लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बर्फी!

सूची बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

24 संबंधों: निखिल पॉल जॉर्ज, प्रियंका चोपड़ा, फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची, मर्फी रेडियो, मातृश्री मीडिया पुरस्कार, रश (२०१२ फ़िल्म), रोनी स्क्रूवाला, सईद क़ादरी, सुमोना चक्रवर्ती, स्वानन्द किरकिरे, ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, इलाही, इलियाना डी'क्रूज़, अमिताभ भट्टाचार्य, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, १४वें आईफा अवार्ड्स

निखिल पॉल जॉर्ज

निखिल पॉल जॉर्ज लन्दन में भारतीय मूल आधारित एक गायक, गिटार वादक, बासवादक, रिकार्ड निर्माता, प्रबंधक और संगीतकार हैं। वो बॉलीवुड फ़िल्म बर्फ़ी! (2012) में अपने गायन कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फ़िल्म संगीतकार प्रीतम के लिए फ़िल्म में "आशियाँ" और "मैं क्या करूँ" नामक दो गाने गाये हैं। .

नई!!: बर्फी! और निखिल पॉल जॉर्ज · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: बर्फी! और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

यह हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार पुरस्कार उभरते अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: बर्फी! और फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: बर्फी! और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: बर्फी! और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: बर्फी! और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: बर्फी! और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची

बर्फी! 2012 की अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित भारतीय प्रेमकहानी हास्य-नाटक फ़िल्म है। फ़िल्म ने 14 सितम्बर 2012 को अपने उद्घाटन दिवश पर के लगभग धन अर्जित किया। बर्फी! के प्रदर्शन के बाद वाले सप्ताह में इसने से अधिक कमाई की। बर्फी ने टिकट खिड़की पर अपनी पूर्ण कमाई से भी अधिक की। फ़िल्म समालोचकों के अनुसार, पूर्ण समीक्षा जालस्थल रोटन टोमेटोज के अनुसार फ़िल्म ने 83 प्रतिशत लोगों द्वारा पसंद की गई। बर्फी! ने विभिन्न श्रेणियों में बहुत नामांकन और पुरस्कार जीते। फ़िल्म ओकिनावा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्रांड ज्यूरी प्राइज जीतने गई .

नई!!: बर्फी! और बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची · और देखें »

मर्फी रेडियो

मर्फी रेडियो वेलव्यं गार्डन सिटी, इंग्लैण्ड में स्थित रेडियो और टेलीविजन निर्माता कंपनी थी। इसकी स्थापना 1929 में फ्रैंक मर्फी और ई॰जे॰ पॉवर ने की थी। 1937 में मर्फी ने कंपनी छोड़ दी और दूसरी कंपनी में काम करने चले गये। उनका 65वर्ष की आयु में 1955 निधन हो गया।The Setmakers by Keith Geddes and Gordon Bussey (ISBN 0951704206) इस रेडियो ने भारत में फ़िल्म बर्फी! के कारण खुब नाम कमाया। एक पुराना मर्फी रेडियो अंग्रेज़ी फ़िल्म लाइफ ऑफ़ पाई में भी दिखाया गया है। .

नई!!: बर्फी! और मर्फी रेडियो · और देखें »

मातृश्री मीडिया पुरस्कार

मातृश्री मीडिया अवार्ड: पत्रकारिता के विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए जाने वाले पुरुस्कारों की एक श्रंखला जिसकी शुरूआत भारत में इमरजेंसी के दिनों से हुई.

नई!!: बर्फी! और मातृश्री मीडिया पुरस्कार · और देखें »

रश (२०१२ फ़िल्म)

रशा २०१२ में प्रदर्शित शमीन देसाई निर्देशित बॉलीवुड की रहस्यमय फ़िल्म है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, नेहा धूपिया, सागरिका घाटगे, आदित्य पंचोली और राहुल सिंह अभिनीत है। फ़िल्म की कहानी मीडिया और अपराध के सम्बंध की ओर निर्दिष्ट है। .

नई!!: बर्फी! और रश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

रोनी स्क्रूवाला

रोहिंटन सोली "रोनी" स्क्रूवाला यूटीवी मीडिया समूह (यूटीवी सॉफ़्टवेयर कमन्युकेशन, ब्लूमबर्ग यूटीवी और यूटीवी मोशन पिक्चर्स) के संस्थापक और सीईओ हैं जो १९९० में स्थापित हुआ। उन्हें एस्क्वायर की सितम्बर २००८ में प्रकाशित २१वीं सदी के ७५ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया। (टाइम पत्रिका से संकलित)। .

नई!!: बर्फी! और रोनी स्क्रूवाला · और देखें »

सईद क़ादरी

सईद क़ादरी एक प्रसिद्ध कवि और बॉलीवुड संगीतकार हैं। उनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ। उन्होंने फ़िल्म मर्डर (2004) के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का छठा आईफा अवार्ड्स जीता। .

नई!!: बर्फी! और सईद क़ादरी · और देखें »

सुमोना चक्रवर्ती

सूमोना चक्रवर्ती एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में बनी फ़िल्म मन से किया। यह 2011 में बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा नामक पात्र के रूप में कार्य किया। .

नई!!: बर्फी! और सुमोना चक्रवर्ती · और देखें »

स्वानन्द किरकिरे

स्वानन्द किरकिरे (जन्म १९७०) एक भारतीय गीतकार, पार्श्वगायक एवं लेखक होने के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा एवं दूरदर्शन सीरियल कहानीकार, सहायक निर्देशक एवं डयलॉग लेखक हैं। किरकिरे को दो बार.

नई!!: बर्फी! और स्वानन्द किरकिरे · और देखें »

ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची

ऑस्कर पुरस्कार के लिए विदेशी भाषा में बनी चलचित्र वर्ग में भारत की ओर से प्रविष्टित चलचित्रों की सूची। भारत १९५७ से इसमें नामांकित करता आ रहा है। .

नई!!: बर्फी! और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: बर्फी! और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। The winners are listed below:- .

नई!!: बर्फी! और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के मुख्य अभिनेता को दिया जाता है। .

नई!!: बर्फी! और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

इलाही

"इलाही"  2013 बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी से एक हिंदी गीत है।  प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित यह गीत अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के वीडियो ट्रैक में अभिनेता रणबीर कपूर हैं। इस गीत का एक प्रतिदान संस्करण भी फिल्म के ध्वनिपथ के लिए जारी किया गया था, जिसके गायक मोहित चौहान हैं.

नई!!: बर्फी! और इलाही · और देखें »

इलियाना डी'क्रूज़

इलियाना डी 'क्रूज़ (जन्म 01 नवम्बर 1987) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने अपना कैरियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया और 2006 में वाय.वी.एस चौधरी की तेलुगू फिल्म देवदासु से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म पोक्किरी (2006), जलसा (2008) और किक में अभिनय किया और अपने आप को तेलुगू सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में स्थापित किया। 2017 में बादशाहो में काम कर चुकी है। .

नई!!: बर्फी! और इलियाना डी'क्रूज़ · और देखें »

अमिताभ भट्टाचार्य

अमिताभ भट्टाचार्य बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और पार्श्व गायक हैं। उनके गीतों को "फ्रिलफ्री" और "स्मार्टली वर्डेड" के रूप में वर्णित किये गए हैं। .

नई!!: बर्फी! और अमिताभ भट्टाचार्य · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: बर्फी! और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

१४वें आईफा अवार्ड्स

४ से ६ जुलाई २०१३ के मध्य मकाऊ में आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘बर्फी!’ ने 14 वें वार्षिक आईफा अवार्ड्स में तकनीकी खंड में नौ पुरस्कार हासिल किए। अनुराग बसु निर्देशित इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सांग रिकार्डिंग, सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग, सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार हासिल किया। फिल्मकार अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ डायलाग के दो पुरस्कार हासिल करने के साथ दूसरे स्थान पर रही।.

नई!!: बर्फी! और १४वें आईफा अवार्ड्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बर्फ़ी!

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »