लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल

सूची बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल

विश्व में बौद्ध धर्म के बहुत से तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार से हैं:- विहार, पगोडा, स्तूप, चैत्य, गुफा, बुद्ध मुर्ती एवं अन्य। .

6 संबंधों: चौखंडी स्तूप, बुद्ध प्रतिमा, बिहार, बुद्ध पूर्णिमा, श्वेत अश्व मंदिर, साँची का स्तूप, विहार

चौखंडी स्तूप

चौखंडी स्तूप Various plinths at the Chaukhandi Stupa Close up of Chaukhandi Stupa plinth सारनाथ स्थित प्रमुख स्मारक चौखंड स्तूप है, जो सारनाथ से ८०० मीटर दक्षिण-पश्चिम में ऊंची ईंटों से बना है। ये महत्त्वपूर्ण बौद्ध स्तूप है और वाराणसी से १३ कि.मी दूर स्थित है। इसका वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी किया था। इस स्तूप का आकार चौकोर है। कुर्सी के आकार पर क्रमशः घटती हुई तीन मंजिलें ठोस ईंटों से बनाई गई हैं, इसलिए इसे चौखंडी स्तूप कहते हैं। इस स्तूप में ईंट और रोड़ी का बड़ी मात्रा में उपयोग किया गया है। यह विशाल स्तूप चारों ओर से अष्टभुजीय मीनारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है यह स्तूप मूल रूप से सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था। गुप्त काल में यह विशाल स्तूप बन गया था। .

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और चौखंडी स्तूप · और देखें »

बुद्ध प्रतिमा, बिहार

यह विशालकाय बुद्ध प्रतिमा बौद्ध तीर्थ और पर्यटन मार्गों में से एक बोधगया, बिहार (भारत) में है। यह बुद्ध मुर्ति ध्यान मुद्रा में 25 मीटर (82 फ़ुट) ऊँची खुली हवा में एक कमल पर विराजमान है। यह बुद्ध प्रतिमा पूरा करने के लिए 12,000 राजमिस्त्रीओं को सात साल लग गए थे। यह प्रतिमा बलुआ पत्थर ब्लॉक और लाल ग्रेनाइट का एक मिश्रण है। यह संभवतः सबसे बड़ा भारत में बनाया गया और 14 वें दलाई लामा ने 18 नवंबर 1989 को पवित्रा किया गया था।http://www.thaindian.com/newsportal/india-news/buddhist-devotees-participate-in-20th-anniversary-celebrations-of-buddha-statue-in-gaya_1006189.html बुद्ध मूर्ति के लिए नींव पत्थर 1982 में रखा गया था। .

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और बुद्ध प्रतिमा, बिहार · और देखें »

बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा (वेसक या हनमतसूरी) बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। ५६३ ई.पू.

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और बुद्ध पूर्णिमा · और देखें »

श्वेत अश्व मंदिर

श्वेत अश्व विहार श्वेत अश्व विहार चीन के हेनान प्रांत के ल्युओयांग शहर में स्थित है। चीन में सरकार द्वारा संचालित यह बौद्ध विहार चीनी एवं भारतीय संस्कृतियों की संगमस्थली है और सांस्कृतिक मेलजोल की शानदार उपलब्धियों का प्रतीक है। कई भारतीय नेता इस विहार का दर्शन कर चुके हैं। यह विहार 'व्हाइट हार्स विहार' के नाम से भी जाना जाता है। चीन का पहला विहार माना जाता है। लगभग 3,450 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस विहार का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने 29 मई 2010 को किया था। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, हान राजवंश (206 ईसा पूर्व से 220 ईसवी) के एक राजा ने दो भारतीय बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान में बैमा विहार के निर्माण का आदेश दिया था। दरअसल, राजा ने अपने दूतों को पश्चिम से बौद्ध सिद्धांतों को लाने का आदेश दिया था। दूत दो प्रमुख भारतीय बौद्ध भिक्षुओं के साथ 67 ईसवी में ल्युयांग लौटे थे। भिक्षुओं के पास बौद्ध साहित्य व मूर्तियां थीं, जिन्हें वे सफेद घोड़ों की पीठ पर लादकर ले गए थे। उसके बाद एक विहार का निर्माण कराया गया और चीन का पहला बौद्ध शास्त्र दोनों बौद्ध भिक्षुओं ने इसी विहार में बैठकर संस्कृत से चीनी में अनुवाद किया था। इसी जगह से पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म का प्रसार शुरू हुआ। पूर्व भारतीय प्रधानमंत्रीयों पी.वी. नरसिंन्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी ने क्रमश: 1993 और 2003 में बैमा विहार के दर्शन किये थे। .

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और श्वेत अश्व मंदिर · और देखें »

साँची का स्तूप

सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में बेतवा नदी के तट स्थित एक छोटा सा गांव है। यह भोपाल से ४६ कि॰मी॰ पूर्वोत्तर में, तथा बेसनगर और विदिशा से १० कि॰मी॰ की दूरी पर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं, जो तीसरी शताब्दी ई.पू.

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और साँची का स्तूप · और देखें »

विहार

बौद्ध अनुयायीओं के प्रार्थना स्थल या उपासनास्थल मठों को विहार कहते हैं। विहारों में बुद्ध प्रतिमा होती है। विहार में बौद्ध भिक्षु निवास करते है। उच्च शिक्षा में धार्मिक विषयों के अलावा अन्य विषय भी शामिल थे, और इसका केन्द्र बौद्ध विहार ही था। इनमें से सबसे प्रसिद्ध, बिहार का नालन्दा विश्वविद्यालय था। अन्य शिक्षा के प्रमुख केन्द्र विक्रमशिला और उद्दंडपुर थे। ये भी बिहार में ही थे। इन केन्द्रों में दूर-दूर से, यहाँ तक की तिब्बत से भी, विद्यार्थी आते थे। यहाँ शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाती थी। इन विश्वविद्यालयों का खर्च शासकों द्वारा दी गई मुद्रा और भूमि के दान से चलता था। नालन्दा को दो सौ ग्रामों का अनुदान प्राप्त था। बौद्ध धर्म में बौद्ध भिक्षुओं के ठहरने के स्थान को विहार कहते हैं। यही विहार जो तुर्कों द्वारा दिया गया है। वह बाद में बिहार हो गया। बिहार शब्द विहार का अपभ्रंश रूप है। यह शब्द बौद्ध (मठों) विहारों कि क्षेत्रीय बहुलता के कारण (बिहार) तुर्कों द्वारा दिया हुआ नाम है। बौद्ध विहार एकनाल में वनवाया गया था। .

नई!!: बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल और विहार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बौद्ध तीर्थ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »