लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रीतम

सूची प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

67 संबंधों: चांस पे डांस, टाइगर जिंदा है, ट्यूबलाइट, एजेंट विनोद, ऐ दिल है मुश्किल, तुम मिले, दंगल (फ़िल्म), धूम (2004 फ़िल्म), धूम 2, धूम 3, निर्मल रॉय, निखिल पॉल जॉर्ज, न्यू यॉर्क (फिल्म), प्यार के साइड इफेक्ट्स, प्लेयर्स, फटा पोस्टर निकला हीरो, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फैंटम (2015 फिल्म), बदमाश कंपनी, बर्फी!, बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची, बिल्लू (फ़िल्म), बजरंगी भाईजान, बॉडीगार्ड, भागम भाग (2006 फ़िल्म), भूल भुलैया (2007 फ़िल्म), मर्डर 3, मौसम (2011 फ़िल्म), मोनाली ठाकुर, ये जवानी है दीवानी, रश (२०१२ फ़िल्म), राब्ता (२०१७ फ़िल्म), राजनीति (२०१० चलचित्र), रेडी (२०११ फ़िल्म), रेस (२००८ फ़िल्म), रेस 2, लव आज कल (2009 फ़िल्म), शादी के साइड इफ़ेक्ट्स, शिव कुमार बटालवी, श्रेया घोषाल, सिंह इज़ किंग, हिन्दी सिनेमा, जन्नत 2, जब हैरी मेट सेजल, जब वी मेट, जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म), जग्गा जासूस, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा, गरम मसाला (2005 फ़िल्म), गैंगस्टर (2006 फ़िल्म), ..., गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला), गोलमाल 3, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट (२००९ फ़िल्म), आतिफ़ असलम, आर राजकुमार, आज जाने की ज़िद ना करो, इलाही, कनिका कपूर, केके के गाये गीतों की सूची, कॉकटेल, अनुपम अमोद, अमिताभ भट्टाचार्य, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, १४वें आईफा अवार्ड्स, 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सूचकांक विस्तार (17 अधिक) »

चांस पे डांस

चांस पे डांस बॉलीवुड की नाटाकीय फ़िल्म है जिसमें मुख्य अभिनय भूमिका में शाहिद कपूर और जेनेलिया डिसूज़ा हैं। इसके निर्देशक केन घोष हैं और निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं जिसे यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। फ़िल्म 15 जनवरी 2010 को जारी की गयी .

नई!!: प्रीतम और चांस पे डांस · और देखें »

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिन्दा है| 22 दिसमबर 2017 को रीलीज भारतीय अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म है। यह 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का दुसरा भाग है और टाइगर की दूसरी फ़िल्म श्रृंखला है। यह फ़िल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई है। फ़िल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ मे नज़र आये। .

नई!!: प्रीतम और टाइगर जिंदा है · और देखें »

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट कबीर खान द्वारा निर्देशित एक भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता कबीर खान और सलमान खान हैं। सलमान खान तथा झू झू अभिनीत इस फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय की है। सलमान खान ने एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे चीन की एक लड़की से प्यार हो जाता है। .

नई!!: प्रीतम और ट्यूबलाइट · और देखें »

एजेंट विनोद

एजेंट विनोद (Agent Vinod) 2012 में बनी हिन्दी फिल्म है जिसमें अभिनेता सैफ़ अली ख़ान मुख्य भुमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सैफ अली खान ने अपने खुद के बैनर इलुमिनाटी फिल्म्स के तले किया है। शरुअत में फिल्म को दिसंबर 2011 में रिलीज किया जाना था पर शूटिंग में देरी के चलते इसे 23 मार्च 2012 को ढकेल दिया गया। .

नई!!: प्रीतम और एजेंट विनोद · और देखें »

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन करन जौहर और निर्माण करन जौहर के साथ साथ हीरो यश जौहर ने भी किया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म दीवाली के निकट, 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: प्रीतम और ऐ दिल है मुश्किल · और देखें »

तुम मिले

तुम मिले वर्ष २००९ की रोमांटिक व आपदा आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है । .

नई!!: प्रीतम और तुम मिले · और देखें »

दंगल (फ़िल्म)

दंगल एक भारतीय हिन्दी चलचित्र है। जिसका निर्माण आमिर खान ने किया है। इसका निर्देशन और लेखन का कार्य नितीश तिवारी ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख,सान्या मल्होत्रा,ज़ायरा वसीम,सुहानी भटनागर आदि हैं। यह फ़िल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: प्रीतम और दंगल (फ़िल्म) · और देखें »

धूम (2004 फ़िल्म)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: प्रीतम और धूम (2004 फ़िल्म) · और देखें »

धूम 2

कोई विवरण नहीं।

नई!!: प्रीतम और धूम 2 · और देखें »

धूम 3

धूम 3 (Dhoom 3: Back in Action) २०१३ की बहुप्रतीक्षित हिन्दी फ़िल्म है जिसे विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया है। धूम का पहला संस्करण २००४ में जबकि 'धूम 2' २००६ में रिलीज़ हुई थी। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। पहली धूम में जॉन अब्राहम और दूसरी धूम में ऋतिक रोशन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर खान ने नकारात्मक किरदार निभाया है, जो चालाकी से चोरी करता है। यह फ़िल्म आइमैक्स (IMAX) के फॉर्मेट में विश्व स्तर पर हिन्दी, तमिल एवं तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की गयी। धूम 3 भारत में आइमैक्स फ़ाॅर्मेट में प्रदर्शित होने वाली पहली फ़िल्म है। यश राज फ़िल्म्स की बनाइए हुई इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रूपए की कमाई की थी। .

नई!!: प्रीतम और धूम 3 · और देखें »

निर्मल रॉय

निर्मल रॉय (जन्म: 6 अगस्त 1995) एक पाकिस्तानी गायिका और संगीतकार हैं। इनका जन्म ईसाई परिवार में हुआ। इन्होंने 12 साल की उम्र में गाना शुरू किया और बहुत सारे नैशनल स्तर के संगीतिक अवार्ड जीते। 2016 में इन्होंने कॉक स्टूडियो (पाकिस्तान) सीज़न-9 में सिराज उप्पल के साथ गीत गाया। .

नई!!: प्रीतम और निर्मल रॉय · और देखें »

निखिल पॉल जॉर्ज

निखिल पॉल जॉर्ज लन्दन में भारतीय मूल आधारित एक गायक, गिटार वादक, बासवादक, रिकार्ड निर्माता, प्रबंधक और संगीतकार हैं। वो बॉलीवुड फ़िल्म बर्फ़ी! (2012) में अपने गायन कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फ़िल्म संगीतकार प्रीतम के लिए फ़िल्म में "आशियाँ" और "मैं क्या करूँ" नामक दो गाने गाये हैं। .

नई!!: प्रीतम और निखिल पॉल जॉर्ज · और देखें »

न्यू यॉर्क (फिल्म)

न्यूयॉर्क कबीर खान द्वारा निर्देशित, यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 2009 की बॉलीवुड फ़िल्म है जिसकी फ़िल्मी विधा रहस्य है एवं पटकथा संदीप श्रीवास्तव का है। फ़िल्म में दृश्य प्रभाव विजुअल कम्प्यूटिंग लैब्स और टाटा एल्क्सी लिमिटेड ने तैयार किये हैं। फ़िल्म जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ़, नील नितिन मुकेश और इरफ़ान ख़ान अभिनीत है। न्यूयॉर्क की कहानी सन् 1999 से आरम्भ होती है और 2008 में पूरी होती है जो तीन फिक्शनल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत तीन छात्रों की कहानी दिखाई जाती है जो 9/11 और उसके परिणामों से कैसे प्रभावित होती है। .

नई!!: प्रीतम और न्यू यॉर्क (फिल्म) · और देखें »

प्यार के साइड इफेक्ट्स

कोई विवरण नहीं।

नई!!: प्रीतम और प्यार के साइड इफेक्ट्स · और देखें »

प्लेयर्स

प्लेयर्स 2012 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है और यह अंग्रेज़ी फ़िल्म द इटालियन जॉब का भारतीय पुनर्निर्माण है। .

नई!!: प्रीतम और प्लेयर्स · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: प्रीतम और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: प्रीतम और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फैंटम (2015 फिल्म)

फैंटम'आतंकवाद निरोधी फ़िल्म है जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। इसकी मुख्य भूमिका में सैफ अली खान व कैटरीना कैफ़ हैं। फ़िल्म 26/11 के मुंबई हमलों के बाद के घटनाक्रम और वैश्विक आतंकवाद के बारे में है। फ़िल्म की पटकथा मशहूर लेखक हुसैन ज़ैदी के साथ मिलकर लिखी गई है, और उनकी नवनिर्मित पुस्तक मुम्बई अवेंज़र्स पर आधारित है।फ़िल्म को 28 अगस्त 2015 को निर्गत (रिलीज़) करने की योजना है। .

नई!!: प्रीतम और फैंटम (2015 फिल्म) · और देखें »

बदमाश कंपनी

बदमाश कंपनी मुख्य अभिनेताओं के रूप में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, मेइयनग चंग और वीर दास द्वारा अभिनीत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, अभिनेता से निर्देशक बने परमीत सेठी द्वारा निर्देशित 2010 में बनी अपराध-हास्य चलचित्र (फ़िल्म) है। .

नई!!: प्रीतम और बदमाश कंपनी · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: प्रीतम और बर्फी! · और देखें »

बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची

बर्फी! 2012 की अनुराग बसु द्वारा लिखित और निर्देशित भारतीय प्रेमकहानी हास्य-नाटक फ़िल्म है। फ़िल्म ने 14 सितम्बर 2012 को अपने उद्घाटन दिवश पर के लगभग धन अर्जित किया। बर्फी! के प्रदर्शन के बाद वाले सप्ताह में इसने से अधिक कमाई की। बर्फी ने टिकट खिड़की पर अपनी पूर्ण कमाई से भी अधिक की। फ़िल्म समालोचकों के अनुसार, पूर्ण समीक्षा जालस्थल रोटन टोमेटोज के अनुसार फ़िल्म ने 83 प्रतिशत लोगों द्वारा पसंद की गई। बर्फी! ने विभिन्न श्रेणियों में बहुत नामांकन और पुरस्कार जीते। फ़िल्म ओकिनावा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्रांड ज्यूरी प्राइज जीतने गई .

नई!!: प्रीतम और बर्फी! द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची · और देखें »

बिल्लू (फ़िल्म)

बिल्लू २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका मूल शीर्षक बिल्लू बारबर था और संयुक्त राज्य अमेरिका में यह अपने मूल शीर्षक के साथ ही प्रदर्शित हुई। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अभिनय इरफ़ान ख़ान, शाहरुख खान, लारा दत्ता, ओम पुरी, राजपाल यादव और असरानी का है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, और प्रियंका चोपड़ा एक आयटम गीत में अतिथि भूमिका में हैं। फ़िल्म 13 फ़रवरी 2009 को जारी की गई। .

नई!!: प्रीतम और बिल्लू (फ़िल्म) · और देखें »

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: प्रीतम और बजरंगी भाईजान · और देखें »

बॉडीगार्ड

बॉडीगार्ड (Bodyguard) 2011 में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्दकी द्वारा किया गया है। यह निर्देशक द्वारा इसी नाम की फ़िल्म का तीसरा रीमेक है जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने किया है और सलमान खान व करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर और हजेल कीच अन्य भूमिकाओं में है। बॉडीगार्ड को ईद के दिन 31 अगस्त 2011 को 2,250 परदो पर 70 शहरों मे रिलिज किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड तोड़े.

नई!!: प्रीतम और बॉडीगार्ड · और देखें »

भागम भाग (2006 फ़िल्म)

भागम भाग 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: प्रीतम और भागम भाग (2006 फ़िल्म) · और देखें »

भूल भुलैया (2007 फ़िल्म)

भूल भुलैया 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: प्रीतम और भूल भुलैया (2007 फ़िल्म) · और देखें »

मर्डर 3

मर्डर 3 विशेष भट्ट द्वारा निर्देशित और रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी एवं सारा लोरेन (मोना लिज़्ज़ा) अभिनीत 2013 की हिन्दी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 2011 की बॉलीवुड फ़िल्म मर्डर 2 की उत्तरकृत्ति है। यह फ़िल्म विशेष फिल्म्स की मर्डर सीरिज़ का तीसरा भाग 'मर्डर 3' है। .

नई!!: प्रीतम और मर्डर 3 · और देखें »

मौसम (2011 फ़िल्म)

मौसम 2011 की एक हिन्दी प्रेम-नाटक फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया है। शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म के मुख्य पात्रों का अभिनय किया है। पहले फ़िल्म का प्रदर्शन १६ सितम्बर २०११ को किया जाना था, लेकिन भारतीय वायु सेना से एनओसी मिलने में हुई देरी के कारण इसे २३ सितम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: प्रीतम और मौसम (2011 फ़िल्म) · और देखें »

मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर (का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं। .

नई!!: प्रीतम और मोनाली ठाकुर · और देखें »

ये जवानी है दीवानी

ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं। पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई। .

नई!!: प्रीतम और ये जवानी है दीवानी · और देखें »

रश (२०१२ फ़िल्म)

रशा २०१२ में प्रदर्शित शमीन देसाई निर्देशित बॉलीवुड की रहस्यमय फ़िल्म है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, नेहा धूपिया, सागरिका घाटगे, आदित्य पंचोली और राहुल सिंह अभिनीत है। फ़िल्म की कहानी मीडिया और अपराध के सम्बंध की ओर निर्दिष्ट है। .

नई!!: प्रीतम और रश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

राब्ता (२०१७ फ़िल्म)

राब्ता एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन दिनेश विजन ने किया है और फ़िल्म के निर्माता दिनेश विजन, भूषण कुमार और होमी अदाजनिया है। यह फ़िल्म ९ जून २०१७ को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म में मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन है। .

नई!!: प्रीतम और राब्ता (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

राजनीति (२०१० चलचित्र)

राजनीति बालीवुड में जून, २०१० में प्रदर्शित भारतीय राजनीति पर बनायी गयी फिल्म है। इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा है जिन्होनें पूर्व में गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में में ४ जून, २०१० को आरंभ हुआ था। फिल्म का अधिकतर भाग भोपाल में फिल्माया गया है। कुछ क्षेपक मुंबई में जोड़े गए हैं, जिनमें कुछ गानों के फिल्मांकन के अलावा पार्श्व में उनको दृश्य से संबद्ध किया गया है। भरपूर दृश्यों के साथ इसका संपादन मुंबई के एडिटिंग स्टूडियो में किया गया है। इस चलचित्र के निर्देशक ने अपने व्यवसाय का आरंभ ही इस तरह के काम से किया था और बीच में नियमित सिनेमा की तरह एक दो फिल्में बनाकर शांत हो गए। प्रकाश झा ने जब अजय देवगन और काजोल को लेकर फिल्म:दिल क्या करे बनाई, तभी से उनको अपनी फिल्म के लिए एक स्थायी नायक मिला। गंगाजल और अपहरण के उनके अनुभव अजय देवगन के साथ बड़े अच्छे रहे और शायद यही कारण है कि राजनीति फिल्म का भी वे एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। फिल्म के साथ दिग्गज निर्देशक के रूप में प्रकाश झा का नाम जुड़ा होना ही बड़ी बात नहीं बल्कि फिल्म की पूरी चरित्र-सूची (स्टार कास्ट) पर दृष्टिपात करना फिल्म के बारे में अनुमान लगाने के लिये आवश्यक है। अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रोल कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कायाल्प भी दर्शनीय है अब से पहले ग्लैमडॉल के रूप में जानी जाती रहीं कैटरीना इस बार हल्के रंगों वाली सूती साड़ी में दिखायी दी। .

नई!!: प्रीतम और राजनीति (२०१० चलचित्र) · और देखें »

रेडी (२०११ फ़िल्म)

रेडी २०११ की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसके निर्देशक अनीस बज़्मी हैं। सलमान खान तथा असिन अभिनीत, इस फ़िल्म में परेश रावल, आर्य बब्बर तथा महेश मांजरेकर सहायक भूमिकाओं में, तथा संजय दत्त, ज़रीन खान, अजय देवगन, कंगना राणावत तथा अरबाज़ ख़ान अतिथि भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म २००८ की श्रीनू वैतला द्वारा निर्देशित इसी नाम की तेलुगु फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें राम और जेनेलिया मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म में संगीत प्रीतम ने, जबकि पार्श्व संगीत संदीप शिरोडकर ने दिया है। ५ अप्रैल २०११ को फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसके दस दिन बाद १५ अप्रैल २०११ को इसका ट्रेलर जारी किया गया था। फ़िल्म ३ जून २०११ को भारत भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। अपनी रिलीस पर यह फ़िल्म प्रथम दिन, तथा प्रथम सप्ताहांत में दबंग के बाद दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। बॉडीगार्ड के बाद यह २०११ कि दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। .

नई!!: प्रीतम और रेडी (२०११ फ़िल्म) · और देखें »

रेस (२००८ फ़िल्म)

रेस अब्बास-मस्तान निर्देशित और टिप्स फ़िल्म्स बैनर तले बनी २००८ की बॉलीवुड रहस्य से भरपूर फ़िल्म है। यह फ़िल्म २१ मार्च २००८ को जारी की गयी जिसमें मुख्य कलाकार सैफ़ अली ख़ान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी हैं। फ़िल्म में दिलीप ताहिल और जॉनी लीवर भी रहस्यमयी और हास्य कलाकरों की भूमिका निभा रहे हैं। फ़िल्म मुख्यतः डरबन और दुबई में फ़िल्माई गयी है, रेस एक हास्य, रहस्य और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है जिसमें भाई की प्रतिद्वंद्विता, विश्वासघात और जुनून के विषयों की को बखूबी दिखाया गया है। यह १९९८ की हॉलीवुड फ़िल्म गुडबाय लवरपर शिथिल आधारित है। यह बॉलीवुड की २००८ की १० उच्चतम कमाई वाली फ़िल्मों में शामील है। रेस को तमिल में पंथायम और तेलुगू में रेस तेलुगू के रूप में डब (अनूदित) किया गया। २०१३ में फ़िल्म की उत्तरकृत्ति रेस 2 जारी की गयी। .

नई!!: प्रीतम और रेस (२००८ फ़िल्म) · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: प्रीतम और रेस 2 · और देखें »

लव आज कल (2009 फ़िल्म)

लव आज कल 2009 में बनी निर्देशक इम्तियाज़ अली की हास्य-प्रेम ड्रामा आधारित हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में सैफ़ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अदायगी की है। सह-भूमिकाओं में ऋषि कपूर, राहुल खन्ना, डाॅली आहलूवालिया एवं राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी शामिल है। .

नई!!: प्रीतम और लव आज कल (2009 फ़िल्म) · और देखें »

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स

शादी के साइड इफ़ेक्ट्स (हिन्दी: विवाह के दुष्प्रभाव) एक हास्य हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है जिसमें अभिनय फ़रहान अख्तर, विद्या बालन, राम कपूर, वीर दास और हरिहरन ने किया है। फ़िल्म के निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस हैं। फ़िल्म २८ फ़रवरी २०१४ को समीक्षकों से अच्छी समालोचनाओं के साथ जारी हुई। .

नई!!: प्रीतम और शादी के साइड इफ़ेक्ट्स · और देखें »

शिव कुमार बटालवी

शिव कुमार 'बटालवी' (ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਬਟਾਲਵੀ) (1936 -1973) पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे, जो उन रोमांटिक कविताओं के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिनमें भावनाओं का उभार, करुणा, जुदाई और प्रेमी के दर्द का बखूबी चित्रण है। वे 1967 में वे साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार बन गये। साहित्य अकादमी (भारत की साहित्य अकादमी) ने यह सम्मान पूरण भगत की प्राचीन कथा पर आधारित उनके महाकाव्य नाटिका लूणा (1965) के लिए दिया, जिसे आधुनिक पंजाबी साहित्य की एक महान कृति माना जाता है और जिसने आधुनिक पंजाबी किस्सागोई की एक नई शैली की स्थापना की। आज उनकी कविता आधुनिक पंजाबी कविता के अमृता प्रीतम और मोहन सिंह जैसे दिग्गजों के बीच बराबरी के स्तर पर खड़ी है,जिनमें से सभी भारत- पाकिस्तान सीमा के दोनों पक्षों में लोकप्रिय हैं।.

नई!!: प्रीतम और शिव कुमार बटालवी · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: प्रीतम और श्रेया घोषाल · और देखें »

सिंह इज़ किंग

सिंह इज़ किंग (प्रचलित उच्चारण:सिंघ इज़ किंग) एक हिंदी चलचित्र है, जिसमें अक्षय कुमार तथा कटरीना कैफ ने प्रमुख भुमिकायें निभाईं हैं। श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म.

नई!!: प्रीतम और सिंह इज़ किंग · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: प्रीतम और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: प्रीतम और जन्नत 2 · और देखें »

जब हैरी मेट सेजल

जब हैरी मेट सेजल एक आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन इम्तियाज़ अली द्वारा किया गया है। फ़िल्म में शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008) और जब तक है जान (2012) के बाद तीसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा साथ काम कर रहे हैं। फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: प्रीतम और जब हैरी मेट सेजल · और देखें »

जब वी मेट

जब वी मेट (Jab We Met) 2007 की एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया। फिल्म को धिलिन मेहता ने श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड के अर्न्तगत बनाया, इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया। दारा सिंह और सौम्या टंडन, जो उत्तर भारत के मशहूर कलाकार हैं, ने इसमें सहायक भूमिकाएं कीं। फिल्म एक पंजाबी लड़की की कहानी है, जिसकी ट्रेन में मुंबई के एक उद्योगपति से मुलाकात होती है, जो जिंदगी से उदास है। वह एक स्टेशन पर उतर जाता है, उसे वापस ट्रेन पर बुलाने की कोशिश में वो भी उतर जाती है, दोनों किसी अनजान शहर में खड़े हैं और उनकी ट्रेन छूट जाती है। व्यक्ति अपने कॉर्पोरेट जॉब के दबाव में रह चुका है, उसके दिमाग में कोई गंतव्य नहीं है, लड़की उस पर अपने घर तक साथ जाने के लिए दबाव डालती है और उसे अपने गुप्त प्रेमी के बारे में बताती है। 26 अक्टूबर, 2007 यह पूरी दुनिया में रिलीज हुई, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह ब्रिटेन में रिलीज हो गयी थी, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट रही और इसने विदेशों में भी अच्छा व्यापार किया। इसकी सफलता के कारण, फिल्म के वितरकों, श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड, ने घोषणा की कि जब वी मेट को कॉर्पोरेट एंटिटी मोज़र बेयर के द्वारा चार दक्षिण भारतीय भाषाओँ में फिर से बनाया जायेगा-- तमिल, तेलगु,कन्नड़ और मलयालम.

नई!!: प्रीतम और जब वी मेट · और देखें »

जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म)

जस्ट मैरिड २००७ में जारी बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है तथा मुख्य अभिनय भूमिका में फरदीन खान, ईशा देवोल हैं। इसमें सतीश शाह,किरण खैर और मुकुल देव ने सहायक अभिनय भूमिका निभाई है। .

नई!!: प्रीतम और जस्ट मैरिड (2007 फ़िल्म) · और देखें »

जग्गा जासूस

जग्गा जासूस एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन, निर्माण और लेखन का कार्य अनुराग बसु ने किया है। इस फिल्म में अनुराग जी के साथ-साथ रणबीर कपूर ने भी इस फिल्म का सह निर्माण किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, गोविंदा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म ७ अप्रिल २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: प्रीतम और जग्गा जासूस · और देखें »

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा (संक्षिप्त रूप में OUATIMD) 2013 की भारतीय क्राइम गैंगस्टर फ़िल्म है जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। इस फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर हैं। यह 2010 में प्रदर्शित फ़िल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुम्बई की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान ख़ान हैं एवं सोनाली बेंद्रे सहायक कलाकार की भूमिका में हैं। .

नई!!: प्रीतम और वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा · और देखें »

गरम मसाला (2005 फ़िल्म)

गरम मसाला 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: प्रीतम और गरम मसाला (2005 फ़िल्म) · और देखें »

गैंगस्टर (2006 फ़िल्म)

गैंगस्टर - ए लव स्टोरी वर्ष 2006 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेम एवं अपराध-रोमांच आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन व सह लेखन अनुराग बसु ने किया है, एवं फ़िल्म निर्माण "विशेष फ़िल्मस" के बैनर के मुख्य निर्माता महेश भट्ट ने किया है। फ़िल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ नवोदित कलाकार में कंगना राणावत ने भी पर्दापर्ण किया है। फ़िल्म का संगीत निर्देशन प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। फ़िल्म त्रिकोणीय प्रेम-अपराध पर केंद्रित है जिसमें एक बार डांसर परिस्थितिवश दो व्यक्ति जिनमें एक अपराधी और एक साधारण युवक से प्रेम हो जाता है, जिसे मिडिया ने सामयिक तौर पर अपराध माफिया अबु सालेम तथा अभिनेत्री मोनिका बेदी के संबंधों पर आंशिक रूप से आधारित बताया है, जिसे निर्देशक अनुराग ने सिरे से इंकार कर दिया। यह फ़िल्म वर्ष 2006 को व्यावसायिक एवं समीक्षात्मक तौर पर काफी सफल रही। नई अभिनेत्री के रूप में कंगना राणावत के भावपूर्ण अभिनय एवं सशक्त उपस्थिति के लिए भी प्रशंसा की गई तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के तौर पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया। .

नई!!: प्रीतम और गैंगस्टर (2006 फ़िल्म) · और देखें »

गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला)

गोलमाल, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित भारतीय और ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित, एक्शन-हास्य फिल्मों की एक श्रृंखला है। अब तक सभी चार फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर मुख्य भुमिका में रहे हैं। पहली फिल्म गोलमाल: फ़न अनलिमिटेड 2006 में प्रदर्शित हुई, दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स 2008 में प्रदर्शित हुई। तीसरी फिल्म गोलमाल 3 को 2010 में प्रदर्शित हुई और उस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिन्दी फिल्म बन गई। इस श्रृंखला की चौथी फ़िल्म गोलमाल अगेन, दीवाली के अवसर पर 20 अक्टूबर 2017 को प्रदर्शित हुई। गोलमाल अब बॉलीवुड में पांचवी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म श्रृंखला है। सीआईडी ​​999 श्रृंखला, सीबीआई श्रृंखला, मेजर महादेवन श्रृंखला और राज़ श्रृंखला के बाद यह पांचवी भारतीय फिल्म फ्रेंचाइज जिसकी चार फ़िल्मे आई है। .

नई!!: प्रीतम और गोलमाल (फ़िल्म श्रृंखला) · और देखें »

गोलमाल 3

गोलमाल 3 रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एक 2010 बॉलीवुड हास्य फिल्म है। यह 2008 फिल्म गोलमाल रिटर्न्स की एक अगली कड़ी है, इस प्रायोजना मे अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े सहित पिछली फिल्म से अभिनेताओं के बहुमत सितारो के साथ नए कलाकार भी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, गोवा और हैदराबाद में 20 मार्च 2010 को शुरू कर दी गयी। गोलमाल 3 5 नवम्बर 2010 को जारी की गयी थी। .

नई!!: प्रीतम और गोलमाल 3 · और देखें »

गोलमाल रिटर्न्स

गोलमाल रिटर्न्स, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 2008 की एक हिन्दी हास्य फ़िल्म है। यह फ़िल्म गोलमाल श्रृंखला की दुसरी कड़ी है। इस फ़िल्म में पहली फिल्म के ही कलाकार अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी ने अभिनय किया है। हालांकि पिछली फ़िल्म की शरमन जोशी द्वारा निभाई भूमिका को इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। फिल्म में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सेलिना जेटली ने भी सहायक भूमिका निभाई है। यह फिल्म में 1989 की फ़िल्म फेखा फेकी का पुनर्निर्माण है, जिसमें अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बर्ड़े ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी 1973 की एक फिल्म, आज की ताज़ा खबर से भी मिलती है। श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड के अंतर्गत ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म, 29 अक्तूबर 2008 को प्रदर्शित हुई। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। 5 नवंबर 2010 को, इस फिल्म की अगली कड़ी गोलमाल 3 प्रदर्शित की गई, जोकि 2010 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म थी। .

नई!!: प्रीतम और गोलमाल रिटर्न्स · और देखें »

ऑल द बेस्ट (२००९ फ़िल्म)

ऑल द बेस्ट बॉलीवुड की रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित एवं संजय दत्त, अजय देवगन, फ़रदीन ख़ान, बिपाशा बसु और मुग्धा गोडसे अभिनीत हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म 16 अक्टूबर 2009 को जारी की गई और समीक्षकों से सकारात्मक समालोचना प्राप्त की। फ़िल्म की कहानी मराठी नाटक "पति सागले उचापति" और अंग्रेज़ी नाटक "राइट बेड रॉन्ग हज़बैंड" और तमिल फ़िल्म वीटुक्कू वीडू और विश्वनाथन रामामूर्ती पर शिथिलतः आधरित है। .

नई!!: प्रीतम और ऑल द बेस्ट (२००९ फ़िल्म) · और देखें »

आतिफ़ असलम

आतिफ अस्लम या मोहम्मद आतिफ अस्लम १२ मार्च १९८३ को पाकिस्तान के वज़ीराबाद, गुजरानवाला इलाके में जन्में एक जाने-माने गायक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ये सामान्यत: हिन्दी-ऊर्दू गायक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने हिन्दी गानों के गायन में ख्याति अर्जित करनी शुरू की। २००८ में पाकिस्तान सरकार द्वारा इन्हें तम्गा-ऐ-इम्तियाज़ की उपाधि से पुरस्कृत किया गया। .

नई!!: प्रीतम और आतिफ़ असलम · और देखें »

आर राजकुमार

आर...

नई!!: प्रीतम और आर राजकुमार · और देखें »

आज जाने की ज़िद ना करो

आज जाने की ज़िद ना करो एक मशहूर नज़्म है जिसे पाकिस्तानी कवि फ़य्याज़ हाशमी द्वारा लिखा गया है। इस नज़्म की धुन पाकिस्तान के प्रसिद्ध रचयिता सोहैल राणा द्वारा रचित है। इसे प्राचीन गायक हबीब वलि मोहम्मद द्वारा लोकप्रिय बनाया गया जिन्होंने एक पार्श्व गायक के रूप में पाकिस्तानी फिल्म बादल और बिजली (१९७३) में यह गीत गाया था। इसके पश्चात मशहूर ग़ज़ल गायिका फरिदा खानुम उनके टेलिविज़न प्रदर्शन और सार्वजनिक संगीत समारोह में भी यह गीत गाया करती थीं। फरिदा खानुम द्वारा यह गीत राग यमन कल्याण में गाया गया था। यह गीत अनेक कलाकारों द्वारा गाया गया है। आशा भोंसले ने लव सुप्रीम (२००६) एल्बम में यह गीत गाया है। गोल्डन लॉयन का खिताब जीत चुकी मीरा नायर की मानसून वैडिंग (2001 फ़िल्म) के एक दृश्य में पार्श्व संगीत के रूप में इस गीत का उपयोग किया गया है। हबीब वलि मोहम्मद के इस गीत का रुपांतर भी अत्यन्त लोकप्रिय है।यह शंकर टकर की ऑनलाइन संगीत शृंखला 'द श्रुति बॉक्स' का भी एक भाग है जिसे रोहिणी रावदा द्वारा गाया गया है।ए॰ आर॰ रहमान ने इस गीत को एम.टी.वी अनप्लग्ड सीज़न-२ में प्रदर्शित किया था। २०१५ में यह गीत कोक स्टूडियो पाकिस्तान के लिये पकिस्तानी बैण्ड 'स्ट्रिंग्स' द्वारा बनाया गया और संगीत से लम्बे अन्तराल के बाद फरिदा खानुम ने कोक स्टूडियो के आठवे सीज़न के आखिरी प्रकरण में यह गीत फिर से गाया। अरिजीत सिंह ने टेलिविज़न धारावाहिक नामकरण (अगस्त २०१६) के लिये यह गीत फिर से बनाया जिसे स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित किया जाता है। यह गीत प्रीतम द्वारा २०१६ की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिये फिर से बनाया गया जिसे शिल्पा राव द्वारा गाया गया है। .

नई!!: प्रीतम और आज जाने की ज़िद ना करो · और देखें »

इलाही

"इलाही"  2013 बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी से एक हिंदी गीत है।  प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित यह गीत अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के वीडियो ट्रैक में अभिनेता रणबीर कपूर हैं। इस गीत का एक प्रतिदान संस्करण भी फिल्म के ध्वनिपथ के लिए जारी किया गया था, जिसके गायक मोहित चौहान हैं.

नई!!: प्रीतम और इलाही · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: प्रीतम और कनिका कपूर · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: प्रीतम और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

कॉकटेल

कॉकटेल २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया गया है। फ़िल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डियाना पेंटी, डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हूडा मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म को १३ जुलाई २०१२ को रिलीज़ किया गया। .

नई!!: प्रीतम और कॉकटेल · और देखें »

अनुपम अमोद

अनुपम अमोद एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। आंशिक डिस्कोग्राफी .

नई!!: प्रीतम और अनुपम अमोद · और देखें »

अमिताभ भट्टाचार्य

अमिताभ भट्टाचार्य बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्यरत एक भारतीय गीतकार और पार्श्व गायक हैं। उनके गीतों को "फ्रिलफ्री" और "स्मार्टली वर्डेड" के रूप में वर्णित किये गए हैं। .

नई!!: प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: प्रीतम और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009 में प्रदर्शित भारतीय हिन्दी हास्य-प्रेम फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिका में अभिनय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ने किया है। सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी केमियो भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में 6 नवम्बर 2009 को किया गया था। .

नई!!: प्रीतम और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी · और देखें »

१४वें आईफा अवार्ड्स

४ से ६ जुलाई २०१३ के मध्य मकाऊ में आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया। रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘बर्फी!’ ने 14 वें वार्षिक आईफा अवार्ड्स में तकनीकी खंड में नौ पुरस्कार हासिल किए। अनुराग बसु निर्देशित इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ सांग रिकार्डिंग, सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग, सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार हासिल किया। फिल्मकार अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ डायलाग के दो पुरस्कार हासिल करने के साथ दूसरे स्थान पर रही।.

नई!!: प्रीतम और १४वें आईफा अवार्ड्स · और देखें »

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई। रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपिका पादुकोण को पीकू में पीकू बनर्जी की भूमिका के लिए अपना तीसरा फ़िल्मफ़ेयर व दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: प्रीतम और 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रीतम चक्रबोर्ती, प्रीतम चक्रवर्ती

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »