लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फूल और काँटे

सूची फूल और काँटे

फूल और काँटे 1991 की कुकू कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन रूमानी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, मधु, अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी शामिल हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी मधु और स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन की शुरुआत हुई। फिल्म ने 1991 के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार अजय देवगन को जिताया। फिल्म में अजय देवगन की प्रविष्टि बहुत लोकप्रिय हुई जहां वह दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर आते हुए दिखाई पड़ते है। तब से कई फिल्मों में इसी तरह के स्टंट दोहराए गए हैं। .

17 संबंधों: नदीम-श्रवण, प्यार का साया, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, बिनाका गीत माला, मधू, रोहित शेट्टी, सत्येन्द्र कपूर, साथी (1991 फ़िल्म), हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, जिगर (फ़िल्म), जगदीप, गोगा कपूर, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी, अजय देवगन, अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में, अंजना मुमताज़

नदीम-श्रवण

नदीम-श्रवण हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी है। इसने नदीम अख्तर सैफी और श्रवण कुमार राठोड़ के नाम से अपना नाम प्राप्त किया। 1973 में पहली बार एक दूसरे से मिले नदीम श्रवण ने भोजपुरी फिल्म दंगल से अपने संगीत करियर की शुरुआत की। 80 के दशक में काफी संघर्ष करने के बाद उन्हें 1990 की फ़िल्म आशिकी से पहचान मिली, जो बॉलीवुड की अब तक की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम है। इसके बाद 1997 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, और बॉलीवुड के उस समय के अग्रणी संगीतकारों में स्थान प्राप्त किया। 1997 में गुलशन कुमार हत्याकांड में नदीम सैफी को भी संदिग्धों की सूची में पाया गया, जिस कारण वे कुछ समय के लिए संगीत से दूर रहे। 2000 की फिल्म धड़कन से नदीम-श्रवण ने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की, हालाँकि 5 वर्ष तक दोबारा काम करने के बाद 2005 की फ़िल्म दोस्ती के बाद दोनों अलग हो गए। उन्हें प्राप्त सम्मानों में 4 फिल्मफेयर पुरस्कार, 2 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 1 ज़ी सिने पुरस्कार तथा राजा फिल्म के लिए एक विशेष पुरस्कार शामिल हैं। 1991 से 1993 तक नदीम-श्रवण ने लगातार तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। शंकर-जयकिशन (1971–1973) तथा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (1978-1981) के बाद ऐसा करने वाले वह तीसरे संगीतकार हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और नदीम-श्रवण · और देखें »

प्यार का साया

प्यार का साया 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिकओं में राहुल रॉय, शीबा और अमृता सिंह हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और प्यार का साया · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: फूल और काँटे और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

बिनाका गीत माला

अमीन सयानी; बिनाका गीत माला के उद्धोषक जिनके मनमोहक अंदाज़ ने सबको दीवाना बना दिया था बिनाका गीतमाला भारतीय फिल्मी संगीत का सबसे पहला काउंट डाउन (count down) कार्यक्रम था रेडियो पर| 1950 और 1960 के दशक फिल्म, फिल्म संगीत और रेडियो के दशक थे| फिल्म और रेडियो के अलावा कोई और विशेष साधन नहीं था उन दिनों मनोरंजन का| लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित एक कार्यक्रम प्रसारित होता था उन दिनों रेडियो सीलोन से - बिनाका गीतमाला| फिल्मी गीतों से सम्बंधित सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था ये उस समय का| हर बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे तक बिनाका गीतमाला सुनने के लिये लोग रेडियो से चिपक जाया करते थे| मेलोडियस धुनों और मधुर कंठस्वरों का संगम श्रोताओं को पूरे एक घंटे तक भाव विभोर बनाये रखता था। .

नई!!: फूल और काँटे और बिनाका गीत माला · और देखें »

मधू

मधू हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और मधू · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: फूल और काँटे और रोहित शेट्टी · और देखें »

सत्येन्द्र कपूर

सत्येन्द्र कपूर (या सत्येन कप्पू;  १९३१ – २७ अक्टूबर २००७) हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और सत्येन्द्र कपूर · और देखें »

साथी (1991 फ़िल्म)

साथी 1991 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की अपराध पर केन्द्रित नाटकीय फिल्म है। इसमें आदित्य पंचोली, मोहसिन ख़ान और वर्षा उसगांवकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में अनुपम खेर और परेश रावल हैं जिन्होंने नकारात्मक भूमिकाएँ अदा की। यह फिल्म आदित्य पंचोली के करियर की सबसे सफल फिल्म रही। .

नई!!: फूल और काँटे और साथी (1991 फ़िल्म) · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: फूल और काँटे और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

जिगर (फ़िल्म)

जिगर 1992 की हिन्दी भाषा की मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म है जो फारुख सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है। दिवाली सप्ताहांत के दौरान जिगर रिलीज हुई और सफल साबित हुई। यह फूल और काँटे के बाद अजय देवगन की दूसरी सफलता थी। .

नई!!: फूल और काँटे और जिगर (फ़िल्म) · और देखें »

जगदीप

जगदीप एक हिन्दी फिल्म हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और जगदीप · और देखें »

गोगा कपूर

रविन्द्र कपूर (१५ दिसम्बर १९४० – ३ मार्च २०११) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। उन्हें मुख्यतः गोगा कपूर के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: फूल और काँटे और गोगा कपूर · और देखें »

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी (जन्म:२२ जून १९३२ -मृत्यु:१२ जनवरी २००५) चरित्र अभिनेता मदन पुरी के छोटे भाई अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मों की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अभिनेता के रूप निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पुरी ने बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धी पायी। उन्होंने १९८४ मे बनी स्टीवेन स्पीलबर्ग की फ़िल्म "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम" (अंग्रेज़ी- Indiana Jones and the Temple of Doom) में मोलाराम की भूमिका निभाई जो काफ़ी चर्चित रही। इस भूमिका का ऐसा असर हुआ कि उन्होंने हमेशा अपना सिर मुँडा कर रहने का फ़ैसला किया। इस कारण खलनायक की भूमिका भी उन्हें काफ़ी मिली। व्यवसायिक फिल्मों में प्रमुखता से काम करने के बावज़ूद समांतर या अलग हट कर बनने वाली फ़िल्मों के प्रति उनका प्रेम बना रहा और वे इस तरह की फ़िल्मों से भी जुड़े रहे। फिर आया खलनायक की भूमिकाओं से हटकर चरित्र अभिनेता की भूमिकाओं वाले अमरीश पुरी का दौर। और इस दौर में भी उन्होंने अपनी अभिनय कला का जादू कम नहीं होने दिया .

नई!!: फूल और काँटे और अमरीश पुरी · और देखें »

अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री हैं। दस साल की उम्र से आयी थी, दिलीप कुमार की फिल्म मे, कम शिक्शित होते हुए भि उन्होन्ने भार्तिय .

नई!!: फूल और काँटे और अरुणा ईरानी · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: फूल और काँटे और अजय देवगन · और देखें »

अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में

अजय देवगन एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता है, इनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल है। इन्होंने भारतीय सिनेमा जगत दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। अजय देवगन ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत सन १९९१ में बनी फूल और काँटे फ़िल्म से की थी। इन्होंने सबसे ज्यादा १९९२ के साल में फिल्मों में अभिनय किया था उस साल इन्होंने ८ सुपरहिट फिल्मों में कार्य किया था। २०१७ में इनकी फिल्म बादशाहो प्रदर्शित हुई। .

नई!!: फूल और काँटे और अजय देवगन द्वारा अभिनीत फ़िल्में · और देखें »

अंजना मुमताज़

अंजना मुमताज़ हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फूल और काँटे और अंजना मुमताज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फूल और काँटे (1991 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »