लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वसुन्धरा राजे सिंधिया

सूची वसुन्धरा राजे सिंधिया

वसुन्धरा राजे सिंधिया भारत के राज्य राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। .

28 संबंधों: चुतर सिंह हत्याकांड, झालावाड़, दुष्यंत सिंह, दीया कुमारी, प्रतापगढ़, राजस्थान, भामाशाह योजना, भामाशाह कार्ड, भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची, यशोधरा राजे सिंधिया, राजस्थान, राजस्थान में चुनाव, राजस्थान में महिला शक्ति, राजस्थान सरकार, राजस्थान विधान सभा, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८, राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची, राजीव गांधी उद्यान, हेमन्त सिंह, जीवाजीराव सिंधिया, विश्व हिन्दी सम्मेलन, विजया राजे सिंधिया, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, कीर्ति कुमारी, अशोक गहलोत, ८ दिसम्बर

चुतर सिंह हत्याकांड

चुतर सिंह हत्याकांड जिसमें २५ जून २०१६ राजस्थान राज्य के जैसलमेर ज़िले के मोकळा गांव का निवासी २१ वर्षीय चुतर सिंह सोढ़ा जो कि जैसलमेर पुलिस के अंतर्गत एक हिस्ट्रीशीटर था उसका पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया, लेकिन राजपूत समाज के अंतर्गत चुतर सिंह का एनकाउंटर न मानकर हत्या माना है। जैसलमेर पुलिस के अनुसार चुतर सिंह पर बाड़मेर में ये एक हिस्ट्रीशीटर थे जिनके खिलाफ १७ मामले दर्ज थे। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और चुतर सिंह हत्याकांड · और देखें »

झालावाड़

झालावाड राजस्थान राज्य के दक्षिण-पूर्व में स्थित झालावाड़ जिला का मुख्यालय है। यह झालावाड के हाडौती क्षेत्र का हिस्सा है। झालावाड के अलावा कोटा, बारां एवं बूंदी हाडौती क्षेत्र में आते हैं। राजस्थान के झालावाड़ ने पर्यटन के लिहाज से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजस्थान की कला और संस्कृति को संजोए यह शहर अपने खूबसूरत सरोवरों, किला और मंदिरों के लिए जाना जाता है। झालावाड़ की नदियां और सरोवर इस क्षेत्र की दृश्यावली को भव्यता प्रदान करते हैं। यहां अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। झालावाड़ मालवा के पठार के एक छोर पर बसा जनपद है। इस जनपद के अंदर झालावाड़ और झालरापाटन नामक दो पर्यटन स्थल है। इन दोनों शहरों की स्थापना 18वीं शताब्दी के अन्त में झाला राजपूतों द्वारा की गई थी। इसलिए इन्हें 'जुड़वा शहर' भी कहा जाता है। इन दोनों शहरों के बीच 7 किमी की दूरी है। यह दोनों शहर झाला वंश के राजाओं की समृद्ध रियासत का हिस्सा था। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और झालावाड़ · और देखें »

दुष्यंत सिंह

दुष्यंत सिंह (जन्म 11 सितम्बर 1973) भारत की सोहलवी लोक सभा के निर्वाचित सदस्य हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नामक राजनैतिक दल के सदस्य के रूप में राजस्थान से झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। इससे पहले वो पंद्रहवीं लोक सभा के सदस्य भी रह चुके हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह · और देखें »

दीया कुमारी

राजकुमारी दिया कुमारी (जन्म 30 जनवरी 1971), अक्सर शैली जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और दीया कुमारी · और देखें »

प्रतापगढ़, राजस्थान

प्रतापगढ़, क्षेत्रफल में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के ३३वें जिले प्रतापगढ़ जिले का मुख्यालय है। प्राकृतिक संपदा का धनी कभी इसे 'कान्ठल प्रदेश' कहा गया। यह नया जिला अपने कुछ प्राचीन और पौराणिक सन्दर्भों से जुड़े स्थानों के लिए दर्शनीय है, यद्यपि इसके सुविचारित विकास के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग ने कोई बहुत उल्लेखनीय योगदान अब तक नहीं किया है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और प्रतापगढ़, राजस्थान · और देखें »

भामाशाह योजना

भामाशाह योजना राजस्थान सरकार की महिला वित्तीय सशक्तीकरण की सबसे बड़ी योजना है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया ने 15 अगस्त, 2014 को मेवाड़ अंचल के उदयपुर शहर से इस योजना का शुभारंभ किया। यह ड्रीम प्रोजेक्ट देश की आजादी के पावन दिवस पर प्रदेश की करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं के लिये 'वित्तीय आजादी' का उपहार है, जो उन्हें आर्थिक रूप से परिवार पर निर्भर रहने की मजबूरी से मुक्त करेगा। इसके माध्यम से भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ, इन्हीं बैंक खातों में जमा होंगे। यह योजना प्रदेश की नारी शक्ति को एकता के सूत्र में बांधकर आर्थिक अधिकार देने का प्रयास भी है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और भामाशाह योजना · और देखें »

भामाशाह कार्ड

भामाशाह कार्ड राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में भामाशाह योजना की नए सिरे से शुरूआत कर दी है। भामाशाह योजना के तहत महिलाओं को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना के तहत राज्य के डेढ़ करोड़ परिवारों की महिलाओं का बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमे महिलाओं को बैंक खाता खुलवाने के लिए भामाशाह कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और भामाशाह कार्ड · और देखें »

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद सदस्यों की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 1980 में स्थापित भाजपा, राजनीतिक विचारधारा के स्तर पर, सामान्यतः एक दक्षिणपंथी दल माना जाता है।, वह प्राथमिक सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है।, 17 राज्यों में 42 भाजपा नेता मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हो चुके है, जिनमें से पन्द्रह निवर्तमान हैं। उनतीस राज्यों और दो ​​केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) में से प्रत्येक का शासनाध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य स्तर पर, राज्यपाल विधिवत् प्रधान होता है, किंतु वस्तुतः कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। विधानसभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल अधिकांशतः सरकार बनाने के लिए विधानसभा सदस्यों की बहुसंख्यता वाले दल (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसका मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति समूह्य-उत्तरदायी होता हैं। अगर उसके पास विधानसभा का विश्वास है तो एक मुख्यमंत्री की अवधि सामान्यतः अधिकतम पांच वर्ष की होती है। 42 भाजपा मुख्यमंत्रियों में से पन्द्रह निवर्तमान है—अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू, असम में सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात में विजय रूपाणी, गोवा में मनोहर पर्रीकर, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, झारखंड में रघुवर दास, मणिपुर में एन बीरेन सिँह, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान में वसुंधरा राजे, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर तथा त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब। भाजपा मुख्यमंत्रियों में से चार महिलाएँ रही हैं—दिल्ली में सुषमा स्वराज, गुजरात में आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश में उमा भारती और राजस्थान में वसुंधरा राजे। दिसंबर 2003 से कार्यरत (के लिए), रमन सिंह भाजपा के सबसे लम्बे समय तक सेवारत मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री के रूप में कर्नाटक के बी॰ एस॰ येदियुरप्पा का पहला कार्यकाल केवल नौ दिनों तक चला, जो भाजपा मुख्यमंत्रियों के बीच में सबसे कम अवधि का कार्यकाल है; तथापि, सभी कार्यकालों के कुल को ध्यान में लेते हुए, सुषमा स्वराज 52 दिन की सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमंत्री रहीं। राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान का मुख्यमंत्री का पद संभाला। बहरहाल कुछ भाजपा नेता जनता पार्टी (जपा) के सदस्य होते हुए पहले से ही मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित हो चुके थे; जपा राजनीतिक दलों का एक मिश्रण था जिसमें भाजपा का पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ भी शामिल था। उत्तराखण्ड और गुजरात में भाजपा के पांच मुख्यमंत्री रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा के चार मुख्यमंत्री रहे हैं; कर्नाटक, झारखंड, और दिल्ली में तीन भाजपा मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

यशोधरा राजे सिंधिया

यशोधरा राजे सिंधिया (जन्म लंदन, १९ जून १९५४) ग्वालियर के महाराजा मराठा जिवाजीराव सिंधिया और विजयराजे सिंधिया की सबसे छोटी पुत्री हैं। वो १५वीं लोक सभा के लिए ग्वालियर से सांसद निर्वाचित हुई। वो राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया की छोटी बहन हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान · और देखें »

राजस्थान में चुनाव

राजस्थान में चुनाव १९५२ से आरम्भ हुये। उन चुनावों में राजस्थान से लोकसभा और विधानसभा के लिए सदस्यों का चुनाव हुआ। राजस्थान में कुल २५ लोकसभा और २०० विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान में चुनाव · और देखें »

राजस्थान में महिला शक्ति

राजस्थान में प्रथम- - *प्रतिभा पाटील (पहली महिला राज्यपाल और फिर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति) - *वसुंधरा राजे (पहली महिला मुख्यमंत्री)राजस्थान कि प्रथम महिला राज्य मानवाअधिकार अध्यझ - कान्ता भटनागर - *कमला बेनीवाल (पहली महिला मंत्री और बाद में उप-मुख्यमंत्री/ गुजरात की राज्यपाल | वर्तमान में मिजोरम की राज्यपाल - * डॉ॰गिरिजा व्यास (राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष) - *सुमित्रा सिंह (प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष) - *यशोदा देवी (राजस्थान की पहली महिला विधायक) - *नगेन्द्र बाला(देश की पहली जिला प्रमुख) - *अरुणा राय (मेग्सेसे पुरस्कार विजेता पहली राजस्थानी महिला) - *ओत्तिमा बोर्दिया (राजस्थान की पहली महिला जिला कलेक्टर) - *कुशल सिंह (पहली महिला मुख्य सचिव) - *कांता खतूरिया (राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष) श्रेणी:हिन्द की बेटियाँ श्रेणी:राजस्थान के लोग श्रेणी:भारतीय महिलाएँ.

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान में महिला शक्ति · और देखें »

राजस्थान सरकार

राजस्थान सरकार भारतीय राज्य राजस्थान और इसके ३३ जिलों का सर्वोच्च अधिकारप्राप्त प्राधिकरण है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान सरकार · और देखें »

राजस्थान विधान सभा

राजस्थान विधान सभा भारतीय राज्य राजस्थान में एकसदनीय विधानमंडल है। यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। विधान सभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता करती है। वर्तमान में इसमें विधायक संख्या 200 है। यदि जल्दी भंग नहीं किया जाए तो इसका समयान्तराल 5 वर्ष है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान विधान सभा · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, २००३ भारतीय राज्य राजस्थान में १ दिसम्बर २००३ को हुए थे। परिणाम ४ दिसम्बर २००३ को घोषित हुआ। सतारूढ़ पार्टी कांग्रेस को भाजपा ने हरा दिया। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००३ · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, २००८ भारतीय राज्य राजस्थान में ४ दिसम्बर २००८ को हुए थे। परिणाम ८ दिसम्बर २००९ को घोषित हुआ। सतारूढ़ पार्टी भाजपा को कांग्रेस ने हरा दिया। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २००८ · और देखें »

राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३

राजस्थान राज्य विधानसभा चुनाव, 2013 भारतीय राज्य राजस्थान में 1 दिसम्बर 2013 को हुआ विधान सभा चुनाव है जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों का चुनाव हुआ। इसमें कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 45,334 एवं मतदाताओं की कुल संख्या 4,07,14,984 थी। प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार लगभग 74% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चूरू विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी जगदीश मेघवाल (आयु 34 वर्ष) की मृत्यु के कारण चुनाव को स्थगित किया गया। अब चूरू विधान सभा क्षेत्र पर मतदान 13 दिसम्बर 2013 को हुआ। भारतीय जनता पार्टी २०० में से १६३ स्थानों पर विजय प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बल्कि कांग्रेस २१ सीटों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान विधानसभा चुनाव, २०१३ · और देखें »

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

राजीव गांधी उद्यान

राजीव गांधी उद्यान (Rajiv Gandhi Garden) भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले में स्थित एक बड़ा उद्यान है। यह उद्यान फतेहसागर झील के नजदीक स्थित है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और राजीव गांधी उद्यान · और देखें »

हेमन्त सिंह

राणा हेमन्त सिंह (जन्म 5 जनवरी 1951) 1954 से 1971 तक धौलपुर के महाराजा हैं | .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और हेमन्त सिंह · और देखें »

जीवाजीराव सिंधिया

महाराजा जीवाजीराव सिंधिया (26 जून 1916 - 16 जुलाई 1961) एक ग्वालियर के महाराजा है | .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और जीवाजीराव सिंधिया · और देखें »

विश्व हिन्दी सम्मेलन

विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें विश्व भर से हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी, विषय विशेषज्ञ तथा हिन्दी प्रेमी जुटते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के प्रति जागरुकता पैदा करने, समय-समय पर हिन्दी की विकास यात्रा का आकलन करने, लेखक व पाठक दोनों के स्तर पर हिन्दी साहित्य के प्रति सरोकारों को और दृढ़ करने, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने तथा हिन्दी के प्रति प्रवासी भारतीयों के भावुकतापूर्ण व महत्त्वपूर्ण रिश्तों को और अधिक गहराई व मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से १९७५ में विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शृंखला शुरू हुई। इस बारे में पूर्व प्रधानमन्त्री स्व० श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने पहल की थी। पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के सहयोग से नागपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रसिद्द हिंदी साहित्यकार विनोबा भावे ने अपना विवेक सन्देश भेजा। प्रारंभ में इसका आयोजन हर चौथे वर्ष आयोजित किया जाता था लेकिन अब यह अंतराल घटाकर ३ वर्ष कर दिया गया है। अब तक दस विश्व हिन्दी सम्मेलन हो चुके हैं- मारीशस, नई दिल्ली, पुन: मारीशस, त्रिनिडाड व टोबेगो, लन्दन, सूरीनाम न्यूयार्क और जोहांसबर्ग में। दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन २०१५ में भोपाल में आयोजित हुआ। २०१८ संस्करण का आयोजन मॉरीशस में प्रस्तावित है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और विश्व हिन्दी सम्मेलन · और देखें »

विजया राजे सिंधिया

विजया राजे सिंधिया (पूरा नाम लेखा देवीेश्वरी देवी), जोकि ग्वालियर की राजमाता के रूप में लोकप्रिय थी, एक प्रमुख भारतीय राजशाही व्यक्तित्व के साथ-साथ एक राजनीतिक व्यक्तित्व भी थी। ब्रिटिश राज के दिनों में, ग्वालियर के आखिरी सत्ताधारी महाराजा जिवाजीराव सिंधिया की पत्नी के रूप में, वह राज्य के सर्वोच्च शाही हस्तियों में शामिल थी। बाद में, भारत से राजशाही समाप्त होने पर वे राजनीति में उतर गई और कई बार भारतीय संसद के दोनों सदनों में चुनी गई। वह कई दशकों तक जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य भी रही। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और विजया राजे सिंधिया · और देखें »

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था। इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं। यहाँ २३० प्रजाति के पक्षियों ने भारत के राष्ट्रीय उद्यान में अपना घर बनाया है। अब यह एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल और केन्द्र बन गया है, जहाँ पर बहुतायत में पक्षीविज्ञानी शीत ऋतु में आते हैं। इसको १९७१ में संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था और बाद में १९८५ में इसे 'विश्व धरोहर' भी घोषित किया गया है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

कीर्ति कुमारी

कीर्ति कुमारी (13 अगस्त 1967 - 28 अगस्त 2017) भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ और राजस्थान विधानसभा की सदस्य थी, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करती थी। 28 अगस्त 2017 को कुमारी की मृत्यु स्वाइन फ्लू से हुई थी। वह पचास वर्ष की थी | .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और कीर्ति कुमारी · और देखें »

अशोक गहलोत

अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ। स्‍व॰ श्री लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर, 1977 को श्रीमती सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। श्री गहलोत को जादू तथा घूमना-फिरना पसन्‍द हैं। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और अशोक गहलोत · और देखें »

८ दिसम्बर

८ दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३४२वॉ (लीप वर्ष मे ३४३वॉ) दिन है। साल में अभी और २३ दिन बाकी है। .

नई!!: वसुन्धरा राजे सिंधिया और ८ दिसम्बर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वसुन्ध्ररा राजे, वसुंधरा राजे, वसुंधरा राजे सिंधिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »