लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कविताकोश

सूची कविताकोश

कविताकोश हिन्दी कविताओं का एक विकि है। यह अंतर्जाल पर उपलब्ध हिन्दी कविताओं का सबसे विशाल संकलन है। .

2 संबंधों: एमिली डिकिंसन, हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास

एमिली डिकिंसन

एमिली डिकिंसन (Emily Dickinson; १८३०-१८८६) सुप्रसिद्ध अमेरिकी कवयित्री हैं। एमिली डिकिंसन का जन्म मेसाचुसेट्स के एमहर्स्ट नामक स्थान में हुआ। उनके पिता वकील और एहमर्स्ट कॉलेज के कोषाध्यक्ष थे। एमिली को एकांत प्रिय थी, इसलिए उनकी शिक्षा, सभी सुविधाएँ होते हुए भी, अधिक व्यापक न हो सकी। वह घर छोड़कर कहीं भी जाना पसंद नहीं करती थीं। उनके जीवनकाल में उनकी तीन चार कविताएँ ही प्रकाशित हुई। साहित्यिकों से उनका परिचय बहुत ही कम था। उनका जीवन मानो शून्य में बीता था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी कविताओं की पांडुलिपियाँ उनकी बहन को मिलीं। दुर्भाग्यवश कुछ रचनाएँ उन्होंने नष्ट भी कर दीं। शेष १८९० में प्रकाशित हुईं और तत्काल ही उनकी प्रसिद्धि फैल गई। उनकी कविताएँ जीवन, प्रेम, प्रकृति, मृत्यु आदि विषयों पर लिखी गई हैं। उनकी कला परंपरावादियों को चौंकानेवाली है। वे छंद, लय, तुक आदि के प्रयोग में काफी स्वतंत्रता से लिखती थीं। उनकी अनुभूतियाँ बहुत तीखी थीं। उनके एक साहित्यिक मित्र, हिगिंसन लिखते हैं। ये कविताएँ भूमि से जड़ों सहित उखाड़ी हुई लगती हैं। वे इन रचनाओं की तुलना ब्लेक की रहस्यवादी कविताओं से करते हैं। जीवन और प्रकृति के व्यापारों के प्रति इन छंदों में गहरी, सूक्ष्म और मौलिक अंतदृष्टि हमें मिलती है। हिगिंसन लिखते हैं, 'जब कोई विचार कौंधकर हमें चकित कर दे, व्याकरण की सीख देना अशिष्टता लगती है। एमिली डिकिंसन की तुलना एमर्सन से की गई है। वे एमर्सन के रहस्यवादी व्यक्तिवाद से प्रभावित हुई थीं। ऐसा अनुमान किया जाता है कि उनका प्रेम पिता के ईषालु और संदेही स्वभाव के कारण असफल रह गया और इसीलिए वे अधिकाधिक आत्मकेंद्रित होती गईं। उनकी गणना एमर्सन के साथ १९वीं शताब्दी के दो सर्वश्रेष्ठ अमरीकन कवियों में होती है। पाप और पुण्य, जीवन और मृत्यु के प्रश्न उन्हें व्याकुल करते रहते थे। वे प्यूरिटन हठधर्मी से कतराती थीं और इस मत की स्रष्टा की कल्पना अस्वीकार करती थीं। उनकी सुप्रसिद्ध कविता, 'अकेला श्वान', में विक्टोरियन युग के ईश्वर का उपहास है। अपनी रहस्यवादी कविताओं में वे अधिक आस्तिकता प्रकट करती हैं। .

नई!!: कविताकोश और एमिली डिकिंसन · और देखें »

हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास

सबसे पहले हिन्दी टाइप शायद वर्डस्‍टार (वर्जन III प्लस) जैसे एक शब्द संसाधक ‘अक्षर’ में आया। फिर विंडोज़ आया और पेजमेकर व वेंचुरा का समय आया। इस सारी यात्रा में कम्प्‍यूटर केवल प्रिटिंग की दुनिया की सहायता भर कर रहा था। यूनिकोड के आगमन एवं प्रसार के पश्चात हिन्दी कम्प्यूटिंग प्रिंटिंग तक सीमित न रहकर संगणन के विभिन्न पहलुओं तक पहुँच गयी। अब भाषायी संगणन के सभी क्षेत्रों में हिन्दी अपनी पहुँच बना रही है। हिन्दी कम्प्यूटिंग को वर्तमान स्थिति तक पहुँचाने में सरकार, अनेक संस्थाओं, समूहों एवं प्रोग्रामरों-डैवलपरों का योगदान रहा। .

नई!!: कविताकोश और हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »