लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुचिपुड़ी

सूची कुचिपुड़ी

कुचिपुड़ी नृत्य में श्री कृष्ण का अंक कुचिपुड़ी (तेलुगू: కూచిపూడి) आंध्र प्रदेश, भारत की प्रसिद्ध नृत्य शैली है। यह पूरे दक्षिण भारत में मशहूर है। इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के दिवि तालुक में स्थित कुचिपुड़ी गाँव के ऊपर पड़ा, जहाँ के रहने वाले ब्राह्मण इस पारंपरिक नृत्य का अभ्यास करते थे। परम्‍परा के अनुसार कुचीपुडी नृत्‍य मूलत: केवल पुरुषों द्वारा किया जाता था और वह भी केवल ब्राह्मण समुदाय के पुरुषों द्वारा। ये ब्राह्मण परिवार कुचीपुडी के भागवतथालू कहलाते थे। कुचीपुडी के भागवतथालू ब्राह्मणों का पहला समूह 1502 ईसवी के आसपास निर्मित किया गया था। उनके कार्यक्रम देवताओं को समर्पित किए जाते थे। प्रचलित कथाओं के अनुसार कुचिपुड़ी नृत्य को पुनर्परिभाषित करने का कार्य सिद्धेन्द्र योगी नामक एक कृष्ण-भक्त संत ने किया था। कुचीपुडी के पंद्रह ब्राह्मण परिवारों ने पांच शताब्दियों से अधिक समय तक परम्‍परा को आगे बढ़ाया है। प्रतिष्ठित गुरु जैसे वेदांतम लक्ष्‍मी नारायण, चिंता कृष्‍णा मूर्ति और ता‍देपल्‍ली पेराया ने महिलाओं को इसमें शामिल कर नृत्‍य को और समृद्ध बनाया है। डॉ॰ वेमापति चिन्‍ना सत्‍यम ने इसमें कई नृत्‍य नाटिकाओं को जोड़ा और कई एकल प्रदर्शनों की नृत्‍य संरचना तैयार की और इस प्रकार नृत्‍य रूप के क्षितिज को व्‍यापक बनाया। यह परम्‍परा तब से महान बनी हुई है जब पुरुष ही महिलाओं का अभिनय करते थे और अब महिलाएं पुरुषों का अभिनय करने लगी हैं। .

8 संबंधों: नृत्य, नीना दावुलूरी, भारत के शास्त्रीय नृत्य, भारत की संस्कृति, मानुषी छिल्लर, मैथिली कुमार, आन्ध्र प्रदेश, अतिशा प्रताप सिंह

नृत्य

भारतीय नृत्यनृत्य भी मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन है। यह एक सार्वभौम कला है, जिसका जन्म मानव जीवन के साथ हुआ है। बालक जन्म लेते ही रोकर अपने हाथ पैर मार कर अपनी भावाभिव्यक्ति करता है कि वह भूखा है- इन्हीं आंगिक -क्रियाओं से नृत्य की उत्पत्ति हुई है। यह कला देवी-देवताओं- दैत्य दानवों- मनुष्यों एवं पशु-पक्षियों को अति प्रिय है। भारतीय पुराणों में यह दुष्ट नाशक एवं ईश्वर प्राप्ति का साधन मानी गई है। अमृत मंथन के पश्चात जब दुष्ट राक्षसों को अमरत्व प्राप्त होने का संकट उत्पन्न हुआ तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने लास्य नृत्य के द्वारा ही तीनों लोकों को राक्षसों से मुक्ति दिलाई थी। इसी प्रकार भगवान शंकर ने जब कुटिल बुद्धि दैत्य भस्मासुर की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि वह जिसके ऊपर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाए- तब उस दुष्ट राक्षस ने स्वयं भगवान को ही भस्म करने के लिये कटिबद्ध हो उनका पीछा किया- एक बार फिर तीनों लोक संकट में पड़ गये थे तब फिर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने मोहक सौंदर्यपूर्ण नृत्य से उसे अपनी ओर आकृष्ट कर उसका वध किया। भारतीय संस्कृति एवं धर्म की आरंभ से ही मुख्यत- नृत्यकला से जुड़े रहे हैं। देवेन्द्र इन्द्र का अच्छा नर्तक होना- तथा स्वर्ग में अप्सराओं के अनवरत नृत्य की धारणा से हम भारतीयों के प्राचीन काल से नृत्य से जुड़ाव की ओर ही संकेत करता है। विश्वामित्र-मेनका का भी उदाहरण ऐसा ही है। स्पष्ट ही है कि हम आरंभ से ही नृत्यकला को धर्म से जोड़ते आए हैं। पत्थर के समान कठोर व दृढ़ प्रतिज्ञ मानव हृदय को भी मोम सदृश पिघलाने की शक्ति इस कला में है। यही इसका मनोवैज्ञानिक पक्ष है। जिसके कारण यह मनोरंजक तो है ही- धर्म- अर्थ- काम- मोक्ष का साधन भी है। स्व परमानंद प्राप्ति का साधन भी है। अगर ऐसा नहीं होता तो यह कला-धारा पुराणों- श्रुतियों से होती हुई आज तक अपने शास्त्रीय स्वरूप में धरोहर के रूप में हम तक प्रवाहित न होती। इस कला को हिन्दु देवी-देवताओं का प्रिय माना गया है। भगवान शंकर तो नटराज कहलाए- उनका पंचकृत्य से संबंधित नृत्य सृष्टि की उत्पत्ति- स्थिति एवं संहार का प्रतीक भी है। भगवान विष्णु के अवतारों में सर्वश्रेष्ठ एवं परिपूर्ण कृष्ण नृत्यावतार ही हैं। इसी कारण वे 'नटवर' कृष्ण कहलाये। भारतीय संस्कृति एवं धर्म के इतिहास में कई ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि जिससे सफल कलाओं में नृत्यकला की श्रेष्ठता सर्वमान्य प्रतीत होती है। .

नई!!: कुचिपुड़ी और नृत्य · और देखें »

नीना दावुलूरी

नीना दावुलूरी (నీనా దావులూరి; उनके मातृगृह में पैतृक परम्परा के बावजूद, वो "दावुलूरी" को अपने उपनाम की तरह काम में लेती हैं; जन्म: अप्रैल 20, 1989) अमेरिकी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं जिन्हें मिस न्यूयॉर्क 2013 से नामित किया गया था जिसके पश्चात उन्होंने मिस अमेरिका 2014 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वो प्रथम भारतीय अमेरिकी हैं जिन्होंने मिस अमेरिका का खिताब जीता। दावुलूरी का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के सेराक्यूज़ नगर में हुआ जहाँ से चार वर्ष की आयु में वो अपने परिवार के साथ ओक्लाहोमा चली गईं और वहाँ से बाद में सेंट जोसेफ, मिशिगन में स्थापित हो गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने परिवार के साथ वो वर्ष 2000 के मध्य में पुनः फयेत्टविल (सेराक्यूज़) चली गईं, जहाँ उनके पिता सेंट जोज़फ अस्पताल में स्त्रीरोग चिकित्सक हैं .

नई!!: कुचिपुड़ी और नीना दावुलूरी · और देखें »

भारत के शास्त्रीय नृत्य

भारत के शास्त्रीय नृत्य इस प्रकार हैं- ओडिसी, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम्, मणिपुरी, मोहिनी आटम, यक्षगान| श्रेणी:भारत के नृत्य.

नई!!: कुचिपुड़ी और भारत के शास्त्रीय नृत्य · और देखें »

भारत की संस्कृति

कृष्णा के रूप में नृत्य करते है भारत उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय सांस्कृतिक सीमाओं और क्षेत्रों की स्थिरता और ऐतिहासिक स्थायित्व को प्रदर्शित करता हुआ मानचित्र भारत की संस्कृति बहुआयामी है जिसमें भारत का महान इतिहास, विलक्षण भूगोल और सिन्धु घाटी की सभ्यता के दौरान बनी और आगे चलकर वैदिक युग में विकसित हुई, बौद्ध धर्म एवं स्वर्ण युग की शुरुआत और उसके अस्तगमन के साथ फली-फूली अपनी खुद की प्राचीन विरासत शामिल हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देशों के रिवाज़, परम्पराओं और विचारों का भी इसमें समावेश है। पिछली पाँच सहस्राब्दियों से अधिक समय से भारत के रीति-रिवाज़, भाषाएँ, प्रथाएँ और परंपराएँ इसके एक-दूसरे से परस्पर संबंधों में महान विविधताओं का एक अद्वितीय उदाहरण देती हैं। भारत कई धार्मिक प्रणालियों, जैसे कि हिन्दू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म जैसे धर्मों का जनक है। इस मिश्रण से भारत में उत्पन्न हुए विभिन्न धर्म और परम्पराओं ने विश्व के अलग-अलग हिस्सों को भी बहुत प्रभावित किया है। .

नई!!: कुचिपुड़ी और भारत की संस्कृति · और देखें »

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर (जन्म; १४ मई १९९७) एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें विश्व सुन्दरी २०१७ के ताज से नवाज़ा गया हैं। इससे पहले २५ जून २०१७ को उन्हें फेमिना मिस इंडिया सम्मान से भी नवाजा गया था।इस प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों की 30 प्रतियोगियों के बीच हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। फेमिना मिस इंडिया २०१७ के फाइनल में मानुषी से अंतिम सवाल पूछा गया कि " ३० प्रतिभागियों के साथ एक महीने का वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी?" इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ फेमिना मिस इंडिया 2017 के ताज पर उनका अधिकार हो गया। फेमिना मिस इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर २०१७ में चीन के सायना सिटी एरेना में सम्पन्न हुई "मिस वर्ल्ड २०१७" की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनीं। .

नई!!: कुचिपुड़ी और मानुषी छिल्लर · और देखें »

मैथिली कुमार

मैथिली कुमार एक नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर है। वह भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी और भारतीय शास्त्रीय नृत्य करती है।.

नई!!: कुचिपुड़ी और मैथिली कुमार · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: कुचिपुड़ी और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

अतिशा प्रताप सिंह

अतिशा प्रताप सिंह कुचिपुड़ी नर्तकी हैं। अतिशा ने 15 मई 2017 को रंग प्रवेशम विषयवस्तु पर कुचिपुड़ी नृत्य का मंचन कमानी ऑडिटोरियम, दिल्ली में किया। अतिशा सितंबर 2017 में लंदन फैशन वीक के उद्घाटन और समापन समारोह में एक नृत्य प्रदर्शन करने के लिए निर्धारित है। अतिशा केंद्रीय मंत्री और बिहार के सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी की किशोरी बेटी हैं। आतिशा साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान रूडी के प्रोग्राम में नजर आती थीं। उसकी माँ नीलम प्रताप हैं, जो हाल तक इंडियन एयरलाइंस की एक सहायक कंपनी एलायंस एयर में इनफ्लाइट की प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं। .

नई!!: कुचिपुड़ी और अतिशा प्रताप सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कुचिपुड़ि नृत्य, कुचिपुडि, कुचिपुङी, कुची पुडी, कुची पुडी नृत्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »