लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

के राधाकृष्णन

सूची के राधाकृष्णन

डॉक्टर के.

3 संबंधों: ए एस किरण कुमार, मंगलयान, जी माधवन नायर

ए एस किरण कुमार

ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष हैं। 14 जनवरी 2015 को उन्होंने इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पू्र्व वे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद के निदेशक थे। श्री किरण कुमार ने 1975 में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र से अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में वह इस केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर और मार्च, 2012 में अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक बने। उन्होंने एयरबोर्न के लिए इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इमेजिंग सेंसर के निर्माण और विकास, भास्कर टीवी पेलोड से लेकर वर्तमान मार्स कलर कैमरा, थर्मल इंफ्रेडिड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर और भारत के मार्स आर्बिटर अंतरिक्ष यान के मार्स उपकरणों के लिए मीथेन सेंसर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री किरण कुमार ने मंगल ग्रह की ओर भेजे गए मार्स आर्बिटर अंतरिक्ष यान के साथ साथ इसे मंगल की कक्षा में स्थापित करने के मामले में सफलतापूर्वक रणनीतियां बनाई। उन्होंने भूमि, महासागर, वातावरण और ग्रह से जुड़े अध्ययनों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री किरण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन, पृथ्वी निगरानी उपग्रह समिति और नागरिक अंतरिक्ष सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्यकारी समूह जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों में इसरो का प्रतिनिधित्व किया। .

नई!!: के राधाकृष्णन और ए एस किरण कुमार · और देखें »

मंगलयान

मंगलयान, (औपचारिक नाम- मंगल कक्षित्र मिशन, Mars Orbiter Mission; मार्स ऑर्बिटर मिशन), भारत का प्रथम मंगल अभियान है। यह भारत की प्रथम ग्रहों के बीच का मिशन है। वस्तुत: यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक महत्वाकांक्षी अन्तरिक्ष परियोजना है। इस परियोजना के अन्तर्गत 5 नवम्बर 2013 को 2 बजकर 38 मिनट पर मंगल ग्रह की परिक्रमा करने हेतु छोड़ा गया एक उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसऍलवी) सी-25 के द्वारा सफलतापूर्वक छोड़ा गया। इसके साथ ही भारत भी अब उन देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने मंगल पर अपने यान भेजे हैं। वैसे अब तक मंगल को जानने के लिये शुरू किये गये दो तिहाई अभियान असफल भी रहे हैं परन्तु 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुँचने के साथ ही भारत विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश तथा सोवियत रूस, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसके अतिरिक्त ये मंगल पर भेजा गया सबसे सस्ता मिशन भी है। भारत एशिया का भी ऐसा करने वाला प्रथम पहला देश बन गया। क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे। वस्तुतः यह एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन परियोजना है जिसका लक्ष्य अन्तरग्रहीय अन्तरिक्ष मिशनों के लिये आवश्यक डिजाइन, नियोजन, प्रबन्धन तथा क्रियान्वयन का विकास करना है। ऑर्बिटर अपने पांच उपकरणों के साथ मंगल की परिक्रमा करता रहेगा तथा वैज्ञानिक उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आंकड़े व तस्वीरें पृथ्वी पर भेजेगा। अंतरिक्ष यान पर वर्तमान में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक),बंगलौर के अंतरिक्षयान नियंत्रण केंद्र से भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क एंटीना की सहायता से नजर रखी जा रही है प्रतिष्ठित 'टाइम' पत्रिका ने मंगलयान को 2014 के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया। .

नई!!: के राधाकृष्णन और मंगलयान · और देखें »

जी माधवन नायर

जी माधवन नायर (जन्म: २३ अक्टूबर १९४३) इसरो के भूतपूर्व अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के भूतपूर्व सचिव तथा अंतरिक्ष आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष हैं। उनका स्थान के राधाकृष्णन ने लिया। .

नई!!: के राधाकृष्णन और जी माधवन नायर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »