लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बूगी वूगी

सूची बूगी वूगी

बूगी वूगी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक हिन्दी नृत्य कार्यक्रम है। .

4 संबंधों: प्रिंस डांस समूह, फुल्वा खमकर, ब्लूज़, शेफाली ज़ारीवाला

प्रिंस डांस समूह

प्रिंस डांस ग्रुप भारत के उड़ीसा राज्य के बरहमपुर शहर के अम्बुपुआ गांव का एक सामूहिक नृत्यलीला करने वाला समूह है। इसे कलर्स टीवी चैनल के कार्यक्रम इंडियाज़ गॉट टैलेंट में एक प्रतियोगी रहा था और फाइनल के ११ प्रतियोगियों में विजेता चुना गया था। बीस सदस्यों के इस ग्रुप का नेतृत्व कृष्ण मोहन रेड्डी कर रहे थे, और अधिकतम सदस्य एक निर्माण साइट के मजदूर हैं और दो सदस्य पद्मनाभ साहू (२४) और तेलु तारिणी (१३) शारीरिक रूप से कुछ अक्षम भी थे। श्री रेड्डी ही इस ग्रुप के संस्थापक और नृत्य-निर्देशक हैं। ये श्री टी.गोपाल रेड्डी के छोटे भाई हैं, जो इंडिया रेअर अर्थ्स के कर्मचारी हैं। इस समूह ने इससे पहले सोनी टीवी के बूगी वूगी कार्यक्रम में भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम की निर्णायक समिति में हिन्दी फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, अभिनेत्री किरॉन खेर एवं सोनाली बेंद्रे थीं और शो के होस्ट निखिल चिन्नप्पा, आयुष्मान खुराना थे। फाइनल में इन्होंने भगवान विष्णु के दशावतार का चित्रण किया था। इस शो में सभी सदस्यों ने अपने पूरे शरीर पर चमकीला पेन्ट किया हुआ था। और श्री रेड्डी स्वयं विष्णु की भूमिका में थे। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में विजेता को ५० लाख रुपये और एक मारुति रिट्ज़ कार मिली थी। इसके अलावा उड़ीसा सरकार ने इन्हें १ करोड़ रुपये एवं गरीब बच्चों के लिए नृत्य अकादमी खोलने हेतु भूमि देने को भी कहा है। .

नई!!: बूगी वूगी और प्रिंस डांस समूह · और देखें »

फुल्वा खमकर

फुल्वा खमकर एक भारतीय कोरियोग्राफर और नर्तक है, जो बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम करती है। वह भारत के पहले नृत्य रियलिटी शो बूगी वूगी की विजेता रही और डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स में ५ अंतिम प्रतियोगी में से एक थी। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों जैसे हैप्पी न्यू इयर (२०१४), जूली २ (२०१६), नटारंग (२०१०), खुली मुल्गी देता का मुल्गी (२०१२), और मितवा (२०१५) की कोरियोग्राफी की है। उन्होंने ज़ी मराठी के एक नृत्य रियलिटी शो उका पेक्ष एक भी जीता और दुसरे और तीसरे सीजन की वह न्यायाधीश रही। नाट्रांग से अप्सरा आली के गीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए ज़ी गौरव पुरस्कार मिला २०१० में मिला। .

नई!!: बूगी वूगी और फुल्वा खमकर · और देखें »

ब्लूज़

ब्लूज़ 19वीं के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका के सुदूर दक्षिण में मूलतः अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के भीतर आध्यात्मिक, श्रमिक गीत, खेत के सामूहिक गीत, नारे और भजन और तुकांत सरल कथात्मक गाथा-गीतों से तैयार संगीत-रचना और संगीत-शैली है। जैज़, रिदम एंड ब्लूज़ तथा रॉक एंड रोल में सर्वत्र ब्लूज़ की विशेषता है विशिष्ट कॉर्ड स्वरक्रम - सबसे आम है ट्वेल्व-बार ब्लूज़ कॉर्ड स्वरक्रम - और ब्लू नोट्स, मेजर स्केल के सुर के साथ, नोट अर्थपूर्ण प्रयोजनों के लिए गाए या फ़्लैट बजाए या क्रमशः मोड़े (माइनर तीसरे से मेजर तीसरे तक) जाते हैं। ब्लूज़ शैली ब्लूज़-संगीत रचना पर आधारित है, लेकिन इसमें विशिष्ट बोल, बेस लाइन और वाद्य-यंत्र जैसी अन्य विशेषताएं शामिल हैं। ब्लूज़ को 20वीं सदी की विविध अवधियों में कमोबेश लोकप्रिय कंट्री (ग्रामीण) से अर्बन (शहरी) ब्लूज़ तक विविध उप-शैलियों में उप-विभाजित किया जा सकता है। सर्वाधिक ख्यात ब्लूज़ शैलियां हैं डेल्टा, पीडमॉन्ट, जंप और शिकागो ब्लूज़.

नई!!: बूगी वूगी और ब्लूज़ · और देखें »

शेफाली ज़ारीवाला

शेफाली जरिवाला (जन्म २४ नवंबर १९८२) एक भारतीय अभिनेत्री है, जो कई अंग्रेजी और हिंदी संगीत वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में प्रदर्शित हुई है। वह २००२ के म्यूजिक वीडियो कांता लागा में दिखाई दी, जिसके बाद वह "थोंग लड़की" के नाम से जाने लगीं। वह २००४ में एक बॉलीवुड फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में अभिनय किया था। फिर वह नृत्य रिएलिटी शो नच बलिए ५ में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दीं। .

नई!!: बूगी वूगी और शेफाली ज़ारीवाला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »