लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जीलिन

सूची जीलिन

चीन में जीलिन प्रांत (लाल रंग में) जीलिन (चीनी: 吉林, अंग्रेज़ी: Jilin, मान्छु: ᡤᡳ᠍ᡵᡳ᠌ᠨ ᡠᠯᠠ) जनवादी गणराज्य चीन के सुदूर पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रांत है जो ऐतिहासिक मंचूरिया क्षेत्र का भाग है। 'जीलिन' शब्द मान्छु भाषा के 'गीरिन उला' (ᡤᡳ᠍ᡵᡳ᠌ᠨ ᡠᠯᠠ, Girin Ula) से आया है जिसका मतलब 'नदी के साथ' होता है। इसके चीनी भावचित्रों का अर्थ 'शुभ वन (जंगल)' है और इसका संक्षिप्त एकाक्षरी चिह्न '吉' (जी) है। जीलिन प्रान्त की सीमाएँ पूर्व में रूस और उत्तर कोरिया को लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,८७,४०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी २,७४,६२,२९७ थी जो लगभग भारत के पंजाब राज्य के बराबर थी। जीलिन की राजधानी चांगचून शहर है। .

8 संबंधों: चांगचून, चांगबाई पर्वत, चिआन पर्वत, चीन के प्रशासनिक प्रभाग, लियाओ नदी, लू श्याबाओ, जू-जान ख़ागानत, १ई+११ मी॰²

चांगचून

चांगचून शहर के नज़ारे चांगचून (चीनी: 长春, अंग्रेज़ी: Changchun, मान्छु: ᠴᠠᠩ ᠴᡠᠨ) पूर्वोत्तरी चीन में मंचूरिया क्षेत्र के जीलिन प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उप-प्रांत का दर्जा रखने वाला शहर है। सन् २०१० की जनगणना में चांगचून की जनसँख्या ७६,७७,०८९ थी, जिनमें से ३३,४१,७०० इसके पक्की-आबादी वाले क्षेत्र में बसे हुए थे। जुरचेन भाषा में 'चांग चून' का मतलब 'लम्बा चश्मा' होता है। .

नई!!: जीलिन और चांगचून · और देखें »

चांगबाई पर्वत

तिआन ची ज्वालामुखीय झील चांगबाई पर्वत शृंखला (Changbai Mountains) या जांगबाएक पर्वत शृंखला (Jangbaek Mountains) मंचूरिया क्षेत्र में चीन और उत्तर कोरिया की सरहद पर स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह चीन को रूस के प्रिमोर्स्की क्राय प्रान्त से भी अलग करते हैं। इन्हें रूस में वोस्तोचनो-मान्चझ़ुर्स्कीए शृंखला (Vostochno-Manchzhurskie gory) कहते हैं। इस शृंखला का सबसे ऊंचा पहाड़ २,७४५ मीटर लम्बा 'बएकदू पर्वत' (Baekdu Mountain) नामक ज्वालामुखी है, जिसकी ढलानों से सोंगहुआ नदी, यालू नदी और तूमन नदी शुरू होती हैं। इन पहाड़ों में 'तिआन ची' (Tian Chi, अर्थ: स्वर्ग झील) नामक एक प्रसिद्ध बड़ी ज्वालामुखीय झील भी स्थित है।, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2,...

नई!!: जीलिन और चांगबाई पर्वत · और देखें »

चिआन पर्वत

चिआनशान का एक नज़ारा चिआन पर्वत शृंखला (Qian Mountains) या चिआन शान (千山山脉, Qianshan) मंचूरिया क्षेत्र में चीन और उत्तर कोरिया की सरहद पर स्थित एक पर्वत शृंखला है जो चांगबाई पर्वत शृंखला की एक शाखा है। यह चीन के जीलिन प्रांत से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व में लियाओनिंग प्रांत और लियाओदोंग प्रायद्वीप तक जाते हैं। यहाँ चीन की सरकार ने चिआनशान राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया है। 'चिआन' का अर्थ चीनी भाषा में 'हज़ार' और 'शान' का मतलब 'पर्वत' होता है, यानि 'चिआनशान' का मतलब 'हज़ार पहाड़' है। यह इलाक़ा घने वनों से ढका है और तंग राजवंश के ज़माने से ही एक धार्मिक महत्व का स्थल रहा है जहाँ मैत्रेय बुद्ध के मंदिर और पगोडा बने हुए हैं।, Akiko Yosano, Joshua A. Fogel, Columbia University Press, 2001, ISBN 978-0-231-12319-8,...

नई!!: जीलिन और चिआन पर्वत · और देखें »

चीन के प्रशासनिक प्रभाग

चीन के कुल ३३ प्रशासनिक विभाग हैं और इसके अतिरिक्त यह ताइवान (चीनी गणराज्य) को अपना एक प्रान्त मानता है, पर इसपर उसका नियन्त्रण नहीं है। ताइवान को छोड़ दिया जाय तो चीन के कुल २२ प्रान्त, ५ स्वायत्त क्षेत्र, ४ नगरपालिका तथा २ विशेष प्रशासनिक प्रदेश हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है -.

नई!!: जीलिन और चीन के प्रशासनिक प्रभाग · और देखें »

लियाओ नदी

लियाओ नदी मंडल का नक़्शा भीतरी मंगोलिया के तोंगलियाओ शहर में लियाओ नदी लियाओ नदी या लियाओ हे (辽河, लियाओ हे; Liao River) पूर्वोत्तरी चीन की मुख्य नदी है। इसकी कुल लम्बाई १,३४५ किमी है और चीन के लियाओनिंग प्रांत और लियाओदोंग प्रायद्वीप का नाम इसी नदी पर पड़ा है। .

नई!!: जीलिन और लियाओ नदी · और देखें »

लू श्याबाओ

लू श्याबाओ (२८ दिसम्बर १९५५ - १३ जुलाई १९१७) चीनी नीतियों के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले मानवाधिकारवादी विद्रोही नेता हैं जिन्हे २०१० का नोबेल शांति पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। .

नई!!: जीलिन और लू श्याबाओ · और देखें »

जू-जान ख़ागानत

५०० ईसवी में जू-जान ख़ागानत ५०० ईसवी में जू-जान और उनके पड़ौसी जू-जान ख़ागानत (Jou-jan Khaganate) या रोऊरान ख़ागानत (चीनी: 柔然, Rouran Khaganate) या निरून ख़ागानत (मंगोल: Нирун, Nirun Khaganate) एक ख़ानाबदोश क़बीलों का परिसंघ था जो चीन के उत्तरी भाग और उसके पड़ौसी इलाक़ों में चौथी सदी ईसवी के अंत से छठी सदी ईसवी के मध्य तक के काल में विस्तृत था। कुछ इतिहासकारों के अनुसार यह क़बीले वही थे जो बाद में यूरोप में यूरेशियाई आवार लोगों के रूप में उभरे।, Barbara A. West, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-1-4381-1913-7,...

नई!!: जीलिन और जू-जान ख़ागानत · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: जीलिन और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जिलिन, जीलिन प्रान्त, जीलिन प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »