लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संगणक अभियान्त्रिकी

सूची संगणक अभियान्त्रिकी

एक एफपीजीए बोर्ड संगणक अभियांत्रिकी या कम्प्यूटर अभियान्त्रिकी अभियांत्रिकी कि वह शाखा है जिसमे संगणक के सभी हार्डवेयर, साफ्टवेयर एवं प्रचालन तंत्र की डिजाइन, रचना, निर्माण, परीक्षण, रखरखाव आदि का अध्ययन किया जाता है। पहले यह वैद्युत प्रौद्योगिकी की एक शाखा मात्र थी। .

10 संबंधों: नितिन सक्सेना, प्रौद्योगिकी स्नातक, मणीन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर, रुचि सांघवी, समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर), संगणक वास्तुकला, सॉफ्टवेयर अभियान्त्रिकी, कम्प्यूटर विज्ञान, अभियान्त्रिकी

नितिन सक्सेना

वैज्ञानिक उदहरण वेग्यानिक स्थान् नितिन सक्सेना (जन्म: ३ मई १९८१, इलाहाबाद) गणित एवं सैद्धांतिक संगणक विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत एक भारतीय संगणक वैज्ञानिक है। उन्होंने मणीन्द्र अग्रवाल और नीरज कयाल के साथ मिलकर ऐकेएस पराएमीलिटी टेस्ट प्रस्तावित किया, जिसके लिए उन्हें उनके सह लेखकों के साथ प्रतिष्ठित गोडेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय रूप से यह अनुसंधान उनके अवर अध्ययन का एक हिस्सा था। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और नितिन सक्सेना · और देखें »

प्रौद्योगिकी स्नातक

बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (जिसे आम तौर पर संक्षेप में बी.टेक. या बी.टेक. (ऑनर्स) कहा जाता है) एक पूर्वस्नातक अकादमिक डिग्री है जिसे एक मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्तरीय संस्थान में तीन या चार वर्षों के एक अध्ययन कार्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रदान किया जाता है। यह डिग्री कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस, आयरलैंड गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अन्य देशों में प्रदान की जाती है। आम तौर पर यह डिग्री बैचलर ऑफ साइंस डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है जिन्होंने एक लिया है जिसे अतिरिक्त रूप से या तो व्यावसायिक प्लेसमेंट्स (जैसे पर्यवेक्षित प्रैक्टिका या इंटर्नशिप) या अभ्यास आधारित क्लासरूम कार्यक्रमों द्वारा पूरा किया जाता है। इन आवश्यकताओं के कारण इस डिग्री में आम तौर पर कम से कम चार साल का समय लगता है। कुछ देशों में एक पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद यह डिग्री प्रदान की जाती है जो करियर उन्मुखी होता है जहां सिद्धांत के विपरीत अभ्यास पर जोर दिया जाता है। यहाँ, इसके विपरीत, व्यवसायिक प्लेसमेंट्स और अभ्यास आधारित कार्यक्रमों को इस कार्यक्रम के तहत बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है (सहकारी शिक्षा देखें).

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और प्रौद्योगिकी स्नातक · और देखें »

मणीन्द्र अग्रवाल

मणीन्द्र अग्रवाल (जन्म: २० मई १९६६, इलाहाबाद) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी विभाग में प्रोफेसर है। संगणक विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सन् २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री प्रदान किया। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और मणीन्द्र अग्रवाल · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, दुर्गापुर राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल की स्थापना १९६० में की गई थी और ३ जुलाई २००३ को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में परिवर्तित किया गया था। इस संस्थान में १५ विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, रसायन इंजीनियरी, धातुकर्मीय इंजीनियरी, इलैक्ट्रॉनिकी तथा संचार इंजीनियरी, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, जैब प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों मे चार-वर्षीय अवर-स्नातक पाठयक्रम चलाता है। यह संस्थान एमबीए तथा एमसीए सहित नौ विषयों में एम.टेक पाठयक्रमों का भी संचालन करता है। यह संस्थान विदेशी विद्यार्थियों के लिए १२० विद्यार्थी क्षमता वाला एक पुरूष छात्रावास, तीन १२० बिस्तर वाले लेक्चरर दीर्घाएं, कम्प्यूटर केन्द्र विस्तार, विद्युत यंत्र प्रयोगशाला, हाई पावर प्रयोगशाला का निर्माण करेगा। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुर · और देखें »

रुचि सांघवी

रुचि सांघवी (जन्म २० जनवरी १९८२) प्रथम अभियन्ता हैं जिन्हें सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाईट फेसबुक ने नियुक्त किया गया। वो फेसबुक पर प्रधान उत्पाद प्रबंधक हैं। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और रुचि सांघवी · और देखें »

समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर)

समर कैम्प में भाग लेने वाले अक्सर झीलों में बाहरी गतिविधियों का आनंद लेते हैं। समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर), कुछ देशों में (आमतौर पर) गर्मियों के महीनों में बच्चों और/या किशोर-किशोरियों के लिए निगरानी के तहत आयोजित किये जाने वाला एक कार्यक्रम को कहते हैं। समर कैम्प में शामिल होने वाले बच्चों और किशोर-किशोरियों को कैम्पर्स के नाम से जाना जाता है। विभिन्न प्रकार के विशेष क्रियाकलापों वाले नए समर कैम्पों की अधिक से अधिक स्वीकृति के साथ, हाइकिंग (लंबी पैदल यात्रा), कैनोइंग (नौकायन) और कैम्पफायर (अलाव या शिविर-समारोह) के साथ एक जंगली स्थान के रूप में एक समर कैम्प के पारंपरिक नज़रिए का विकास हो रहा है। उदाहरण के लिए, प्रदर्शन कला, संगीत, जादू, कंप्यूटर, भाषा शिक्षण, गणित, विशेष जरूरतों वाले बच्चों और वजन कम करने के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाता है। 2006 में, अमेरिकन कैम्प एसोसिएशन ने बताया कि कुल कैम्पों में से 75 प्रतिशत कैम्पों में नए कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। छोटे आकार के परिवारों, पूरक शैक्षिक कार्यक्रमों में वृद्धि तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण समर कैम्पों के नामांकन में बड़े पैमाने पर होने वाली गिरावट को कम करने के लिए ऐसा किया गया है; इन सभी के कारण पिछली पीढ़ियों की तुलना में बच्चों को घर के अंदर ही व्यस्त रखना काफी आसान हो गया है। ये कैम्प हर उम्र के लोगों के लिए हो सकते हैं। धर्म से जुड़े समर कैम्पों का भी आयोजन किया जाता है जैसे कि इवान्जेलिकल ईसाई समूहों द्वारा आयोजित कैम्प.

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर) · और देखें »

संगणक वास्तुकला

संगणक वास्तुकला (computer architecture) संगणक अभियान्त्रिकी की एक शाखा है जिसमें वह नियम व विधियाँ समझी जाती हैं जिनसे संगणक प्रणालियों की कार्यक्षमता, संगठन और निर्माण प्रक्रियाएँ निर्धारित की जाती हों। इसमें संगणकों में प्रयोग होने वाले निर्देश समूह (instruction set), तर्क डिज़ाइन (logic design) और सूक्ष्मवास्तु डिज़ाइन (microarchitecture design) सम्मिलित हैं। इन्टेल कोर २ की संरचना .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और संगणक वास्तुकला · और देखें »

सॉफ्टवेयर अभियान्त्रिकी

सॉफ्टवेयर अभियान्त्रिकी (Software Engineering) अभियान्त्रिकी कि वह शाखा है जिसमे संगणक के सॉफ्टवेयर एवं संचालन प्रणाली की डिजाइन, रचना, विकास, परीक्षण तथा रखरखाव आदि का अध्ययन किया जाता है। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और सॉफ्टवेयर अभियान्त्रिकी · और देखें »

कम्प्यूटर विज्ञान

कम्प्यूटर विज्ञान संगणन और उसके उपयोग की ओर वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण है। यह जानकारी के पहुँच, सम्प्रेषण, संचय, प्रसंस्करण, प्रतिनिधित्व और अर्जन हेतु उपयोग में लाये जाने वाले व्यवस्थित प्रक्रियाओं (या कलन विधियों) के मशीनीकरण, अभिव्यक्ति, संरचना, और साध्यता का व्यवस्थित अध्ययन है। संगणक विज्ञान एक वैकल्पिक, संक्षिप्त परिभाषा के अनुसार यह मापने योग्य स्वचालित कलन विधियों का अध्ययन है। संगणक वैज्ञानिक संगणन के सिद्धांत और गणना योग्य प्रणालियों की योजना में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। कंप्यूटर विज्ञान (कम्प्यूटर विज्ञान) के अन्तर्गत सूचना तथा संगणन (computation) के सैद्धान्तिक आधारों अध्ययन किया जाता है और साथ में इन सिद्धान्तों को कंप्यूटर प्रणालियों में व्यवहार में लाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है। कंप्यूटर विज्ञान को प्राय: कलन विधियों के विधिवत (systematic) अध्ययन के रूप में देखा जाता है और कंप्यूटर विज्ञान का मूल प्रश्न यही है - कौन सा काम (दक्षतापूर्वक) स्वत: किया जा सकता है? (What can be (efficiently) automated?) .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और कम्प्यूटर विज्ञान · और देखें »

अभियान्त्रिकी

लोहे का 'कड़ा' (O-ring): कनाडा के इंजिनियरों का परिचय व गौरव-चिह्न सन् 1904 में निर्मित एक इंजन की डिजाइन १२ जून १९९८ को अंतरिक्ष स्टेशन '''मीर''' अभियान्त्रिकी (Engineering) वह विज्ञान तथा व्यवसाय है जो मानव की विविध जरूरतों की पूर्ति करने में आने वाली समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है। इसके लिये वह गणितीय, भौतिक व प्राकृतिक विज्ञानों के ज्ञानराशि का उपयोग करती है। इंजीनियरी भौतिक वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करती है; औद्योगिक प्रक्रमों का विकास एवं नियंत्रण करती है। इसके लिये वह तकनीकी मानकों का प्रयोग करते हुए विधियाँ, डिजाइन और विनिर्देश (specifications) प्रदान करती है। .

नई!!: संगणक अभियान्त्रिकी और अभियान्त्रिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संगणक अभियाँत्रिकी, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, कम्प्यूटर अभियान्त्रिकी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »