लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिणी चीन सागर

सूची दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

43 संबंधों: चीन बनाम फिलिपींस, टोंकिन की खाड़ी, तेरेंगानू, थाईलैण्ड की खाड़ी, दोंग नदी, पलावन, पाहांग नदी, पांगासिनान प्रान्त, पुलाउ युजौंग, प्रायद्वीपीय मलेशिया, पूर्व मलेशिया, पूर्वी चीन सागर, बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह, बंदर मेलाका, बेई नदी, मध्य लूज़ोन, मनिला खाड़ी, मेलाका, मोती नदी, ला युनियोन प्रान्त, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, शी नदी, सारावाक, सुलु सागर, स्प्राट्ली द्वीप विवाद, स्प्रैटली द्वीप समूह, हाइनान, हॉन्ग कॉन्ग, ज़म्बालेस प्रान्त, वियतनाम, विश्व के प्रमुख सागरों की सूची, विगान, गुआंगदोंग, गुइ नदी, ग्वांगझोउ, इलोकोस नोर्ते, इलोकोस सूर, इलोकोस क्षेत्र, कारीमाता जलसन्धि, कुचिंग, कुआला तेरेंगानू, कुआंतान, कोता किनाबालू

चीन बनाम फिलिपींस

चीन बनाम फिलिपींस एक मध्यस्थता का वाद था जिसे दक्षिण चीन समुद्र से सम्बन्धित कुछ मुद्दों को लेकर फिलिपींस ने समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय ((UNCLOS)) में उठाया था। १२ जुलाई २०१६ को मध्यस्थ ने फिलिपींस के पक्ष में निर्णय दिया। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और चीन बनाम फिलिपींस · और देखें »

टोंकिन की खाड़ी

टोंकिन की खाड़ी (Gulf of Tonkin) दक्षिण चीन सागर के उत्तरी भाग में स्थित एक खाड़ी है जिसके पूर्व में उत्तरी वियतनाम, उत्तर में चीन का गुआंगशी प्रान्त और पश्चिम में चीन का हाइनान द्वीप तटवर्ती है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और टोंकिन की खाड़ी · और देखें »

तेरेंगानू

तेरेंगानू मलेशिया का एक राज्य है। यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पूर्वोत्तरी तट पर दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित है। इस राज्य में कई द्वीप भी आते हैं जिनमें रेदंग द्वीप प्रसिद्ध है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और तेरेंगानू · और देखें »

थाईलैण्ड की खाड़ी

थाईलैण्ड की खाड़ी (Gulf of Thailand), जिसे पहले सियाम की खाड़ी (Gulf of Siam) भी कहा जाता था दक्षिण चीन सागर की वियतनाम, कम्बोडिया व थाईलैण्ड से लगी एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में क्रा थलसन्धि आती है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और थाईलैण्ड की खाड़ी · और देखें »

दोंग नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें दोंग नदी (Dong) देखी जा सकती है हेयुआन शहर में दोंग नदी दोंग नदी या दोंग जिआंग (东江, दोंग जिआंग; Dong River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पूर्वी उपनदी है। चीनी भाषा में 'दोंग' (东, Dong) का मतलब 'पूर्वी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह नदी है मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') हैं। हाँग काँग महानगर में इस्तेमाल होने वाले पानी का ७०% से ज़्यादा हिस्सा इसी नदी से आता है और हाँग काँग की सरकारें १९६५ से दोंग नदी का पानी गुआंगदोंग प्रांत से ख़रीदती चली आई हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और दोंग नदी · और देखें »

पलावन

पलावन (Palawan), जिसे कभी-कभी पालावान और पालावन भी कहा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है। यह उस देश की प्रशासनिक प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है और मिमारोपा नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने क्षेत्रफल के हिसाब से पलावन देश का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह पूर्व में मिन्दोरो द्वीप से कुछ दूरी पर आरम्भ होता है और इसका दूसरा छोर बोर्नियो के द्वीप से कुछ पहले स्थित है। पलावन के पश्चिमोत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिणपूर्व में सुलु सागर स्थित है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पलावन · और देखें »

पाहांग नदी

पाहांग नदी (मलय: Sungai Pahang, सुंगइ पाहांग) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य में बहने वाली एक नदी है। ४५९ किमी के मार्ग वाली यह नदी मलय प्रायद्वीप की सबसे लम्बी नदी है। यह तितिवंगसा पहाड़ियों में उभरने वाली जेलाइ और तेम्बलिंग नदियों के संगम से बनती है और आगे चलकर दक्षिण चीन सागर में बह जाती है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पाहांग नदी · और देखें »

पांगासिनान प्रान्त

पांगासिनान (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिम-मध्य भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पांगासिनान प्रान्त · और देखें »

पुलाउ युजौंग

पुलाउ युजौंग (मलयः जिसका शाब्दिक अर्थ है, 'प्रायद्वीप के मुहाने का द्वीप') या सिंगापुर द्वीप द्वीपीय देश, सिंगापुर की मुख्य भूमि है। सिंगापुर के क्षेत्रफल और जनसंख्या का अधिकांश भाग यहीं है। सिंगापुर द्वीप के लिए यह सबसे सरल संदर्भ था, क्योंकि जब कोई मलक्का जलसन्धि से दक्षिणी चीन सागर की ओर या इसके विपरीत यात्रा करता तो इस द्वीप से होकर गुजरना आवश्यक होता, जिससे इसका यह नाम पड़ा। जोहर के पुराने नाम के समान, युजौंग तानाह का अर्थ है "धरती का अंत", लेकिन यह द्वीप ओरांग लौत के नाम से अपेक्षाकृत अधिक जाना जाता है, क्योंकि पुलाउ युजौंग का अर्थ है "अंतिम द्वीप"। आरंभिक चीनी संदर्भों में पु लुओ चुंग, मलय संदर्भ पुलाउ जुओंग से मेल खाता है। १८ वीं शताब्दी में इस द्वीप को पुलाउ पंजांग (लम्ब द्वीप) के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पुलाउ युजौंग · और देखें »

प्रायद्वीपीय मलेशिया

प्रायद्वीपीय मलेशिया या पश्चिमी मलेशिया दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह हिस्सा है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग और उसके समीप के कुछ द्वीपों पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में थाईलैण्ड से मिलती हैं और दक्षिण में सिंगापुर का द्वीप देश इसके पास है। दक्षिणपूर्व में मलक्का जलसन्धि के पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मलेशिया का एक दूसरा भाग, जो पूर्व मलेशिया कहलाता है, प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में दक्षिण चीन सागर के पार बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। मलेशिया की लगभग ८०% आबादी व अर्थव्यवस्था प्रायद्वीपीय मलेशिया में है। मलेशिया के १३ राज्यों व ३ संघीय क्षेत्रों में से ११ राज्य और २ संघीय क्षेत्र प्रायद्वीपीय मलेशिया मे स्थित हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और प्रायद्वीपीय मलेशिया · और देखें »

पूर्व मलेशिया

पूर्व मलेशिया (East Malaysia) या मलेशियाई बोर्नियो (Malaysian Borneo) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह भाग है जो बोर्नियो द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इसमें साबाह राज्य, सारावाक राज्य और लबूअन संघीय क्षेत्र आते हैं। यह मलय प्रायद्वीप पर स्थित प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में अवस्थित है। मलेशिया के इन दोनो भागों के बीच दक्षिण चीन सागर आता है। हालांकि पूर्व मलेशिया का विकास स्तर प्रायद्वीपीय मलेशिया से कहीं कम है, फिर भी क्षेत्रफल और प्राकृतिक संसाधन की दृष्टि से पूर्व मलेशिया देश के पश्चिमी भाग से अधिक है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पूर्व मलेशिया · और देखें »

पूर्वी चीन सागर

पूर्वी चीन सागर का नक़्शा जापान के क्यूशू द्वीप के नागासाकी प्रान्त में स्थित सासेबो शहर से पूर्वी चीन सागर में डूबता सूरज पूर्वी चीन सागर पूर्वी एशिया के पूर्व में स्थित एक समुद्र है। यह प्रशांत महासागर का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल क़रीब १२,४९,००० वर्ग किमी (यानि ७,५०,००० वर्ग मील) है। इसके पश्चिम में चीन है, पूर्व में जापान के क्यूशू और नानसेई द्वीप हैं और दक्षिण में ताईवान है। पूर्वी चीन सागर की सबसे अधिक गहराई लगभग ३,००० मीटर है। चीन की सबसे लम्बी नदी यांगत्सी क्यांग बहकर इसी सागर में मिल जाती है।, Michael Pollard, Evans Brothers, 2003, ISBN 978-0-237-52638-2 .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर · और देखें »

बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह

बांका-बेलितुंग इंडोनेशिया का एक प्रान्त है जो सुमात्रा द्वीप से पूर्व में स्थित है। इसमें दो मुख्य द्वीप - बांका और बेलितुंग - और कई सारे अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इन द्वीपों और सुमात्रा के बीच में बांका जलसन्धि है और इनके और बोर्नियो के बीच कारीमाता जलसन्धि है। बांका-बेलितुंग द्वीपों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर और दक्षिण में जावा सागर है।, retrieved 17 January 2011 .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और बांका-बेलितुंग द्वीपसमूह · और देखें »

बंदर मेलाका

बंदर मेलाका या मेलाका शहर या मलक्का शहर मलेशिया के मेलाका राज्य की राजधानी है और मलक्का जलसन्धि पर स्थित एक बंदरगाह है। इसकी स्थापना १४वीं शताब्दी में सिंगापुर के अंतिम राजा, परमेश्वर, ने की थी जिनके पूर्व राज्य सिंगापुर पर मजापहित साम्राज्य ने सन् १३९८ में आक्रमण किया था। इसके बाद राजा परमेश्वर ने मलय प्रायद्वीप पर आकर सन् १४०२ में एक नए शहर व राज्य की स्थापना करी जो आज का बंदर मेलाका है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इसपर जापानियों का अधिकार बन गया और १९५१ में यह नये स्वतंत्र हुए मलय गण्तंत्र का भाग बन गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन बंदर मेलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और बंदर मेलाका · और देखें »

बेई नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें बेई नदी (Bei) देखी जा सकती है बेई नदी पर बाईमियाओ पुल बेई नदी या बेई जिआंग (北江, बेई जिआंग; Bei River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की उत्तरी उपनदी है। चीनी भाषा में 'बेई' (北, Bei) का मतलब 'उत्तरी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह उत्तरी गुआंगदोंग प्रांत में एक ६३ किमी लम्बी नदी है जो मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और बेई नदी · और देखें »

मध्य लूज़ोन

मध्य लूज़ोन (Central Luzon), जिसे क्षेत्र ३ (Region III) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह लूज़ोन द्वीप के मध्य भाग में स्थित है। क्षेत्र के पश्चिम में दक्षिण चीन सागर और पूर्व में फ़िलिपीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और मध्य लूज़ोन · और देखें »

मनिला खाड़ी

मनिला खाड़ी (Manila Bay) एक छोटी प्राकृतिक खाड़ी है जिसपर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश की राजधानी मनिला का बंदरगाह-नगर स्थित है। यह लूज़ोन द्वीप से पूर्व में दक्षिण चीन सागर से जुड़ी हुई है। सागर से खाड़ी में प्रवेश करते हुए खाड़ी के मुख के बीच में कोरेगिदोर और काबालो नामक दो द्वीप स्थित हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और मनिला खाड़ी · और देखें »

मेलाका

मलाका या मलक्का मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर मलक्का जलसन्धि के तट पर स्थित है, जिसके पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मेलाका मलय इतिहास का सबसे पुराना सल्तनत था, लेकिन सन् १५११ में इसपर पुर्तगालियों ने कब्ज़ा कर लिया और सल्तनत को समाप्त कर दिया। आधुनिक काल में यहाँ अब "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" (अर्थ: नगराध्यक्ष) नामक अधिकारी राज्यपाल का पद धारण करता है। यह मलाया प्रायद्वीप के पश्चिमी समुद्रतट पर १६६४ वर्ग किमी में फैले हुए मलाका प्रदेश की राजधानी तथा बंदरगाह है। यह एक अति प्राचीन यूरोपीय बस्ती है। कहा जाता है, मलाया के राजा ने सन् १४०३ में इस नगर की स्थापना की थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय यह जापानियों के अधीन रहा एवं १९५१ ईo में स्वतंत्र हुआ और मलाया गणतंत्र का एक भाग हो गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन मलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। मलाका जलडमरूमध्य, सुमात्रा तथा मलाया प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिणी चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई ५०० मील तथा चौड़ाई २५ मील से १०० मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और मेलाका · और देखें »

मोती नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा मोती नदी या झू नदी (珠江, झू जिआंग; Pearl River) दक्षिणी चीन की एक मुख्य नदी है जिसका एक विस्तृत उपनदियों का मंडल है और दक्षिण चीन सागर के साथ एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र है। इसमें तीन नदियाँ - शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी'), बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') - मिलकर नदीमुख बनती हैं, इसलिए इन्हें एक ही मोती नदी मंडल का हिस्सा मन जाता है। अगर शी नदी के सुदूर छोर से समुद्र तक की लम्बाई देखी जाए तो मोती नदी २,४०० किमी लम्बी है, जो इसे यांग्त्से नदी और पीली नदी (उर्फ़ ह्वांग हो) के बाद चीन की तीसरी सबसे लम्बी नदी बना देती है। मोती नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल ४,०९,४८० वर्ग किमी है जो अधिकतर चीन में है लेकिन जिसका एक अंश उत्तरी वियतनाम में भी आता है। ग्वांगझोउ शहर से गुज़रते हुए इस नदी के नीचे मोती के रंग वाले असंख्य शंख पड़े नज़र आते हैं, जिस से इसका नाम 'मोती नदी' पड़ा है। इस नदी मंडल के इर्द-गिर्द भारी आबादी, उद्योग और जल-यातायात की वजह से इस नदीमुख का पानी बहुत प्रदूषित है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और मोती नदी · और देखें »

ला युनियोन प्रान्त

ला युनियोन (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और ला युनियोन प्रान्त · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

शी नदी

मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें शी नदी (Xi) देखी जा सकती है झाओचिंग में शी नदी (शी जिआंग) शी नदी या शी जिआंग (西江, शी जिआंग; Xi River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पश्चिमी उपनदी है। चीनी भाषा में 'शी' (西, Xi) का मतलब 'पश्चिमी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह गुआंगशी प्रांत के वूझोऊ (Wuzhou) शहर में गुइ नदी और शुन नदी के विलय से बनती है और पूर्व में गुआंगदोंग प्रांत से गुज़रकर मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं, लेकिन इन तीनों में शी नदी ही सबसे लम्बी है। शी नदी मंडल की कुल लम्बाई २,१९७ किमी है और इसमें पानी के बहाव की तादाद चीन की सभी नदियों में सिर्फ़ यांग्त्से नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। शी नदी की पूरी लम्बाई पर किश्तियाँ चल सकती हैं और यह सागर से काफ़ी दूर तक दक्षिणी चीन के अन्दर जल-यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और शी नदी · और देखें »

सारावाक

सारावाक मलेशिया का एक राज्य है। यह और साबाह दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। यह बोर्नियो के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसकी सीमाएँ पूर्व में साबाह राज्य से और दक्षिण में इण्डोनेशिया से लगती हैं। नन्हा-सा ब्रुनेई देश पूरी तरह सारावाक से सटा हुआ है। सारावाक, साबाह और ब्रुनेइ तीनों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा से ठीक उत्तर में स्थित है और इसका बड़ा भाग वर्षावन से ढका हुआ है जिसमें कई प्राणी व वनस्पति जातियाँ मिलती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सारावाक मलेशिया का सबसे बड़ा देश है और तुलना के लिये भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा छोटा है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और सारावाक · और देखें »

सुलु सागर

सुलु सागर दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के दक्षिणपश्चिमी भाग से सटा हुआ एक सागर है। यह पश्चिमोत्तर में पलावन द्वीप द्वारा दक्षिण चीन सागर से और दक्षिणपूर्व में सुलु द्वीपसमूह और मिन्दनाओ द्वीप के ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप द्वारा सुलावेसी सागर (सेलेबीस सागर) से विभाजित है। सुलु सागर के दक्षिणपश्चिम में बोर्नियो और पूर्वोत्तर में विसाया के द्वीप हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और सुलु सागर · और देखें »

स्प्राट्ली द्वीप विवाद

स्प्राट्ली द्वीपसमूह और उन पर अधिकार रखने वाले देश स्प्राट्ली द्वीप विवाद स्प्राट्ली द्वीप समूह को लेकर उपजा एक प्रादेशिक विवाद (territorial dispute) है। स्प्राट्ली द्वीपसमूह, दक्षिण चीन सागर में स्थित हैं। इन द्वीप समूहों पर अधिकार जताने वाले देश हैं - वियतनाम, चीन, ताईवान, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई। ब्रुनेई के अलावा सभी के अधिकार में कोई-न-कोई द्वीप अवश्य है। दक्षिणी चीन के समुद्र में तेल और गैस से समृद्ध कई द्वीप हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। इन द्वीपों पर चीन के अलावा वियतनाम समेत कई देश दावेदारी करते हैं। मसलन, वियतनाम परासल द्वीप पर दावा ठोकता रहा है। इस द्वीप पर 1974 में चीन ने कब्जा किया था। स्प्राट्ली द्वीप पर भी वियतनाम और चीन दावा करते रहे हैं। जून, 2007 में ब्रिटिश कंपनी बीपी ने वियतनाम और स्प्राट्ली द्वीप के बीच में मौजूद ब्लॉक पर तेल खोजने की योजना रद्द कर दी थी। कंपनी ने इसकी वजह वियतनाम और चीन के बीच इस समुद्री इलाके के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया था। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और स्प्राट्ली द्वीप विवाद · और देखें »

स्प्रैटली द्वीप समूह

स्प्रैटली द्वीप समूह का नक़्शा (अगर द्वीप पर किसी देश का क़ब्ज़ा है तो उसका ध्वज साथ दिखाया गया है) स्प्रैटली द्वीप समूह (Spratley Islands) दक्षिणी चीन सागर में स्थित ७५० से अधिक रीफ़ों, समुद्र से बाहर उठने वाली चट्टानों, एटोलों और द्वीपों का एक द्वीप समूह है। इतू अबा (Itu Aba) इसका सबसे बड़ा द्वीप है। यह फ़िलिपीन्ज़ और पूर्वी मलेशिया के तटों से आगे दक्षिणी वियतनाम की तरफ़ जाते हुए एक-तिहाई रस्ते पर मौजूद हैं। इनमें कुल मिलकर चार वर्ग किमी ज़मीन से भी कम क्षेत्रफल है और यह ४,२५,००० वर्ग किमी के समुद्री क्षेत्र पर फैले हुए हैं। वैसे तो इन छोटे-से द्वीपों-रीफ़ों पर कोई मनुष्य नहीं रहता और इनका ज़्यादा आर्थिक मूल्य नहीं है लेकिन यह जिस भी देश के अधीन होंगे उसकी समुद्री सीमा बहुत विस्तृत हो जाएगी और संयुक्त राष्ट्र की समुद्री क़ानून संधि के अंतर्गत उनके नीचे मिलने वाले खनिजों पर और उसमें मौजूद मछलियों पर उस देश के विशेष अधिकार बन जाएंगे। फ़ौजी दृष्टि से भी उस देश की नौसेना अधिक क्षेत्रफल पर सक्रीय हो सकेगी। स्प्रैटली द्वीप समूह के इर्द-गिर्द के बहुत से देशों ने इन द्वीपों पर स्वामित्व होने का दावा किया है। वियतनाम, जनवादी गणतंत्र चीन, ताइवान, मलेशिया और फ़िलिपीन्ज़ ने लगभग ४५ टापुओं पर अपने फ़ौजी दस्ते भेजे हैं और इनमें आपसी तनाव बना रहता है। इनके नेता भी अख़बारों के ज़रिये इन द्वीपों के बारे में एक-दुसरे से तू-तू मैं-मैं करते रहते हैं। नन्हे ब्रुनेई देश ने यहाँ अपनी सेना तो नहीं भेजी लेकिन समुद्री क़ानून संधि के अंतर्गत यह स्प्रैटली समूह के दक्षिण-पूर्वी भाग को अपना आरक्षित आर्थिक क्षेत्र (ऍक्सक्लूसिव इकॉनॉमिक ज़ोन) बताता है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और स्प्रैटली द्वीप समूह · और देखें »

हाइनान

चीन के नक़्शे पर हाइनान प्रांत और द्वीप (लाल रंग में) (海南, Hainan) जनवादी गणतंत्र चीन का सबसे छोटा प्रांत है। यह दक्षिण-पूर्वी चीन में दक्षिणी चीन सागर में स्थित एक द्वीप है। पुराने ज़माने में यह गुआंगदोंग प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन १९८८ में इसे क़रीब २०० अन्य छोटे से द्वीपों के साथ एक नए हाइनान प्रान्त में गठित किया गया। सन् २०१० की जनगणना में हाइनान की आबादी ८६,७१,५१८ थी। हालांकि इसमें २०० के आसपास द्वीप हैं, इस प्रान्त के कुल ३३,९२० वर्ग किमी का ९७% (३२,९०० वर्ग किमी) हाइनान के मुख्य द्वीप में है। तुलना के लिए भारत के केरल राज्य का क्षेत्रफल ३८,८६३ वर्ग किमी है। चीन की सरकार के अनुसार इस द्वीप से सुदूर दक्षिण में स्थित स्प्रैटली द्वीप-समूह (Spratly Islands) और पैरासेल द्वीप-समूह (Paracel Islands) इसी प्रांत का हिस्सा है, लेकिन अन्य देश इन द्वीपों को चीन का हिस्सा नहीं मानते। हाइनान द्वीप पर हान चीनी लोगों से भिन्न एक ली (黎, Li) नामक लोक-जाति रहती है जो इस द्वीप के मूल निवासी माने जाते हैं। हाइनान की राजधानी हाइकोऊ शहर है, जो द्वीप का सबसे बड़ा नगर भी है।, Feng Chongyi, Chongyi Feng, David S. G. Goodman, Murdoch University.

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और हाइनान · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

ज़म्बालेस प्रान्त

ज़म्बालेस (Zambales) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। यह प्रान्त अपने आमों के लिए जाना जाता है, जो यहाँ जनवरी से अप्रैल में तैयार होते हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और ज़म्बालेस प्रान्त · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और वियतनाम · और देखें »

विश्व के प्रमुख सागरों की सूची

विश्व में बहुत बड़े-बड़े सागर है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और विश्व के प्रमुख सागरों की सूची · और देखें »

विगान

विगान (अंग्रेज़ी: Vigan, तगालोग: Bigan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के इलोकोस क्षेत्र के इलोकोस सूर प्रान्त में स्थित एक शहर है। यह उस प्रान्त की राजधानी भी है और लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी तट पर दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित है। फ़िलिपीन्ज़ में १९वीं शताब्दी में स्पेन का उपनिवेशी राज था जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खदेड़ दिया गया। विगान फ़िलिपीन्ज़ के उन बहुत कम शहरों में से एक है जहाँ अब भी स्पेनी वास्तुकला मिलती है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और विगान · और देखें »

गुआंगदोंग

चीन में गुआंगदोंग प्रान्त की स्थिति (लाल रंग में) गुआंगदोंग (广东, Guangdong) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह दक्षिणी चीन सागर के तट पर स्थित है। जनवरी २००५ में इसकी जनसँख्या १०,४३,०३,१३२ अनुमामित की गई थी और यह चीन का सब से अधिक आबादी वाला प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,७७,९०० वर्ग किमी है। गुआंगझोऊ शहर (广州, Guangzhou), जिसे पुराने ज़माने में कैंटन (Canton) बुलाया जाता था, इस प्रांत की राजधानी है। प्रसिद्ध औद्योगिक शहर शॅनझॅन (深圳, Shenzhen) भी इसी प्रांत में स्थित है।, Organisation for Economic Co-operation and Development, OECD Publishing, 2010, ISBN 978-92-64-09007-1 ऐतिरासिक रूप से यह प्रान्त पश्चिमी दुनिया की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। सोलहवीं और सत्रहवीं सदी मे पुर्तगाली लोग चीन में यहीँ पर अपना महत्वपूर्ण उपनिवेश बनाए थे। उन्होंने ही इनका नाम बोलचाल का नाम कैन्टोन- Canton रखा था जो गुआंगदोंग का सरलीकृत रूप था। यहीं पर बाद में अफ़ीम युद्ध (1840) हुए और ब्रिटिश लोगों ने हांगकॉंग पर १५० सालों तक राज किया। चीन की दो प्रमुख भाषा - उत्तरी बोली और दक्षिणी बोली - में दक्षिणी का नाम इसी शहर पर पड़ा है - केन्टोनीज़ भाषा। उत्तर की प्रमुख भाषा को मंदारिन कहते हैं। और, भारत में प्रसिद्ध कैन्टोनीज़ चिकन जैसे व्यंजनों को इसी जगह के नाम पर रखा गया है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और गुआंगदोंग · और देखें »

गुइ नदी

इस नक़्शे में गुइ नदी देखी जा सकती है - यह उत्तर में गुइलिन शहर से शुरू होकर शुन नदी (Xun) के साथ मिलकर शी नदी (Xi) बनाती है गुइ जिआंग या गुइ (桂江, Gui River) दक्षिणी चीन के गुआंगशी प्रांत में बहने वाली एक नदी है जो शी नदी (Xi River) की एक उपनदी है। गुइ नदी पिंगले ज़िले (Pingle) में ली नदी और अन्य छोटे झरनों के मिल जाने से बनती है। वूझोऊ शहर (Wuzhou) के पास यह शुन नदी (Xun River) में विलय करने के बाद शी नदी कहलाती है। कश्तियाँ ली नदी, गुइ नदी, शी नदी और फिर मोती नदी से होती हुई दक्षिण चीन सागर तक जा सकती हैं।, Joe Y. Eng, iUniverse, 2005, ISBN 978-0-595-35679-9,...

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और गुइ नदी · और देखें »

ग्वांगझोउ

ग्वांगझो,(केन्तोन व क़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है), यह उप-प्रांतीय शहर व ग्वांगडोंग (चीनी जनवादी गणराज्य) प्रान्त की राजधानी है। यह चीन के पांच राष्ट्रीय केन्द्रीय शहरों में से एक है। यह नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, विशेष रूप से इस नगर और हांग कांग के मध्य के क्षेत्र, साधारण रूप से अपने अंग्रेज़ी नाम कैंटन के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है जो दक्षिणी चीन सागर की ओर नाव्य है और यह हांग कांग से १२० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है। २०१४ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या ४.४ करोण है और महानगरीय क्षेत्र की १.५ करोण है जो इसे प्रांत का सर्वाधिक और चीनी मुख्य भूमि का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर बनाता है। प्रांतीय सरकार के आधिकारिक अनुमान के अनुसार २००६ में यहाँ की जनसंख्या ९७,५४,६०० थी। ग्वांगझो का नगरीय क्षेत्रफल बीजिंग और शंघाई के बाद चीन में सबसे अधिक है। 2008 मैं इसे बीटा वर्ल्ड सिटी घोषित किया गया है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और ग्वांगझोउ · और देखें »

इलोकोस नोर्ते

इलोकोस नोर्ते (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और इलोकोस नोर्ते · और देखें »

इलोकोस सूर

इलोकोस सूर (La Union) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के इलोकोस प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और इलोकोस सूर · और देखें »

इलोकोस क्षेत्र

इलोकोस क्षेत्र (Ilocos Region), जिसे क्षेत्र १ (Region I) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमोत्तर कोने में स्थित है। क्षेत्र पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से तटस्थ है और पूर्व में इसकी सीमा कोर्दिलेरा सेन्त्राल नामक पर्वतमाला द्वारा निर्धारित है - क्षेत्र इन दोनो प्राकृतिक सीमाओं के बीच के मैदानी इलाक़े पर विस्तृत है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और इलोकोस क्षेत्र · और देखें »

कारीमाता जलसन्धि

कारीमाता जलसन्धि दक्षिणपूर्व एशिया में जावा सागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ने वाली एक जलसन्धि है। यह इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को बोर्नियो द्वीप (कालिमंतान) से अलग करती है। दोनों द्वीपों में इण्डोनेशिया की सम्प्रभुता वाले क्षेत्र ही इस जलसन्धि पर तटवर्ती हैं। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और कारीमाता जलसन्धि · और देखें »

कुचिंग

कुचिंग दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के सारावाक राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूर्व मलेशिया में बोर्नियो द्वीप पर स्थित है और द्वीप के पश्चिमोत्तरी हिस्से में दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है, जहाँ सारावाक नदी का सागर में विलय होता है। यह प्रयटकों के लिये सारावाक और बोर्नियो के अन्य भागों में जाने के लिये एक महत्वपूर्ण द्वार है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और कुचिंग · और देखें »

कुआला तेरेंगानू

कुआला तेरेंगानू दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पूर्वोत्तर में तेरेंगानू राज्य की राजधानी और मुख्य आर्थिक केन्द्र है। यह मलेशिया के सबसे बड़े शहर कुआला लम्पुर से ४४० किमी पूर्वोत्तर में दक्षिण चीन सागर में तेरेंगानू नदी के मुख के पास स्थित है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और कुआला तेरेंगानू · और देखें »

कुआंतान

कुआंतान (Kuantan) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पाहांग राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया का नौवाँ सबसे बड़ा शहर है और दक्षिण चीन सागर के किनारे बसा हुआ है। कुआंतान की आबादी ५७% मलय, ३२% चीनी, १०% भारतीय और १% अन्य है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और कुआंतान · और देखें »

कोता किनाबालू

कोता किनाबालू (Kota Kinabalu), जिसका पुराना नाम जेसेल्टन (Jesselton) था, दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के बोर्नियो द्वीप पर स्थित साबाह राज्य की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। यह बोर्नियो के दक्षिण चीन सागर के साथ लगे तट पर किनाबालू पर्वत के समीप स्थित है। इसके नाम में "कोता" संस्कृत के "कोट" (यानि क़िला) शब्द से आया है और "किनाबालू" समीपी पर्वत के नाम से लिया गया है। .

नई!!: दक्षिणी चीन सागर और कोता किनाबालू · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण चीन समुद्र, दक्षिण चीन सागर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »