लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण अफ्रीकी रेंड

सूची दक्षिण अफ्रीकी रेंड

रेंड दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा है। इसका नामकरण विट्वाटर्सरेंड नामक टीले पर रखा गया है, जिस पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग बसा है और जहां दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा सोना प्रक्षेप स्थित है। यह सौ सेंट्स से समविभाजित है। रेड दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड और लेसोथो के सामान्य मुद्रा क्षेत्र की मुद्रा है। रेड को 1961 में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की स्थापना के साथ जारी किया गया। इसने वैधानिक इकाई के तौर पर 2 रेंड .

2 संबंधों: मारिकाना के खनिकों की हड़ताल, मुद्रा चिह्न

मारिकाना के खनिकों की हड़ताल

मारिकाना के खनिकों की हड़ताल या लोंमिन हड़ताल वर्ष 2012 में दक्षिण अफ़्रीका के मारिकाना क्षेत्र के पास एक खान में घटित अनधिकृत हड़ताल थी। मारिकाना रुस्टेनबर्ग शहर के समीप स्थित है जहाँ लोंमिन कम्पनी के स्वामित्व वाली प्लैटिनम की खान है। दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस सेवा और हड़ताली खनिकों के बीच की हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला ने अन्तराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया। इस हिंसक घटना में 36 खान श्रमिकों, दो पुलिस अधिकारियों और चार अन्य अज्ञात लोगों की मृत्यु हुई तथा 78 अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई। लोंमिन हड़ताल के अलावा सम्पूर्ण दक्षिण अफ़्रीकी खनन क्षेत्र में भी अनधिकृत हड़तालें शुरू हो गईं। 18 सितंबर को एक मध्यस्थ के संघर्ष विराम के लिए एक प्रस्ताव की घोषणा करते हुए कहा कि हड़ताली खनिक 22% वेतन वृद्धि, 2000 रेंड का एकमुश्त भुगतान स्वीकार कर चुकें हैं तथा 20 सितम्बर से काम पर लौट जाएँगे। विश्व कि सबसे बड़ी प्लैटिनम निर्माता कम्पनी एंग्लो अमेरिकन प्लैटिनम ने 5 अक्टूबर को घोषणा की अनुशासनात्मक सुनवाई में उपस्थित न होने के कारण वो अपने 12,000 श्रमिकों को काम से निकाल देगी। .

नई!!: दक्षिण अफ्रीकी रेंड और मारिकाना के खनिकों की हड़ताल · और देखें »

मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

नई!!: दक्षिण अफ्रीकी रेंड और मुद्रा चिह्न · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »