लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीला

सूची नीला

नीला रंग वह है, जिसे प्रकाश के प्रत्यक्ष वर्णक्रम की 440–490 nm की तरंगदैर्घ्य द्वारा दृश्य किया जाता है। यह एक संयोजी प्राथमिक रंग है। इसका सम्पूरक रंग पीला है, यदि HSL एवं HSV वर्ण चक्र पर देखें तो। परंपरागत वर्णचक्र पर इसका सम्पूरक रंग है नारंगी। भारत का राष्ट्रीय क्रीडा़ रंग भी नीला ही है। यह धर्म-निर्पेक्षता दिखलाता है। .

57 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, ऐज़्योर (रंग), तरंगदैर्घ्य, दिल्ली डेयरडेविल्स, निशान साहिब, नौसेना नीला, नील-हरित, नीलम, पश्च-प्रदीप, प्रत्यक्ष वर्णक्रम, प्रकाश उत्सर्जक डायोड, प्रकाश-संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक, प्रोटीन, प्लाज़्मा पटल, पृथ्वी का वायुमण्डल, पीएच मापक, पीला, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी, बौद्ध ध्वज, भारत का ध्वज, महासागरीय धारायें, मुंबई इंडियंस, यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन), रानी (बहुविकल्पी), रानी (रंग), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, रंग, रंग शीर्षकों की सूची, रंग का नाम, रंगों की सूची २, रक्त, लाल हरा नीला रंग प्रतिरूप, सन्धि, साबुन, संयोजी वर्ण, संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द, सीसा, हीमोग्लोबिन, हीरा, जामुनी, जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स, वेब रंग, वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय, गुलाल, आइवी लीग, आकाश, इन्द्रधनुष, इलेक्ट्रानिक अवयवों का वर्ण संकेतन, इंडिगो, कनकउआ, ..., कलहंस (रंग), कालिंजर दुर्ग, कंप्यूटर डिस्प्ले, क्यान (बहुविकल्पी), क्षार, अमेरिकी नौसेना, अजरक सूचकांक विस्तार (7 अधिक) »

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: नीला और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

ऐज़्योर (रंग)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नीला और ऐज़्योर (रंग) · और देखें »

तरंगदैर्घ्य

साइन-आकारीय अनुप्रस्थ तरंग का तरंगदैर्घ्य, '''λ''' भौतिकी में, कोई साइन-आकार की तरंग, जितनी दूरी के बाद अपने आप को पुनरावृत (repeat) करती है, उस दूरी को उस तरंग का तरंगदैर्घ्य (wavelength) कहते हैं। 'दीर्घ' (.

नई!!: नीला और तरंगदैर्घ्य · और देखें »

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स (अक्सर डीडी के रूप में भी जानी जाती है) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला ग्राउंड और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था। २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। .

नई!!: नीला और दिल्ली डेयरडेविल्स · और देखें »

निशान साहिब

निशान साहिब या निशान साहब सिखों का पवित्र त्रिकोणीय ध्वज है। यह पर्चम कपास या रेशम के कपड़े का बना होता है, इसके सिरे पर एक रेशम की लटकन होती है। इसे हर गुरुद्वारे के बाहर, एक ऊंचे ध्वजडंड पर फ़ैहराया जाता है। परंपरानुसार निशान साहब को फ़ैहरा रहे डंड में ध्वजकलश(ध्वजडंड का शिखर) के रूप में एक दोधारी खंडा (तलवार) होता है, एवं स्वयं ही डंड को पूरी तरह कपड़े से लिपेटा जाता है। झंडे के केंद्र में एक खंडा चिह्न (☬) होता है। निशान साहिब खालसा पंथ का पारंपरागक प्रतीक है। काफ़ी ऊंचाई पर फ़ैहराए जाने के कारण निशान साहिब को दूर से ही देखा जा सकता है। किसी भी जगह पर इसके फहरने का दृष्य, उस मौहल्ले में खालसा पंथ की मौजूदगी का प्रतीक माना जाता है। हर बैसाखी पर इसे नीचे उतार लिया जाता है और एक नए पर्चम से बदल दिया जाता है। .

नई!!: नीला और निशान साहिब · और देखें »

नौसेना नीला

नेवी ब्लू यानी नौसिना नीला। यह नीले रंग का अति गहरा छाया है। इसे अपना नाम नौसेना की वर्दी के इस रंग जो कि श्वेत रंग के साथ होता है, से मिला। यह सन 1748 से प्रचलन में है और अब तो प्रायः सभी देशों की नौसेनाओं में यही रंग प्रयुक्त होता है। .

नई!!: नीला और नौसेना नीला · और देखें »

नील-हरित

यह नीला एवं हरा रंग के मिश्रण से बनने वाला एक रंग है। इसके अन्य निकटवर्ती रंगों की छायाओं को देखेने हेतु देखें.

नई!!: नीला और नील-हरित · और देखें »

नीलम

नीलम एक रत्न श्रेणी का खनिज है। यह अल्यूमिनियम भस्म (ऑक्साइड) (Al2O3) है, जब यह लाल के सिवाय अन्य वर्ण का होता है। नीलम प्रकृति में भी मिलता है, एवं कृत्रिम भी बनाया जाता है। अपनी उल्लेखनीय सख्तता के कारण कई अनुप्रयोगों में प्रयुक्त होता है, जैसे अधोरक्त दृष्टि सम्बन्धी उपकरण, घडी़ के क्रिस्टल, अर्धचालकों की डिपोसीशन हेतु जैसे कि। .

नई!!: नीला और नीलम · और देखें »

पश्च-प्रदीप

चित्र:LCD layers.svg पश्च-प्रदीप (कभी कभी पश्चालोक) या पश्च-प्रदीपक द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी (एलसीडी) को प्रकाशित करने की एक युक्ति है। पश्च-प्रदीपक किसी एलसीडी को पीछे से या पार्श्व से प्रकाशित करते हैं जबकि इसके विपरीत अग्र-प्रदीपक को प्रकाशन हेतु एलसीडी के सामने रखा जाता है। पश्च-प्रदीपकों का प्रयोग छोटे प्रादर्शी पटलों में कम प्रकाश की स्थितियों में पठनीयता को बढ़ाने के लिए,संगणक प्रादर्शी पटलों और एलसीडी टेलीविजन में सीआरटी प्रादर्शी पटलों की भांति प्रकाश उतपन्न करने के लिए किया जाता है। सामान्य प्रकार के एलसीडी प्रादर्शी पटलों का निर्माण बिना किसी आंतरिक प्रकाश स्रोत के बिना किया जाता है और उपयोगकर्ता के लिए संप्रेषित छवि प्रदर्शित करने के लिए एक बाहरी प्रकाश स्रोत की आवश्यकता होती है। हालांकि, आधुनिक एलसीडी स्क्रीन एक आंतरिक प्रकाश स्रोत के साथ बनाये जाते हैं। ऐसी एलसीडी स्क्रीन कई परतों से मिलकर बनी होती है और आमतौर पर पश्च-प्रदीपक पीछे से पहली परत होती है। स्क्रीन पर छवियों के सर्जन हेतु स्क्रीन के पिक्सल के प्रकाश की तीव्रता को विनियमित करने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता होती है और इस के लिए, प्रकाश वाल्व का प्रयोग किया जाता है। प्रकाश वाल्व लक्ष्य तक पहुँचने वाले प्रकाश का मार्ग अवरुद्ध करके इसकी मात्रा को किसी तरह नियंत्रित करता है। ऐसा करने का सबसे आम तरीका ध्रुवीकरण फिल्टर का प्रयोग है जो एक स्रोत से निकलने वाले प्रकाश का ध्रुवण एक या दो अनुप्रस्थ दिशाओं में कर, इसे फिर एक स्विचन ध्रुवीकरण फिल्टर के माध्यम से पारित कर अवांछनीय प्रकाश का रास्ता रोक देता है। पश्च-प्रदीपक किसी भी रंग का हो सकता है। एकवर्णी (मोनोक्रोम) एलसीडी आमतौर पर पीले, हरे, नीले या सफेद रंग के होते हैं, जबकि बहुवर्णी एलसीडी सफेद रंग का प्रयोग करते हैं क्योंकि सफेद रंग में वर्णक्रम के अधिकतर रंग समाहित होते हैं। .

नई!!: नीला और पश्च-प्रदीप · और देखें »

प्रत्यक्ष वर्णक्रम

प्रत्यक्ष वर्णक्रम या दृष्य वर्णक्रम विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम का एक भाग है, जो मानवीय चक्षुओं को दिखाई देता है। इस श्रेणी की विद्युत चुम्बकीय तरंगों को प्रकाश कहते हैं। एक आदर्श मानवी चक्षु वायु में देखती है 380 नैनोमीटर से 750 नैनोमीटर तरंगदर्घ्य की प्रकाश को देख सकती है।। इसके अनुसार जल में और अन्य माध्यमों में यह उस माध्यम के अपवर्तन गुणांक (refractive index) के गुणक में दृश्यता घट जाती है। आवृत्ति के अनुसार, यह 400-790 टैरा हर्ट्ज के बराबर की पट्टी में पङता है। आँख द्वारा देखे गए प्रकाश की अधिकतम संवेदनशीलता 555 nm (540 THz) होती है (वर्णक्रम के हरे क्षेत्र में)। वैसे वर्णक्रम में वे सभी रंग नहीं होते जो कि मानवी आँख या मस्तिष्क देख या पहचान सकता है जैसे भूरा, गुलाबी या रानी अनुपस्थित हैं। यह इसलिए क्योंकि ये मिश्रित तरंग दैर्घ्य से बनते हैं, खासकर लाल के छाया। प्रत्यक्ष प्रकाश के वर्णक्रम का sRGB अनुवाद .

नई!!: नीला और प्रत्यक्ष वर्णक्रम · और देखें »

प्रकाश उत्सर्जक डायोड

एल.ई.डी की आंतरिक संरचना प्रकाश उत्सर्जन डायोड (अंग्रेज़ी:लाइट एमिटिंग डायोड) एक अर्ध चालक-डायोड होता है, जिसमें विद्युत धारा प्रवाहित करने पर यह प्रकाश उत्सर्जित करता है। यह प्रकाश इसकी बनावट के अनुसार किसी भी रंग का हो सकता है। एल.ई.डी.

नई!!: नीला और प्रकाश उत्सर्जक डायोड · और देखें »

प्रकाश-संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक

कार्बन चक्र प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया अनेक कारकों द्वारा प्रभावित होती है। इसके कुछ कारक बाह्य होते हैं तथा कुछ भीतरी। इसके अतिरिक्त कुछ सीमाबद्ध कारक भी होते हैं। बाह्य कारण वे होते है जो प्रकृति और पर्यावरण में स्थित होते हुए प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करते हैं जैसे प्रकाश, कार्बनडाई ऑक्साइड, तापमान तथा जल। आंतरिक कारण वे होते हैं जो पत्तियों में स्थित होते हुए प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को प्रभावित करते हैं जैसे- पर्ण हरिम, प्ररस, भोज्य पदार्थ का जमाव, पत्तियों की आंतरिक संरचना और और पत्तियों की आयु। इसके अतिरिक्त प्रकाश संश्लेषण को इन सभी वस्तुओं की गति भी प्रभावित करती है। जब प्रकाश संश्लेषण की एक क्रिया विभिन्न कारकों द्वारा नियन्त्रित होती है तब प्रकाश संश्लेषण की गति सबसे मन्द कारक द्वारा नियंत्रित होती है। प्रकाश, कार्बनडाइऑक्साइड, जल, क्लोरोफिल इत्यादि में से जो भी उचित परिमाण से कम परिमाण में होता है, वह पूरी क्रिया की गति को नियन्त्रित रखता है। यह कारक समय विशेष के लिए सीमाबद्ध कारक कहा जाता है। .

नई!!: नीला और प्रकाश-संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक · और देखें »

प्रोटीन

रुधिरवर्णिका(हीमोग्लोबिन) की संरचना- प्रोटीन की दोनो उपइकाईयों को लाल एंव नीले रंग से तथा लौह भाग को हरे रंग से दिखाया गया है। प्रोटीन या प्रोभूजिन एक जटिल भूयाति युक्त कार्बनिक पदार्थ है जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से मिलकर होता है। कुछ प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, ताँबा तथा फास्फोरस भी उपस्थित होता है। ये जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) के मुख्य अवयव हैं एवं शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। रासायनिक गठन के अनुसार प्रोटीन को सरल प्रोटीन, संयुक्त प्रोटीन तथा व्युत्पन्न प्रोटीन नामक तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सरल प्रोटीन का गठन केवल अमीनो अम्ल द्वारा होता है एवं संयुक्त प्रोटीन के गठन में अमीनो अम्ल के साथ कुछ अन्य पदार्थों के अणु भी संयुक्त रहते हैं। व्युत्पन्न प्रोटीन वे प्रोटीन हैं जो सरल या संयुक्त प्रोटीन के विघटन से प्राप्त होते हैं। अमीनो अम्ल के पॉलीमराईजेशन से बनने वाले इस पदार्थ की अणु मात्रा १०,००० से अधिक होती है। प्राथमिक स्वरूप, द्वितीयक स्वरूप, तृतीयक स्वरूप और चतुष्क स्वरूप प्रोटीन के चार प्रमुख स्वरुप है। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। जन्तुओं के शरीर के लिए कुछ आवश्यक प्रोटीन एन्जाइम, हार्मोन, ढोने वाला प्रोटीन, सिकुड़ने वाला प्रोटीन, संरचनात्मक प्रोटीन एवं सुरक्षात्मक प्रोटीन हैं। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर की आधारभूत संरचना की स्थापना एवं इन्जाइम के रूप में शरीर की जैवरसायनिक क्रियाओं का संचालन करना है। आवश्यकतानुसार इससे ऊर्जा भी मिलती है। एक ग्राम प्रोटीन के प्रजारण से शरीर को ४.१ कैलीरी ऊष्मा प्राप्त होती है। प्रोटीन द्वारा ही प्रतिजैविक (एन्टीबॉडीज़) का निर्माण होता है जिससे शरीर प्रतिरक्षा होती है। जे.

नई!!: नीला और प्रोटीन · और देखें »

प्लाज़्मा पटल

सं.अ.अमी. द्वारा विक्रय किया जाता है। प्लाज्मा टीवी एक प्रकार का हाईडेफिनेशन टीवी (एचडीटीवी) होता है, जो कि प्रायः प्रचलित कैथोड किरण दूरदर्शी का विकल्प हैं। प्लाज्मा एक वैज्ञानिक शब्द है, जिसको कि निऑन और ज़ेनॉन आदि अक्रिय (इनर्ट) गैसों के सन्दर्भ में प्रयोग किया जाता है।। हिन्दुस्तान लाइव। १८ अक्टूबर २००९द्रव्य, गैस और ठोस के अलावा प्लाज्मा को पदार्थ की चतुर्थ अवस्था के रूप में प्रयोग किया जाता है। टेलीविजन में हजारों की संख्या में छोटे-छोटे घटक होते हैं, जिन्हें पिक्सल कहते हैं। रंगीन टेलीविजनों में तीन वर्ण मिलकर एक पिक्सल का निर्माण करते हैं। इनमें सामान्यत: प्रकाश के तीन प्राथमिक रंग लाल, हरा और नीला का प्रयोग किया जाता है। वहीं प्लाज्मा टीवी में प्रत्येक पिक्सल अक्रिय गैस जैसे कि निऑन और जीनॉन के छोटे-छोटे पात्रों से मिलकर बना होता है। प्लाज्मा टीवी में अनुमानित हजारों की संख्या में ऐसे छोटे-छोटे टय़ूब उपस्थित होते हैं। प्रत्येक पिक्सल को दो वैद्युत आवेशित प्लेटों के बीच में रखा जाता है। विद्युत धारा का प्रवाह करने पर प्लाज्मा चमकता है। टीवी में लगा छोटा सा कंप्यूटर विद्युत क्षेत्र को नियंत्रित करता है, जिससे विभिन्न रंगों का मिश्रण बनता है जो कि दृश्य-पटल पर दिखाई देते हैं। इस टेलीवीज़न का लाभ ये हैं कि इसका दृश्य पट्ल यानि मॉनीटर, एकदम सपाट यानि फ्लैट होता है, जिसको कि आप सीधे दीवार पर लगा सकते हैं। इसमें चित्र और रंग दूसरे टीवी की तुलना में बेहतर दिखती है। इसका भार अन्य समान आकार के स्क्रीन वाले टीवी की तुलना में बहुत कम होता है। प्लाज़्मा टीवी या पटल के प्रमुख निर्माताओं में एल.जी इलेक्ट्रॉनिक्स, सोनी, सैमसंग, पैनासॉनिक, हिटैची आदि हैं।। नवभारत टाइम्स। १६ जुलाई २००८ .

नई!!: नीला और प्लाज़्मा पटल · और देखें »

पृथ्वी का वायुमण्डल

अंतरिक्ष से पृथ्वी का दृश्य: वायुमंडल नीला दिख रहा है। पृथ्वी को घेरती हुई जितने स्थान में वायु रहती है उसे वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल के अतिरिक्त पृथ्वी का स्थलमंडल ठोस पदार्थों से बना और जलमंडल जल से बने हैं। वायुमंडल कितनी दूर तक फैला हुआ है, इसका ठीक ठीक पता हमें नहीं है, पर यह निश्चित है कि पृथ्वी के चतुर्दिक् कई सौ मीलों तक यह फैला हुआ है। वायुमंडल के निचले भाग को (जो प्राय: चार से आठ मील तक फैला हुआ है) क्षोभमंडल, उसके ऊपर के भाग को समतापमंडल और उसके और ऊपर के भाग को मध्य मण्डलऔर उसके ऊपर के भाग को आयनमंडल कहते हैं। क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच के बीच के भाग को "शांतमंडल" और समतापमंडल और आयनमंडल के बीच को स्ट्रैटोपॉज़ कहते हैं। साधारणतया ऊपर के तल बिलकुल शांत रहते हैं। प्राणियों और पादपों के जीवनपोषण के लिए वायु अत्यावश्यक है। पृथ्वीतल के अपक्षय पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। नाना प्रकार की भौतिक और रासायनिक क्रियाएँ वायुमंडल की वायु के कारण ही संपन्न होती हैं। वायुमंडल के अनेक दृश्य, जैसे इंद्रधनुष, बिजली का चमकना और कड़कना, उत्तर ध्रुवीय ज्योति, दक्षिण ध्रुवीय ज्योति, प्रभामंडल, किरीट, मरीचिका इत्यादि प्रकाश या विद्युत के कारण उत्पन्न होते हैं। वायुमंडल का घनत्व एक सा नहीं रहता। समुद्रतल पर वायु का दबाव 760 मिलीमीटर पारे के स्तंभ के दाब के बराबर होता है। ऊपर उठने से दबाव में कमी होती जाती है। ताप या स्थान के परिवर्तन से भी दबाव में अंतर आ जाता है। सूर्य की लघुतरंग विकिरण ऊर्जा से पृथ्वी गरम होती है। पृथ्वी से दीर्घतरंग भौमिक ऊर्जा का विकिरण वायुमंडल में अवशोषित होता है। इससे वायुमंडल का ताप - 68 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है। 100 किमी के ऊपर पराबैंगनी प्रकाश से आक्सीजन अणु आयनों में परिणत हो जाते हैं और परमाणु इलेक्ट्रॉनों में। इसी से इस मंडल को आयनमंडल कहते हैं। रात्रि में ये आयन या इलेक्ट्रॉन फिर परस्पर मिलकर अणु या परमाणु में परिणत हो जाते हैं जिससे रात्रि के प्रकाश के वर्णपट में हरी और लाल रेखाएँ दिखाई पड़ती हैं। .

नई!!: नीला और पृथ्वी का वायुमण्डल · और देखें »

पीएच मापक

एक पीएच मापक यंत्र पीएच मापक द्रव्यों की अम्लीयता और क्षारीयता यानि पीएच का स्तर मापन करने हेतु उपकरण होता है। इसके द्वारा जांचे गए द्रव्य में अम्लीयता और क्षारीयता का स्तर बराबर रहता है, तो वह द्रव्य उदासीन होता है। कई अर्ध-तरल पदार्थों की जांच हेतु विशेष प्रोब्स का प्रयोग भी किया जाता है। एक पीएच मापक यंत्र में एक मापक प्रोब (कांच की इलेक्ट्रोड) एक इलेक्ट्रॉनिक मीटर से जुड़ी रहती है, व पीएच का स्तर मीटर पर दिख जाता है। पहला वाणिज्यिक पीएच-मापक १९३६ में ब्रिटेन के डॉ॰ आर्नल्ड ओरविले बैकमैन ने बनाया था। कैलिफॉर्निया इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर बैकमैन को एक ऐसी युक्ति बनाने को कहा गया, जो नींबू के रस की अम्लीयता जल्दी और सही माप सके। .

नई!!: नीला और पीएच मापक · और देखें »

पीला

पीला एक रंग है जो कि मानवीय चक्षु के शंकुओं में लम्बे एवं मध्यम, दोनों तरंग दैर्घ्य वालों को प्रभावित करता है। यह वह वर्ण है, जिसमें लाल एवं हरा वर्ण बाहुल्य में, एवं नीला वर्ण न्यून हो। इस का तरंग दैर्घ्य 570–580 nm है। .

नई!!: नीला और पीला · और देखें »

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी

यह बांग्लादेश का एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:बांग्लादेश के राजनीतिक दल.

नई!!: नीला और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी · और देखें »

बौद्ध ध्वज

बौद्ध ध्वज या पंचशील ध्वज यह ध्वज बौद्ध धर्म के प्रतीक एवं बौद्धों के सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व के लिए 19 वीं सदी में बनाया गया है। यह दुनिया भर में बौद्धों द्वारा प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: नीला और बौद्ध ध्वज · और देखें »

भारत का ध्वज

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी।। भास्‍कर डॉट कॉम। १५ अगस्त २००९ इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें २४ आरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप मै ही भारत की निति को दर्शाता हुआ दिखाई देता है। आत्मरक्षा, शांति, समृद्धि और सदैव विकास की ओर अग्रसर। राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा खादीमें ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं भारतीय ध्वज संहिता के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है। ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है: .

नई!!: नीला और भारत का ध्वज · और देखें »

महासागरीय धारायें

विश्व की प्रमुख महासागरीय धाराएं महासागर के जल के सतत एवं निर्देष्ट दिशा वाले प्रवाह को महासागरीय धारा कहते हैं। वस्तुतः महासागरीय धाराएं, महासागरों के अन्दर बहने वाली उष्ण या शीतल नदियाँ हैं। प्रायः ये भ्रांति होती है कि महासागरों में जल स्थिर रहता है, किन्तु वास्तव मे ऐसा नही होता है। महासागर का जल निरंतर एक नियमित गति से बहता रहता है और इन धाराओं के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक धारा में प्रमुख अपवहन धारा (ड्रिफ्ट करंट) एवं स्ट्रीम करंट होती हैं।। ५ जुलाई २०१०। ह्न्दुस्तान लाइव। एक स्ट्रीम करंट की कुछ सीमाएं होती हैं, जबकि अपवहन धारा करंट के बहाव की कोई विशिष्ट सीमा नहीं होती। पृथ्वी पर रेगिस्तानों का निर्माण जलवायु के परिवर्तन के कारण होता है। उच्च दाब के क्षेत्र एवं ठंडी महासागरीय जल धाराएं ही वे प्राकृतिक घटनाएं हैं, जिनकी क्रियाओं के फलस्वरूप सैकड़ों वर्षों के बाद रेगिस्तान बनते हैं। .

नई!!: नीला और महासागरीय धारायें · और देखें »

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस, इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम है। इस टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करते हैं, जो इस टीम के आइकॉन प्लेयर भी हैं। यह टीम रॉबिन सिंह द्वारा प्रशिक्षित है और इसका स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स (IndiaWin Sports) में 100% हिस्सेदारी के द्वारा भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, के पास है। .

नई!!: नीला और मुंबई इंडियंस · और देखें »

यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन)

क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में वारेगो राजमार्ग पर एक "मार्ग पुष्टि" संकेत, जो चालकों को सूचीबद्ध स्थानों से उनकी दूरी (किलोमीटर में) के बारे में जानकारी देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एक संकेत जो मील प्रति घंटे में स्थानीय गति सीमा के बारे में बताता है आगे आने वाले एक दोहरे मोड़ की चेतावनी देने वाले एक ताइवान संकेत के डिजाइन विनिर्देश एक स्तंभ पर दो या इससे अधिक संकेतों को प्रदर्शित किया जा सकता है। यहाँ एक कनाडाई सड़क-अंत का निशान एक ग्रामीण हवाई अड्डे के संकेत के साथ दिखाई देता है। यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) या सड़क संकेत (रोड साइन), सड़क का उपयोग करने वालों को जानकारी प्रदान करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए गए संकेतों को कहते हैं। पिछले आठ दशकों में वाहनों की संख्या में वृद्धि के साथ कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुविधाजनक बनाने (जहाँ भाषा संबंधी अंतर अवरोध पैदा करते हैं) तथा आम तौर पर यातायात सुरक्षा को बढ़ाने में मदद के लिए सचित्र संकेतों को अपनाया है या अन्यथा अपने संकेतों को सरलीकृत और मानकीकृत किया है। इस तरह के सचित्र संकेतों में शब्दों के स्थान पर चिन्हों (अक्सर छायाचित्रों) का उपयोग किया जाता है और ये आम तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल पर आधारित होते हैं। ऐसे संकेतों को सबसे पहले यूरोप में विकसित किया गया था और इन्हें देशों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अपनाया गया है। .

नई!!: नीला और यातायात संकेत (ट्रैफिक साइन) · और देखें »

रानी (बहुविकल्पी)

रानी शब्द के कई अर्थ होते हैं:-.

नई!!: नीला और रानी (बहुविकल्पी) · और देखें »

रानी (रंग)

Although magenta and fuchisa are the same color, the chart below (the colors displayed on which are also shown in the magenta color chart above) shows those shades of magenta which are specifically named fuchsia.

नई!!: नीला और रानी (रंग) · और देखें »

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित एक राजनैतिक पार्टी है। शरद पवार इसके अध्यक्ष है। यह भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:महाराष्ट्र की राजनीति.

नई!!: नीला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी · और देखें »

रंग

रंग प्रकाश का गुण है। इसके तीन गुण होते है- रंगत,मान,सघनता।वर्ण, चाक्षुक या आभासी कला के महत्वपूर्ण अंग हैं। वर्ण या रंग होते हैं, आभास बोध का मानवी गुण धर्म है, जिसमें लाल, हरा, नीला, इत्यादि होते हैं। रंग, मानवी आँखों की वर्णक्रम से मिलने पर छाया सम्बंधी गतिविधियों से से उत्पन्न होते हैं। रंग की श्रेणियाँ एवं भौतिक विनिर्देश जो हैं, जुड़े होते हैं वस्तु, प्रकाश स्त्रोत, इत्यादि की भौतिक गुणधर्म जैसे प्रकाश अन्तर्लयन, विलयन, समावेशन, परावर्तन या वर्णक्रम उत्सर्ग पर निर्भर भी करते हैं। .

नई!!: नीला और रंग · और देखें »

रंग शीर्षकों की सूची

यह रंग शीर्षकों की सूची है; (रंगों की सूची को भी देखें), जो कि विशिष्ट नामित रंगों या वर्णों संबंधित लेखों की सूची है। श्रेणी सूची:श्रेणी:रंग भी देखें, जो कि इस लेख से कहीं अधिक विस्तृत बनने वाली है।.

नई!!: नीला और रंग शीर्षकों की सूची · और देखें »

रंग का नाम

एक रंग शब्द, यह भी एक रंग का नाम के रूप में जाना जाता है, एक शब्द या वाक्यांश है कि एक विशिष्ट रंग को संदर्भित करता है। रंग अवधि (जो दृश्य संदर्भ से प्रभावित है) कि रंग के मानव धारणा का उल्लेख है, या हो सकता है एक अंतर्निहित भौतिक संपत्ति (जैसे दृश्य प्रकाश की एक विशिष्ट तरंगदैर्घ्य के रूप में)। वहाँ भी रंग विनिर्देश की संख्यात्मक प्रणाली, रंग रिक्त स्थान के रूप में करने के लिए भेजा। .

नई!!: नीला और रंग का नाम · और देखें »

रंगों की सूची २

यह लेख केवल रंगों की सूची लेख की सूची को अँग्रेजी़ वर्णक्रम में रखने हेतु बना है। इस हेतु इसे ना तो बदलें, ना ही हटाएं,। आवश्यकता हो तो उस पृष्ठ के संवाद पर जाकर चर्चा करें (कृपया)। | .

नई!!: नीला और रंगों की सूची २ · और देखें »

रक्त

मानव शरीर में लहू का संचरण लाल - शुद्ध लहू नीला - अशु्द्ध लहू लहू या रक्त या खून एक शारीरिक तरल (द्रव) है जो लहू वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में लगातार बहता रहता है। रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यह गाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव्य, एक जीवित ऊतक है। यह प्लाज़मा और रक्त कणों से मिल कर बनता है। प्लाज़मा वह निर्जीव तरल माध्यम है जिसमें रक्त कण तैरते रहते हैं। प्लाज़मा के सहारे ही ये कण सारे शरीर में पहुंच पाते हैं और वह प्लाज़मा ही है जो आंतों से शोषित पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचाता है और पाचन क्रिया के बाद बने हानिकारक पदार्थों को उत्सर्जी अंगो तक ले जा कर उन्हें फिर साफ़ होने का मौका देता है। रक्तकण तीन प्रकार के होते हैं, लाल रक्त कणिका, श्वेत रक्त कणिका और प्लैटलैट्स। लाल रक्त कणिका श्वसन अंगों से आक्सीजन ले कर सारे शरीर में पहुंचाने का और कार्बन डाईआक्साईड को शरीर से श्वसन अंगों तक ले जाने का काम करता है। इनकी कमी से रक्ताल्पता (अनिमिया) का रोग हो जाता है। श्वैत रक्त कणिका हानीकारक तत्वों तथा बिमारी पैदा करने वाले जिवाणुओं से शरीर की रक्षा करते हैं। प्लेटलेट्स रक्त वाहिनियों की सुरक्षा तथा खून बनाने में सहायक होते हैं। मनुष्य-शरीर में करीब पाँच लिटर लहू विद्यमान रहता है। लाल रक्त कणिका की आयु कुछ दिनों से लेकर १२० दिनों तक की होती है। इसके बाद इसकी कोशिकाएं तिल्ली (Phagocytosis) में टूटती रहती हैं। परन्तु इसके साथ-साथ अस्थि मज्जा (बोन मैरो) में इसका उत्पादन भी होता रहता है (In 7 steps)। यह बनने और टूटने की क्रिया एक निश्चित अनुपात में होती रहती है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती। मनुष्यों में लहू ही सबसे आसानी से प्रत्यारोपित किया जा सकता है। एटीजंस से लहू को विभिन्न वर्गों में बांटा गया है और रक्तदान करते समय इसी का ध्यान रखा जाता है। महत्वपूर्ण एटीजंस को दो भागों में बांटा गया है। पहला ए, बी, ओ तथा दुसरा आर-एच व एच-आर। जिन लोगों का रक्त जिस एटीजंस वाला होता है उसे उसी एटीजंस वाला रक्त देते हैं। जिन पर कोई एटीजंस नहीं होता उनका ग्रुप "ओ" कहलाता है। जिनके रक्त कण पर आर-एच एटीजंस पाया जाता है वे आर-एच पाजिटिव और जिनपर नहीं पाया जाता वे आर-एच नेगेटिव कहलाते हैं। ओ-वर्ग वाले व्यक्ति को सर्वदाता तथा एबी वाले को सर्वग्राही कहा जाता है। परन्तु एबी रक्त वाले को एबी रक्त ही दिया जाता है। जहां स्वस्थ व्यक्ति का रक्त किसी की जान बचा सकता है, वहीं रोगी, अस्वस्थ व्यक्ति का खून किसी के लिये जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसीलिए खून लेने-देने में बहुत सावधानी की आवश्यकता होती है। लहू का pH मान 7.4 होता है कार्य.

नई!!: नीला और रक्त · और देखें »

लाल हरा नीला रंग प्रतिरूप

संयोजी वर्ण मिश्रण का प्रदर्शन। प्राथमिक रंग के प्रकाश का प्रक्षेपण एक पटल पर, दर्शित करता है द्वितीयक या माध्यमिक रंग, जहाँ दो रंग आच्छादित होते हैं; एवं तीनों रंग लाल, हरा, व नीला जहाँ मिलते हैं, वहाँ श्वेत प्रकाश बनता है। RGB वर्ण प्रतिरूप मिश्रित वर्ण प्रतिरूप ही है, जिसमें तीनों रंग लाल, हरा, व नीला वर्णों के प्रकाश विभिन्न प्रकार से मिश्रित होकर वर्णों की एक विस्तृत सारणी का निर्माण करते हैं। इस प्रतिरूप का नामकरण तीनों रंगों, तीनों रंग लाल, हरा, व नीला के अँग्रेजी़ नाम के प्रथम अक्षर से जोङकर बना है। An RGB image, along with its separate R, G and B components; Note that the white snow consists of strong red, green and blue; the brown barn is composed of strong red and green with little blue; the dark green grass consists of strong green with little red or blue; and the light blue sky is composed of strong blue and moderately strong red and green. A set of primary colors, such as the sRGBprimaries, define a '''color triangle'''; only colors within this triangle can be reproduced by mixing the primary colors. Colors outside the color triangle are therefore shown here as gray. The primaries and the D65 white point of sRGB are shown. RGB pixels in an LCD TV (on the right: an orange and a blue color; on the left: a close-up of pixels) The RGB color model mapped to a cube. Values increase along the x-axis (red), y-axis (green) and z-axis (blue). श्रेणी:रंग.

नई!!: नीला और लाल हरा नीला रंग प्रतिरूप · और देखें »

सन्धि

यह पृष्ठ संस्कृत व्याकरण में प्रयुक्त सन्धि के बारे में है। अन्तरराष्ट्रीय विधि के सन्दर्भ में सन्धि अलग पृष्ठ पर देखें। ---- सन्धि का अर्थ होता है जोड़ (Addition या Joint)। संस्कृत, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में जब दो शब्दों के मेल से एक नया शब्द बनता है तो इसे सन्धि कहते हैं। सन्धि के नियम केवल भारोपीय भाषाओं में ही नहीं हैं बल्कि कोरियायी जैसी यूराल-आल्टिक परिवार की भाषाओं में भी हैं। जिस प्रकार नीला और लाल मिलकर बैगनी रंग बन जाता है उसी प्रकार सन्धि एक "प्राकृतिक" या सहज क्रिया है। .

नई!!: नीला और सन्धि · और देखें »

साबुन

तरह-तरह के सजावटी साबुन साबुन उच्च अणु भार वाले कार्बनिक वसीय अम्लों के सोडियम या पोटैशियम लवण है। मृदु साबुन का सूत्र C17H35COOK एवं कठोर साबुन का सूत्र C17H35COONa है। साबुनीकरण की क्रिया में वनस्पति तेल या वसा एवं कास्टिक सोडा या कास्टिक पोटाश के जलीय घोल को गर्म करके रासायनिक प्रतिक्रिया के द्वारा साबुन का निर्माण होता तथा ग्लीसराल मुक्त होता है। साधारण तापक्रम पर साबुन नरम ठोस एवं अवाष्पशील पदार्थ है। यह कार्बनिक मिश्रण जल में घुलकर झाग उत्पन्न करता है। इसका जलीय घोल क्षारीय होता है जो लाल लिटमस को नीला कर देता है। .

नई!!: नीला और साबुन · और देखें »

संयोजी वर्ण

संयोजी वर्ण मिश्रण: लाल में हरा मिलाने से पीला मिलता है, पीला में नीला मिलाने पर सफेद मिलता है। एक संयोजी वर्ण प्रतिरूप (additive color model) में संसक्त या एकल स्रोत से निकले प्रकाश का प्रयोग होता है। संयोजी मिश्रण में लाल, हरा एवं नीला प्रकाश प्रयोग होता है, अन्य प्रकाशों को निर्मित करने हेतु। देखें लाल हरा नीला रंग प्रतिरूप.

नई!!: नीला और संयोजी वर्ण · और देखें »

संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द

हिन्दी भाषी क्षेत्र में कतिपय संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द प्रचलित हैं। जैसे- सप्तऋषि, सप्तसिन्धु, पंच पीर, द्वादश वन, सत्ताईस नक्षत्र आदि। इनका प्रयोग भाषा में भी होता है। इन शब्दों के गूढ़ अर्थ जानना बहुत जरूरी हो जाता है। इनमें अनेक शब्द ऐसे हैं जिनका सम्बंध भारतीय संस्कृति से है। जब तक इनकी जानकारी नहीं होती तब तक इनके निहितार्थ को नहीं समझा जा सकता। यह लेख अभी निर्माणाधीन हॅ .

नई!!: नीला और संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द · और देखें »

सीसा

विद्युत अपघटन द्वारा शुद्ध किया हुआ सीस; १ घन सेमी से घन के साथ (तुलना के लिए) सीस, सीसा या लेड (अंग्रेजी: Lead, संकेत: Pb लैटिन शब्द प्लंबम / Plumbum से) एक धातु एवं तत्त्व है। काटने पर यह नीलिमा लिए सफ़ेद होता है, लेकिन हवा का स्पर्श होने पर स्लेटी हो जाता है। इसे इमारतें बनाने, विद्युत कोषों, बंदूक की गोलियाँ और वजन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है। यह सोल्डर में भी मौजूद होता है। यह सबसे घना स्थिर तत्त्व है। यह एक पोस्ट-ट्रांज़िशन धातु है। इसका परमाणु क्रमांक ८२, परमाणु भार २०७.२१, घनत्व ११.३६, गलनांक ३,२७.४ डिग्री सें., क्वथनांक १६२०डिग्री से.

नई!!: नीला और सीसा · और देखें »

हीमोग्लोबिन

मानव के रुधिरवर्णिका की संरचना- प्रोटीन की दोनो उपइकाईयों को लाल एंव नीले रंग से तथा लौह भाग को हरे रंग से दिखाया गया है। रुधिरवर्णिका या हीमोग्लोबिन (वर्तनी में हेमोग्लोबिन और संक्षिप्त में एचबी या एचजीबी) पृष्ठवंशियों की लाल रक्त कोशिकाओं और कुछ अपृष्ठवंशियों के ऊतकों में पाया जाने वाला लौह-युक्त आक्सीजन का परिवहन करने वाला धातुप्रोटीन है.

नई!!: नीला और हीमोग्लोबिन · और देखें »

हीरा

कोहिनूर की काँच प्रति कोहिनूर की एक और प्रति हीरों की आकृतियां हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्धतम रूप है। हीरा में प्रत्येक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ सह-संयोजी बन्ध द्वारा जुड़ा रहता है। कार्बन परमाणुओं के बाहरी कक्ष में उपस्थित सभी चारों इलेक्ट्रान सह-संयोजी बन्ध में भाग ले लेते हैं तथा एक भी इलेक्ट्रान संवतंत्र नहीं होता है। इसलिए हीरा ऊष्मा तथा विद्युत का कुचालन होता है। हीरा में सभी कार्बन परमाणु बहुत ही शक्तिशाली सह-संयोजी बन्ध द्वारा जुड़े होते हैं, इसलिए यह बहुत कठोर होता है। हीरा प्राक्रतिक पदार्थो में सबसे कठोर पदा‍र्थ है इसकी कठोरता के कारण इसका प्रयोग कई उद्योगो तथा आभूषणों में किया जाता है। हीरे केवल सफ़ेद ही नहीं होते अशुद्धियों के कारण इसका शेड नीला, लाल, संतरा, पीला, हरा व काला होता है। हरा हीरा सबसे दुर्लभ है। हीरे को यदि ओवन में ७६३ डिग्री सेल्सियस पर गरम किया जाये, तो यह जलकर कार्बन डाइ-आक्साइड बना लेता है तथा बिल्कूल ही राख नहीं बचती है। इससे यह प्रमाणित होता है कि हीरा कार्बन का शुद्ध रूप है। हीरा रासायनिक तौर पर बहुत निष्क्रिय होता है एव सभी घोलकों में अघुलनशील होता है। इसका आपेक्षिक घनत्व ३.५१ होता है। बहुत अधिक चमक होने के कारण हीरा को जवाहरात के रूप में उपयोग किया जाता है। हीरा उष्मीय किरणों के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील होता है, इसलिए अतिशुद्ध थर्मामीटर बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। काले हीरे का उपयोग काँच काटने, दूसरे हीरे के काटने, हीरे पर पालिश करने तथा चट्टानों में छेद करने के लिए किया जाता है। .

नई!!: नीला और हीरा · और देखें »

जामुनी

प्लाज्मा गेंद जामुनी एक वर्ण है जो जो लाल एवं नीला के बीच के, एक रंग को व्याख्यित करता है। .

नई!!: नीला और जामुनी · और देखें »

जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स

जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स (Gibraltar Social Democrats), जिसका संक्षिप्तकरण अंग्रेज़ी वर्णमाला के तीन अक्षरों जीएसडी के साथ किया जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का एक मुख्य राजनीतिक दल है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक लोकतंत्र है। 2011 के आम चुनाव में पार्टी ने जिब्राल्टर संसद की सात सीटें जीती थीं तथा जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी के साथ यह सीटों की तुलना में जिब्राल्टर की सबसे बड़ी पार्टी है। निवर्तमान समय में जिब्राल्टर संसद की 17 सीटों में से दस जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के गठबंधन के पास है और यह गठबंधन ही सरकार में है। सात सीटों के साथ जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स सबसे बड़ा और एकमात्र विपक्षी राजनीतिक दल है। पार्टी ने वर्ष 1996 से 2011 तक जिब्राल्टर में अपनी सरकार बनाई थी। जिब्राल्टर के पूर्व मुख्यमंत्री पीटर करुआना पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। .

नई!!: नीला और जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स · और देखें »

वेब रंग

वेब रंग वे रंग होते हैं, जो कि वेब पन्ने रूपांकन हेतु प्रयोग होते हैं। वेब रूपांकन के कर्ताओं के पास बहुत विकल्प होते हैं, इन रंगों को वेब घटकों का विवरण देने हेतु। इन्हें बताया जा सकता है जैसे षड्दशमलव रूपाकार में RGB ट्रिप्लेट। वेब रंग वे रंग होते हैं, जो कि वेब पन्ने रूपांकन हेतु प्रयोग होते हैं। वेब रूपांकन के कर्ताओं के पास बहुत विकल्प होते हैं, इन रंगों को वेब घटकों का विवरण देने हेतु। इन्हें बताया जा सकता है जैसे षड्दशमलव रूपाकार में RGB ट्रिप्लेट। .

नई!!: नीला और वेब रंग · और देखें »

वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय

वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय (इंग्लिश में: University of Wollongong, UOW) एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है, जो ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर वॉलोन्गॉन्ग शहर में स्थित है। यह सिडनी के दक्षिण तटीय शहर में स्थित विश्वविद्यालय है। 2012 में इस विश्वविद्यालय में 140 से अधिक देशों के 11,440 अंतरराष्ट्रीय छात्रों सहित 30,516 पंजीकृत छात्र थे। .

नई!!: नीला और वॉलोन्गॉन्ग विश्वविद्यालय · और देखें »

गुलाल

गुलाल लाल रंग का सूखा चूर्ण जो होली में गालों पर या माथे पर टीक लगाने के काम आता है। गुलाल रंगीन सूखा चूर्ण होता है, जो होली के त्यौहार में गालों पर या माथे पर टीक लगाने के काम आता है। इसके अलावा इसका प्रयोग रंगोली बनाने में भी किया जाता है। बिना गुलाल के होली के रंग फीके ही रह जाते हैं। यह कहना उचित ही होगा कि जहां गीली होली के लिये पानी के रंग होते हैं, वहीं सूखी होली भी गुलालों के संग कुछ कम नहीं जमती है। यह रसायनों द्वारा व हर्बल, दोनों ही प्रकार से बनाया जाता है। लगभग २०-२५ वर्ष पूर्व तक वनस्पतियों से प्राप्त रंगों या उत्पादों से ही इसका निर्माण हुआ करता था, किन्तु तबसे रसयनों के रंग आने लगे व उन्हें अरारोट में मिलाकर तीखे व चटक रंग के गुलाल बनने लगे। इधर कुछ वर्षों से लोग दोबारा हर्बल गुलाल की ओर आकर्षित हुए हैं, व कई तरह के हर्बल व जैविक गुलाल बाजारों में उपलब्ध होने लगे हैं। हर्बल गुलाल के कई लाभ होते हैं। इनमें रसायनों का प्रयोग नहीं होने से न तो एलर्जी होती है न आंखों में जलन होती है। ये पर्यावरण अनुकूल होते हैं। इसके अलावा ये खास मंहगे भी नहीं होते, लगभग ८० रु का एक किलोग्राम होता है। .

नई!!: नीला और गुलाल · और देखें »

आइवी लीग

आइवी लीग एक एथिलेटिक सम्मेलन है जिसमें पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के उच्च शिक्षा के आठ निजी संस्थान शामिल हैं। साधारणतः इस शब्द का प्रयोग समूह के रूप में माने गए उन आठ स्कूलों के लिए किया जाता है। यह शब्द अकादमिक विशिष्टता, प्रवेश चयनात्मकता और सामाजिक उत्कृष्टता अर्थ भी ध्वनित करता है। 1954 में NCAA एथलेटिक सम्मेलन के गठन के बाद, विशेष रूप से खेल शब्दावली में यह शब्द आधिकारिक बन गई, और जब अधिकांश देश पसंदीदा कॉलेज टीमों के इर्द-गिर्द केन्द्रित हो गए। इस शब्द का प्रयोग अब केवल एथलेटिक्स तक ही सीमित नहीं है और अब देश के सबसे पुराने स्कूलों में निहित शैक्षिक दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अतिरिक्त, अक्सर जनता आइवी लीग के स्कूलों को दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के रूप में मानती है और ये अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में रखे जाते हैं। U.S.न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट कॉलेज और विश्वविद्यालय रैंकिंग में आइवी लीग के सभी संस्थान शीर्ष के निकट स्थान पर हैं और वित्तीय स्थाई निधि के मामले में दुनिया की शैक्षणिक संस्थाओं के शीर्ष एक प्रतिशत में इसे स्थान प्राप्त है। आठ स्कूलों में से सात स्कूलों की स्थापना अमेरिका के औपनिवेशिक काल के दौरान हुआ; जिसका अपवाद है कार्नेल, जो 1865 में स्थापित हुआ। अतः अमेरिकी क्रांति से पहले नौ औपनिवेशिक कॉलेजों में आइवी लीग की सात संस्थाएं अधिकृत हैं। भौगोलिक रूप से सारे आइवी संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैं। संघीय और राज्य सरकार की ओर से सभी आठ स्कूलों को शोध अनुदान और अन्य आर्थिक सहायता के रूप में करोड़ों डॉलर प्राप्त होते हैं। आइवी लीग स्कूलों में पूर्वस्नातक के लिए क़रीब 4,000 से 14,000 के बीच पंजीकरण होते हैं, जो उन्हें विशिष्ट निजी उदारवादी कला विद्यालयों से बड़ा और विशिष्ट सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय से छोटे बनाता हैं। आइवी लीग विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थाई निधि ब्राउन के $2.01 बिलियन और हार्वर्ड के $28.8 बिलियन के बीच है, जो दुनिया में किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सबसे बड़ी वित्तीय स्थाई निधि है। वर्तमान आइवी लीग के साथी संस्थानों का स्थान. .

नई!!: नीला और आइवी लीग · और देखें »

आकाश

ऊँचाई से वायुयान द्वारा आकाश का दृष्य किसी भी खगोलीय पिण्ड (जैसे धरती) के वाह्य अन्तरिक्ष का वह भाग जो उस पिण्ड के सतह से दिखाई देता है, वही आकाश (sky) है। अनेक कारणों से इसे परिभाषित करना कठिन है। दिन के प्रकाश में पृथ्वी का आकाश गहरे-नीले रंग के सतह जैसा प्रतीत होता है जो हवा के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के परिणामस्वरूप घटित होता है। जबकि रात्रि में हमे धरती का आकाश तारों से भरा हुआ काले रंग का सतह जैसा जान पड़ता है। .

नई!!: नीला और आकाश · और देखें »

इन्द्रधनुष

अर्धवृत्ताकार दोहरा-इन्द्रधनुष आकाश में संध्या समय पूर्व दिशा में तथा प्रात:काल पश्चिम दिशा में, वर्षा के पश्चात् लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला, तथा बैंगनी वर्णो का एक विशालकाय वृत्ताकार वक्र कभी-कभी दिखाई देता है। यह इंद्रधनुष कहलाता है। वर्षा अथवा बादल में पानी की सूक्ष्म बूँदों अथवा कणों पर पड़नेवाली सूर्य किरणों का विक्षेपण (डिस्पर्शन) ही इंद्रधनुष के सुंदर रंगों का कारण है। सूर्य की किरणें वर्षा की बूँदों से अपवर्तित तथा परावर्तित होने के कारण इन्द्रधनुष बनाती हैं। इंद्रधनुष सदा दर्शक की पीठ के पीछे सूर्य होने पर ही दिखाई पड़ता है। पानी के फुहारे पर दर्शक के पीछे से सूर्य किरणों के पड़ने पर भी इंद्रधनुष देखा जा सकता है। .

नई!!: नीला और इन्द्रधनुष · और देखें »

इलेक्ट्रानिक अवयवों का वर्ण संकेतन

१०० किलोओम तथा ५% टॉलरेंस वाले प्रतिरोधक का वर्ण संकेतन वर्ण संकेतन (color coding) का प्रयोग प्रतिरोधक तथा कुछ अन्य इलेक्ट्रानिक अवयवों का मान या रेटिंग दर्शाने के लिए किया जाता है। इस संकेतन का विकास १९२० के दशक में रेडियो मैनुफैक्चरर्स एशोसिएशन द्वारा किया गया था। इसे EIA-RS-279 के नाम से प्रकाशित किया गया था। वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय मानक IEC 60062 है। छोटे इलेक्ट्रानिक अवयवों का मान एवं रेटिंग को संख्या के रूप में सीधे लिखने के बजाय वर्ण-संकेतों के रूप में लिखने के कुछ लाभ हैं, जैसे बहुत छोटी संख्याओं के रूप में लिखने की कठिनाई तथा उसे पढ़ पाने की कठिनाई। किन्तु इसकी कुछ हानियाँ भी हैं, जैसे वर्णांध व्यक्ति के लिये वर्ण संकेत पढ़ना कठिन है। .

नई!!: नीला और इलेक्ट्रानिक अवयवों का वर्ण संकेतन · और देखें »

इंडिगो

इंडिगो एक रंग है, जो कि विद्युतचुंबकीय वर्णक्रम में 420 से 450 nm तरंग दैर्घ्य पर नीला एवं बैंगनी वृण के बीच होता है। .

नई!!: नीला और इंडिगो · और देखें »

कनकउआ

कनकउआ या केना घास कनकउआ (वानस्पतिक नाम:Commelina benghalensis / कोमेलिना बेघालेंसिस; अंग्रेजी: Tropical prider wort) एक खरपतवार है। इसे केना या 'कृष्ण घास' भी कहते हैं। इसे असम में 'कोनासियोलू', महाराष्ट्र में 'केना' तथा उड़ीसा में 'कंचारा कांकु' से जाना जाता है यह वार्षिक या बहुवर्षीय चौड़ी पत्ती श्रेणी की लता है, जो अधिकतम ४० सें.मी.

नई!!: नीला और कनकउआ · और देखें »

कलहंस (रंग)

कलहंस, जिसे अँग्रेजी़ में टीयल या टीयल ग्रीन भी कहा जाता है, मध्यम से गहरे हरे-नीले की ओर होता है, जिसमें निम्न संतृप्ति होती है। निकटवर्ती गह्रा क्यान। इस रंग को अपना नाम, कलहंस पक्षी की आँख के किनारेके गोले के रंग से मिला। .

नई!!: नीला और कलहंस (रंग) · और देखें »

कालिंजर दुर्ग

कालिंजर, उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के बांदा जिले में कलिंजर नगरी में स्थित एक पौराणिक सन्दर्भ वाला, ऐतिहासिक दुर्ग है जो इतिहास में सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा है। यह विश्व धरोहर स्थल प्राचीन मन्दिर नगरी-खजुराहो के निकट ही स्थित है। कलिंजर नगरी का मुख्य महत्त्व विन्ध्य पर्वतमाला के पूर्वी छोर पर इसी नाम के पर्वत पर स्थित इसी नाम के दुर्ग के कारण भी है। यहाँ का दुर्ग भारत के सबसे विशाल और अपराजेय किलों में एक माना जाता है। इस पर्वत को हिन्दू धर्म के लोग अत्यंत पवित्र मानते हैं, व भगवान शिव के भक्त यहाँ के मन्दिर में बड़ी संख्या में आते हैं। प्राचीन काल में यह जेजाकभुक्ति (जयशक्ति चन्देल) साम्राज्य के अधीन था। इसके बाद यह दुर्ग यहाँ के कई राजवंशों जैसे चन्देल राजपूतों के अधीन १०वीं शताब्दी तक, तदोपरांत रीवा के सोलंकियों के अधीन रहा। इन राजाओं के शासनकाल में कालिंजर पर महमूद गजनवी, कुतुबुद्दीन ऐबक, शेर शाह सूरी और हुमांयू जैसे प्रसिद्ध आक्रांताओं ने आक्रमण किए लेकिन इस पर विजय पाने में असफल रहे। अनेक प्रयासों के बाद भी आरम्भिक मुगल बादशाह भी कालिंजर के किले को जीत नहीं पाए। अन्तत: मुगल बादशाह अकबर ने इसे जीता व मुगलों से होते हुए यह राजा छत्रसाल के हाथों अन्ततः अंग्रेज़ों के अधीन आ गया। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं, जिनमें से कई तो गुप्त वंश के तृतीय -५वीं शताब्दी तक के ज्ञात हुए हैं। यहाँ शिल्पकला के बहुत से अद्भुत उदाहरण हैं। .

नई!!: नीला और कालिंजर दुर्ग · और देखें »

कंप्यूटर डिस्प्ले

एक 19 इंच का एलजी फ्लैट-पैनल एलसीडी मॉनिटर मॉनिटर या डिस्प्ले (जिसे कभी-कभी विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है) कंप्यूटरों के लिए निर्मित एक इलेक्ट्रॉनिक विजुअल डिस्प्ले है। मॉनिटर में डिस्प्ले उपकरण, सर्किटरी और एक इन्क्लोज़र शामिल होता है। आधुनिक मॉनिटरों का डिस्प्ले उपकरण आम तौर पर एक थिन फिल्म ट्रांजिस्टर लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (टीएफटी-एलसीडी) का एक पतला पैनल होता है जबकि पुराने मॉनिटरों में एक कैथोड रे ट्यूब का इस्तेमाल होता है जिसकी गहराई लगभग स्क्रीन के आकार जितनी होती है। मूल रूप से कंप्यूटर मॉनिटरों का इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग और मनोरंजन के लिए टेलीविज़न रिसीवरों के तौर पर किया जाता था; डेटा प्रोसेसिंग के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी कंप्यूटरों के इस्तेमाल में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। विशेष रूप से डेटा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिस्प्ले का पहलू अनुपात 4:3 होता है; मनोरंजन के लिए (या केवल) इस्तेमाल किए जाने वाले डिस्प्ले का पहलू अनुपात भी आम तौर पर 16:9 वाइडस्क्रीन होता है और कभी-कभी इसके समन्वय रूप जैसे 16:10 का भी इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: नीला और कंप्यूटर डिस्प्ले · और देखें »

क्यान (बहुविकल्पी)

क्यान के अनेक अर्थ होते हैं: -.

नई!!: नीला और क्यान (बहुविकल्पी) · और देखें »

क्षार

क्षार एक ऐसा पदार्थ है, जिसको जल में मिलाने से जल का pHमान 7.0 से अधिक हो जाता है। ब्रंस्टेड और लोरी के अनुसार, क्षार एक ऐसा पदार्थ है जो अम्लीय पदार्थों को OH- दान करते हैं। क्षारक वास्तव में वे पदार्थ हैं जो अम्ल के साथ मिलकर लवण और जल बनाते हैं। उदाहरणत:, जिंक आॅक्साइड सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ मिलकर ज़िंक सल्फेट और जल बनाता है। दाहक सोडा (कॉस्टिक सोडा), सल्फ़्यूरिक अम्ल के साथ मिलकर सोडियम सल्फेट और जल बनाता है। धातुओं के आॅक्साइड सामान्यत: क्षारक हैं। पर इसके अपवाद भी हैं। क्षारकों में धातुओं के आॅक्साइड और हाइड्राॅक्साइड हैं, पर सुविधा के लिए तत्वों के कुछ ऐसे समूह भी रखे गए हैं जो अम्लों के साथ मिलकर बिना जल बने ही लवण बनाते हैं। ऐसे क्षारकों में अमोनिया, हाइड्राॅक्सिलएमीन और फाॅस्फीन हैं। द्रव अमोनिया में घुल जाता है पर फिनोल्फथैलीन से कोई रंग नहीं देता। अत: कहाँ तक यह क्षारक कहा जा सकता है, यह बात संदिग्ध है। यद्यपि ऊपर की क्षारक की परिभाषा बड़ी असंतोषप्रद है, तथापि इससे अच्छी परिभाषा नहीं दी जा सकी है। क्षारक (बेस) और क्षार (ऐल्कैली) पर्यायवाची शब्द नहीं हैं। सब क्षार क्षारक हैं पर सब क्षारक क्षार नहीं हैं। क्षार-धातुओं के आॅक्साइड, जैसे सोडियम आॅक्साइड, जल में घुलकर हाइड्राॅक्साइड बनाते हैं। ये प्रबल क्षारकीय होते हैं। क्षारीय मृदाधातुओं के आक्साइड, जैसे कैल्सियम आॅक्साइड, जल में अल्प विलेय और अल्प क्षारीय होते हैं। अन्य धातुओं के आॅक्साइड जल में नहीं घुलते और उनके हाइड्राॅक्साइड परोक्ष रीतियों से ही बनाए जाते हैं। धातुओं के आॅक्साइड और हाइड्राॅक्साइड क्षारक होते हैं। क्षार धातुओं के आॅक्साइड जल में शीघ्र घुल जाते हैं। कुछ धातुओं के आॅक्साइड जल में कम विलेय होते हैं और कुछ धातुओं के आॅक्साइड जल में ज़रा भी विलेय नहीं हैं। कुछ अधातुओं के हाइड्राइड, जैसे नाइट्रोजन और फाॅस्फोरस के हाइड्राइड (क्रमश: अमोनिया और फाॅस्फीन) भी भस्म होते हैं। .

नई!!: नीला और क्षार · और देखें »

अमेरिकी नौसेना

अमरीकी नौसेना (USN) या यू.एस-नेवी संयुक्त राज्य की नौसेना शाखा है। यह विश्व की सबसे बड़ी नौसेना है। .

नई!!: नीला और अमेरिकी नौसेना · और देखें »

अजरक

अरजक (اجرڪ) सिन्ध, कच्छ, तथा बाड़मेर आदि में निर्मित एक विशेष प्रकार की ब्लॉक-प्रिन्ट की गयी शाल का नाम है। इन शालों की डिजाइन और पैटर्न कुछ विशेष होती है। इनको बनाने में उपयोग किये जाने वाले सामान्य रंग ये हैं- नीला, लाल, काला, पीला और हरा। समय के साथ अरजक सिन्धी संस्कृति एवं परम्परा की पहचान बन चुका है। .

नई!!: नीला और अजरक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एयर फोर्स नीला, एलिस नीला, एलिस ब्लू, ऐज्योर (रंग), ऐज्योर (वेब रंग), डेनिम (रंग), डॉजर नीला, नीलम (रंग), नीले, पराजलीय, पावडर नीला, प्रशियन नीला, प्रशियन ब्लू, फीका नीला, बाँडी नीला, बेबी नीला, माया नीला, येल ब्लू, विद्युत नीला, विद्युत नीला (रंग), विद्युत नीला(रंग), शाही नीला, सेरुलियन, सेरूलिअन, सेरूलिअन नीला, हलका नीला, हल्का नीला, गहरा नीला, इस्पात नीला, इजिप्शियन नीला, कैरोलीना नीला, कॉर्नफ्लावर नीला, कोबाल्ट (रंग), कोलम्बिया नीला, अन्तर्राष्ट्रीय क्लेन नीला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »