लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पापुआ न्यू गिनी

सूची पापुआ न्यू गिनी

कोई विवरण नहीं।

69 संबंधों: चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार, ट्रान्स संगीत, टोरेस जलसन्धि, टोक पिसिन, एलिज़ाबेथ द्वितीय, ताड़ का तेल, तोरे लोकोलोको, द फैण्टम, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, नया गिनी, न्यू गिनी ऊच्चभूमि, पलाउ, पश्चिम पापुआ (क्षेत्र), पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम, पापुआ न्यू गिनी का राजतंत्र, पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम, पापुआ न्यू गिनी के महाराज्यपालगण की सूचि, पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल, पापुआ न्यू गिनीयाई किना, पापुआई प्रायद्वीप, पितृ दिवस, पिजिन, पिग्मी, पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची, पॉलिएस मटाने, पोर्ट मोरेस्बी, भूमंडलीय ऊष्मीकरण का प्रभाव, मलय द्वीपसमूह, मलेरिया का मानव जीनोम पर प्रभाव, मातृवंश समूह ई, माइकल ओजियो, यूटीसी+१०:००, राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, रग्बी लीग, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, सर्जेई एरी, सांकेतिक भाषा, सिलस आटोपरे, संसदीय सम्प्रभुता, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, सोलोमन द्वीप, सोलोमन द्वीपसमूह, हफ़लौंग हिन्दी, हिरी मोतू, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जयपुरा, ..., जायफल, जॉन गाइज़ (गवर्नर-जनरल), वनोन्मूलन, वर्षावन, विश्व में बौद्ध धर्म, विश्व की मुद्राएँ, वीर्य, वीवा कोरोवी, गेक्रक्स तारा, ऑस्ट्रेलिया, ओशिआनिया, आइएसओ ३१६६ - १, इग्नेशियस किलाजे, इंडोनेशिया, किंग्सफोर्ड डिबेला, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, १ई+११ मी॰², १९७५, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पापुआ न्यू गिनी सूचकांक विस्तार (19 अधिक) »

चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार

वेल्स के राजकुमार, युवराज चार्ल्स (चार्ल्स फिलिप ऑर्थर जॉर्ज; जन्म 14 नवम्बर 1948) महारानी एलिज़ाबेथ II और एडिनबर्ग के ड्यूक, राजकुमार फिलिप के ज्येष्ट पुत्र हैं। 1952 से ही वे राष्ट्रमंडल शक्तियों की गद्दी के स्पष्ट उत्तराधिकारी रहे हैं। कैम्ब्रिज, ट्रिनिटी कॉलेज से कला में स्नातक प्राप्त करने के बाद उन्होंने रॉयल नेवी मे 1971-1976 तक अपनी सेवाओं का निर्वहन किया। 1981 में उन्होंने लेडी डायना स्पेंसर के साथ संसार भर के टेलीविजन के विशाल दर्शकों के सामने ब्याह रचाया.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार · और देखें »

ट्रान्स संगीत

ट्रान्स 1990 के दशक में विकसित एक इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत शैली है। ट्रान्स संगीत में आमतौर पर 130 और 155 BPM के बीच गति की विशेषता होती है, जिसमें लघु सिंथेसाइज़र शैली के मधुर गीत और संगीतात्मक रूप होते हैं जो पूरे ट्रैक में उतार-चढ़ाव करते रहते हैं। यह संगीत के विभिन्न रूपों का एक मिश्रण है जैसे इंडस्ट्रियल, टेक्नो और हाउस.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और ट्रान्स संगीत · और देखें »

टोरेस जलसन्धि

टोरेस जलसन्धि (Torres Strait) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह अपनी न्यूनतम बिन्दु में १५० किमी की चौड़ाई रखती है। इसके दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि के क्वीन्सलैण्ड राज्य का यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप है और उत्तर में पापुआ न्यू गिनी का पश्चिमी प्रान्त है। यह जलदन्धि पूर्व में स्थित कोरल सागर के पानी को पश्चिम में स्थित आराफ़ूरा सागर से जोड़ती है। हालांकि यह नाव-यातायात के लिये एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इसके अधिकतर भाग में गहराई बहुत ही कम है (७ से १५ मीटर तक)। इतनी कम गहराई और जगह-जगह पर शैल-भित्तियों और द्वीपों के बिखरे होने से इसे एक ख़तरनाक मार्ग माना जाता है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और टोरेस जलसन्धि · और देखें »

टोक पिसिन

टोक पिसिन (Tok Pisin) पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की कुछ स्थानीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के मिश्रण से १९वीं सदी में विकसित हुई थी। हालांकि इसका नामक अंग्रेज़ी के 'टॉल्क पिजिन' (Talk Pidgin), यानि 'पिजिन बोली' का विकृत रूप है, यह भाषावैज्ञानिक दृष्टि से वास्तव में पिजिन नहीं बल्कि क्रियोल का दर्जा रखती है, अर्थात ज़्यादा स्थाई और विकसित है। टोक पिसिन को पापुआ न्यू गिनी में सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह उस देश की एक राजभाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की सबसे अधिक प्रचलित भाषा भी है हालांकि इसे बोलने वाले अधिकतर पापुआ न्यू गिनी की किसी अन्य भाषा के मातृभाषी होते हैं।, Nina Schulte-Schmale, Maike Naujoks, pp.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और टोक पिसिन · और देखें »

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

ताड़ का तेल

उबाल के परिणाम स्वरूप ताड़ के तेल का ब्लॉक हल्के रंग दिखा रहा है। ताड़ का तेल, नारियल तेल और ताड़ की गरी का तेल ताड़ के पेड़ों के फल से निकाले गये खाने योग्य वनस्पति तेल हैं। ताड़ का तेल आयल पाम एलएईस गुइनीन्सिस के फल की लुगदी से निकाला जाता है; ताड़ की गरी का तेल आयल पाम के फल की गरी (बीज) से निकाला जाता है और नारियल का तेल नारियल (कोकोस नुसिफेरा) की गरी से प्राप्त किया जाता है। ताड़ के तेल का रंग स्वाभाविक रूप से लाल होता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन का एक उच्च परिमाण शामिल रहता है। ताड़ का तेल, ताड़ की गरी का तेल और नारियल तेल कुछ अत्यधिक संतृप्त वनस्पति वसाओं में से तीन हैं। ताड़ का तेल कमरे के तापमान पर अर्ध ठोस रहता है। ताड़ के तेल में कई संतृप्त और असंतृप्त वसाएं ग्लिसरिल ल्यूरेट (0.1%, संतृप्त), मिरिस्टेट (1%, संतृप्त), पामिटेट (44%, संतृप्त), स्टीयरेट (5%, संतृप्त), ओलेट (39%, एकलअसंतृप्त) लीनोलियेट (10%, बहुलअसंतृप्त और लिनोलेनेट (0.3%, बहुलअसंतृप्त) के रूप में शामिल हैं। ताड़ की गरी का तेल और नारियल तेल, ताड़ के तेल से अधिक उच्च संतृप्त तेल हैं। सभी वनस्पति तेलों की तरह ताड़ के तेल में कोलेस्ट्रॉल (अपरिष्कृत पशु वसा में पाया जाने वाला) नहीं होता, हालांकि संतृप्त वसा के सेवन से एलडीएल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों बढ़ जाते हैं। ताड़ का तेल अफ्रीका, दक्षिणपूर्व एशिया और ब्राजील के कुछ भागों की उष्णकटिबंधीय पट्टी में खाना पकाने का एक आम उपादान है। इसकी कम लागत और तलने में उपयोग के समय परिष्कृत उत्पाद की उच्च जारणकारी स्थिरता (संतृप्ति) दुनिया के अन्य भागों में व्यावसायिक भोजन उद्योग में इसके बढ़ते उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और ताड़ का तेल · और देखें »

तोरे लोकोलोको

सर तोरे लोकोलोको पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और तोरे लोकोलोको · और देखें »

द फैण्टम

द फैण्टम (अंग्रेजी; The Phantom/ अनुवाद; बेताल), एक अमेरिकी एडवेंचर काॅमिक्स/चित्रकथाओं के दीर्घकालिक श्रंखला के काल्पनिक एवं फंतासी नायक हैं, जिसे पहली बार जादूगर मेण्ड्रेक के रचयिता ली फ़ाॅक ने फरवरी १९३६ में प्रकाशित किया, जिसे अब मुख्यतः अंतर्राष्ट्रीय तौर पर फ्रयु पब्लिकेशन प्रकाशित करती है। मुख्य किरदार, "फैण्टम", काल्पनिक पोशाक पहना एक क्राईम-फाईटर (अपराध-विरोधी) है जिसका शरणस्थल अफ्रीका के काल्पनिक राष्ट्र बैंगाला में बताया जाता हैं। इस किरदार की प्रसिद्धि को दूरदर्शन, फ़िल्म तथा विडियो गेम में काफी भूनाया गया है। इस श्रंखला का आरंभ फरवरी १७, १९३६ से दैनिक समाचार पत्रों में स्ट्रिप या पट्टी के रूप जारी किया गया, ओर फिर मई २८, १९३९ की रविवार के साप्ताहिक तौर पर रंगीन पट्टी के रूप में जारी किया गया;और दोनों ही वर्ष २०१६ तक अबभी जारी है। सन् १९६६ में, किंग फीचर्स का दावा था कि "द फैण्टम" तब वैश्विक स्तर पर ५८३ विभिन्न अखबारों में इसका प्रकाशन जारी रहा था। अपनी लोकप्रियता के चरम पर, इस पट्टी को प्रत्येक दिन १०० करोड़ से अधिक लोगों के द्वारा पढ़ा गया था। फ़ाॅक ने १९९९ तक अपने देहांत से पूर्व तक "द फैण्टम" पर करते रहें; उनके गुजरने के बाद वर्तमान में, उनकी काॅमिक्स का लेखन टोनी डी'पाउल और चित्र आदि का काम पाउल रयान (सोम-शनि) एवं टेरी बिटी (रवि) ने आज भी इसे जारी रखा। वहीं पूर्व कलाकार जिन्होंने अखबारों में इसके स्ट्रिप बनाने का योगदान दिया उनमें रे मूर, विल्सन मैक'काॅय, बिल लिगनेंट, सी बैरी, जाॅर्ज ऑलसेन, केथ विलियम्स, फ्रेड फ्रेडरिक, ग्राहम नोलान एवं एड्युआर्डो बैरेटो आदि शामिल रहे। चित्रकथाओं के पट्टी में, जैसा कहा जाता है कि फैण्टम की यह २१वीं पीढ़ियों तक चली क्राईम फाईटिंग का आरंभ सन् १५३६ से हुआ था, क्रिस्टोफर वाॅकर के पिता (जहाँ उनका भी क्रिस्टोफर नाम था) एक ब्रिटिश नाविक थे जिनपर समुद्री लुटेरों ने हमला कर मार डाला। अपने मृत पिता की खोपड़ी से वह प्रतिज्ञा लेता है कि सभी तरह के अपराध एवं अपराधियों के उन्मूलन करेगा, क्रिस्टोफर द्वारा शुरू किया "द फैण्टम" की विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी पिता से बेटे तक निभाते रहें। कईयों ने फ़ैन्टम को "चलता फिरता प्रेत", "गार्जियन ऑफ द इस्टर्न डार्क" तथा "अजर-अमर वाले व्यक्ति" जैसे उपनामों की उपाधि दे दी।Peter Coogan,Superhero: The Secret Origin of a Genre.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और द फैण्टम · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और नया गिनी · और देखें »

न्यू गिनी ऊच्चभूमि

न्यू गिनी ऊच्चभूमि (New Guinea Highlands, न्यू गिनी हाईलैन्ड्ज़), जो मध्य पर्वतमाला (Central Range या Central Cordillera) भी कहलाती है, एक पर्वतमालाओं और नदी-घाटियों का एक क्षेत्र है जो ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित न्यू गिनी द्वीप के कुछ भागों पर विस्तृत है। यह द्वीप पर पूर्व-पश्चिम दिशा में चलता है। न्यू गिनी द्वीप का पश्चिमी हिस्सा इंदोनीशिया का भाग है और पूर्वी हिस्सा पापुआ न्यू गिनी नामक स्वतंत्र राष्ट्र है। न्यू गिनी ऊच्चभूमि द्वीप के इन दोनों राजनैतिक भागों पर फैली हुई है। भूमध्य रेखा के पास होने के बावजूद इसके कुछ पहाड़ इतने ऊँचे हैं कि उनपर बर्फ़ रहती है और कुछ पर हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं।, Harry Beran, Barry Craig, pp.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और न्यू गिनी ऊच्चभूमि · और देखें »

पलाउ

पलाउ, आधिकारिक नाम पलाउ गणराज्य (Beluu er a Belau), प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह फिलीपींस के दक्षिण पूर्व और पापुआ न्यू गिनी के उत्तर में स्थित है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पलाउ · और देखें »

पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

पश्चिम पापुआ (West Papua) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक क्षेत्र है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर विस्तृत है। इस द्वीप का पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी नामक एक भिन्न राष्ट्र है। यह पश्चिम पापुआ और पापुआ नामक प्रान्तों में विभाजित है। यहाँ के अधिकतर लोग पापुआई, मॅलानिशियाई और ऑस्ट्रोनीशियाई हैं। इस क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं और उसके बाद मुस्लिमों की संख्या है। भिन्न समुदायों के बीच इण्डोनेशियाई भाषा का प्रयोग होता है। प्रान्त का अधिकतर भाग घने जंगलों से ढका है जहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम

पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम, लोकप्रिय स्तर पर कुमुल के रूप में बुलाया जाती है। पापुआ न्यू गिनी की पुरुषों की राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय रग्बी लीग टीम · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी का राजतंत्र

पापुआ न्यू गिनी राजतंत्र, पापुआ न्यू गिनी की संवैधानिक राजतंत्र है। पापुआ न्यू गिनी के एकाधिदारुक को पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त राजशाही समेत कुल १५ प्रजाभूमियों, का सत्ताधारक एकराजीय संप्रभु होने का गौरव प्राप्त है। वर्तमान सत्ता-विद्यमान शासक, ६ फरवरी वर्ष १९५२ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। अन्य राष्ट्रमण्डल देशों के सामान ही पापुआ न्यू गिनी की राजनीतिक व्यवस्था वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है, जिसमें राष्ट्रप्रमुख का पद नाममात्र होता है, और वास्तविक प्रशासनिक शक्तियां शासनप्रमुख पर निहित होते हैं। पापुआ न्यू गिनी सैद्धांतिक रूप से एक राजतंत्र है और पापुआ न्यू गिनी के शासक के पदाधिकारी इसके राष्ट्रप्रमुख होते हैं, हालाँकि शासक की सारी संवैधानिक शक्तियों का अभ्यास, उनके प्रतिनिधि के रूप में, पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल करते हैं। अधिराट् यदी स्त्री हो तो उन्हें "पापुआ न्यू गिनी की रानी" के नाम हे संबोधित किया जाता है, और एक पुरुष अधिराट् को "पापुआ न्यू गिनी के राजा के नाम से संबोधित किया जाता है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी का राजतंत्र · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम

पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, जिसका नाम बारामंदिस है, वह अंतरराष्ट्रीय टीम मैचों में पापुआ न्यू गिनी के देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम है। टीम क्रिकेट पीएनजी द्वारा आयोजित की जाती है, जो 1973 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सहयोगी सदस्य रहा है। at CricketArchiveEncyclopedia of World Cricket by Roy Morgan, Sportsbooks Publishing, 2007 पापुआ न्यू गिनी में पहले वनडे इंटरनेशनल (ओडीआई) की स्थिति थी, जिसे 2014 के विश्व कप क्वालीफायर में चौथे स्थान पर हासिल किया गया था। पापुआ न्यू गिनी ने 2018 क्रिकेट विश्वकप क्वालीफायर के दौरान नेपाल के खिलाफ प्लेऑफ मैच हारने के बाद मार्च 2018 में अपनी ओडीआई और टी20ई की स्थिति खो दी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने विरोधियों के लिए ओडीआई और टी20ई की स्थिति अर्जित की। पापुआ न्यू गिनी आईसीसी ईस्ट एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे मजबूत टीम है, जो अधिकांश आईसीसी क्षेत्रीय टूर्नामेंट जीतती है और प्रशांत खेलों में क्रिकेट टूर्नामेंट में एक समान रिकॉर्ड है। at CricketEurope टीम ने विश्व कप क्वालीफायर (पहले आईसीसी ट्रॉफी) के हर संस्करण में भी खेला है। पापुआ न्यू गिनी एकदिवसीय मैच में उच्चतम स्कोर के लिए विश्व रिकॉर्ड रखती है, जिससे 2007 में न्यू कैलेडोनिया के खिलाफ 572/7 बना। by Andrew Nixon, 1 September 2007 at CricketEurope अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने अपने सभी सदस्यों को पूर्ण ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय (टी20ई) दर्जा दिया। इसलिए, पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए सभी ट्वेंटी-20 मैच और 1 जनवरी 2019 के बाद एक और अंतरराष्ट्रीय पक्ष एक पूर्ण टी20ई होगा। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी के महाराज्यपालगण की सूचि

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, पापुआ न्यू गिनी की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, पापुआ न्यू गिनी की रानी, जोकी पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त राजशाही समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी के महाराज्यपालगण की सूचि · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, पापुआ न्यू गिनी की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, पापुआ न्यू गिनी की रानी, जोकी पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त राजशाही समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल · और देखें »

पापुआ न्यू गिनीयाई किना

किना (कूट: PGK) पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा है। यह १०० टोएआ में विभाजित है। किना को ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के स्थान पर १९ अप्रैल १९७५ को पापुआ न्यू गिनी की मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया। किना शब्द तोलाई क्षेत्र की तोलाई भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ मोती के खोल से है जिसका देश के तटीय व मुख्यभूमि दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से व्यापर किया जाता है।.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआ न्यू गिनीयाई किना · और देखें »

पापुआई प्रायद्वीप

पापुआई प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Papuan Peninsula, पापुअन पॅनिनसुला), जो अपने भौगोलिक आकार के कारण पक्षी-दुम प्रायद्वीप (Bird's Tail Peninsula) भी कहलाता है, पापुआ न्यू गिनी का एक बड़ा प्रायद्वीप है जो न्यू गिनी द्वीप के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। न्यू गिनी ऊच्चभूमि नामक पर्वत शृंखला की ओवेन स्टैनली उपशृंखला इस प्रायद्वीप से निकलती है और उसके सदस्य ४,०३८ मीटर ऊँचा विक्टोरिया पर्वत और ३,६७६ मीटर ऊँचा सकलिंग पर्वत भी इसी क्षेत्र में खड़े हैं। पापुआ न्यू गिनी की सबसे बड़ी नगरी और उसकी राजधानी, पोर्ट मोर्ज़बी प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर बसी हुई है।, Janet Benge, Geoff Benge, pp.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पापुआई प्रायद्वीप · और देखें »

पितृ दिवस

फादर्स डे पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमे पितृत्व (फादरहुड), पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। अनेक देशों में इसे जून के तीसरे रविवार, तथा बाकी देशों में अन्य दिन मनाया जाता है। यह माता के सम्मान हेतु मनाये जाने वाले मदर्स डे(मातृ-दिवस) का पूरक है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पितृ दिवस · और देखें »

पिजिन

पिजिन (Pidgin) एक ऐसी सरल मिश्रित भाषा है, जो ऐसे दो या अधिक समूहों के बीच संचार के साधन के रूप में विकसित होती है जिनके बीच कोई आम भाषा न हो.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पिजिन · और देखें »

पिग्मी

पिग्मी (Pygmy) ऐसे मानव जातीय समूह को कहते हैं जिसके सदस्यों का औसत क़द असाधारण रूप से कम हो। यह नाम अक्सर मध्य अफ़्रीका में बसने वाली छोटे क़द की जातियों को दिया जाता है, जिनमें अका (Aka), एफ़े (Efé) और म्बूटी (Mbuti) शामिल हैं। इन जातियों में पुरुषों का औसत क़द १५० सेमी (४ फ़ुट ११ इंच) से कम होता है। यदी यह मापदंड बढ़ाकर १५५ सेमी (५ फ़ुट १ इंच) कर दिया जाये तो कुछ अन्य जातियाँ भी पिग्मी मानी जा सकती हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, थाईलैण्ड, मलेशिया, भारत के अण्डमान द्वीप समूह, इण्डोनीशिया, फ़िलिपीन्ज़, पापुआ न्यू गिनी, बोलिविया व ब्राज़ील की कुछ जातियाँ आती हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पिग्मी · और देखें »

पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची

तेल उत्पादक देश इस सूची में उन देशों एवं उनके प्रान्तों/राज्यों की सूची दी गयी है जो तेल के कुओं से कच्चा तेल (crude oil) निकालते हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची · और देखें »

पॉलिएस मटाने

सर पॉलिएस मटान (1931–) पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पॉलिएस मटाने · और देखें »

पोर्ट मोरेस्बी

पोर्ट मोरेस्बी अथवा पोर्ट मोर्सबी पापुआ न्यू गिनी का सबसे बड़ा नगर एवं राजधानी है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और पोर्ट मोरेस्बी · और देखें »

भूमंडलीय ऊष्मीकरण का प्रभाव

extreme weather). (Third Assessment Report) इस के अंतर पैनल तौर पर जलवायु परिवर्तन (Intergovernmental Panel on Climate Change)। इस भविष्यवाणी की प्रभावों के ग्लोबल वार्मिंग इस पर पर्यावरण (environment) और के लिए मानव जीवन (human life) कई हैं और विविध.यह आम तौर पर लंबे समय तक कारणों के लिए विशिष्ट प्राकृतिक घटनाएं विशेषता है, लेकिन मुश्किल है के कुछ प्रभावों का हाल जलवायु परिवर्तन (climate change) पहले से ही होने जा सकता है।Raising sea levels (Raising sea levels), glacier retreat (glacier retreat), Arctic shrinkage (Arctic shrinkage), and altered patterns of agriculture (agriculture) are cited as direct consequences, but predictions for secondary and regional effects include extreme weather (extreme weather) events, an expansion of tropical diseases (tropical diseases), changes in the timing of seasonal patterns in ecosystems (changes in the timing of seasonal patterns in ecosystems), and drastic economic impact (economic impact)। चिंताओं का नेतृत्व करने के लिए हैं राजनीतिक (political) सक्रियता प्रस्तावों की वकालत करने के लिए कम (mitigate), समाप्त (eliminate), या अनुकूलित (adapt) यह करने के लिए। 2007 चौथी मूल्यांकन रिपोर्ट (Fourth Assessment Report) के द्वारा अंतर पैनल तौर पर जलवायु परिवर्तन (Intergovernmental Panel on Climate Change) (आईपीसीसी) ने उम्मीद प्रभावों का सार भी शामिल है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और भूमंडलीय ऊष्मीकरण का प्रभाव · और देखें »

मलय द्वीपसमूह

मलय द्वीपसमूह (Malay Archipelago) दक्षिणपूर्वी एशिया की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैले हुए इस द्वीपसमूह में २५,००० द्वीप हैं। क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा और द्वीप-संख्या के आधार पर विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, इण्डोनेशिया, पूर्वी तिमोर, सिंगापुर और फ़िलिपीन्स इसमें आते हैं। पापुआ न्यू गिनी इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता हालांकि कुछ परिभाषाओं में नया गिनी द्वीप का पश्चिमी भाग (जो इण्डोनेशिया का हिस्सा है) मलय द्वीपसमूह में गिना जाता है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह · और देखें »

मलेरिया का मानव जीनोम पर प्रभाव

मलेरिया हाल के इतिहास में मानव जीनोम पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला रोग रहा है। इसी कारण मलेरिया से बड़ी मात्रा में लोगों की मृत्यु होती है| यह मानव जीनोम पर अनेक प्रकार से प्रभाव डालता है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और मलेरिया का मानव जीनोम पर प्रभाव · और देखें »

मातृवंश समूह ई

ताइवान की आदिवासी जनजातियों के लोग अक्सर मातृवंश समूह ई के वंशज होते हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ई या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप E एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश के लोग ज़्यादातर मलेशिया, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, फ़िलीपीन्स और इण्डोनेशिया में मिलते हैं। इसके कुछ वंशज प्रशांत महासागर में स्थित गुआम के द्वीप पर भी मिलते हैं। वैज्ञानिकों की मान्यता है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह आज से लगभग ३०,००० साल पहले मलय द्वीपसमूह में कहीं रहती थी। यह दक्षिण पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सागर में फैला हुआ बहुत बड़ा द्वीपसमूह है जिसमें इण्डोनेशिया भी आता है।Soares et al.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और मातृवंश समूह ई · और देखें »

माइकल ओजियो

सर माइकल ओजियो' (Sir Michael Ogio; 7 जुलाई 1942 – 18 फ़रवरी 2017) पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ थे। वो पापुआ न्यू गिनी के नौंवे गवर्नर-जनरल थे। वो पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी के नेता थे। तत्कालीन गवर्नर जनरल जेफरी नेप के त्यागपत्र के बाद २० दिसम्बर २०१० को वो कार्यवाहक गवर्नर जनरल बने। १४ जनवरी २०११ को पाटो काकेराया को ६५-२३ के अन्तर से हराकर वो गवर्नर-जनरल चुने गये। २५ फ़रवरी २०११ को उन्हें शपथ दिलाई गयी। २६ अप्रैल २०११ को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने उन्हें नाइटहूड पुरस्कार से सम्मानित किया ओजियो का १८ फ़रवरी २०१७ को पोर्ट मोरेस्बी में ७४ वर्ष की आयु में निधन हो गया। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और माइकल ओजियो · और देखें »

यूटीसी+१०:००

यूटीसी+१०:०० या UTC+10:00 यूटीसी से १० घंटे आगे का एक समय मंडल है। आईएसओ मानक के अनुसार इसे यूँ लिखते हैं। इस सम्य को निम्न क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और यूटीसी+१०:०० · और देखें »

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि

राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि या राष्ट्रमण्डल प्रदेश, जिन्हें अंग्रेज़ी में कॉमनवेल्थ रॆयल्म कहा जाता है, राष्ट्रों के राष्ट्रमण्डल के उन १६ सार्वभौमिक राष्ट्रों को कहा जाता है, जिनपर एक ही शासक, महारानी एलिज़ाबेथ द्वि॰ का राज है। ये सारे देश एक ही राजसत्ता, शासक, राजपरिवार और उत्तराधिकार क्रम को साँझा करते हैं। इस व्यवस्था की शुरुआत १९३१ की वेस्टमिंस्टर की संविधि के साथ हुई थी, जिसके द्वारा ब्रिटेन के तत्कालीन डोमीनियन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैण्ड, आयरिश मुक्त राज्य और न्यूफाउण्डलैण्ड को ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल के बराबर के सदस्य होने के साथ ही पूर्ण या पूर्णात्मत वैधिक स्वतंत्रता प्रदान की गयी थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से, विश्व भर में विस्तृत, ब्रिटिश साम्राज्य के तमाम देशों को एक डोमिनियन के रूप में स्वाधीनता प्रदान कर दी गयी। जिनमे से कुछ राज्यों ने पूर्णतः स्वाधीन होने के बावजूद राजतंत्र के प्रति अपनी वफ़ादारी को बरक़रार रखा, जबकि कुछ राज्यों ने ब्रिटिश राजतंत्र को नाममात्र प्रमुख मानने से इनकार कर स्वयं को गणतांत्रिक राज्य घोषित कर दिया। आज, विश्व बाहर में कुल १६ ऐसे राज्य हैं जो स्वयं को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के एक प्रजाभूमि के रूप में पहचान करव्वते हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक

राजुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक (Prince William, Duke of Cambridge) (विलियम आर्थर फ़िलिप लुई (अंग्रेज़ी: William Arthur Philip Louis); जन्म: 21 जून 1982), चार्ल्स, वेल्स के युवराज और दिवंगत डायना के बड़े पुत्र तथा एलिज़ाबेथ द्वितीय और राजकुमार फ़िलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक, के तीसरे ज्येष्ठ पोते हैं। ये सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में अपने पिता के पश्चात दूसरे स्थान पर हैं। ये सोलह राज्य कॉमनवैल्थ रॅलम (हिन्दी: राष्ट्रमंडल क्षेत्र) के नाम से जाने जाते हैं: यूनाईटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, तुवालू, सेंट लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सेंट किट्स और नेविस। राजकुमार विलियम यूनाईटेड किंगडम के चार अलग-अलग विद्यालयों में पढ़े थे तथा इन्होंने अपनी कॉलेज डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रूज से प्राप्त करी। इन्होंने अंतराल वर्ष चिली, बेलीज़ तथा अफ़्रीकी राष्ट्रों में रह कर बिताया। अफ़्रीका में इन्होंने ज्यादातर समय कीनिया में बिताया जहाँ यह कई बार रहे तथा छुट्टियाँ मनाई। राजकुमार विलियम कीनियाई और तंजानियाई विश्विद्यालयों में स्वाहिली भाषा की शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं। 2006 में ये अपने छोटे भाई राजकुमार हैरी के साथ ब्लूज एण्ड रॉयल्स रेजिमेंट ऑफ़ हाउसहोल्ड कैवेलरी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए। 2009 में इनका तबादला रॉयल एयर फ़ोर्स में हो गया जहाँ इन्हें फ्लाईट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। इस पद पर रहते हुए इन्होंने सर्च एण्ड रेस्क्यू फ़ोर्स में पूर्णकालिक पायलट बनने के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाने का प्रिशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2010 में इन्होंने अपना समान्य तथा विशेष-प्रकार हैलीकॉप्टर प्रशिक्षण पूरा किया और वेल्स के आरएएफ वैली स्टेशन में न॰ 22 स्क्वाड्रन आरएएफ में शामिल हो कर वैस्टलैंड सी किंग हेलिकॉप्टर में सह-पायलट की भूमिका निभाते हुए खोज और बचाव दल में कार्य करने लगे। राजकुमार विलियम ने 29 अप्रैल 2011 में अपनी लम्बे समय की प्रेमिका कैथरीन मिडलटन से वैस्टमिनस्टर एबी में विवाह किया। अपने विवाह से थोड़े समय पहले ही राजकुमार विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज, अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथिर्न और बैरन कैरिकफर्ग्स बना दिया गया था। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक · और देखें »

रग्बी लीग

रग्बी लीग फुटबॉल आम तौर पर रग्बी लीग कहा जाता है, एक पूर्ण संपर्क खेल एक आयताकार घास के मैदान पर तेरह (१३) खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाता है। रग्बी फुटबॉल के दो कोड की है कि यह खिलाड़ियों को भुगतान के मुद्दे पर रग्बी फुटबॉल संघ से एक विभाजन के रूप में 1895 में इंग्लैंड में हुआ था।Tony Collins, Rugby League in Twentieth Century Britain (2006), p.3 अपने नियमों में धीरे - धीरे दर्शकों के लिए एक तेज और मनोरंजक खेल के उत्पादन के उद्देश्य के साथ बदल दिया है। यह अक्सर सबसे शारीरिक रूप से टीम के खेल की मांग की है, सबसे मुश्किल के रूप में पेश किया जाता है।इसे 100-मीटर (330 फुट) लंबे और 68-मीटर (224 फुट) चौड़े अंडाकार मैदान पर खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक गोल रेखा पे अंग्रेजी वर्णमाला के "H" वर्णाक्षर के आकार के गोल पोस्ट होते हैं। रग्बी लीग इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस, टोंगा में सबसे लोकप्रिय खेलों में से है और पापुआ न्यू गिनी में यह राष्ट्रीय खेल है। इस खेल में मौजूदा विश्व कप विजेता न्यूजीलैंड है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और रग्बी लीग · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

सर्जेई एरी

सर सर्जेई एरी पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सर्जेई एरी · और देखें »

सांकेतिक भाषा

संकेत भाषा (या सांकेतिक भाषा) एक ऐसी भाषा है, जो अर्थ सूचित करने के लिए श्रवणीय ध्वनि पैटर्न में संप्रेषित करने के बजाय, दृश्य रूप में सांकेतिक पैटर्न (हस्तचालित संप्रेषण, अंग-संकेत) संचारित करती है-जिसमें वक्ता के विचारों को धाराप्रवाह रूप से व्यक्त करने के लिए, हाथ के आकार, विन्यास और संचालन, बांहों या शरीर तथा चेहरे के हाव-भावों का एक साथ उपयोग किया जाता है। जहां भी बधिर लोगों का समुदाय मौजूद हो, वहां संकेत भाषा का विकास होता है। उनके पेचीदा स्थानिक व्याकरण, उच्चरित भाषाओं के व्याकरण से स्पष्ट रूप से अलग है। दुनिया भर में सैकड़ों संकेत भाषाएं प्रचलन में हैं और स्थानीय बधिर समूहों द्वारा इनका उपयोग किया जा रहा है। कुछ संकेत भाषाओं ने एक प्रकार की क़ानूनी मान्यता हासिल की है, जबकि अन्य का कोई महत्व नहीं है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सांकेतिक भाषा · और देखें »

सिलस आटोपरे

सर सिलस आटोपर (1951–) पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सिलस आटोपरे · और देखें »

संसदीय सम्प्रभुता

संसदीय सम्प्रभुता (जिसे संसदीय सर्वोच्चता या विधायी सम्प्रभुता भी कहते हैं) कुछ संसदीय लोकतन्त्रों के संवैधानिक विधि की एक अवधारणा हैं। इसकी यह धारणा होती है कि, विधायी निकाय के पास पूर्ण सम्प्रभुता होती है, और वह सभी अन्य सरकारी संस्थानों, जिसमें कार्यपालिका या न्यायिक निकाय समावेशित हैं, से सर्वोच्च होता हैं। कई राज्यों में सम्प्रभु विधायिकाएँ होती हैं, जिसमें संयुक्त राजशाही, फ़िनलैण्ड, नीदरलैण्ड्स, न्यू ज़ीलैण्ड, स्वीडन, बारबाडोस, जमैका, पापुआ न्यू गिनी and सोलोमन द्वीपसमूह सम्मिलित हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और संसदीय सम्प्रभुता · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

सोलोमन द्वीप

सोलोमन द्वीप है एक संप्रभु देश मिलकर के छह प्रमुख द्वीपों और 900 से अधिक छोटे द्वीपों में ओशिनिया के लिए झूठ बोल के पूर्व पापुआ न्यू गिनी और नॉर्थवेस्ट के वानुअतु और कवर एक भूमि क्षेत्र के साथ 28,400 वर्ग किलोमीटर (11,000 वर्ग मील)है। देश की राजधानी होनियारा, द्वीप पर स्थित है के गुआडलकैनाल.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सोलोमन द्वीप · और देखें »

सोलोमन द्वीपसमूह

सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है। माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। 1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीय बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप (RAMSI) सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है। उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और सोलोमन द्वीपसमूह · और देखें »

हफ़लौंग हिन्दी

हफ़लौंग हिन्दी असम की उत्तर कचर पहाड़ी जिले की आम बोलचाल की भाषा है। यह एक मिश्रित भाषा है जो हिन्दी से उत्पन्न हुई है और इसने अन्य भाषाओं जैसे कि बंगाली, असमिया, दिमासा और ज़ेमे नागा भाषाओं के शब्दों को भी आत्मसात कर लिया है। इस मिश्रित भाषा का नाम हफ़लौंग के नाम पर पड़ा है जो उत्तरी कछर पहाड़ी जिले का मुख्यालय है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और हफ़लौंग हिन्दी · और देखें »

हिरी मोतू

हिरी मोतू जो पुलिस मोतू, पिजिन मोतू या केवल हिरी के नाम से जानी जाती है, पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा है। यह ऑस्ट्रोनेशियन भाषा परिवार की मोतू भाषा का सरलीकृत संस्करण है। हालाँकि यह भाषा न तो पिजिन है न ही क्रियोल, बल्कि यह दोनों प्रकार की भाषाओँ के गुण रखती है। हिरी मोतू व मोतू दोनों के स्वर तथा व्याकरण में अन्तर है कि हिरी मोतू भाषा बोलने वाला समझ नहीं पता है। यही सामान समस्या मोतू भाषी को भी होती है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और हिरी मोतू · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जयपुरा

जयपुरा दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के उत्तरी भाग में इण्डोनेशिया की पापुआ न्यू गिनी के साथ की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पस स्थित है। यह नया गिनी द्वीप के इण्डोनेशियाई भाग का सबसे बड़ा शहर भी है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और जयपुरा · और देखें »

जायफल

गोवा में मिरिस्टिका फ्रेग्रंस वृक्ष वृक्ष पर जायफल (केरल) जायफल (वानस्पतिक नाम: Myristica fragrans; संस्कृत: जातीफल) एक सदाबहार वृक्ष है जो इण्डोनेशिया के मोलुकास द्वीप (Moluccas) का देशज है। इससे दो मसाले प्राप्त होते हैं - जायफल (nutmeg) तथा जावित्री (mace)। यह चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका, और दक्षिणी अमेरिका में खूब पैदा होता है। मिरिस्टिका नामक वृक्ष से जायफल तथा जावित्री प्राप्त होती है। मिरिस्टका की अनेक जातियाँ हैं परंतु व्यापारिक जायफल अधिकांश मिरिस्टिका फ्रैग्रैंस से ही प्राप्त होता है। मिरिस्टिका प्रजाति की लगभग ८० जातियाँ हैं, जो भारत, आस्ट्रेलिया तथा प्रशंत महासागर के द्वीपों में उपलब्ध हैं। यह पृथग्लिंगी (डायोशियस, dioecious) वृक्ष है। इसके पुष्प छोटे, गुच्छेदार तथा कक्षस्थ (एक्सिलरी, axillary) होते हैं। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग (aril) द्वारा ढँका रहता है। यही बीजोपांग व्यापारिक महत्व का पदार्थ जावित्री है। इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप का १ इंच से डेढ़ इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदा होता है। परिपक्व होने पर फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके काष्ठवत् खोल को तोड़ने पर भीतर जायफल (nutmeg) प्राप्त होता है। जायफल तथा जावित्री व्यापार के लिये मुख्यत: पूर्वी ईस्ट इंडीज से प्राप्त होता हैं। जायफल का वृक्ष समुद्रतट से ४००-५०० फुट तक की ऊँचाई पर उष्णकटिबंध की गरम तथा नम घाटियों में पैदा होता है। इसकी सफलता के लिये जल-निकास-युक्त गहरी तथा उर्वरा दूमट मिट्टी उपयुक्त है। इसके वृक्ष ६-७ वर्ष की आयु प्राप्त होने पर फूलते-फलते हैं। फूल लगने के पहले नर या मादा वृक्ष का पहचाना कठिन होता है। ग्रैनाडा (वेस्ट इंडीज) में साधारणत: नर तथा मादावृक्ष ३: १ के अनुपात में पाए जाते हैं जमैका के वनस्पति उद्यान में जायफल के छोटे पौधों पर मादावृक्ष की टहनी कलम करके मादा वृक्ष की संख्यावृद्धि में सफलता प्राप्त की गई है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और जायफल · और देखें »

जॉन गाइज़ (गवर्नर-जनरल)

सर जॉन गाइज़ पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और जॉन गाइज़ (गवर्नर-जनरल) · और देखें »

वनोन्मूलन

वनोन्मूलन का अर्थ है वनों के क्षेत्रों में पेडों को जलाना या काटना ऐसा करने के लिए कई कारण हैं; पेडों और उनसे व्युत्पन्न चारकोल को एक वस्तु के रूप में बेचा जा सकता है और मनुष्य के द्वारा उपयोग में लिया जा सकता है जबकि साफ़ की गयी भूमि को चरागाह (pasture) या मानव आवास के रूप में काम में लिया जा सकता है। पेडों को इस प्रकार से काटने और उन्हें पुनः न लगाने के परिणाम स्वरुप आवास (habitat) को क्षति पहुंची है, जैव विविधता (biodiversity) को नुकसान पहुंचा है और वातावरण में शुष्कता (aridity) बढ़ गयी है। साथ ही अक्सर जिन क्षेत्रों से पेडों को हटा दिया जाता है वे बंजर भूमि में बदल जाते हैं। आंतरिक मूल्यों के लिए जागरूकता का अभाव या उनकी उपेक्षा, उत्तरदायी मूल्यों की कमी, ढीला वन प्रबन्धन और पर्यावरण के कानून, इतने बड़े पैमाने पर वनोन्मूलन की अनुमति देते हैं। कई देशों में वनोन्मूलन निरंतर की जाती है जिसके परिणामस्वरूप विलोपन (extinction), जलवायु में परिवर्तन, मरुस्थलीकरण (desertification) और स्वदेशी लोगों के विस्थापन जैसी प्रक्रियाएं देखने में आती हैं। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और वनोन्मूलन · और देखें »

वर्षावन

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में डैनट्री वर्षावन. क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में केर्न्स के पास डैनट्री वर्षावन. न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में इल्लावारा ब्रश के भाग। वर्षावन वे जंगल हैं, जिनमें प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है अर्थात जहां न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा 1750-2000 मि॰मी॰ (68-78 इंच) के बीच है। मानसूनी कम दबाव का क्षेत्र जिसे वैकल्पिक रूप से अंतर-उष्णकटिबंधीय संसृति क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, की पृथ्वी पर वर्षावनों के निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका है। विश्व के पशु-पौधों की सभी प्रजातियों का कुल 40 से 75% इन्हीं वर्षावनों का मूल प्रवासी है। यह अनुमान लगाया गया है कि पौधों, कीटों और सूक्ष्मजीवों की कई लाख प्रजातियां अभी तक खोजी नहीं गई हैं। उष्णकटिबंधीय वर्षावनों को पृथ्वी के आभूषण और संसार की सबसे बड़ी औषधशाला कहा गया है, क्योंकि एक चौथाई प्राकृतिक औषधियों की खोज यहीं हुई है। विश्व के कुल ऑक्सीजन प्राप्ति का 28% वर्षावनों से ही मिलता है, इसे अक्सर कार्बन डाई ऑक्साइड से प्रकाश संष्लेषण के द्वारा प्रसंस्करण कर जैविक अधिग्रहण के माध्यम से कार्बन के रूप में भंडारण करने वाले ऑक्सीजन उत्पादन के रूप में गलत समझ लिया जाता है। भूमि स्तर पर सूर्य का प्रकाश न पहुंच पाने के कारण वर्षावनों के कई क्षेत्रों में बड़े वृक्षों के नीचे छोटे पौधे और झाड़ियां बहुत कम उग पाती हैं। इस से जंगल में चल पाना संभव हो जाता है। यदि पत्तों के वितानावरण को काट दिया जाए या हलका कर दिया जाए, तो नीचे की जमीन जल्दी ही घनी उलझी हुई बेलों, झाड़ियों और छोटे-छोटे पेड़ों से भर जाएगी, जिसे जंगल कहा जाता है। दो प्रकार के वर्षावन होते हैं, उष्णकटिबंधीय वर्षावन तथा समशीतोष्ण वर्षावन। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और वर्षावन · और देखें »

विश्व में बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है, और इसके संस्थापक गौतम बुद्ध (ईसवी पूर्व ५६३ - ईसवी पूर्व ४८३) थे। विश्व में करीब १९२ करोड़ (२८.७८%) लोक बौद्ध धर्म को माननेवाले है। दुसरे सर्वेक्षण के अनुसार १.६ अरब से १.८ अरब लोक (२३% से २५%) प्रतिनिधित्व बौद्ध करते है। बौद्ध धर्म एक धर्म और दर्शन है। संसार में ईसाई धर्म धर्म के बाद सबसे अधिक बौद्ध धर्म के ही अनुयायि पाये जाते। हालांकि कुछ सर्वेक्षणों के अनुसार बौद्ध धर्म आबादी ४८.८ करोड़ से ५३.५ करोड़ (विश्व की जनसंख्या में ९% से १०%) भी बताई जाती है। विश्व के सभी महाद्विपों में बौद्ध धर्म के अनुयायि रहते है। बौद्ध धर्म दुनिया का पहला विश्व धर्म है, जो अपने जन्मस्थान से निकलकर विश्व में दूर दूर तक फैला। आज दुनिया में बौद्ध धर्म की आबादी हिन्दू धर्म से अधिक और इस्लाम धर्म के बराबर या इस्लाम धर्म से भी अधिक है। भारत में बौद्ध धर्म अल्पसंख्यक है, जबकि भारत में इस विश्व धर्म का उदय हुआ था। परंतु एशिया में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म बना रहा। २०१० में १.०७ अरब से १.२२ अरब जनसंख्या के साथ चीन बौद्धों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, चीन की कुल आबादी में ८०% से ९१% बौद्ध अनुयायि है। ज्यादातर चीनी बौद्ध महायान सम्प्रदाय के अनुयायि है। दुनिया की ६५% से ७०% बौद्ध आबादी चीन में रहती है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और विश्व में बौद्ध धर्म · और देखें »

विश्व की मुद्राएँ

विश्व की कुछ प्रमुख मुद्राएँ निम्नलिखित हैं:-.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और विश्व की मुद्राएँ · और देखें »

वीर्य

ऑल्ट.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और वीर्य · और देखें »

वीवा कोरोवी

सर वीवा कोरोवी (1948–) पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और वीवा कोरोवी · और देखें »

गेक्रक्स तारा

त्रिशंकु तारामंडल के इस चित्र में गेक्रक्स सब से ऊपर का रोशन तारा है गेक्रक्स, जिसका बायर नाम "गामा क्रूसिस" (γ Crucis या γ Cru) है, त्रिशंकु तारामंडल का से स्थित एक लाल दानव तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में गिना जाता है। यह पृथ्वी से लगभग ८८ प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और पृथ्वी का सब से समीपी लाल दानव तारा है। इसका गहरा लाल-नारंगी रंग खगोलशास्त्रियों में प्रसिद्ध है। गेक्रक्स वास्तव में एक द्वितारा है जो पृथ्वी से एक तारे जैसा प्रतीत होता है। मुख्य लाल दानव तारे का एक सफ़ेद बौना साथी तारा भी है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और गेक्रक्स तारा · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

ओशिआनिया

ओशिआनिया ओशिआनिया ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है। ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं।.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और ओशिआनिया · और देखें »

आइएसओ ३१६६ - १

देशों की सूची - ISO 3166-1.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और आइएसओ ३१६६ - १ · और देखें »

इग्नेशियस किलाजे

सर इग्नेशियस किलाज पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और इग्नेशियस किलाजे · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया · और देखें »

किंग्सफोर्ड डिबेला

सर किंग्सफोर्ड डिबेला पापुआ न्यू गिनी के एक राजनेता हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के पूर्व गवर्नर-जनरल रह चुके हैं। उन्हें इस पद पर पापुआ न्यू गिनी की रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीय द्वारा, नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और किंग्सफोर्ड डिबेला · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और १ई+११ मी॰² · और देखें »

१९७५

१९७५ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और १९७५ · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्यू गिनी के लिए निर्धारित है पर प्रतिस्पर्धा 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016.

नई!!: पापुआ न्यू गिनी और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पापुआ न्यू गिनी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पापुआ न्यू गिनिया, पापुआ न्यू गीनिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »