लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द पोस्ट

सूची द पोस्ट

द पोस्ट २०१७ की एक अमेरिकी ऐतिहासिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्माता और निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग हैं, और लेखक लिज़ हन्नाह और जोश सिंगर हैं। मेरिल स्ट्रीप फिल्म में कैथरीन ग्राहम, एक प्रमुख अमेरिकी अखबार की पहली महिला प्रकाशक, की भूमिका निभाती हैं, और टॉम हैंक्स बेन ब्रैडली की। सारा पॉलसन, बॉब ओडेनकिर्क, ट्रेसी लेट्स, ब्रैडली व्हिटफोर्ड, ब्रूस ग्रीनवुड, कैरी कॉन और मैथ्यू रिस अन्य सहायक भूमिकाऐं निभाते हैं। यह फिल्म पेंटागन पत्रों को प्रकाशित करने के वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों के प्रयासों की सच्ची कहानी को दर्शाती है। पेंटागन पत्र वियतनाम युद्ध में संयुक्त राज्य सरकार की ३० साल की भागीदारी के बारे में वर्गीकृत दस्तावेज़ थे। .

1 संबंध: 90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। .

नई!!: द पोस्ट और 90वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »