लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जर्मनी का इतिहास (१९४५-९०)

सूची जर्मनी का इतिहास (१९४५-९०)

द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की पराजय के फलस्वरूप जर्मनी को दो भागों में बांट दिया गया और इन्हें 'पूर्वी जर्मनी' तथा 'पश्चिमी जर्मनी' कहा गया। इसी को 'जर्मनी का विभाजन' कहा जाता है। युद्ध में जर्मनी ने जिन-जिन क्षेत्रों पर अधिकार किया था उन्हें उससे वापस ले लिया गया। इसके अलावा जर्मनी के पूर्वी भाग में कुछ भाग पोलैण्ड को तथा कुछ सोवियत संघ को दे दिया गया। युद्ध की समाप्ति पर जर्मनी में लगभग ८० लाख दूसरे देशों के विस्थापित लोग मौजूद थे जो मुख्यतः बंधुआ मजदूर और बन्दी लोग थे जिनमें से लगभग ४ लाख कान्सेन्ट्रेशन कैम्पों में सताये गये लोग थे जो किसी प्रकार बच गये थे। मध्य यूरोप और पूर्वी यूरोप के क्षेत्रों के जर्मन-भाषी शरणार्थी भी थे जिनकी संख्या १ करोड़ से अधिक थी। ९० लाख से अधिक जर्मन युद्धबन्दी थे, जिनमें से बहुतों को बंधुआ मजदूर के रूप में कई वर्ष तक रखा गया ताकि उन देशों को कुछ मिल जाय जिन्हें जर्मनी ने युद्ध में उजाड़ दिया था। .

1 संबंध: शीतयुद्ध

शीतयुद्ध

नाटो तथा वार्सा संधि के देश द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों द्वारा इसे 'शस्त्र सज्जित शान्ति' का नाम भी दिया गया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने कंधे से कन्धा मिलाकर धूरी राष्ट्रों- जर्मनी, इटली और जापान के विरूद्ध संघर्ष किया था। किन्तु युद्ध समाप्त होते ही, एक ओर ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दूसरी ओर सोवियत संघ में तीव्र मतभेद उत्पन्न होने लगा। बहुत जल्द ही इन मतभेदों ने तनाव की भयंकर स्थिति उत्पन्न कर दी। रूस के नेतृत्व में साम्यवादी और अमेरिका के नेतृत्व में पूँजीवादी देश दो खेमों में बँट गये। इन दोनों पक्षों में आपसी टकराहट आमने सामने कभी नहीं हुई, पर ये दोनों गुट इस प्रकार का वातावरण बनाते रहे कि युद्ध का खतरा सदा सामने दिखाई पड़ता रहता था। बर्लिन संकट, कोरिया युद्ध, सोवियत रूस द्वारा आणविक परीक्षण, सैनिक संगठन, हिन्द चीन की समस्या, यू-2 विमान काण्ड, क्यूबा मिसाइल संकट कुछ ऐसी परिस्थितियाँ थीं जिन्होंने शीतयुद्ध की अग्नि को प्रज्वलित किया। सन् 1991 में सोवियत रूस के विघटन से उसकी शक्ति कम हो गयी और शीतयुद्ध की समाप्ति हो गयी। .

नई!!: जर्मनी का इतिहास (१९४५-९०) और शीतयुद्ध · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जर्मनी का विभाजन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »