सर्वप्रथम संरक्षित क्षेत्र है। यहाँ अरबी ग़ज़ल (हिरण) और यूरोप से सर्दियों में आनी वाली बहुत सी पक्षियों की नस्लें मिलती हैं। यह प्रान्त सउदी अरब का दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और जाज़ान प्रान्त · और देखें »

ग़म्द क़बीला

ग़म्द​ या ग़ामिद​ (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ghamd या Ghamid) एक बदू अरबी कबीला है। यह उन गिनती के अरब क़बीलों में से है जिन्हें अरबी प्रायद्वीप का मूल निवासी माना जाता है। इस कबीले के लोग ज़हरान क़बीले के भी सम्बन्धी हैं और उनके ऐतिहासिक मित्रपक्ष में रहे हैं।, Kathy Cuddihy, pp.

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और ग़म्द क़बीला · और देखें »

अल-लात

ताइफ़ से १०० ईसवी की ऊँट पर सवार अल-लात देवी की प्रतिमा अल-लात या अल्लात (अरबी:, अंग्रेज़ी: Allat या al-Lat) इस्लाम से पहले के अरब के पारम्परिक धर्म में एक देवी का नाम था। वह मक्का की तीन मुख्य देवियों में से एक थी। इस्लाम-पूर्व के अरब अल-लात को ईश्वर की तीन बेटियों में से एक मानते थे (अन्य दो मनात और अल-उज़्ज़ा थीं)।, Karen Armstrong, pp.

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और अल-लात · और देखें »

असीर प्रान्त

अल-नमास शहर अबहा के पास हबला वादी का एक नज़ारा असीर प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ असीर कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिणपश्चिम कोने में स्थित एक प्रान्त है। इसकी एक छोटी सी सरहद यमन के देश के साथ भी लगती है। असीर प्रान्त का नाम यहाँ रहने वाले क़बीलों के एक परिसंघ के ऊपर पड़ा है। राजधानी अबहा के अलावा ख़मीस मुशैत​, क़लाआत बीशाह और बारिक़​ यहाँ के कुछ अन्य प्रमुख शहर हैं। .

नई!!: सरवात पहाड़ियाँ और असीर प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

सरवात पर्वत, सरवात पर्वतमाला, सरवात पर्वतों, सरवात पहाड़, सरवात पहाड़ियों, सरवात पहाड़ों, सरवात पहाड़ी शृंखला, अल-सरवात, अल-सरवात पहाड़ियाँ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »