लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परभक्षी

सूची परभक्षी

भारतीय अजगर एक चीतल को मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य, केरल में निगलता हुआ परभक्षी (predator) वह वन्य जीव होता है जो अन्य प्राणियों का शिकार करके उन्हें खाकर अपना तथा अपने परिवार का पेट भरता है।Begon, M., Townsend, C., Harper, J. (1996).

16 संबंधों: दलदल, दक्षिणी तामान्दुआ, निडोसाइट, निशाचर, बया, भारतीय सेही, शुतुरमुर्ग, हाथी, जनसंख्या, जेलीफ़िश, विद्युतभान, वृक्ष विचरण, करैंजिडाए, काकड़, अपच्छेदन, उड़न गिलहरी

दलदल

दलदल भू-भाग का वह इलाका होता जो या तो मौसमी पानी के कारण, या स्थाई तौर पर पानी में डूबा होता है। भारत में स्थाई दलदल के प्रमुख उदाहरण हैं उत्तर प्रदेश के तराई के दलदल तथा पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन। असम में काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मौसमी दलदल बन जाता है जब ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आ जाती है। दलदल का पानी स्वच्छ या मीठा हो सकता है जैसे तराई का, या वहाँ का पानी खारा हो सकता है जैसे सुन्दरवन का क्योंकि सुन्दरवन समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण वहाँ समुद्र का पानी होना स्वाभाविक है। दलदल में पानी की बहुतायत की वजह से कुछ विशेष प्रकार की वनस्पती ही उग सकती है, जिसने अपने आप को उस माहौल में ढाल लिया हो। इसी प्रकार कुछ विशेष प्राणी ही वहाँ जीवित रह सकते हैं, क्योंकि जीवित रहने के लिए वहाँ की परिस्थितियाँ बहुत विषम होती हैं। मीठे पानी वाले दलदल में सरकण्डा नामक घास प्रचुर मात्रा में उगती है। यह घास बहुत ऊँची होती है और मृग की प्रजाति के पशुओं को परभक्षियों से छिपने में मदद करती है। वहीं दूसरी ओर खारे पानी के दलदल में ज़्यादातर मैन्ग्रोव वन ही देखने को मिलते हैं। श्रेणी:स्थलरूप श्रेणी:जलीय स्थलरूप श्रेणी:जलीय पारितंत्र.

नई!!: परभक्षी और दलदल · और देखें »

दक्षिणी तामान्दुआ

दक्षिणी तामान्दुआ (Southern tamandua) चींटीख़ोर के तामान्दुआ वंश की एक मध्यम आकार की जाति है जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। यह चींटीख़ोर सिर-से-पूँछ तक औसतन १.२ मीटर (३ फ़ुट ११ इंच) लम्बा होता है।Miranda, F. & Meritt, D. A. Jr.

नई!!: परभक्षी और दक्षिणी तामान्दुआ · और देखें »

निडोसाइट

निडोसाइट (cnidocyte) निडारिया (cnidaria) नामक जीववैज्ञानिक संघ के प्राणीयों - जिनमें समुद्री मूँगा, हाइड्रा, जेलिमछली (जेलिफ़िश) शामिल हैं - में पाई जाने वाली एक विस्फोटक कोशिका (सेल) होती है। कोशिकाओं में एक विष से भरा हुआ निमैटोसिस्ट (nematocyst) या निडोसिस्ट (cnidocyst) नामक कोशिकांग होता है जिसे यह प्राणी परभक्षियों से बचने के लिये या फिर अपने ग्रास को मारने के लिये कोशिका में विस्फोट करके बाहर की ओर चला देते हैं। जब एक साथ कई निडोसाइटों द्वारा चलाए गये निमैटोसिस्टों का प्रहार किसी अन्य प्राणी पर होता है तो उसे चोट लगती है या वह मूर्छित हो जाता है या, अगर वह छोटा है, तो मर जाता है। यही कारण है कि जेलिमछली के टेन्टेकल लगने पर मानव व अन्य प्राणियों को काटे जाने का एहसास होता है और जिस शरीर के भाग का उनके साथ स्पर्श होता है उसे हानि पहुँचती है। .

नई!!: परभक्षी और निडोसाइट · और देखें »

निशाचर

निशाचर उन प्राणियों को कहते हैं जो रात में विचरण करके भोजन की तलाश करते हैं। इस श्रेणी में शाकाहारी, मांसाहारी तथा परभक्षी- सभी प्रकार के प्राणी आते हैं। श्रेणी:प्राणी विज्ञान.

नई!!: परभक्षी और निशाचर · और देखें »

बया

पसन्द करती है क्योंकि इसकी वजह से इसके बच्चों को परभक्षियों से सुरक्षा प्रदान होती है। यह अपने घोंसले बस्ती के रूप में बनाती हैं और प्रजनन काल में एक ही वृक्ष में या आस-पास के वृक्षों में कई घोंसले एक साथ देखने को मिलते हैं। इस व्यवहार का संबन्ध संख इस व्यवहार का संबन्ध संख है। .

नई!!: परभक्षी और बया · और देखें »

भारतीय सेही

भारतीय सेही एक कृंतक जानवर है। इसका फैलाव तुर्की, भूमध्य सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिम तथा मध्य एशिया (अफ़गानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित) एवं दक्षिण एशिया (पाकिस्तान, भारत, नेपाल तथा श्रीलंका) और चीन तक में है। हिमालय में यह २,४०० मी.

नई!!: परभक्षी और भारतीय सेही · और देखें »

शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग (Struthio camelus) पहले मध्य पूर्व और अब अफ्रीका का निवासी एक बड़ा उड़ान रहित पक्षी है। यह स्ट्रुथिओनिडि (en:Struthionidae) कुल की एकमात्र जीवित प्रजाति है, इसका वंश स्ट्रुथिओ (en:Struthio) है। शुतुरमुर्ग के गण, स्ट्रुथिओफॉर्म के अन्य सदस्य एमु, कीवी आदि हैं। इसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह ७० किमी/घंटा की अधिकतम गति से भाग सकता है जो इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है।शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है। प्रायः शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है लेकिन उसके आहार में अकशेरुकी भी शामिल होते हैं। यह खानाबदोश गुटों में रहता है जिसकी संख्या पाँच से पचास तक हो सकती है। संकट की अवस्था में या तो यह ज़मीन से सट कर अपने को छुपाने की कोशिश करता है या फिर भाग खड़ा होता है। फँस जाने पर यह अपने पैरों से घातक लात मार सकता है। संसर्ग के तरीक़े भौगोलिक इलाकों के मुताबिक भिन्न होते हैं, लेकिन क्षेत्रीय नर के हरम में दो से सात मादाएँ होती हैं जिनके लिए वह झगड़ा भी करते हैं। आमतौर पर यह लड़ाइयाँ कुछ मिनट की ही होती हैं लेकिन सर की मार की वजह से इनमें विपक्षी की मौत भी हो सकती है।आज दुनिया भर में शुतुरमुर्ग व्यावसायिक रूप से पाले जा रहे हैं मुख्यतः उनके पंखों के लिए, जिनका इस्तेमाल सजावट तथा झाड़ू बनाने के लिए किया जाता है। इसकी चमड़ी चर्म उत्पाद तथा इसका मांस व्यावसायिक तौर से इस्तेमाल में लाया जाता है। .

नई!!: परभक्षी और शुतुरमुर्ग · और देखें »

हाथी

अफ़्रीकी हाथी का कंकाल हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल आकार का प्राणी है। यह जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। आज एलिफैन्टिडी कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ऍलिफ़स तथा लॉक्सोडॉण्टा। तीसरी प्रजाति मैमथ विलुप्त हो चुकी है।जीवित दो प्रजातियों की तीन जातियाँ पहचानी जाती हैं:- ''लॉक्सोडॉण्टा'' प्रजाति की दो जातियाँ - अफ़्रीकी खुले मैदानों का हाथी (अन्य नाम: बुश या सवाना हाथी) तथा (अफ़्रीकी जंगलों का हाथी) - और ऍलिफ़स जाति का भारतीय या एशियाई हाथी।हालाँकि कुछ शोधकर्ता दोनों अफ़्रीकी जातियों को एक ही मानते हैं,अन्य मानते हैं कि पश्चिमी अफ़्रीका का हाथी चौथी जाति है।ऍलिफ़ॅन्टिडी की बाकी सारी जातियाँ और प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। अधिकतम तो पिछले हिमयुग में ही विलुप्त हो गई थीं, हालाँकि मैमथ का बौना स्वरूप सन् २००० ई.पू.

नई!!: परभक्षी और हाथी · और देखें »

जनसंख्या

1994 में विश्व की जनसंख्या का वितरण. विश्व की कुल जनसँख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगने वाला समय. (जिसमें भविष्य की गणना भी शामिल है) वैकल्पिक चार्ट भी देखें. जीव विज्ञान में, विशेष प्रजाति के अंत: जीव प्रजनन के संग्रह को जनसंख्या कहते हैं; समाजशास्त्र में इसे मनुष्यों का संग्रह कहते हैं। जनसँख्या के अन्दर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कुछ पहलू एक दुसरे से बांटते हैं जो कि सांख्यिकीय रूप से अलग हो सकता है, लेकिन अगर आमतौर पर देखें तो ये अंतर इतने अस्पष्ट होते हैं कि इनके आधार पर कोई निर्धारण नहीं किया जा सकता.

नई!!: परभक्षी और जनसंख्या · और देखें »

जेलीफ़िश

जेलीफ़िश या जेली या समुद्री जेली या मेड्युसोज़ोआ, या गिजगिजिया नाइडेरिया संघ का मुक्त-तैराक़ सदस्य है। जेलीफ़िश के कई अलग रूप हैं जो स्काइफ़ोज़ोआ (200 से अधिक प्रजातियां), स्टॉरोज़ोआ (लगभग 50 प्रजातियां), क्यूबोज़ोआ (लगभग 20 प्रजातियां) और हाइड्रोज़ोआ (लगभग 1000-1500 प्रजातियाँ जिसमें जेलीफ़िश और कई अनेक शामिल हैं) सहित विभिन्न नाइडेरियाई वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन समूहों में जेलीफ़िश को, क्रमशः, स्काइफ़ोमेड्युसे, स्टॉरोमेड्युसे, क्यूबोमेड्युसे और हाइड्रोमेड्युसे भी कहा जाता है। सभी जेलीफ़िश उपसंघ मेड्युसोज़ोआ में सन्निहित हैं। मेड्युसा जेलीफ़िश के लिए एक और शब्द है और इसलिए जीवन-चक्र के वयस्क चरण के लिए विशेष रूप से प्रयुक्त होता है। जेलीफ़िश हर समुद्र में, सतह से समुद्र की गहराई तक पाए जाते हैं। कुछ हाइड्रोज़ोआई जेलीफ़िश, या हाइड्रोमेड्युसे ताज़ा पानी में भी पाए जाते हैं; मीठे पानी की प्रजातियां व्यास में एक इंच (25 मि.मी.), बेरंग होती हैं और डंक नहीं मारती हैं। ऑरेलिया जैसे कई सुविख्यात जेलीफ़िश, स्काइफ़ोमेड्युसे हैं। ये बड़े, अक्सर रंगीन जेलीफ़िश हैं, जो विश्व भर में सामान्यतः तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अपने व्यापक अर्थ में, शब्द जेलीफ़िश आम तौर पर संघ टीनोफ़ोरा के सदस्यों को निर्दिष्ट करता है। हालांकि नाइडेरियन जेलीफ़िश से कोई निकट संबंध नहीं है, टीनोफ़ोर मुक्त-तैराक़ प्लैंक्टोनिक मांसभक्षी हैं, जो सामान्यतः पारदर्शी या पारभासी और विश्व के सभी महासागरों के उथले से गहरे भागों में मौजूद होते हैं। शेर अयाल जेलीफ़िश सर्वाधिक विख्यात जेलीफ़िश हैं और विवादास्पद तौर पर दुनिया का सबसे लंबा जानवर है। .

नई!!: परभक्षी और जेलीफ़िश · और देखें »

विद्युतभान

विद्युतभान (Electroreception) कुछ जीवों में अपने वातावरण में उपस्थित विद्युतक्षेत्रों व अन्य विद्युत प्रभावों को बोध करने की क्षमता होती है। यह लगभग हमेशा जल में रहने वाले प्राणियों में ही पाई जाती है क्योंकि खारा पानी वायु से कहीं अधिक अच्छा विद्युत चालक होता है। इस शक्ति के द्वारा कई परभक्षी जलीय प्राणी शिकार करते हैं क्योंकि मांसपेशी-प्रयोग में विद्युत प्रयोग होती है और परभक्षी अपने ग्रास में उपस्थित इस विद्युत प्रभाव को खोज लेती हैं। .

नई!!: परभक्षी और विद्युतभान · और देखें »

वृक्ष विचरण

वृक्ष विचरण (arboreal locomotion) जानवरों के वृक्षों पर चढ़ने या चढ़कर वृक्ष-से-वृक्ष घूमने को कहते हैं। कई प्राणी पेड़ों पर आहार प्राप्त करने या छुपाने, वन-फ़र्श पर घूम रहे परभक्षियों से बचने, ऊँचाई से वन के बड़े क्षेत्र पर ग्रास या परभक्षियों पर दृष्टि डालने या प्रजनन में अपनी संतान अथवा अंडों को सुरक्षित रखने के लिये चढ़ जाते हैं। कुछ जानवर अपना पूरा या अधिकांश जीवन ही पेड़ों पर व्यतीत करने वाले वृक्षवासी होते हैं। .

नई!!: परभक्षी और वृक्ष विचरण · और देखें »

करैंजिडाए

करैंजिडाए (Carangidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है जिसमें जैक मछलियाँ (Jacks) शामिल हैं। इस कुल में पोम्पानो, जैक मैकरल और स्कैड मछलियाँ भी सम्मिलित हैं। यह समुद्री मछलियाँ हैं जो अटलांटिक, प्रशांत और हिन्द महासागरों में पाई जाती हैं। करैंजिडाए कुल की मछलियाँ तेज़ तैरने वाली परभक्षी जातियाँ होती हैं जो रीफ़ों के ऊपर और खुले सागर में शिकार करती हैं और कुछ सागरतह में रेत में छुपे अकशेरुकों को खोदकर निकालती और खाती हैं। .

नई!!: परभक्षी और करैंजिडाए · और देखें »

काकड़

काकड़ या कांकड़ (Barking Deer) एक छोटा हिरन होता है। यह हिरनों में शायद सबसे पुराना है, जो इस धरती में १५०-३५० लाख वर्ष पूर्व देखा गया और जिसके जीवाश्म फ्रा़ंस, जर्मनी और पोलैंड में पाये गये हैं। आज की जीवित प्रजाति दक्षिणी एशिया की मूल निवासी है और भारत से लेकर श्रीलंका, चीन, दक्षिण पूर्वी एशिया (इंडोचाइना और मलय प्रायद्वीप के उत्तरी इलाके)। यह कम आबादी में पूर्वी हिमालय और म्यानमार में भी पाया जाता है। ऊष्णकटिबंधीय इलाकों में रहने के कारण इसका कोई समागम मौसम नहीं होता है और वर्ष के किसी भी समय में यह समागम कर लेते हैं; यही बात उस आबादी पर भी लागू होती है जिसे शीतोष्णकटिबन्धीय इलाकों में दाख़िल किया गया है। नर के दोबारा उग सकने वाले सींग होते हैं, हालांकि इलाके की लड़ाई में वह अपने लंबे श्वानदंतों (Canine teeth) का इस्तेमाल करते हैं। काकड़ क्रम विकास के अध्ययन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनकी विभिन्न प्रजातियों के गुणसूत्र में काफ़ी घटबढ़ देखी गयी है। जहाँ भारतीय काकड़ में सबसे कम गुणसूत्र पाये जाते हैं: नर में ७ तथा मादा में सिर्फ़ ६, वहीं चीनी कांकड़ में ४६ गुणसूत्र होते हैं। .

नई!!: परभक्षी और काकड़ · और देखें »

अपच्छेदन

अपच्छेदन (Abscission) किसी जीव के किसी अंग के अलग होकर गिर जाने की प्रक्रिया को कहते हैं। उदाहरण के लिये वृक्षों से पत्तों, फलों, फूलों या बीजों का गिरना औपचारिक रूप से जीव विज्ञान में अपच्छेदन कहलाता है। इसी तरह से प्राणी विज्ञान में किसी स्वस्थय प्राणी द्वारा नियमित रूप से त्वचा, बाल या पंजे का झड़ना, या फिर किसी परभक्षी से बचने के लिये कुछ प्राणियों द्वारा जान-बूझकर अपनी पूँछ को अलग कर देना भी अपच्छेदन कहलाता है। कोशिका विज्ञान में कोशिकाद्रव्य विभाजन (cytokinesis, साइटोकाइनीसिस) में किसी कोशिका के बंटकर दो अलग पुत्री कोशिकाओं का बन जाना भी अपच्छेदन के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: परभक्षी और अपच्छेदन · और देखें »

उड़न गिलहरी

उड़न गिलहरी (Flying squirrel), जो वैज्ञानिक भाषा में टेरोमायनी (Pteromyini) या पेटौरिस्टाइनी (Petauristini) कहलाये जाते हैं, कृंतक (रोडेंट, यानि कुतरने वाले जीव) के परिवार के जंतु हैं जो पाल-उड़ान (ग्लाइडिंग) की क्षमता रखते हैं। इनकी विश्व भर में ४४ जीववैज्ञानिक जातियाँ हैं जिनमें १२ जातियाँ भारत में पाई जाती हैं। .

नई!!: परभक्षी और उड़न गिलहरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

परभक्षण, परभक्षियों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »