लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोमब्लोन

सूची रोमब्लोन

रोमब्लोन (Romblon) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीपसमूह है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। ताब्लास द्वीप और सिबुयान द्वीप इसके सबसे बड़ा द्वीप हैं और उनके अलावा प्रान्त में अन्य कई छोटे द्वीप भी शामिल हैं। रोमब्लोन अपने संगमरमर के खनन के लिए पूरे देश में मशहूर है और अपने सुंदर बालूतटों (बीचों) व अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। .

8 संबंधों: ताब्लास द्वीप, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, मरिनदूके, मिमारोपा, लूज़ोन, सिबुयान द्वीप, विसाया भाषाएँ, अक्लान प्रान्त

ताब्लास द्वीप

ताब्लास (Tablas) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के रोमब्लोन द्वीपसमूह व प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है, जो प्रशासनिक दृष्टि से मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। फ़िलिपीन्ज़ पर स्पेनी उपनिवेशी क़ब्ज़ा होने से पहले इस द्वीप का नाम ओसिगान (Osigan) हुआ करता था और यह अपने मोम के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। आधुनिक काल में ताब्लास पर ९ नगरपालिकाएँ हैं और इसकी अर्थव्यवस्था फलों व सब्ज़ियों की कृषि और मत्स्योद्योग पर आधारित है। .

नई!!: रोमब्लोन और ताब्लास द्वीप · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: रोमब्लोन और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

मरिनदूके

मरिनदूके (Marinduque) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से यह मिमारोपा प्रशासनिक क्षेत्र का भाग है और प्रान्त का दर्जा रखता है। इसके उत्तर में तायाबास खाड़ी है और दक्षिण में सिबुयान सागर। मरिनदूके मिन्दोरो द्वीप से पूर्व में, रोमब्लोन द्वीपसमूह से उत्तर में और केज़ोन प्रान्त के बोन्दोक प्रायद्वीप से पश्चिम में है। .

नई!!: रोमब्लोन और मरिनदूके · और देखें »

मिमारोपा

मिमारोपा (Mimaropa), जिसे क्षेत्र ४-बी (Region IV-B) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। लूज़ोन द्वीपदल में शामिल होने के बावजूद यह लूज़ोन द्वीप पर न होकर उसके पास स्थित कई द्वीपों को मिलाकर बना है। सन् २००२ तक यह और कालाबारज़ोन क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए। .

नई!!: रोमब्लोन और मिमारोपा · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: रोमब्लोन और लूज़ोन · और देखें »

सिबुयान द्वीप

सिबुयान (Sibuyan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के रोमब्लोन द्वीपसमूह व प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है (ताब्लास द्वीप के बाद), जो प्रशासनिक दृष्टि से मिमारोपा क्षेत्र का भाग है। द्वीप पर तीन नगरपालिकाएँ हैं। .

नई!!: रोमब्लोन और सिबुयान द्वीप · और देखें »

विसाया भाषाएँ

विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं। सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है। .

नई!!: रोमब्लोन और विसाया भाषाएँ · और देखें »

अक्लान प्रान्त

अक्लान प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। आन्तीके, कापीज़ और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके उत्तर में सिबुयान सागर और रोमब्लोन है। .

नई!!: रोमब्लोन और अक्लान प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रोमब्लोन द्वीपसमूह, रोम्बलोन, रोम्बलोन द्वीपसमूह, रोम्ब्लोन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »