लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह

सूची कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह

हिन्द महासागर में स्थित कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह क्षेत्र जिसे कोकोस द्वीप या कीलिंग द्वीपसमूह भी कहा जाता है ऑस्ट्रेलिया के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह द्वीपसमूह दो एटोल द्वीप और सत्ताईस प्रवाल द्वीपों से मिल कर बनता हैं। यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच के समुद्री क्षेत्र के बीचोंबीच स्थित हैं। .

6 संबंधों: पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह, यूटीसी+०६:३०, विश्व के सभी देश, गैलापागोस द्वीपसमूह, ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र, कोको द्वीपसमूह

पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह

पश्चिम द्वीप, ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र कोकोस द्वीपसमूह की राजधानी है। .

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह · और देखें »

यूटीसी+०६:३०

यूटीसी+०६:३० यूटीसी से साढे छ: घंटे आगे का समय मंडल है। यानि जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो +०६:३० वाले क्षेत्रों में शाम के साढे छ: बज रहे होते हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है यह समय मंडल यूटीसी पर हो रहे समय से ०६ घंटे ३० मिनट जोड़ने पर आता है। .

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और यूटीसी+०६:३० · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और विश्व के सभी देश · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र

ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का छटा सबसे बड़ा देश है। ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पाँच राज्यों और तीन प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का अंटार्कटिका महाद्वीप के भी कुछ क्षेत्र पर दावा है। सभी राज्य और तीन आन्तरिक प्रदेश अपनी संसद और अपना प्रशासन रखते हैं। अन्य सभी प्रदेशों का संचालन ऑस्ट्रेलिया की केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन नॉर्फ़ोक द्वीप को उच्च स्तर का स्वशासन अधिकार प्राप्त है। .

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और ऑस्ट्रेलिया के राज्य और क्षेत्र · और देखें »

कोको द्वीपसमूह

कोको द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित कुछ छोटे द्वीपों का समूह है जिनपर बर्मा का अधिकार है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की सीमा पर हैं और भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह से ठीक उत्तर में हैं। प्रशासनिक रूप से यह बर्मा के यांगोन मण्डल का हिस्सा हैं। भौगोलिक रूप से यह अंडमान और निकोबार के द्वीपसमूह का भाग हैं और अपने सबसे नज़दीकी बिन्दु पर यह उत्तर अंडमान द्वीप से केवल २० किमी की समुद्री दूरी पर हैं।Prostar Sailing Directions 2005 India & Bay of Bengal Enroute, National Geospatial-Intelligence Agency .

नई!!: कोकोस (कीलिंग) द्वीपसमूह और कोको द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कोकोस द्वीपसमूह, कोकोज (कीलिंग) द्वीप समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »