लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केतन मेहता

सूची केतन मेहता

केतन मेहता हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

15 संबंधों: दशरथ माँझी, दीपा साही, भारतीय सिनेमा, भवनी भवाई (1980 फ़िल्म), माया (1993 फ़िल्म), मांझी: द माउंटेन मैन, मिर्च मसाला (1985 फ़िल्म), मंगल पांडे: द राइज़िंग, हिंदी चलचित्र, १९८० दशक, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, होली (1984 फ़िल्म), हीरो हीरालाल (1988 फ़िल्म), ओ डार्लिंग यह है इण्डिया (1995 फ़िल्म), आमिर ख़ान, आर या पार (1997 फ़िल्म)

दशरथ माँझी

दशरथ मांझी (जन्म: 1934 – 17 अगस्त 2007) जिन्हें "माउंटेन मैन"के रूप में भी जाना जाता है, बिहार में गया के करीब गहलौर गांव के एक गरीब मजदूर थे। केवल एक हथौड़ा और छेनी लेकर इन्होंने अकेले ही 360 फुट लंबी 30 फुट चौड़ी और 25 फुट ऊँचे पहाड़ को काट के एक सड़क बना डाली। 22 वर्षों परिश्रम के बाद, दशरथ के बनायी सड़क ने अतरी और वजीरगंज ब्लाक की दूरी को 55 किमी से 15 किलोमीटर कर दिया। .

नई!!: केतन मेहता और दशरथ माँझी · और देखें »

दीपा साही

दीपा साही हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने गोविन्द नहलानी की फिल्म पार्टी से 1984 में अभिनय क्षेत्र में कदम रखा। कई अन्य फ़िल्मों के बाद तेरे मेरे फेरे नामक फिल्म से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। .

नई!!: केतन मेहता और दीपा साही · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: केतन मेहता और भारतीय सिनेमा · और देखें »

भवनी भवाई (1980 फ़िल्म)

भवनी भवाई 1980 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और भवनी भवाई (1980 फ़िल्म) · और देखें »

माया (1993 फ़िल्म)

माया 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और माया (1993 फ़िल्म) · और देखें »

मांझी: द माउंटेन मैन

मांझी: द माउंटेन मैन भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन केतन मेहता ने किया है। इस फिल्म की कहानी दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 21 अगस्त 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: केतन मेहता और मांझी: द माउंटेन मैन · और देखें »

मिर्च मसाला (1985 फ़िल्म)

मिर्च मसाला 1985 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और मिर्च मसाला (1985 फ़िल्म) · और देखें »

मंगल पांडे: द राइज़िंग

द राइज़िंग 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह पहले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सिपाही मंगल पांडे की जीवन गाथा और भारतीय विद्रोह (1857) में उनकी भूमिका पर आधारित एक जीवनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह बॉबी बेदी ने इस फ़िल्म को प्रोडूस किया है। 2001 में फिल्म "दिल चाहता है" के लम्बे अंतराल के बाद इस फ़िल्म के माध्यम से आमिर खान की फिल्मों में वापसी हुई। फ़िल्म में दर्शाया गया विद्रोह 'भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम, 'या' सिपाही विद्रोह के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: केतन मेहता और मंगल पांडे: द राइज़िंग · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९८० दशक

1980 के दशक के हिंदी चलचित्र: .

नई!!: केतन मेहता और हिंदी चलचित्र, १९८० दशक · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: केतन मेहता और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

होली (1984 फ़िल्म)

होली १९८४ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और होली (1984 फ़िल्म) · और देखें »

हीरो हीरालाल (1988 फ़िल्म)

हीरो हीरालाल 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और हीरो हीरालाल (1988 फ़िल्म) · और देखें »

ओ डार्लिंग यह है इण्डिया (1995 फ़िल्म)

ओ डार्लिंग यह है इण्डिया 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और ओ डार्लिंग यह है इण्डिया (1995 फ़िल्म) · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: केतन मेहता और आमिर ख़ान · और देखें »

आर या पार (1997 फ़िल्म)

आर या पार 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: केतन मेहता और आर या पार (1997 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »