लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजीव प्रताप रूडी

सूची राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी (जन्म 23 मार्च 1962) बिहार के सारण से लोकसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास और उद्यमशीलता हैं। वे बिहार से राज्य सभा के सांसद भी चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर (SimCenter) से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त वाणिज्यिक पायलट लाइसेंसधारक हैं। .

15 संबंधों: नयागांव, सारण (बिहार), बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची, बिहार के व्यक्तियों की सूची, भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, लालू प्रसाद यादव, सर्बानन्द सोणोवाल, सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, सारन जिला, सैयद शाहनवाज हुसैन, सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार, सोनपुर, बिहार, गोर्खालैंड, किंगफिशर रेड, अतिशा प्रताप सिंह, १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

नयागांव, सारण (बिहार)

नयागांव (English: Nayagaon) सोनपुर, सारण, बिहार स्थित एक अर्द्ध शहरी क्षेत्र है। यह रसूलपुर मौजा में स्थित है। नयागांव 67 किलोमीटर लंबी हाजीपुर-छपरा फोर लेन सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग ३१/एनएच-31) के पास है। फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य मधुकॉन प्रोजेक्ट इंडिया कंपनी कर रही है। निर्माण का काम वर्ष 2011 से चल रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत नयागांव में विद्युत सब स्टेशन जल्द ही बनाया जायेगा। नयागांव में रसूलपुर के फोरलेन सड़क के पास विद्युत सब स्टेशन बनाये जायेगा। नयागांव में कसतूरबा गाँधी बालिका आवासीय विघालय (KGBV) और गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय स्थित है। छपरा-हाजीपुर सडक मार्ग पर दिघवारा- सोनपुर के बीच नयागांव के समीप डुमरी बुजुर्ग गांव मे 550 वर्ष पुराना मां कालरात्रि का प्राचीनतम मंदिर है। भाद्र मास(अगस्त) के अमावस्या को विशेष पूजा होती है। सोनपुर अनुमंडल में नये आईटीआई भवन के लिए नयागांव में जमीन चिह्नित किया गया है। नयागांव बाजार में सन 1955 से ग्राम देवी मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नयागांव पंचायत में पानी टॉवर का निर्माण कराया गया। नयागांव पंचायत में निर्मित पानी टंकी की क्षमता 50 हजार गैलन है। रियल एस्‍टेट की कंपनियां जैसे RAV ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टी.सी.डब्ल्यू.

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और नयागांव, सारण (बिहार) · और देखें »

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल

केन्द्रीय मंत्रिमंडल, भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मंत्री (केबिनेट मंत्री) और कनिष्ठ मंत्री (राज्य मंत्री) सम्मिलित होते हैं, जिनका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्व करते हैं, तथा मंत्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मंत्रियों को अपने काम में कैबिनेट मंत्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं। यह सूची भारत के केन्द्रीय मंत्रियों की सूची है जिसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सोलहवीं लोकसभा के गठन के बाद 2014 में चुना गया है। इस सूची में जनवरी 2015 में परिवर्तन किया गया है। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डल · और देखें »

लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव (जन्म: 11 जून 1948) भारत के बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2004 से 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार सौंपा गया। जबकि वे 15वीं लोक सभा में सारण (बिहार) से सांसद थे उन्हें बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस सजा के लिए उन्हें बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार रांची में रखा गया था। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के विशेष न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा जबकि उन पर कथित चारा घोटाले में भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप सिद्ध हो चुका था। 3 अक्टूबर 2013 को न्यायालय ने उन्हें पाँच साल की कैद और पच्चीस लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी। दो महीने तक जेल में रहने के बाद 13 दिसम्बर को लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली। यादव और जनता दल यूनाइटेड नेता जगदीश शर्मा को घोटाला मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद लोक सभा से अयोग्य ठहराया गया। इसके बाद राँची जेल में सजा भुगत रहे लालू प्रसाद यादव की लोक सभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी। चुनाव के नये नियमों के अनुसार लालू प्रसाद अब 11 साल तक लोक सभा चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। लोक सभा के महासचिव ने यादव को सदन की सदस्यता के अयोग्य ठहराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना के बाद संसद की सदस्यता गँवाने वाले लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास में लोक सभा के पहले सांसद हो गये हैं। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और लालू प्रसाद यादव · और देखें »

सर्बानन्द सोणोवाल

सर्बानंद सोनोवाल (जन्म: 31 अक्टूबर 1962) असम के १४ वें मुख्यमंत्री हैं। वे भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे असम की लखीमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। सोनोवाल का जन्म असम के डिब्रुगढ़ में हुआ है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मामलों के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। मई २०१६ में हुए असम विधान सभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। चुनावों में पार्टी के विजयी होने के बाद सोनोवाल ने २४ मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सर्बानन्द सोणोवाल · और देखें »

सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के बिहार राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्व भारत में बिहार राज्य के 40 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में गठित भारतीय आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में अस्तित्व में आया। सीमांकन से पहले, यह छापरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) था। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

सारन जिला

सारण भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में स्थित एक प्रमंडल (कमिशनरी) एवं जिला है। यहाँ का प्रशासनिक मुख्यालय छपरा है। गंगा, गंडक एवं घाघरा नदी से घिरा यह जिला भारत में मानव बसाव के सार्वाधिक प्राचीन केंद्रों में एक है। संपूर्ण जिला एक समतल एवं उपजाऊ प्रदेश है। भोजपुरी भाषी क्षेत्र की पूर्वी सीमा पर स्थित यह जिला सोनपुर मेला, चिरांद पुरातत्व स्थल एवं राजनीतिक चेतना के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सारन जिला · और देखें »

सैयद शाहनवाज हुसैन

सैयद शाहनवाज हुसैन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 1968 में बिहार में सुपौल में जन्मे, उनके पास पटना और दिल्ली में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है। उन्होंने विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल से अपने उच्च माध्यमिक पूरा किया। उनका घर शहर बज़ीगद्वार वारिसनगर था, समस्तीपुर के एक छोटे से गांव थे। शाहनवाज हुसैन रेनू शर्मा से शादी किया और उनके दो बेटे हैं। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन · और देखें »

सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार

बिहार की राजधानी पटना के उत्तर सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 6 विधानसभाओं में से एक विधानसभा है सोनपुर । राष्ट्रीय जनता दल के रामानुज प्रसाद राय यहां के विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी नेता राजीव प्रताप रूडी यहां के सांसद हैं। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार · और देखें »

सोनपुर, बिहार

सोनपुर सारण, बिहार का एक शहर है। वर्ष 1991 में सोनपुर को अनुमंडल का दर्जा मिला। वर्ष 2002 में सोनपुर नगर पंचायत गठित हुआ। सोनपुर में डाकबंगला मैदान है। सोनपुर अनुमंडल के अधीन पाँच प्रखंडों- दिघवारा, सोनपुर, परसा, मकेर और दरियापुर- के हजारों गाँवों में रहने वाले लाखों लोगों को आने वाले समय में निर्बाध बिजली का लाभ मिलेगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत डेरनी, नयागाँव, रमसापुर व अकिलपुर में विद्युत सब स्टेशन बनाये जायेंगे।.

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और सोनपुर, बिहार · और देखें »

गोर्खालैंड

गोरखालैंड, भारत के अन्दर एक प्रस्तावित राज्य का नाम है, जिसे दार्जीलिंग और उस के आस-पास के भारतीय गोरखा बहुल क्षेत्रों (जो मुख्यतः पश्चिम बंगाल में हैं) को मिलाकर बनाने की माँग होती रहती है। गोरखालैण्ड की मांग करने वालों का तर्क है कि उनकी भाषा और संस्कृति शेष बंगाल से भिन्न है। गोरखालैण्ड की यह मांग हड़ताल, रैली और आंदोलन के रूप में भी समय-समय पर उठती रहती है। गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में गोरखालैंड के लिए दो जन आंदोलन (१९८६-१९८८) में हुए। इसके अलावा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में (२००७ से अब तक) कई आंदोलन हुए। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और गोर्खालैंड · और देखें »

किंगफिशर रेड

किंगफिशर रेड, पहले सिम्प्लीफ्लै डेक्कन और उसके पहले एयर डेक्कन के नाम से जाना जाता है। इस्का मुख्यालय मुंबई, भारत में किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा चलाए जा रहा एक कम लागत ब्रांड था। उड़ान में पठन सामग्री विशेष रूप से किंगफिशर रेड के लिए मुद्रित, सिने ब्लिट्ज पत्रिका के एक विशेष संस्करण के लिए सीमित था। २८ सितंबर २०११ को किंगफिशर रेड के अध्यक्ष, विजय माल्या ने यह घोषणा की कि कंपनी जल्द ही किंगफिशर रेड के संचालन को रोक रही है क्योंकि कम कीमत के संचालन में से उन्के कारोबार में कोई लाभ नहीं है। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और किंगफिशर रेड · और देखें »

अतिशा प्रताप सिंह

अतिशा प्रताप सिंह कुचिपुड़ी नर्तकी हैं। अतिशा ने 15 मई 2017 को रंग प्रवेशम विषयवस्तु पर कुचिपुड़ी नृत्य का मंचन कमानी ऑडिटोरियम, दिल्ली में किया। अतिशा सितंबर 2017 में लंदन फैशन वीक के उद्घाटन और समापन समारोह में एक नृत्य प्रदर्शन करने के लिए निर्धारित है। अतिशा केंद्रीय मंत्री और बिहार के सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी की किशोरी बेटी हैं। आतिशा साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान रूडी के प्रोग्राम में नजर आती थीं। उसकी माँ नीलम प्रताप हैं, जो हाल तक इंडियन एयरलाइंस की एक सहायक कंपनी एलायंस एयर में इनफ्लाइट की प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और अतिशा प्रताप सिंह · और देखें »

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची राज्यश: इस लेख में दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १६वीं लोक सभा के लिए अप्रैल – मई, २०१४ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए। इन सांसदों में ५८ प्रतिशत सांसद (३१५ सांसद) ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये हैं। .

नई!!: राजीव प्रताप रूडी और १६वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राजीव प्रताप रूड़ी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »