लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ड्रैगन बॉल

सूची ड्रैगन बॉल

ड्रैगन बॉल (Dragon Ball, ドラゴンボール) एक जापानी माँगा शृंखला है जिसका लेखन व चित्रीकरण अकिरा तोरियामा द्वारा किया गया है। यह मुख्यतः वीकली शोनन जंप में १९८४ से १९९५ के बिच चला था और बाद में ५१९ स्वतन्त्र एपिसोडों को ४२ तन्कोबोन संस्करणों में शुएइषा द्वारा प्रकाशित किया गया। ड्रैगन बॉल की प्रेरणा चीनी उपन्यास जर्नी टू द वेस्ट से ली गई थी। यह शृंखला मुख्य किरदार व हीरो गोकु के बचपन से जवानी तक के कारनामो पर केंद्रित है जिसमे वह मार्शल आर्ट्स की युद्ध कलाओं में प्रशिक्षण लेता है और विश्वभर में सात मायावी ड्रैगन बॉलों की खोज करता है जिनसे एक इच्छा पुरी करने वाले ड्रैगन को बुलाया जा सकता है। अपनी इस यात्र में गोकु कई दोस्त बनाता है और कई प्रकार के गुंडों से लड़ता है जो ड्रैगन बॉलों को अपने मकसद के लिए खोज रहे होते हैं। ४२ तन्कोबोन को दो एनिमी शृंखलाओं में तोएई एनीमेशन द्वारा परिवर्तित किया गया है: ड्रैगन बॉल और ड्रैगन बॉल ज़ी और दोनों को जापान में १९८६ से १९९६ के बिच प्रसारित किया गया था। इसके साथ ही तोएई ने सतरह एनिमेटेड फ़ीचर फ़िल्में व तिन टेलीविजन स्पेशल व एक एनिमी उत्तरभाग ड्रैगन बॉल जीटी भी बनाया है जो माँगा की घटनाओं के बाद शुरू होता है। .

5 संबंधों: ड्रैगन बॉल ज़ी, मांगा, सन गोकू (ड्रैगन बॉल), जैकी चैन, कॉमिक्स

ड्रैगन बॉल ज़ी

ड्रैगन बॉल ज़ी (Dragon Ball Z) एक जापानी कार्टून धारावाहिक है। जिसका निर्माण टोए एनिमेशन ने किया था। यह ड्रैगन बॉल पर आधारित है, जो अकीरा तोरियामा ने बनाया था। उसका ही एक भाग है। इसमें 519 भाग में से 325 भाग को लेकर इस धारावाहिक का निर्माण किया गया है। यह जापान में फ़ूजी पर 25 अप्रैल 1989 से 31 जनवरी 1996 तक प्रसारित हुआ था। उसके बाद यह कई देशों में अलग अलग भाषाओं में अनुवादित होकर प्रसारित हो रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, लेटिन अमेरिका, सयुंक्त राष्ट्र, यूरोप शामिल है। .

नई!!: ड्रैगन बॉल और ड्रैगन बॉल ज़ी · और देखें »

मांगा

सीज़नल पैसर्सबाई (शिकी नो युकिकाई) से "मांगा" के लिए कांजी, 1798, सैंटो क्योडेन और किटाओ शिगेमासा द्वारा जापानी भाषा में मांगा (कांजी: 漫画; हीरागाना: まんが; काटाकना: マンガ) (या) कॉमिक्स और मुद्रित कार्टून्स (जिसे कभी कभी कोमिकू भी कहा जाता है) से मिलकर बनता है और 19 वीं शताब्दी के अंत में जापान में विकसित शैली के अनुरूप है। अपने आधुनिक रूप में, मांगा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शीघ्र ही अप्रचलित हो गया, लेकिन पूर्व जापानी कला में उनका एक लंबा, जटिल पूर्व इतिहास है। जापान में सभी उम्र के लोग मांगा पढ़ते हैं। शैली में विषयों की एक व्यापक रेंज को शामिल किया गया है: साहसिक-कार्य, रोमांस, खेल-कूद और खेल, ऐतिहासिक नाटक, हास्य, विज्ञानं की कल्पित कथाएं और फंतासी, रहस्य, डरावना, कामुकता और और अन्य विषयों में व्यापार/वाणिज्य.

नई!!: ड्रैगन बॉल और मांगा · और देखें »

सन गोकू (ड्रैगन बॉल)

यह एक काल्पनिक चरित्र है और अकीरा तोरियामा द्वारा रचित ड्रैगन बॉल फ्रेंचाइजी का मुख्य नायक है। वह सबसे पहले माँगा अध्याय में सामने आया जो साप्ताहिक शोनेन जंप पत्रिका में 3 दिसम्बर 1984 को पहली बार प्रकाशित हुआ। यह सामान्यतः सन वुकोंग पर आधारित है, जो पश्चिम की यात्रा में एक केंद्रीय पात्र है। हालांकि, तोरियामा ने इसे अधिक वास्तविक रूप देने के लिए इसकी कुछ विशेषताओं को बदल दिया। गोकू को एक अजीबोगरीब, बंदर की पूँछ वाले लड़के के रूप में पेश किया गया था जो मार्शल आर्ट जानता है और अलौकिक शक्ति रखता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है यह एक ब्रह्मांडीय काल्पनिक समुदाय, सैयांस के रूप में सामने आता है, जिसे काल्पनिक दुनिया में सबसे शक्तिशाली योद्धा कहा जाता है। गोकू ने अधिकाँश एपिसोड, फिल्मों और विशिष्ट एनिमी सीरीज ड्रैगन बॉल, ड्रैगन बॉल जेड और ड्रैगन बॉल जी.टी. के साथ-साथ अनेकों स्पिन-ऑफ वीडियो गेम्स में भूमिका निभाई है। ड्रैगन बॉल फ्रेंचाइजी के अतिरिक्त, गोकू तोरियामा की सेल्फ-पैरोडीसीरीजनेको माजिन जेड में कैमिओ पात्र रहा है। वह अन्य पैरोडीज का भी विषय रहा है और विभिन्न आयोजनों एवं अमेरिकी पॉप-अप संस्कृति में सामने आया है। .

नई!!: ड्रैगन बॉल और सन गोकू (ड्रैगन बॉल) · और देखें »

जैकी चैन

जैकी चैन, SBS, MBE (जन्म चैन कॉन्ग सैंग, 陳港生; 7 अप्रैल 1954), हांगकांग का एक अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फ़िल्म-निर्माता, हास्य-अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, पटकथा-लेखक, उद्यमी, गायक और स्टंट कलाकार है। अपनी फ़िल्मों में, वह अपनी कलाबाज़ी वाली लड़ने की शैली, हास्य समय, तात्कालिक हथियारों के प्रयोग और नए-नए स्टंट के मशहूर है। जैकी चैन सन् 1970 के दशक से अभिनय कर रहा है और उसने 100 से भी अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। हांगकांग एवेन्यू ऑफ़ स्टार्स और हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम पर चैन को सितारे मिले हैं। एक सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में चैन को विभिन्न पॉप गीतों, कार्टून और वीडियो गेम में संदर्भित किया जाता है। चैन, एक कैंटोपॉप और मैंडोपॉप कलाकार भी है जिसने अनगिनत ऐल्बमों को रिलीज़ किया है और अपने अभिनीत फ़िल्मों के लिए कई थीम सॉन्ग भी गाया है। .

नई!!: ड्रैगन बॉल और जैकी चैन · और देखें »

कॉमिक्स

कॉमिक्स (अंग्रेजी; Comics/शब्दार्थ; चित्रकथा) एक माध्यम है जहाँ विचारों को व्यक्त करने के लिए सामान्य पाठ्यक्रम के अपेक्षा चित्रों, एवं बहुधा शब्दों के मिश्रण तथा अन्य चित्रित सूचनाओं की सहायता से पढ़ा जाता है। काॅमिक्सों में निरंतर किसी भी विशिष्ट भंगिमाओं एवं दृश्यों को चित्रों के पैनल द्वारा जाहिर किया जाता रहा है। अक्सर शाब्दिक युक्तियों को स्पीच बैलुनों, अनुशीर्षकों (कैप्शन), एवं अर्थानुरणन जिनमें संवाद, वृतांत, ध्वनि प्रभाव एवं अन्य सूचनाओं को भी इनसे व्यक्त करते हैं। चित्रित पैनलों के आकार एवं उनकी व्यवस्थित संयोजन से कहानी को व्याख्यान करने से पढ़ना सरल हो जाता है। कार्टूनिंग एवं उनके ही अनुरूप किया गया इल्सट्रैशन द्वारा चित्र बनाना काॅमिक्स का सामान्यतः अनिवार्य अंग रहा है; फ्युमेटी एक विशेष फाॅर्म या शैली हैं जिनमें पहले से खिंची फोटोग्राफिक चित्रों का इस्तेमाल कर काॅमिक्स का रूप दिया जाता है। सामान्य फाॅर्मों में काॅमिक्स को हम काॅमिक्स स्ट्रिप (पट्टी या कतरनों), संपादकीय या गैग (झुठे) कार्टूनों तथा काॅमिक्स पुस्तकों द्वारा पढ़ा करते हैं। वहीं गत २०वीं शताब्दी तक, अपने सीमित संस्करणों जैसे ग्राफिक उपन्यासों, काॅमिक्स एलबम, और टैंकोबाॅन के रूप में इसने सामान्यतया काफी उन्नति पायी है और अब २१वीं सदी में ऑनलाइन वेबकाॅमिक्स के तौर पर भी काफी कामयाब साबित हुई है। काॅमिक्स इतिहास का विविध विकास भी सांस्कृतिक विविधता की देन है। बुद्धिजीवी मानते है कि इस तरह की शुरुआत हम प्रागैतिहासिक युग के लैस्काउक्स की गुफा चित्रों से अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं २०वीं के मध्य तक, काॅमिक्स का विस्तार संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, पश्चिमी युरोपीय प्रांतों (विशेषकर फ्रांस एवं बेल्जियम), और जापान में खूब निखार आया। युरोपीय काॅमिक्स के इतिहास में गौर करें तो १८३० में रुडोल्फ टाॅप्फेर की बनाई कार्टून स्ट्रिप काफी लोकप्रिय थे, जो आगे चलकर उनकी बनाई द एडवेंचर ऑफ टिनटिन १९३० तक स्ट्रिप एवं पुस्तक के रूप काफी कामयाब रही थी। अमेरिकी काॅमिक्स ने सार्वजनिक माध्यम पाने के लिए २०वीं के पूर्व तक अखबारों के काॅमिक्स स्ट्रिप द्वारा पैठ जमाई; पत्रिका-शैली की काॅमिक्स पुस्तकें भी १९३० में प्रकाशित होने लगी, और १९३८ में सुपरमैन जैसे प्रख्यात किरदार के आगमन बाद सुपरहीरो पीढ़ी का एक नया दौर उदय हुआ। वहीं जापानी काॅमिक्स या कार्टूनिंग (मैंगा) का मूल इतिहास तो १२वीं शताब्दी के पूर्वाद्ध से भी पुराना है। जापान में आधुनिक काॅमिक्स स्ट्रिप का उदय २०वीं में ही हुआ, और काॅमिक्स पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का भारी उत्पादन भी द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हुआ जिसमें ओसामु तेज़ुका जैसे कार्टूनिस्टों को काफी शोहरत दिलाई। हालाँकि काॅमिक्स का इतिहास तब तक दोयम दर्जे के रूप में जाना जाता रहा था, लेकिन २०वीं सदी के अंत तक आते-आते जनता तथा शैक्षिक संस्थाओं ने जैसे इसे तहे दिल से स्वीकृति दे दी। वहीं "काॅमिक्स" अंग्रेजी परिभाषा में एकवचन संज्ञा के तौर पर देखा जाता है जब इसका तात्पर्य किसी मध्यम और बहुवचन को विशेष उदाहरणों व घटनाओं को, व्यक्तिगत स्ट्रिपों अथवा काॅमिक्स पुस्तकों के जरीए प्रस्तुत किया जाता है। यद्यपि अन्य परिभाषा इन हास्यकारक (या काॅमिक) जैसे कार्य पूर्व अमेरिकी अखबारों के काॅमिक्स स्ट्रिपों पर प्रबल रूप से प्रयोग होता था, पर जल्द इसने गैर-हास्य जैसे मापदंडों का भी निर्माण कर लिया। अंग्रेजी में सामान्य तौर पर काॅमिक्स के उल्लेख की तरह ही विभिन्न संस्कृतियों में भी उनकी मूल भाषाओं में उपयोग होता रहा है, जैसे जापानी काॅमिक्स को मैन्गा, एवं फ्रेंच भाषा की काॅमिक्सों को बैन्डिस डेसीनीस कहा जाता हैं। लेकिन अभी तक काॅमिक्स की सही परिभाषा को लेकर विचारकों तथा इतिहासकारों के मध्य आम सहमति नहीं बनी है; कुछेक अपने तर्क पर बल देते हैं कि यह चित्रों एवं शब्दों का संयोजन हैं, कुछ इसे अन्य चित्रों से संबंधित या क्रमबद्ध चित्रों की कहानी कहते है, और कुछ अन्य इतिहासकार स्वीकारते है यह किसी व्यापक पैमाने के पुनरुत्पादन की तरह है जिसमें किसी विशेष पात्र की निरंतर आवृति होती रहती है। विभिन्न काॅमिक्स संस्कृति एवं युग द्वारा बढ़ते इस मिश्रित-परागण से इसकी व्याख्या देना भी अब काफी जटिल हो चुका है। .

नई!!: ड्रैगन बॉल और कॉमिक्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ड्रैगन बाल जी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »