लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिकित्साशास्त्र

सूची चिकित्साशास्त्र

चिकित्साशास्त्र आयुर्विज्ञान का एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र अस्वस्थ्य मनुष्य को स्वस्थ्य बनाने से सम्बन्धित है। इस शास्त्र में अस्वस्थ्य मनुष्य का ब्याधि वा रोग का अध्ययन किया जाता है, उसके बाद उस ब्याधि को डायगनोज और उस का निवारण किया जाता है। यह क्षेत्र मानव और रोग का ज्ञान और उस का प्रयोजन दोनों से सम्बन्धित है। .

21 संबंधों: एर्न्स्ट हेक्केल, एल्कलॉएड, प्राग्ज्ञान, पृथ्वीराज चौहान, बालचिकित्सा, मनस्ताप, मेडलाइन प्लस, रैबेले, रोग हेतुविज्ञान, संलक्षण, जीवाणु, ईमेडिसिन, वाचस्पत्यम्, काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, कार्ल गुस्टाफ युंग, अधोमधुरक्तता, अभिश्लेषण, अम्बष्ठ, अरस्तु का विरेचन सिद्धांत, अल-राज़ी, २४ सितम्बर

एर्न्स्ट हेक्केल

26 वर्ष की आयु में '''एर्न्स्ट हैक्केल''' एर्न्स्ट हाइनरिख हेकेल, (Ernst Heinrich Haeckel, १६ फ़रवरी १८३४ - ९ अगस्त १९१९), जर्मन प्राणिविज्ञानी, प्राध्यापक, कलाकर तथा दार्शनिक थे। इन्होने हजारों जीवजन्तुओं को खोजा, उनका वर्न किया एवं उनका नामकरण किया। हेक्केल ने डार्विन के सिद्धान्तों को जर्मनी में प्रचारित-प्रसारित किया। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और एर्न्स्ट हेक्केल · और देखें »

एल्कलॉएड

isbn.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और एल्कलॉएड · और देखें »

प्राग्ज्ञान

किसी चिकित्सक द्वारा किसी रोगी के रोग की भविष्य की स्थिति के बारे में किये गये प्रागुक्ति (prediction) को चिकित्साशास्त्र की भाषा में प्राग्ज्ञान (प्राक् + ज्ञान; Prognosis) या पूर्वानुमान कहते हैं। यह एक प्रकार का चिकित्सीय निर्णय है। रोगों से सम्बन्धित सांखिकीय आंकडों के आधार पर प्राग्ज्ञा की जाती है। २०वीं शताब्दी से यह शब्द गैर-चिकित्सकीय सन्दर्भ में भी प्रयोग किया जाने लगा। श्रेणी:चिकित्सा.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और प्राग्ज्ञान · और देखें »

पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान (भारतेश्वरः पृथ्वीराजः, Prithviraj Chavhan) (सन् 1178-1192) चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे, जो उत्तर भारत में १२ वीं सदी के उत्तरार्ध में अजमेर (अजयमेरु) और दिल्ली पर राज्य करते थे। वे भारतेश्वर, पृथ्वीराजतृतीय, हिन्दूसम्राट्, सपादलक्षेश्वर, राय पिथौरा इत्यादि नाम से प्रसिद्ध हैं। भारत के अन्तिम हिन्दूराजा के रूप में प्रसिद्ध पृथ्वीराज १२३५ विक्रम संवत्सर में पंद्रह वर्ष (१५) की आयु में राज्य सिंहासन पर आरूढ हुए। पृथ्वीराज की तेरह रानीयाँ थी। उन में से संयोगिता प्रसिद्धतम मानी जाती है। पृथ्वीराज ने दिग्विजय अभियान में ११७७ वर्ष में भादानक देशीय को, ११८२ वर्ष में जेजाकभुक्ति शासक को और ११८३ वर्ष में चालुक्य वंशीय शासक को पराजित किया। इन्हीं वर्षों में भारत के उत्तरभाग में घोरी (ग़ोरी) नामक गौमांस भक्षण करने वाला योद्धा अपने शासन और धर्म के विस्तार की कामना से अनेक जनपदों को छल से या बल से पराजित कर रहा था। उसकी शासन विस्तार की और धर्म विस्तार की नीत के फलस्वरूप ११७५ वर्ष से पृथ्वीराज का घोरी के साथ सङ्घर्ष आरंभ हुआ। उसके पश्चात् अनेक लघु और मध्यम युद्ध पृथ्वीराज के और घोरी के मध्य हुए।विभिन्न ग्रन्थों में जो युद्ध सङ्ख्याएं मिलती है, वे सङ्ख्या ७, १७, २१ और २८ हैं। सभी युद्धों में पृथ्वीराज ने घोरी को बन्दी बनाया और उसको छोड़ दिया। परन्तु अन्तिम बार नरायन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के पश्चात् घोरी ने पृथ्वीराज को बन्दी बनाया और कुछ दिनों तक 'इस्लाम्'-धर्म का अङ्गीकार करवाने का प्रयास करता रहा। उस प्रयोस में पृथ्वीराज को शारीरक पीडाएँ दी गई। शरीरिक यातना देने के समय घोरी ने पृथ्वीराज को अन्धा कर दिया। अन्ध पृथ्वीराज ने शब्दवेध बाण से घोरी की हत्या करके अपनी पराजय का प्रतिशोध लेना चाहा। परन्तु देशद्रोह के कारण उनकी वो योजना भी विफल हो गई। एवं जब पृथ्वीराज के निश्चय को परिवर्तित करने में घोरी अक्षम हुआ, तब उसने अन्ध पृथ्वीराज की हत्या कर दी। अर्थात्, धर्म ही ऐसा मित्र है, जो मरणोत्तर भी साथ चलता है। अन्य सभी वस्तुएं शरीर के साथ ही नष्ट हो जाती हैं। इतिहासविद् डॉ.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और पृथ्वीराज चौहान · और देखें »

बालचिकित्सा

बाल बहुनिद्रांकन (Pediatric polysomnography) बालचिकित्सा (Pediatrics) या बालरोग विज्ञान चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जो शिशुओं, बालों एवं किशोरों के रोगों एवं उनकी चिकत्सा से सम्बन्धित है। आयु की दृष्टि से इस श्रेणी में नवजात शिशु से लेकर १२ से २१ वर्ष के किशोर तक आ जाते हैँ। इस श्रेणी के उम्र की उपरी सीमा एक देश से दूसरे देश में अलग-अलग है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और बालचिकित्सा · और देखें »

मनस्ताप

मनस्ताप (Psychosis) मन की वह दशा है जिसमें मन संसार के साधारण व्यवहार करने में असमर्थ रहता है। मनोविक्षिप्ति और पागलपन दोनों शब्द असाधारण मनोदशा के बोधक है, परंतु जहाँ पागलपन एक साधारण प्रयोग का शब्द है, जिसका कानूनी उपयोग भी किया जाता है, वहाँ मनोविक्षिप्ति चिकित्साशास्त्र का शब्द है जिसका चिकित्सा में विशेष अर्थ है। पागल व्यक्ति को प्राय: अपने शरीर एवं कामों की सुध-बुध नहीं रहती। उसकी हिफाजत दूसरे लोगों को करनी पड़ती है। अतएव यदि वह कोई अपराध का काम कर डाले, तो उसे दंड का भागी नहीं माना जाता। इससे मिलता-जुलता, परंतु इससे पृथक, अर्थ मनोविक्षिप्ति का है। मनोविक्षिप्त व्यक्ति में साधारण असामान्यता से लेकर बिल्कुल पागलपन जैसे व्यवहार देखे जाते हैं। कुछ मनोविक्षिप्त व्यक्ति थोड़ी ही चिकित्सा से अच्छे हो जाते हैं। ये समाज में रहते हैं और समाज का कोई भी अहित नहीं करते। उनमें अपराध की प्रवृत्ति नहीं रहती। इसके विपरीत, कुछ मनोविक्षिप्त व्यक्तियों में प्रबल अपराध की प्रवृत्ति रहती है। वे अपने भीतरी मन में बदले की भावना रखते हैं, जिसे विक्षिप्त व्यवहारों में प्रकट करते हैं। कुछ ऐसे विक्षिप्त भी होते हैं जिनसे अच्छे और बुरे व्यवहार में अंतर समझने की क्षमता ही नहीं रहती। वे हँसते-हँसते किसी व्यक्ति का गला घोट दे सकते हैं, पर उन्हें ऐसा नहीं जान पड़ता कि उन्होंने कोई जघन्य अपराध का डाला है। इस तरह मनोविक्षिप्ति में पागलपन का समावेश होता है, परंतु सभी मनोविक्षिप्त व्यक्तियों को पागल नहीं कहा जा सकता है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और मनस्ताप · और देखें »

मेडलाइन प्लस

मेडलाइन प्लस एक वेबसाइट है जहाँ स्वास्थ्य सम्बन्धी सूचनाएँ मिलती हैं। यह चिकित्साशास्त्र से सम्बन्धित विश्व के सबसे बड़े पुस्तकालय यूनाइटेड स्टेट्स नेस्नल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से स्वास्थ्य सम्बन्धित सूचनाएँ उपलब्ध कराता है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और मेडलाइन प्लस · और देखें »

रैबेले

फ्रंसेज रैबेले फ्रांसेज रैबेले (François Rabelais; 1494 – 9 अप्रैल 1553) पुनर्जागरण काल का फ्रांस का प्रमुख लेखक, डॉक्टर, भिक्षु तथा ग्रीक का विद्वान था। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और रैबेले · और देखें »

रोग हेतुविज्ञान

चिकित्साशास्त्र के क्षेत्र में नाना प्रकार के रोगों के विभिन्न कारणों को वैज्ञानिक विवेचन हेतुकी अथवा हेतुविज्ञान (Etiology) कहा जाता है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और रोग हेतुविज्ञान · और देखें »

संलक्षण

कई रोगों के लक्षणों का एक साथ दिखाई पड़ना चिकित्साशास्त्र एवं मनोविज्ञान में संलक्षण (syndrome) कहलाता है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और संलक्षण · और देखें »

जीवाणु

जीवाणु जीवाणु एक एककोशिकीय जीव है। इसका आकार कुछ मिलिमीटर तक ही होता है। इनकी आकृति गोल या मुक्त-चक्राकार से लेकर छड़, आदि आकार की हो सकती है। ये अकेन्द्रिक, कोशिका भित्तियुक्त, एककोशकीय सरल जीव हैं जो प्रायः सर्वत्र पाये जाते हैं। ये पृथ्वी पर मिट्टी में, अम्लीय गर्म जल-धाराओं में, नाभिकीय पदार्थों में, जल में, भू-पपड़ी में, यहां तक की कार्बनिक पदार्थों में तथा पौधौं एवं जन्तुओं के शरीर के भीतर भी पाये जाते हैं। साधारणतः एक ग्राम मिट्टी में ४ करोड़ जीवाणु कोष तथा १ मिलीलीटर जल में १० लाख जीवाणु पाए जाते हैं। संपूर्ण पृथ्वी पर अनुमानतः लगभग ५X१०३० जीवाणु पाए जाते हैं। जो संसार के बायोमास का एक बहुत बड़ा भाग है। ये कई तत्वों के चक्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं, जैसे कि वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थरीकरण में। हलाकि बहुत सारे वंश के जीवाणुओं का श्रेणी विभाजन भी नहीं हुआ है तथापि लगभग आधी प्रजातियों को किसी न किसी प्रयोगशाला में उगाया जा चुका है। जीवाणुओं का अध्ययन बैक्टिरियोलोजी के अन्तर्गत किया जाता है जो कि सूक्ष्म जैविकी की ही एक शाखा है। मानव शरीर में जितनी भी मानव कोशिकाएं है, उसकी लगभग १० गुणा संख्या तो जीवाणु कोष की ही है। इनमें से अधिकांश जीवाणु त्वचा तथा अहार-नाल में पाए जाते हैं। हानिकारक जीवाणु इम्यून तंत्र के रक्षक प्रभाव के कारण शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। कुछ जीवाणु लाभदायक भी होते हैं। अनेक प्रकार के परजीवी जीवाणु कई रोग उत्पन्न करते हैं, जैसे - हैजा, मियादी बुखार, निमोनिया, तपेदिक या क्षयरोग, प्लेग इत्यादि.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और जीवाणु · और देखें »

ईमेडिसिन

इ मेडीसीन चिकित्साशास्त्र से सम्बन्धित एक ऑनलाइल वेबसाइट है। इसकी स्थापना 1996 में स्काँट और रिचर्ड ल्वली नामक दो अमरिकी चिकित्सों ने किया था। 2006 में इसको वाब एस डी को बेंच दिया गया। श्रेणी:चिकित्साशास्त्र.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और ईमेडिसिन · और देखें »

वाचस्पत्यम्

वाचस्पत्यम् संस्कृत का आधुनिक महाशब्दकोश है। इसका संकलन तर्कवाचस्पति तारानाथ भट्टाचार्य (1812-1885) ने किया था जो बंगाल के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में अध्यापक थे। इसका निर्माण सन १८६६ ई में आरम्भ हुआ और १८८४ ई में समाप्त। इस प्रकार इसको पूरा करने में १८ वर्ष लगे। शब्दकल्पद्रुम की अपेक्षा संस्कृत कोश का यह एक बृहत्तर संस्करण है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और वाचस्पत्यम् · और देखें »

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, नेपाल का स्वायत्त, निजी विश्वविद्यालय है। यह नेपाल का तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिला के धुलिखेल में स्थित है। धुलिखेल, काठमाण्डौ से ३० किमी पूर्व में स्थित है। इसकी स्थापना १९९१ में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के प्रांगण (कैम्पस) धुलिखेल, पाटन, और भक्तपुर में हैं। इसमें मानविकी, व्यवस्थापन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्साशास्त्र, इन्जिनियरिङ आदि की शिक्षण होता है। सम्प्रति काठमांडौ विश्वविद्यालय में १५,००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और काठमाण्डौ विश्वविद्यालय · और देखें »

कार्ल गुस्टाफ युंग

१००९ में कार्ल युंग कार्ल गुस्टाफ युंग (जर्मन: (ˈkarl ˈɡʊstaf ˈjʊŋ); 26 जुलाई 1875 – 6 जून 1961) स्विटजरलैण्ड के मनोवैज्ञानिक तथा मनश्चिकित्सक थे। उन्होने वैश्लेषिक मनोविज्ञान (analytical psychology) की नींव डाली। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और कार्ल गुस्टाफ युंग · और देखें »

अधोमधुरक्तता

रक्त में जब ग्लूकोज़ का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, तो उस अवस्था को अधोमधुरक्तता (Hypoglycemia) कहते हैं। यह चिकित्साशास्त्र का शब्द है। भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट में रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता है। साधारणतः जब यह स्तर 70 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर से कम हो जाता है तो अधोमधुरक्तता कहलाता है। हमारे शरीर की सभी कोशिकाएं उर्जा प्राप्त करने के लिये ग्लूकोज़ का ही उपयोग करती है। अधोमधुरक्तता अधोमधुरक्तता अधोमधुरक्तता श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और अधोमधुरक्तता · और देखें »

अभिश्लेषण

बीच का संकेत हंहेरियन में है जो अत्यधिक अभिश्लेषित है। उपर एवं नीचे के संकेत क्रमशः रोमानियन एवं जर्मन में हैं, जो 'इन्फ्लेक्टेड भाषाएँ' हैं अभिश्लेषण (एग्लूटिनेशन) दो वस्तुओं का मिलना। भाषाविज्ञान में शब्दों के संमेलन को अभिश्लेषण कहते हैं। भाषा में पदों के द्वारा अर्थ का तथा परसर्ग आदि के द्वारा संबंध का बोध होता है। 'मेरे' शब्द में 'मैं' (अर्थ तत्व) और 'का' (संबंध तत्व) का अभिलेषण करके "मेरे' शब्द बनाया गया है। इस अभिलेषण के आधार पर ही भाषाओं का आकृतिमूलक वर्गीकरण किया जाता है। चीनी भाषा में अभिश्लेषण नहीं है किंतु तुर्की भाषा अभिश्लेषण का अच्छा उदाहरण है। इसके तीन मुख्य भेद हैं- (१) प्रश्लिष्ट अभिश्लेषण (इनकारपोरेशन), इसमें दोनों तत्वों को अलग नहीं किया जा सकता। (२) अभिश्लिष्ट अभिश्लेषण (सिंपुल एग्लूटिलेशन) में अभिश्लिष्ट तत्व पृथक्‌ दिखाई देते हैं। (३) श्लिष्ट अभिश्लेषण (इनफ़्लेक्शन) में यद्यपि अर्थ तत्व में विकार हो जाता है फिर भी संबंध तत्व अलग मालूम होता है। संस्कृत व्याकरण में अभिश्लेषण की प्रक्रिया को सामर्थ्य कहते हैं। वहाँ इसके एकार्थी भाव और व्यपेक्षा में दो भेद माने गए हैं। प्राचीन पाश्चात्य दर्शन में दो विचारों के समन्वय के लिए इसका प्रयोग हुआ है। चिकित्साशास्त्र में द्रव पदार्थ में बैक्टीरिया, सेल या जीवाणुओं के परस्पर संयोग के लिए इस शब्द का प्रयोग होता है। श्रेणी:अभिश्लेषणी भाषाएँ अभिश्लेषण अभिश्लेषण da:Agglutination.

नई!!: चिकित्साशास्त्र और अभिश्लेषण · और देखें »

अम्बष्ठ

संस्कृत और पालि साहित्य में अंबष्ठ जाति तथा अम्बष्ठ देश का उल्लेख अनेक स्थलों पर मिलता है। इनके अतिरिक्त सिकन्दर के इतिहास से संबंधित कतिपय ग्रीक और रोमन लेखकों की रचनाओं में भी अंबष्ठ जाति का वर्णन हुआ है। दिओदोरस, कुर्तियस, जुस्तिन तथा तालेमी ने विभिन्न उच्चारणों के साथ इस शब्द का प्रयोग किया है। प्रारंभ में अंबष्ठ जाति युद्धोपजीवी थी। सिकन्दर के समय (३२७ ई. पू.) उसका एक गणतंत्र था और वह चिनाब के दक्षिणी तट पर निवास करती थी। आगे चलकर अंबष्ठों ने संभवत चिकित्साशास्त्र को अपना लिया, जिसका परिज्ञान हमें मनुस्मृति से होता है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और अम्बष्ठ · और देखें »

अरस्तु का विरेचन सिद्धांत

विरेचन सिद्धांत (Catharsis / कैथार्सिस) द्वारा अरस्तु ने प्रतिपादित किया कि कला और साहित्य के द्वारा हमारे दूषित मनोविकारों का उचित रूप से विरेचन हो जाता है। सफल त्रासदी विरेचन द्वारा करुणा और त्रास के भावों को उद्बुद करती है, उनका सामंजन करती है और इस प्रकार आनंद की भूमिका प्रस्तुत करती है। विरेचन से भावात्मक विश्रांति ही नहीं होती, भावात्मक परिष्कार भी होता है। इस तरह अरस्तु ने कला और काव्य को प्रशंसनीय, ग्राह्य और सायास रक्षनीय सिद्ध किया है। अरस्तु ने इस सिद्धांत के द्वारा कला और काव्य की महत्ता को पुनर्प्रतिष्ठित करने का सफल प्रयास किया। अरस्तु के गुरु प्लेटो ने कवियों और कलाकारों को अपने आदर्श राज्य के बाहर रखने की सिफारिश की थी। उनका मानना था कि काव्य हमारी वासनाओं को पोषित करने और भड़काने में सहायक है इसलिए निंदनीय और त्याज्य है। धार्मिक और उच्च कोटि का नैतिक साहित्य इसका अपवाद है किंतु अधिकांश साहित्य इस आदर्श श्रेणी में नहीं आता है। विरेचन सिद्धान्त का महत्त्व बहुविध है। प्रथम तो यह है कि उसने प्लेटो द्वारा काव्य पर लगाए गए आक्षेप का निराकरण किया और दूसरा यह कि उसने गत कितने ही वर्षों के काव्यशास्त्रीय चिन्तन को किसी-न-किसी रूप में अवश्य ही प्रभावित किया। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और अरस्तु का विरेचन सिद्धांत · और देखें »

अल-राज़ी

मुहम्मद इब्न जकारिया राजी (अरबी: أبو بكر محمد بن يحيى بن زكريا الرازي‎ अबू बक्र मोहम्मद बिन याहिया बिन जकारिया अल-राजी; फारसी: محمد زکریای رازی‎ मोहम्मद-ए-जकारिया-ए-राजी), फारस (इरान) के प्रसिद्ध हकीम थे (संभवत: सन् ८५०-९२३)। इनका जन्म तेहरान के पास राज नामक नगर में हुआ था। इनके जन्म तथा मृत्यु का यथार्थ समय अनिश्चित है। ये फारस की खाड़ी पर स्थित बसरा नगर में बस गए थे। अरबी में चिकित्साशास्त्र पर पुस्तक लिखनेवाले हकीमों में इन्हें अग्रगण्य समझा जाता है। इन्होंने लगभग २०० पुस्तकें लिखीं, जिनमें चिकित्साशास्त्र की अन्य पुस्तकों के सिवाय इस विषय का एक सार्वभौम कोश तथा गणित, ज्योतिष, धर्म और दर्शनशास्त्र पर भी पुस्तकें थीं। अपनी एक पुस्तक में इन्होंने सर्वप्रथम चेचक को मसूरिका से भिन्न रोग बताया। इनकी अरबी की पुस्तकों का अनुवाद लैटिन भाषा में किया गया और इस प्रकार इनके द्वारा संचित ज्ञान का यूरोप में प्रसार हुआ। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और अल-राज़ी · और देखें »

२४ सितम्बर

24 सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 267वॉ (लीप वर्ष मे 268 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 98 दिन बाकी है। .

नई!!: चिकित्साशास्त्र और २४ सितम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »