लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

व्यावसायिक कानून

सूची व्यावसायिक कानून

व्यावसायिक कानून या 'व्यावसायिक सन्नियम' (Commercial law या business law) कानूनों के उस समुच्चय का नाम है जो व्यापार, वाणिज्य, क्रय-विक्रय, में लगे व्यक्तियों एवं संगठननों के अधिकार, सम्बन्ध, तथा व्यहार का नियमन करता है।प्रायः इसे सिविल कानून (दीवानी कानून) की एक शाखा के रूप में देखा जाता है। .

3 संबंधों: एलिजाबेथ वौरन, सिविल कानून, व्यावसायिक आयुर्विज्ञान

एलिजाबेथ वौरन

एलिजाबेथ एैन वौरन (उर्फ़ हेरिंग; जन्म 22 जून, 1949) एक अमेरिकी शैक्षणिक और राजनीतिज्ञ है। वे अमेरिका की डेमोक्रैटिक पार्टी की सदस्या और मैसाचुसेट्स राज्य से ‌वरिष्ठ सीनेटर है।वॉरेन पूर्व में कानून की प्रोफेसर थी ‌‌व टेक्सास विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल और हाल ही में हार्वर्ड लॉ स्कूल में पढ़ा चुकी है।एक प्रमुख विद्वान आौर दिवालियापन कानून मे विशेषज्ञता रखने वाली वॉरेन,राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने से पूर्व,वाणिज्यिक कानून के क्षेत्र मे प्रख्यात रही है। वॉरेन ने एक सक्रिय रूप से उपभोक्ता संरक्षण की वकालत की है जिनकी विद्वत्ता ‌व नेतृत्व से अमेरिकी उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो की स्थापना हो सकी।वॉरेन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और व्यक्तिगत वित्त के विषय मे अनेक  शैक्षणिक और लोकप्रिय लेख लिखे है।2008 के वित्तीय संकट के पश्चात्  वॉरेन, परेशान आस्ति राहत कार्यक्रम (TARP) की निगरानी हेतु बनायी गयी कांग्रेस के निरीक्षण पैनल की अध्यक्ष रही।वह रूप में सेवा के बाद राष्ट्रपति के सहायक और राष्ट्रपति बराक ओबामा के अधीन उपभोक्ता वित्तीय संरक्षण ब्यूरो के लिए सचिव खजाना  की विशेष सलाहकार भी रही। सितंबर 2011 में, वॉरेन ने अमेरिकी सीनेट के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। रिपब्लिकन अवलंबी स्कॉट ब्राउन को चुनौती देते हुयेे, 6 नवंबर, 2012 को उन्होने आम चुनाव जीता।वे मैसाचुसेट्स से चुनी जाने वाली पहली महिला सीनेटर बनी।उन्हे बढ़ती उम्र पर सीनेट की विशेष समिति; बैंकिंग, आवास और शहरी मामलों की समिति; और स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और पेंशन समिति की सदस्या बनाया गया। वॉरेन डेमोक्रेटिक पार्टी की एक अग्रणी और लोकप्रिय नेता है।राजनीतिक पंडितों द्वारा 2016 के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में उनका  उल्लेख किया है।हालांकि, वॉरेन ने लगातार एैसे किसी इरादे को नकारा है। Scheiber, Noam (November 10, 2013).

नई!!: व्यावसायिक कानून और एलिजाबेथ वौरन · और देखें »

सिविल कानून

सिविल कानून (Civil law) के अन्तर्गत सभी कानून आते हैं जो अपराध कानून नहीं है। इसके अन्दर व्यावसायिक कानून, औद्योगिक कानून आदि आते हैं। .

नई!!: व्यावसायिक कानून और सिविल कानून · और देखें »

व्यावसायिक आयुर्विज्ञान

व्यावसायिक आयुर्विज्ञान (Occupational medicine) नैदानिक आयुर्विज्ञान (clinical medicine) की वह शाखा है जो व्यावसायिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। इसके विशेषज्ञ प्रत्यन करते हैं कि व्यावसायिक संरक्षा एवं स्वास्थ्य के उच्चतम मानदण्ड प्राप्त किये जा सके। इसका संबंध उद्योग के स्थलों में अंतर्व्याप्त परिस्थितियों के अध्ययन तथा नियंत्रण से है। बहुत पहले से ही स्वास्थ्यवेत्ता यह मानते आ रहे हैं कि काम करने वालों के स्वास्थ्य और कल्याण करने की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है, जैसा बरडर्डाइन रमज़्ज़ने (Berdardine Ramazzne (७०० ई.)) की इस टिप्पणी से प्रत्यक्ष हो जाता है- .

नई!!: व्यावसायिक कानून और व्यावसायिक आयुर्विज्ञान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »