लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स

सूची सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स

यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका.

25 संबंधों: चार्ल्स ऍञ्ट्रोबस, एलिज़ाबेथ द्वितीय, डेविड एमॅञ्युएल जैक, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, पितृ दिवस, फ्रेडरिक बॅलंटाइन, महाअमेरिका में देशों और अन्य क्षेत्रों की सूची, मॉनिका डेकन, यूटीसी−०४:००, राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि, राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना, सिडनी गन-मुन्रो, सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस का ध्वज, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस का राजतंत्र, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के महाराज्यपालगण की सूचि, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल, हेनरी विलियम्स हार्वे, जोसेफ लैम्बर्ट यूस्टेस, वेस्ट इंडीज़ संघ, वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम, कार्निवल, अमेरिकन एयरलाइंस, उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था

चार्ल्स ऍञ्ट्रोबस

सर चार्ल्स ऍंट्रोबस (Charles Antrobus) (1933-2002) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 1 जून 1996 से 3 जून 2002 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। कार्यालय के बीच ही उनकी मृत्यु हो गई थी। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और चार्ल्स ऍञ्ट्रोबस · और देखें »

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

डेविड एमॅञ्युएल जैक

सर डेविड एमॅंयुएल जैक (David Emmanuel Jack) (1918-1998) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 20 सितंबर 1989 से 1 जून 1996 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और डेविड एमॅञ्युएल जैक · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

पितृ दिवस

फादर्स डे पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमे पितृत्व (फादरहुड), पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। अनेक देशों में इसे जून के तीसरे रविवार, तथा बाकी देशों में अन्य दिन मनाया जाता है। यह माता के सम्मान हेतु मनाये जाने वाले मदर्स डे(मातृ-दिवस) का पूरक है। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और पितृ दिवस · और देखें »

फ्रेडरिक बॅलंटाइन

सर फ्रेडरिक बॅलंटाइन (Frederick Ballantyne) (1936 -) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 2 सितंबर 2002 को सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किये गये थे। वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। वे इस पद को सुशोभित करने वाले सातवें व्यक्ति हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और फ्रेडरिक बॅलंटाइन · और देखें »

महाअमेरिका में देशों और अन्य क्षेत्रों की सूची

नक्शे पर वो देश जो अमेरिका के तहत आते है। वर्णमालानुसार क्रमित यह महाअमेरिका में देशों और अन्य क्षेत्रों की सूची है। इस सूची में सम्प्रभु और अधिनस्थ दोनो प्रकार के देश हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और महाअमेरिका में देशों और अन्य क्षेत्रों की सूची · और देखें »

मॉनिका डेकन

सर माॅनिका डेकन (Monica Dacon) (1934 -) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 3 जून 2002 से 2 सितंबर 2002 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के कार्यवाहक गवर्नर-जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और मॉनिका डेकन · और देखें »

यूटीसी−०४:००

यूटीसी−04:00 ग्रीनविच मानक समय से चार घंटे पीछे का एक समय मंडल है जो यूटीसी से चार घंटे घटाने पर आता है। जब यूटीसी पर दिन के बारह बज रहे होते हैं तो यहाँ सुबह के आठ बज रहे होते हैं। इसे निम्न जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और यूटीसी−०४:०० · और देखें »

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि या राष्ट्रमण्डल प्रदेश, जिन्हें अंग्रेज़ी में कॉमनवेल्थ रॆयल्म कहा जाता है, राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल के उन १६ सार्वभौमिक राष्ट्रों को कहा जाता है, जिनपर एक ही शासक, महारानी एलिज़ाबेथ द्वि॰ का राज है। ये सारे देश एक ही राजसत्ता, शासक, राजपरिवार और उत्तराधिकार क्रम को साँझा करते हैं। इस व्यवस्था की शुरुआत १९३१ की वेस्टमिंस्टर की संविधि के साथ हुई थी, जिसके द्वारा ब्रिटेन के तत्कालीन डोमीनियन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैण्ड, आयरिश मुक्त राज्य और न्यूफाउण्डलैण्ड को ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल के बराबर के सदस्य होने के साथ ही पूर्ण या पूर्णात्मत वैधिक स्वतंत्रता प्रदान की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से, विश्व भर में विस्तृत, ब्रिटिश साम्राज्य के तमाम देशों को एक डोमिनियन के रूप में स्वाधीनता प्रदान कर दी गयी। जिनमे से कुछ राज्यों ने पूर्णतः स्वाधीन होने के बावजूद राजतंत्र के प्रति अपनी वफ़ादारी को बरक़रार रखा, जबकि कुछ राज्यों ने ब्रिटिश राजतंत्र को नाममात्र प्रमुख मानने से इनकार कर स्वयं को गणतांत्रिक राज्य घोषित कर दिया। आज, विश्व बाहर में कुल १६ ऐसे राज्य हैं जो स्वयं को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के एक प्रजाभूमि के रूप में पहचान करव्वते हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि · और देखें »

राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक

राजुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक (Prince William, Duke of Cambridge) (विलियम आर्थर फ़िलिप लुई (अंग्रेज़ी: William Arthur Philip Louis); जन्म: 21 जून 1982), चार्ल्स, वेल्स के युवराज और दिवंगत डायना के बड़े पुत्र तथा एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक, के तीसरे ज्येष्ठ पोते हैं। ये सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में अपने पिता के पश्चात दूसरे स्थान पर हैं। ये सोलह राज्य कॉमनवैल्थ रॅलम (हिन्दी: राष्ट्रमंडल क्षेत्र) के नाम से जाने जाते हैं: यूनाईटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालू, सेंट लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सेंट किट्स और नेविस। राजकुमार विलियम यूनाईटेड किंगडम के चार अलग-अलग विद्यालयों में पढ़े थे तथा इन्होंने अपनी कॉलेज डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रूज से प्राप्त करी। इन्होंने अंतराल वर्ष चिली, बेलीज़ तथा अफ़्रीकी राष्ट्रों में रह कर बिताया। अफ़्रीका में इन्होंने ज्यादातर समय कीनिया में बिताया जहाँ यह कई बार रहे तथा छुट्टियाँ मनाई। राजकुमार विलियम कीनियाई और तंजानियाई विश्विद्यालयों में स्वाहिली भाषा की शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं। 2006 में ये अपने छोटे भाई राजकुमार हैरी के साथ ब्लूज एण्ड रॉयल्स रेजिमेंट ऑफ़ हाउसहोल्ड कैवेलरी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए। 2009 में इनका तबादला रॉयल एयर फ़ोर्स में हो गया जहाँ इन्हें फ्लाईट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। इस पद पर रहते हुए इन्होंने सर्च एण्ड रेस्क्यू फ़ोर्स में पूर्णकालिक पायलट बनने के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाने का प्रिशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2010 में इन्होंने अपना समान्य तथा विशेष-प्रकार हैलीकॉप्टर प्रशिक्षण पूरा किया और वेल्स के आरएएफ वैली स्टेशन में न॰ 22 स्क्वाड्रन आरएएफ में शामिल हो कर वैस्टलैंड सी किंग हेलिकॉप्टर में सह-पायलट की भूमिका निभाते हुए खोज और बचाव दल में कार्य करने लगे। राजकुमार विलियम ने 29 अप्रैल 2011 में अपनी लम्बे समय की प्रेमिका कैथरीन मिडलटन से वैस्टमिनस्टर एबी में विवाह किया। अपने विवाह से थोड़े समय पहले ही राजकुमार विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज, अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथिर्न और बैरन कैरिकफर्ग्स बना दिया गया था। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक · और देखें »

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना

समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना (Pirates of the Caribbean: Dead Man's Chest) 2006 की रोमांचकारी फंतासी फ़िल्म है और ''समुंदर के लुटेरे'' शृंखला में दूसरा भाग तथा 2003 में बनी समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल का अगला भाग है। इसे टॅड इलियट व टेरी रोसिओ द्वारा लिखा और गोर वरबन्स्की द्वारा निर्देशित किया गया था। फ़िल्म में लॉर्ड कटलर बॅकेट (टॉम हॉलैंडर) विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) और एलिज़ाबेथ स्वान (किएरा नाइटली) की शादी रुकवा देता है और विल को स्पैरो का कंपास लाने को कहता है। वहीं दूसरी ओर कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप) को डेवी जोन्स (बिल नाय) से लिया उधार चुकाना है। समुंदर के लुटेरे के दो भागों को बनाने का विचार 2004 में ही तय किया गया था और इलियट व रोसिओ की जोड़ी दोनो भागों को एक कड़ी के रूप में लाने के लिये पटकथा पर काम करने लगी। फ़िल्म का चित्रिकरण फ़रवरी से सितंबर 2005 के बीच पालोस वरदेस, सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स, डॉमिनिका और बहामा में तथा वॉल्ट डिज़्नी द्वारा बनाए गए सेटों पर किया गया। इसके साथ ही साथ समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घड़ी का भी चित्रिकरण किया गया। समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना को 7 जुलाई 2006 को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को इसके स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सराहा गया पर इसकी कथा एवं लम्बाई की आलोचना की गयी। इस सब के बावजूद फ़िल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कई रेकॉर्ड बना दिये। पहले हफ़्ते में ही इसने अमेरिका में ही $13.6 करोड़ कमाए और विश्वभर में सबसे तेज़ $100 करोड़ का आँकड़ा पार करने वाली फ़िल्म बन गई। अक्टूबर 2011 तक यह विश्व की 6ठी उच्चतम कमाई वाली फ़िल्म है। इसे अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, ध्वनि संपादन और ध्वनि मिश्रण में नामांकन मिला व विज़ुअल इफेक्ट्स श्रेणी में विजय प्राप्त हुई। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना · और देखें »

सिडनी गन-मुन्रो

सर सिडनी गन-मुन्रो (Sydney Gun-Munro) (1916-2007) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 27 अक्टूबर 1979 से 28 फरवरी 1985 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और सिडनी गन-मुन्रो · और देखें »

सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस का ध्वज

सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस का ध्वज सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस श्रेणी:ध्वज.

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस का ध्वज · और देखें »

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस का राजतंत्र

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस का राजतंत्र, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की संवैधानिक राजतंत्र है। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एकाधिदारुक को सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और संयुक्त राजशाही समेत कुल १५ प्रजाभूमियों, का सत्ताधारक एकराजीय संप्रभु होने का गौरव प्राप्त है। वर्तमान सत्ता-विद्यमान शासक, ६ फरवरी वर्ष १९५२ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। अन्य राष्ट्रमण्डल देशों के सामान ही सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की राजनीतिक व्यवस्था वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है, जिसमें राष्ट्रप्रमुख का पद नाममात्र होता है, और वास्तविक प्रशासनिक शक्तियां शासनप्रमुख पर निहित होते हैं। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस सैद्धांतिक रूप से एक राजतंत्र है, और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के शासक के पदाधिकारी इसके राष्ट्रप्रमुख होते हैं, हालाँकि शासक की सारी संवैधानिक शक्तियों का अभ्यास, उनके प्रतिनिधि के रूप में, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल करते हैं। अधिराट् यदी स्त्री हो तो उन्हें " सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी" के नाम हे संबोधित किया जाता है, और एक पुरुष अधिराट् को " सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के राजा के नाम से संबोधित किया जाता है। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस का राजतंत्र · और देखें »

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के महाराज्यपालगण की सूचि

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, जोकी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और संयुक्त राजशाही समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के महाराज्यपालगण की सूचि · और देखें »

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, जोकी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और संयुक्त राजशाही समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल · और देखें »

हेनरी विलियम्स हार्वे

सर हेनरी विलियम्स हार्वे (Henry Harvey Williams) (1917-2004) 29 फरवरी 1988 से 20 सितंबर 1989 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के कार्यवाहक गवर्नर-जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और हेनरी विलियम्स हार्वे · और देखें »

जोसेफ लैम्बर्ट यूस्टेस

सर जोसेफ लैम्बर्ट यूस्टेस (Joseph Lambert Eustache) (1908–1996) सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के एक राजनेता हैं। उन्हें 28 फरवरी 1985 से 29 फरवरी 1988 के बीच, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और जोसेफ लैम्बर्ट यूस्टेस · और देखें »

वेस्ट इंडीज़ संघ

वेस्ट इंडीज़ संघ, जिसे अंग्रेजी में फेडेरेशन ऑफ द वेस्ट इंडीज़ के रूप में भी जाना जाता है, एक अल्पजीवी कैरिबियन संघ था जो 3 जनवरी 1958 से लेकर 31 मई 1962 तक अस्तित्व में रहा। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कई कैरिबियन उपनगर शामिल थे। संघ का अभिव्यक्त उद्देश्य राजनीतिक इकाई का निर्माण करना था जो कि ब्रिटेन से अलग एक स्वतंत्र राज्य के रूप में होता - संभवतः कनाडाई महासंघ, ऑस्ट्रेलियाई संघ, या केन्द्रीय अफ्रीकी संघ के समान होता; हालाँकि ऐसा होने से पहले ही आंतरिक राजनीतिक संघर्ष के कारण यह संघ ध्वस्त हो गया। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और वेस्ट इंडीज़ संघ · और देखें »

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, जिसे बोलचाल में और जून 2017 से आधिकारिक रूप में विंडीज बोला जाता है। यह कॅरीबियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली एक बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है जिसे क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ प्रशासित करता है। यह एक समग्र टीम है जिसमें खिलाड़ियों का चयन 15, मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषी कैरेबियाई क्षेत्रों की एक श्रृंखला से किया जाता है, जिसमें कई स्वतंत्र देश और अधीन क्षेत्र शामिल हैं। 7 अगस्त 2017 तक वेस्ट इंडीज की क्रिकेट टीम आईसीसी द्वारा जारी रैंकिग में टेस्ट मैचों में दुनिया में आठवाँ, एकदिवसीय में नौवां और ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा स्थान रखती है। 1970 के दशक के मध्य से लेकर 1990 के दशक की शुरुआत तक वेस्टइंडीज टीम टेस्ट और वनडे दोनों रूपों में विश्व में सबसे मजबूत थी। दुनिया के कई महान क्रिकेट खिलाड़ी वेस्टइंडीज की तरफ से आये हैं: गारफील्ड सोबर्स, लांस गिब्स, गॉर्डन ग्रीनिज़, जॉर्ज हेडली, ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड, मैल्कम मार्शल, एंडी रॉबर्ट्स, एल्विन कालीचरण, रोहन कन्हई, फ्रैंक वॉरेल, क्लाइड वॉल्कोट, एवर्टन वीक्स, कर्टली एम्ब्रोस, माइकल होल्डिंग, कोर्टनी वॉल्श, जोएल गार्नर और विवियन रिचर्ड्स को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप दो बार 1975 में और 1979 में, आईसीसी विश्व ट्वेंटी -20 दो बार, 2012 में और 2016 में, आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी एक बार 2004 में और 2016 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप को एक बार जीता है। साथ ही वह 1983 क्रिकेट विश्व कप के और 2004 में अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के उपविजेता थे। वेस्टइंडीज़ दो बार लगातार (1975 और1979) विश्व कप जीतने वाली पहली टीम थीं और वह लगातार तीन विश्व कप फाइनल (1975, 1979 और 1983) में खेली। वेस्टइंडीज ने 2007 क्रिकेट विश्व कप और 2010 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 की मेजबानी की है। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम · और देखें »

कार्निवल

कोलोन, जर्मनी में रोसेनमोंटाग परेड में कार्निवल झांकियां. कार्निवल एक उत्सव का मौसम है जो लेंट से ठीक पहले पड़ता है; मुख्य कार्यक्रम आमतौर फरवरी के दौरान होते हैं। कार्निवल में आमतौर पर एक सार्वजनिक समारोह या परेड शामिल होता है जिसमें सर्कस के तत्त्व, मुखौटे और सार्वजनिक खुली पार्टियां की जाती हैं। समारोह के दौरान लोग अक्सर सजते संवरते हैं या बहुरुपिया बनते हैं, जो दैनिक जीवन के पलटाव को दर्शाता है। कार्निवल एक त्योहार है जिसे पारंपरिक रूप से रोमन कैथोलिक में आयोजित किया जाता है और एक हद तक पूर्वी रूढ़िवादी समाजों में भी.

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और कार्निवल · और देखें »

अमेरिकन एयरलाइंस

अमेरिकन एयरलाइंस इंक, American Airlines, Inc. (AA) संयुक्त राज्य अमेरिका ^ का एक प्रमुख एयरलाइन है और यात्रियों को ले जाने की क्षमता, यात्री विमानों की संख्‍या और सुनिश्‍चित आय अर्जित करने वाली विश्‍व की दूसरी सबेस बड़ी (डेल्‍टा एयर लाइंस के बाद) एयरलाइन है। अमेरिकन एयरलाइंस AMR कॉरपोरेशन का सहायक है और इसका मुख्‍यालय फोर्ट वॉर्थ, टेक्‍सास में है, इसके समीप इसका सबसे बड़ा हब डलास/फोर्ट वॉर्थ अंतर्राष्‍ट्रीय हवाईअड्डा है। अमेरिकी एक व्‍यापक अंतर्राष्‍ट्रीय और घरेलू नेटवर्क को पूरे उत्‍तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, युरोप, ऐशिया/पैसेफिक और करेबिया में निर्धारित फ्लाइट्स के साथ संचालित करता है। अमेरिकी एयरलाइंस 2010 में फॉर्चून 500 सूची में #120 पर सूचीबद्ध हुआ था। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और अमेरिकन एयरलाइंस · और देखें »

उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था

उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत ५२.८ करोड़ से अधिक लोग आते हैं जो २३ सम्प्रभुता सम्पन्न देशों और १५ अधिनस्थ क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस अर्थतन्त्र के अन्तर्गत उत्तर में कनाडा और अमेरिका जैसे देश है, जो सन्सार के सर्वाधिक धनी और विकसित देशों में हैं और मध्य अमेरिका और कैरिबियाई देश भी जो अपेक्षाकृत कम विकसित या विकासशील हैं। इन दोनों छोरों के बीच स्थित है मेक्सिको जो एक नवीन औद्योगिक देश है और उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ़्टा) का सदस्य है और एकमात्र लातिन अमेरिकी देश है जो ओईसीडी का सदस्य है। संयुक्त राज्य अमेरिका संज्ञात्मक और क्रय शक्ति दोनों ही आधार पर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि सन्त लूसिया (संज्ञात्मक) और डोमिनिका (क्रय शक्ति) के आधार पर उत्तर अमेरिका की सबसे छोटी अर्थव्यवस्थाएँ हैं। .

नई!!: सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स और उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संत विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, संत विन्सेंट और ग्रेनाडाइन्स, संत विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स, सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स, सेंट विंसेंट एवं ग्रेनैडाइंस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »