लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कम्बोडिया

सूची कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

194 संबंधों: चन्थाबुरी प्रान्त, चम्पा, चम्पासक प्रान्त, चानक, चाम भाषा, चाम लिपि, चाम लोग, चामी भाषाएँ, चिआंग माई, चीन-वियतनाम युद्ध, चीनी तीतर, टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स, एशिया की संकटापन्न भाषाओं की सूची, एशियाई राजमार्ग १, एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स, एंजेलिना जोली, डबलरोटियों की सूची, डिएगो गार्सिया, डोन्गरक पहाड़ियाँ, तली हुई मकड़ियां, ताकेओ प्रान्त, तंत्र साहित्य (भारतीय), त्बुंग ख्मुम प्रान्त, त्रात प्रान्त, थाई भाषा, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड का इतिहास, थाईलैण्ड की खाड़ी, थाईलैंड में बौद्ध धर्म, थेरवाद, द वंडर दैट वाज़ इण्डिया, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र, दक्षिण-पूर्व एशिया में हिन्दू धर्म, दक्षिणपूर्व एशिया पर भारतीय प्रभाव का इतिहास, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशों के राजचिह्नों की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, नामपेन्ह, नागरिकता, नखोन रात्चासीमा प्रान्त, नैपोलियन तृतीय, पइलिन प्रान्त, पुगं, प्रथम हिन्दचीन युद्ध, प्रिय वेंग प्रान्त, प्रेअह सिहानूक प्रान्त, प्रेअह विहिअर प्रान्त, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, ..., पूर्वी थाईलैण्ड, पोर्सत प्रान्त, पोल पॉट, फ़ालसा, फ्रांस का सैन्य इतिहास, फॉसएशिया, बत्तमबोंग प्रान्त, बलि प्रथा, बांतिय मियनचिय प्रान्त, बिन्तुरोंग, बिल्व, बुद्ध पूर्णिमा, बुरीरम प्रान्त, ब्रैड पिट, बौद्ध धर्म, बौद्ध पत्रा, बॉन त्योहार, बीसवीं शताब्दी, भारतीय थलसेना, भारतीय स्थापत्यकला, भारतीय हाथी, मय थाई, मलेरिया, महायान, मानव लिंग का आकार, मकर संक्रान्ति, मुआंग, मेकांग-गंगा सहयोग, मोन्दूलकिरी प्रान्त, मीन सॉस, मीकांग नदी, यशोवर्मन्, यूटीसी+०७:००, यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, रतनाकिरी प्रान्त, रामसर सम्मेलन, राष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रीय सूत्रों की सूची, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, राखीगढ़ी, रोनेन कीटिंग, लाल जंगली मुर्गा, लाओस, लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, लंबी चोंच का गिद्ध, लोकतांत्रिक पार्टी, लीची, शून्य, शीतयुद्ध, सफ़ेद हाथी (White elephant), सहजन, सा कैओ प्रान्त, साम्भर (हिरण), सिअम रेअप प्रान्त, संयुक्त भूयोजना एशिया के लिए, संगइ, सकोन नखोन प्रान्त, सुरीन प्रान्त, स्त्युंग त्रेंग प्रान्त, स्तूप, स्वतंत्रता स्मारक (कम्पूचिया), स्वाय रिएंग प्रान्त, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, सूखा, सेंग खासी, सीसाकेत प्रान्त, हार्ट-स्पॉटेड कठफोड़वा, हिन्दू पंचांग, हिन्दू मंदिर स्थापत्य, हिप्पी, हिंदचीन, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जापानी बटेर, ईसान, वनस्थली विद्यापीठ, वास्तुकला का इतिहास, विभिन्न भाषाओं में रामायण, विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: B, विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: P, विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: R, विमानक्षेत्रों की सूची ICAO कोड अनुसार: V, वियतनाम, वियतनाम युद्ध, वियतनाम का इतिहास, वियतनामी भाषा, विराट् रामायण मंदिर, विश्व में बौद्ध धर्म, विश्व में हिन्दू धर्म, विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ, विश्व के सभी देश, विश्व के सात नए आश्चर्य, विश्व की मुद्राएँ, व्यिंचन, वृहद भारत, वेसक, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, खमेर लिपि, खारे पानी के मगरमच्छ, ख्मेर, ख्मेर भाषा, ख्मेर लोग, ख्मेर साम्राज्य, गणराज्य, गुणाढ्य, आम की प्रजातियाँ, आमेर दुर्ग, आईएसओ ४२१७, आइएसओ ३१६६ - १, इंटरनेट उच्चस्तरीय डोमेन की सूची, इंडोचायना, कम्पोत प्रान्त, कम्पोंग चाम प्रान्त, कम्पोंग थोम प्रान्त, कम्पोंग स्पिउ प्रान्त, कम्पोंग छनांग प्रान्त, कम्बोडिया के प्रान्त, कम्बोडिया की संस्कृति, कम्बोडियाई रिएल, कम्बोज (बहुविकल्पी), कंदाल प्रान्त, कंबोडिया का ध्वज, कंबोडिया-वियतनाम युद्ध, कंबोज, क्रचिए प्रान्त, कृष्ण, केप प्रान्त, कोह कोंग प्रान्त, अत्ताप्यु प्रान्त, अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन विमानक्षेत्र कोड, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अन्नामी पहाड़ियाँ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, अंगिका भाषा, अंकोर, अंकोर थोम, अंकोरवाट मंदिर, उत्दोर मियनचिय प्रान्त, उबोन रात्चाथानी प्रान्त, १ई+११ मी॰², १४ जनवरी, २६ नवम्बर, 1954 एशियाई खेल, 2007-2009 का वित्तीय संकट सूचकांक विस्तार (144 अधिक) »

चन्थाबुरी प्रान्त

चन्थाबुरी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पूर्वी थाईलैण्ड क्षेत्र में आता है और दक्षिण में थाईलैण्ड की खाड़ी पर तटवर्ती है। इसकी पूर्वी सीमा कम्बोडिया लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और चन्थाबुरी प्रान्त · और देखें »

चम्पा

दक्षिण पूर्व एशिया, 1100 ईसवी, '''चम्पा''' हरे रंग में चम्पा दक्षिण पूर्व एशिया (पूर्वी हिन्दचीन (192-1832) में) स्थित एक प्राचीन हिन्दू राज्य था। यहाँ भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार थाऔर इसके राजाओं के संस्कृत नाम थे। चम्पा के लोग और राजा शैव थे। अन्नम प्रांत के मध्य और दक्षिणी भाग में प्राचीन काल में जिस भारतीय राज्य की स्थापना हुई उसका नाम 'चंपा' था। नृजातीय तथा भाषायी दृष्टि से चम्पा के लोग चाम (मलय पॉलीनेशियन) थे। वर्तमान समय में चाम लोग वियतनाम और कम्बोडिया के सबसे बड़े अल्पसंख्यक हैं। इसके ५ प्रमुख विभाग थेः.

नई!!: कम्बोडिया और चम्पा · और देखें »

चम्पासक प्रान्त

चम्पासक दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और पश्चिम में थाईलैण्ड के उबोन रात्चाथानी प्रान्त तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया और चम्पासक प्रान्त · और देखें »

चानक

चानक या चीनी बटेर (Rain Quail या Black-breasted Quail) (Coturnix coromandelica) बटेर की एक जाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। यह जाति कंबोडिया, थाइलैंड, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, म्यानमार, वियतनाम और श्रीलंका की मूल निवासी है। .

नई!!: कम्बोडिया और चानक · और देखें »

चाम भाषा

चाम भाषा दक्षिणपूर्व एशिया के निवासी चाम लोगों की भाषा है। यह चाम लिपि में लिखी जाती है। पहले यह केन्द्रीय वियतनाम के चम्पा राज्य की भाषा थी। चाम भाषा आस्ट्रेलियायी-इण्डोनेशियायी परिवार के मलय-पॉलीनेशियन शाखा की यह भाषा वियतमान के लगभग १ लाख और कम्बोडिया के लगभग २ लाख २० हजार लोगों द्वारा बोली जाती है। (१९९२ के अनुमान के आधार पर) थाइलैण्ड और मलेशिया में भी कुछ लोग चाम भाषा बोलते हैं। पुराने काल में चाम भाषा का विस्तार और बोलने वालों की संख्या और भी अधिक थी क्योंकि यह चाम साम्राज्य की भाषा थी। .

नई!!: कम्बोडिया और चाम भाषा · और देखें »

चाम लिपि

चाम लिपि में १०वीं शताब्दी का शिलालेख, पो नगर, ९६५ ई चाम लिपि ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न एक लिपि है। यह चाम भाषा को लिखने के लिये प्रयुक्त होती है जो एक आस्ट्रोनेशियायी भाषा है। वियतनाम और कम्बोडिया के लगभग ढाई लाख लोग इसे बोलते हैं। यह लिपि देवनागरी की तरह बायें से दायें लिखी जाती है। चाम लिपि दक्षिण भारत की ग्रंथ लिपि से लगभग २०० ई के समय व्युत्पन्न हुई थी। ग्रन्थ लिपि से व्युत्पन्न होने वाली आरम्भिक लिपियों में से एक है। हिन्दू धर्म तथा बौद्ध धर्म का जब दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रसार हुआ तो यह लिपि वहाँ पहुँची। चम्पा सभ्यता के हिन्दू मंदिरों में लिखे शिलालेख संस्कृत और चाम दोनों भाषाओं में हैं। सबसे पुराने शिलालेख माई सों (Mỹ Sơn) मंदिर के हैं और वे लगभग ४०० ई के हैं और अशुद्ध संस्कृत में हैं। इसके बाद के शिलालेख संस्कृत और चाम दोनों में मिलते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और चाम लिपि · और देखें »

चाम लोग

वियतनाम के न्हा तरंग के अपने मंदिर के सामने नृत्य प्रस्तुत करतीं हुईं चाम स्त्रियाँ टोकरी बनाने वाली चाम स्त्रियाँ वियतनाम और कम्बोडिया में चाम लोगों के निवास क्षेत्र चाम या 'चम्पा के निवासी' (चाम भाषा: Urang Campa; वियतनामी भाषा: người Chăm या người Chàm, ख्मेर: ជនជាតិចាម) दक्षिणपूर्व एशिया का एक जातीय समूह है। चाम लोग कम्बोडिया के कामपोंग चाम प्रांत तथा केन्द्रीय वियतनाम के फान रंग-थाप चाम, फान थिएत, हो चि मिन्ह नगर तथा अन गिआंग क्षेत्र के बीच के क्षेत्र के निवासी हैं। लगभग 4,000 चाम थाईलैण्ड में भी रहते हैं। वर्तमान समय में कम्बोडिया और वियतनाम के अधिकांश चाम इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं। चाम लोग चम्पा राज्य के मूल निवासी हैं (१७वीं-१८वीं शताब्दी)। ये लोग चाम भाषा बोलते हैं और अन्य आस्ट्रोनेशियन लोगों से इनका निकट सम्बन्ध है। ध्यान दें कि चाम लोगों के अन्य सभी पड़ोसी आस्ट्रोएशियायी भाषाएँ बोलते हैं न कि आस्ट्रोनेशियन। .

नई!!: कम्बोडिया और चाम लोग · और देखें »

चामी भाषाएँ

चामी भाषाएँ (Chamic languages) या आचेह-चामी भाषाएँ (Aceh–Chamic) दक्षिणपूर्वी एशिया के आचेह (जो इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से सुदूर पश्चिम में स्थित एक राज्य है), कम्बोडिया, वियतनाम और हाइनान (चीन के दक्षिणपूर्व में स्थित एक द्वीप) में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। इसका नाम चाम भाषा पर पड़ा है जो इस परिवार की सदस्य है। चामी भाषाएँ ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक उपशाखा है। .

नई!!: कम्बोडिया और चामी भाषाएँ · और देखें »

चिआंग माई

चिआंग माई เชียงใหม่ लन्ना) जिसे कभी कभी "चिएंगमाई" अथवा "चियांगमाई" भी लिखा जाता है, उत्तरी थाईलैंड का सबसे बड़ा और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है और चिआंग माई प्रांत की राजधानी है। देश के सबसे ऊँचे पहाड़ों के बीच, यह बैंकॉक के उत्तर में पर स्थित है। यह शहर पिंग नदी के किनारे पर स्थित है, जो कि चाओ फ्राया नदी की एक मुख्य उपनदी है। हाल ही के वर्षों में, चिआंग माई तेजी से एक आधुनिक शहर के रूप में उभरा है और लगभग 1 मिलियन पर्यटकों को प्रत्येक वर्ष आकर्षित करता है। जब मई 2006 में आसियान देशों और "+3" देशों (चीन, जापान, और दक्षिण कोरिया के बीच में चिआंग माई पहल संपन्न हुई, तब चिआंग माई ने राजनीतिक क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त की। चिआंग माई का ऐतिहासिक महत्व इसके पिंग नदी जैसे महवपूर्ण स्थान पर स्थित होने की वजह से और प्रमुख व्यापारिक मार्गों से जुड़े रहने के कारण है। यह शहर दस्तकारी के सामान का, छातों का, गहनों (विशेषकर चांदी के गहनों का) और लकड़ी में नक्काशी के काम का काफी समय से एक प्रमुख केंद्र रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चिआंग माई का शहर (थेसबान नेकहोन) 150,000 की आबादी के साथ मुईआंग चिआंग माई जिले के अधिकांश भागों में ही पड़ता है परन्तु, शहर का फैलाव अब कई पड़ोसी जिलों में भी फ़ैल गया है। इस चिआंग माई मेट्रोपोलिटन एरिया की आबादी लगभग दस लाख है, जो कि चिआंग माई प्रांत की आबादी की आधे से अधिक है। शहर चार वार्डों में उपविभाजित है(ख्वाएंग): नाखों पिंग, श्रीविजय, मेंगारी और कवीला. इनमें से पहले तीन पिंग नदी के पश्चिमी तट पर हैं और कवीला पूर्वी तट पर स्थित है। शहर के उत्तर में नाखों पिंग जिला शामिल है। श्रीविजय, मेंगराई और कवीला क्रमशः पश्चिम, दक्षिण और पूर्व में स्थित है। शहर का केंद्र-शहर की चारदीवारी के भीतर-मुख्य रूप से श्रीविजय वार्ड के भीतर है। .

नई!!: कम्बोडिया और चिआंग माई · और देखें »

चीन-वियतनाम युद्ध

चीन-वियतनमा युद्ध (17 फरवरी, 1979 से 16 मार्च, 1979 तक) चीन तथा वियतनाम के बीच १९७९ में सीमा पर लड़ा गया था। चीन ने वियतनाम पर आक्रमण किया था और इसका कारण १९७८ में वियतनाम द्वारा कम्बोडिया पर 'आक्रमण एवं अधिकार' बताया था। .

नई!!: कम्बोडिया और चीन-वियतनाम युद्ध · और देखें »

चीनी तीतर

चीनी तीतर (Chinese Francolin) (Francolinus pintadeanus) फ़्रैंकोलिन प्रजाति का एक पक्षी है। .

नई!!: कम्बोडिया और चीनी तीतर · और देखें »

टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स

टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स (Terminator: The Sarah Connor Chronicles) एक अमरीकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित टेलीविजन शृंखला है जिसका प्रसारण फॉक्स पर किया गया था। इस शृंखला का निर्माण २०एथ सेंचुरी फॉक्स, वॉर्नर ब्रॉस। टेलीविजन व सि२ पिक्चर्स द्वारा किया गया था। यह टर्मिनेटर फ़िल्म शृंखला पर आधारित है। यह टर्मिनेटर २: जजमेंट डे की घटनाओं के बाद सराह और जॉन कॉनर के जीवन पर आधारित है। शृंखला का प्रसारण रविवार, १२ जनवरी २००८ को अमरीकी टेलीविजन नेटवर्क फॉक्स पर शुरू किया गया था। शो की शुरुआत बिच मौसम में की गई और यह जनवरी से मार्च २००८ के बिच केवल नौ एपिसोडों तक ही चला। यह २००७-०८ की उच्च रेटिंग वाला नया टेलीविजन प्रकरण बन गया और इसे दूसरे प्रकरण के लिए पुनः चालू किया गया जिसका प्रसारण ८ सितंबर २००८ को शुरू हुआ और १० अप्रैल २००९ को खतम। १८ मई १००९ को प्रशंसकों के प्रयासों के बावजूद फॉक्स इंटरटेनमेंट के अध्यक्ष केविन रिली ने यह घोषणा की कि तिसरा प्रकरण निर्मित नहीं किया जाएगा। २२ फ़रवरी २०११ को सायफाय चैनल ने इसके ३१ एपिसोडों के प्रसारण अधिकार खरीद लिए और ७ अप्रैल २०११ को इसका पुनः प्रसारण शुरू किया। .

नई!!: कम्बोडिया और टर्मिनेटर: द सराह कॉनर क्रॉनिकल्स · और देखें »

एशिया की संकटापन्न भाषाओं की सूची

संकटापन्न भाषा वह भाषा है जिसपर प्रयोगबाह्य होने का खतरा मँडरा रहा हो। इसका कारण प्रायः यह होता है कि इसके जीवित भाषियों की संख्या बहुत कम रह गयी हो। यदि किसी भाषा के सभी भाषी समाप्त हो चुके हों तो यह विलुप्त भाषा कहलाती है।.

नई!!: कम्बोडिया और एशिया की संकटापन्न भाषाओं की सूची · और देखें »

एशियाई राजमार्ग १

एशियाई राजमार्ग १ (ए एच १) एशियाई राजमार्ग जाल में सबसे लम्बा राजमार्ग है। इसकी कुल लम्बाई २०,५५७ किलोमीटर (१२,७७४ मील) है। यह टोक्यो, जापान से शुरू होकर कोरिया, चीन, हांगकांग, दक्षिण पूर्व एशिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान से होता हुआ तुर्की और बुल्गारिया तक जाता है। इस्तांबुल के पश्चिम में यह यूरोपीय ई८० मार्ग से मिल जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और एशियाई राजमार्ग १ · और देखें »

एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स

यह एक आउटडोर परिचय है एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (Association of Chartered Certified Accountants) एक ब्रिटिश लेखा निकाय है जो दुनिया भर में चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट (पहचान के अक्षर एसीसीए (ACCA) या एफसीसीए (FCCA)) की योग्यता प्रदान करता है। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते लेखा निकायों में से एक है जिसके पास 170 देशों में 140,000 सदस्य और 404,000 सहयोगी एवं छात्र हैं (अप्रैल 2010 के अनुसार).

नई!!: कम्बोडिया और एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स · और देखें »

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: कम्बोडिया और एंजेलिना जोली · और देखें »

डबलरोटियों की सूची

यहाँ तरह-तरह के ब्रेड (डबलरोटी) की सूची दी गयी है। .

नई!!: कम्बोडिया और डबलरोटियों की सूची · और देखें »

डिएगो गार्सिया

डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप (एटोल) है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश (भूमध्य रेखा के दक्षिण में) पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23' पूर्व देशांतर में है। यह एटोल अफ्रीकी तट के लगभग पूर्व में और भारत के दक्षिण सिरे से दक्षिण में है (चित्र 2.3).

नई!!: कम्बोडिया और डिएगो गार्सिया · और देखें »

डोन्गरक पहाड़ियाँ

डोन्गरक पहाड़ियाँ (Scandinavian Mountains) दक्षिण-पूर्वी एशिया की एक पर्वतमाला है जो लाओस, थाईलैण्ड और कम्बोडिया देशों में स्थित है। इसके पहाड़ कम्बोडिया व थाईलैण्ड के कुछ भागों के बीच में एक प्राकृतिक अंतरराष्ट्रीय सीमा भी बनाते हैं। ख्मेर भाषा में डोन्गरक का अर्थ 'सामान उठाने वाला डंडा' होता है। .

नई!!: कम्बोडिया और डोन्गरक पहाड़ियाँ · और देखें »

तली हुई मकड़ियां

ज़ायकेदार तली मकड़ियाँ तली हुई मकड़ियां कंबोडिया देश का स्वादिष्ट व्यंजन है। इस पकवान को बनाने के लिए टारेंटयुला मकड़ी को मसाले में मिला कर तला जाता है। प्रायः लोग इसे दोपहर के भोजन के बाद खाना पसंद करते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और तली हुई मकड़ियां · और देखें »

ताकेओ प्रान्त

ताकेओ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणी और कुछ भाग में पूर्वी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और ताकेओ प्रान्त · और देखें »

तंत्र साहित्य (भारतीय)

तंत्र भारतीय उपमहाद्वीप की एक वैविधतापूर्ण एवं सम्पन्न आध्यात्मिक परिपाटी है। तंत्र के अन्तर्गत विविध प्रकार के विचार एवं क्रियाकलाप आ जाते हैं। तन्यते विस्तारयते ज्ञानं अनेन् इति तन्त्रम् - अर्थात ज्ञान को इसके द्वारा तानकर विस्तारित किया जाता है, यही तंत्र है। इसका इतिहास बहुत पुराना है। समय के साथ यह परिपाटी अनेक परिवर्तनों से होकर गुजरी है और सम्प्रति अत्यन्त दकियानूसी विचारों से लेकर बहुत ही प्रगत विचारों का सम्मिश्रण है। तंत्र अपने विभिन्न रूपों में भारत, नेपाल, चीन, जापान, तिब्बत, कोरिया, कम्बोडिया, म्यांमार, इण्डोनेशिया और मंगोलिया में विद्यमान रहा है। भारतीय तंत्र साहित्य विशाल और वैचित्र्यमय साहित्य है। यह प्राचीन भी है तथा व्यापक भी। वैदिक वाङ्मय से भी किसी किसी अंश में इसकी विशालता अधिक है। चरणाव्यूह नामक ग्रंथ से वैदिक साहित्य का किंचित् परिचय मिलता है, परन्तु तन्त्र साहित्य की तुलना में उपलब्ध वैदिक साहित्य एक प्रकार से साधारण मालूम पड़ता है। तांत्रिक साहित्य का अति प्राचीन रूप लुप्त हो गया है। परन्तु उसके विस्तार का जो परिचय मिलता है उससे अनुमान किया जा सकता है कि प्राचीन काल में वैदिक साहित्य से भी इसकी विशालता अधिक थी और वैचित्र्य भी। संक्षेप में कहा जा सकता है कि परम अद्वैत विज्ञान का सूक्ष्मातिसूक्ष्म विश्लेषण और विवरण जैसा तंत्र ग्रंथों में है, वैसा किसी शास्त्र के ग्रंथों में नहीं है। साथ ही साथ यह भी सच है कि उच्चाटन, वशीकरण प्रभृति क्षुद्र विद्याओं का प्रयोग विषयक विवरण भी तंत्र में मिलता है। स्पष्टत: वर्तमान हिंदू समाज वेद-आश्रित होने पर भी व्यवहार-भूमि में विशेष रूप से तंत्र द्वारा ही नियंत्रित है। .

नई!!: कम्बोडिया और तंत्र साहित्य (भारतीय) · और देखें »

त्बुंग ख्मुम प्रान्त

त्बुंग ख्मुम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्व भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणपूर्वी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और त्बुंग ख्मुम प्रान्त · और देखें »

त्रात प्रान्त

त्रात थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पूर्वी थाईलैण्ड क्षेत्र में आता है और दक्षिण में थाईलैण्ड की खाड़ी पर तटवर्ती है। इसकी पूर्वी सीमा कम्बोडिया लगती है और यह थाईलैण्ड के इस भाग का पूर्वतम प्रान्त है। .

नई!!: कम्बोडिया और त्रात प्रान्त · और देखें »

थाई भाषा

थाई भाषा (थाई: ภาษาไทย) थाईलैंड की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है और यहाँ के ९५% लोग यही भाषा बोलते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और थाई भाषा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: कम्बोडिया और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड का इतिहास

वर्तमान थाईलैंड, पुरानी आयल चित्रण,मूर्तियों और मूर्तियां सियाम थाई लोग अपनी जातीय विशेषताओं में चीनियों के निकट हैं। इन लोगों ने चीन के दक्षिण भाग में नान चाऊ नामक एक शक्तिशाली राज्य स्थापित किया था। किंतु उत्तरी चीनियों और तिब्बतियों के दबाव तथा 1253 में कुबलई खाँ के आक्रमणों के कारण थाई लोगों को दक्षिणी पूर्वी एशिया की ओर हटना पड़ा। चाओ फ्राया (Chao Phraya) नदी की घाटी में पहुँच कर उन्होंने वहाँ के निवासियों को कम्बोडिया की ओर भगा दिया और थाईलैंड नामक देश बसाया। 17वीं शताब्दी तक थाईलैंड में सामंततंत्र स्थापित रहा। इन्हीं दिनों उसने डचों, पुर्तगालियों, फ्रांसीसियों और अंग्रेजों से व्यापार संबंध भी जोड़ लिए थे। 19वीं शताब्दी में मांकूट (Mongkut) (1851-68) और उसके पुत्र चूलालोंगकार्न (Chulalongkorn) (1868-1910) के शासनकाल में सामंतवाद की व्यवस्था शनै: शनै: समाप्त हुई और थाईलैंड का वर्तमान संसार में आगमन हुआ। सम्मतिदाताओं की एक समिति गठित हुई तथा ब्रिटेन (1855) संयुक्त राज्य अमरीका और फ्रांस (1856) से व्यापार संधियाँ हुई। पुराने सामंतों के अधिकार सीमित कर दिए गए और दास प्रथा बिल्कुल उठा दी गई। 1932 में रक्तहीन क्रांति द्वारा संवैधानिक राज्यतंत्र की स्थापना हुई। किंतु उसके बाद से भी थाईलैण्ड की राजनीति में स्थिरता नहीं आई। द्वितीय विश्वयुद्ध के आरंभ में थाईलेण्ड ने जापान से संधि की और ब्रिटेन और अमरीका के विरुद्ध युद्ध ठाना। लेकिन युद्ध के बाद उसने संयुक्तराज्य अमरीका से संधि की। 1962 में लाओस की ओर से साम्यवादी संकट से थाईलैंड की रक्षा के लिये संयुक्तराज्य की सैनिक टुकड़ियाँ भी वहाँ रहीं। .

नई!!: कम्बोडिया और थाईलैण्ड का इतिहास · और देखें »

थाईलैण्ड की खाड़ी

थाईलैण्ड की खाड़ी (Gulf of Thailand), जिसे पहले सियाम की खाड़ी (Gulf of Siam) भी कहा जाता था दक्षिण चीन सागर की वियतनाम, कम्बोडिया व थाईलैण्ड से लगी एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में क्रा थलसन्धि आती है। .

नई!!: कम्बोडिया और थाईलैण्ड की खाड़ी · और देखें »

थाईलैंड में बौद्ध धर्म

थाईलैंड में बौद्ध धर्म थेरवाद बौद्ध सम्प्रदाय है, जो थाईलैंड की जनसंख्या में बड़े पैमाने पर ९५% है। थेरवाद बौद्ध धर्म थाईलैंड का राष्ट्रीय धर्म है। थाईलैंड में बौद्ध धर्म भी बड़े थाई चीनी आबादी से लोक धर्म के रूप में अच्छी तरह से चीनी धर्मों के साथ एकीकृत हो गया है। थाईलैंड में बौद्ध विहारों, लंबे सुनहरे स्तूपों की विशेषता है, और थाईलैंड की बौद्ध वास्तुकला अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, विशेष रूप से कंबोडिया और लाओस, थाईलैंड, जिसके साथ शेयर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत में उस के समान है। .

नई!!: कम्बोडिया और थाईलैंड में बौद्ध धर्म · और देखें »

थेरवाद

थाई भिक्षु बर्मा के रंगून शहर में श्वेडागोन पगोडा थेरवाद या स्थविरवाद वर्तमान काल में बौद्ध धर्म की दो प्रमुख शाखाओं में से एक है। दूसरी शाखा का नाम महायान है। थेरवाद बौद्ध धर्म भारत से आरम्भ होकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की ओर बहुत से अन्य एशियाई देशों में फैल गया, जैसे कि श्रीलंका, बर्मा, कम्बोडिया, वियतनाम, थाईलैंड और लाओस। यह एक रूढ़िवादी परम्परा है, अर्थात् प्राचीन बौद्ध धर्म जैसा था, उसी मार्ग पर चलने पर बल देता है। .

नई!!: कम्बोडिया और थेरवाद · और देखें »

द वंडर दैट वाज़ इण्डिया

द वंडर दैट वाज़ इण्डिया: अ सर्वे ऑफ़ कल्चर ऑफ़ इण्डियन सब-कांटिनेंट बिफ़ोर द कमिंग ऑफ़ द मुस्लिम्स (The Wonder That Was India: A Survey of the Culture of the Indian Sub-Continent Before the Coming of the Muslims), भारतीय इतिहास से सम्बन्धित एक प्रसिद्ध पुस्तक है जिसकी रचना १९५४ में आर्थर लेवेलिन बाशम ने की थी। यह पुस्तक पशिमी जगत के पाठकों को लक्षित करके लिखी गयी थी। इस पुस्तक में बाशम ने अपने पूर्व के कुछ इतिहासकारों द्वारा खींची गयी भारतीय इतिहास की नकारात्मक छबि को ठीक करने का प्रयास किया है। इसका हिंदी अनुवाद "अद्भुत भारत" नाम से अनुदित और प्रकाशित हुआ। 'द वंडर दैट वाज़ इण्डिया' ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे भारतविद के तौर पर स्थापित किया जिसकी प्रतिष्ठा विलियम जोंस और मैक्समूलर जैसी है। इसी पुस्तक के कारण उनकी छवि आज भी भारतीय बौद्धिक मानस में अंकित है। मुख्यतः पश्चिम के पाठक वर्ग के लिए लिखी गयी इस पुस्तक की गणना आर.सी. मजूमदार द्वारा रचित बहुखण्डीय "हिस्ट्री ऐंड कल्चर ऑफ़ इण्डियन पीपुल" के साथ की जाती है। इससे पहले औपनिवेशिक इतिहासकारों का तर्क यह था कि अपने सम्पूर्ण इतिहास में भारत सबसे अधिक सुखी, समृद्ध और संतुष्ट अंग्रेजों के शासनकाल में ही रहा। बाशम और मजूमदार को श्रेय जाता है कि उन्होंने अपने-अपने तरीके से भारत के प्राचीन इतिहास का वि-औपनिवेशीकरण करते हुए जेम्स मिल, थॉमस मैकाले और विंसेंट स्मिथ द्वारा गढ़ी गयी नकारात्मक रूढ़ छवियों को ध्वस्त किया। समीक्षकों के अनुसार पुस्तक का सर्वाधिक सफल अध्याय राज्य, समाज-व्यवस्था और दैनंदिन जीवन से संबंधित है। बाशम अपनी इस विख्यात पुस्तक की शुरुआत 662 ईस्वी में लिखे गये एक कथन से करते हैं जो सीरियन ज्योतिषी और भिक्षु सेवेरस सेबोकीट का था: वस्तुतः इसी निष्पक्ष दृष्टि द्वारा प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर किये गये उनके कार्यों ने आज भी बाशम को उन लोगों के लिए प्रासंगिक बना रखा है जिनकी थोड़ी सी भी रुचि भारत, भारतीय संस्कृति और सभ्यता में है। प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर किये गये अपने इस कार्य को "द वंडर दैट वाज़ इण्डिया" जैसे अलंकृत शीर्षक के तहत प्रस्तुत करने के पीछे वे एडगर एलन पो का हाथ मानते हैं। पो की कविता ‘टु हेलेन’ की पंक्तियों ‘द ग्लोरी दैट वाज़ ग्रीस, ऐंड द ग्रैंडियर दैट वाज़ रोम’ की तर्ज़ पर प्रकाशकों ने इस पुस्तक का भड़कीला, अलंकृत किंतु आकर्षक नामकरण किया। यह ग्रंथ भारतीय उपमहाद्वीप की उस सभ्यता के आविर्भाव और विकासक्रम का प्रतिबिम्बन है जो प्रागैतिहासिक काल से शुरू हो मुसलमानों के आगमन के पूर्व तक यहाँ फली-फूली। दस अध्यायों में बँटी यह रचना मुख्यतः भारत संबंधी पाँच विषय-वस्तुओं को सम्बोधित है: इतिहास और प्राक्-इतिहास, राज्य-सामाजिक व्यवस्था-दैनंदिन जीवन, धर्म, कला और भाषा व साहित्य। प्राक्-इतिहास, प्राचीन साम्राज्यों का इतिहास, समाज, और ग्राम का दैनिक जीवन, धर्म और उसके सिद्धांत, वास्तुविद्या, मूर्तिकला, चित्रकला, संगीत और नृत्य, भाषा साहित्य, भारतीय विरासत और उसके प्रति विश्व का ऋण जैसे विषयों का संघटन इस पुस्तक को प्राचीन भारतीय सभ्यता का एक शुद्ध विश्वकोश बना देता है। इस पुस्तक ने भारतीय इतिहास और संस्कृति के विद्यार्थियों की एक पूरी पीढ़ी के लिए मूल पाठ का काम किया है। भारतीयों द्वारा विश्व को दिये गये सांस्कृतिक अवदान की चर्चा करते हुए बाशम ने इस कृति में दिखाया है कि कैसे सम्पूर्ण दक्षिण-पूर्व एशिया को अपनी अधिकांश संस्कृति भारत से प्राप्त हुई, जिसका प्रतिबिम्बन जावा के बोरोबुदूर के बौद्ध स्तूप और कम्बोडिया में अंग्कोरवाट के शैव मंदिर में परिलक्षित होता है। बृहत्तर भारत के संदर्भ में चर्चा करते हुए कुछ भारतीय राष्ट्रवादी इतिहासकार इस क्षेत्र में बौद्ध और ब्राह्मण धर्म के लक्षणों का सांस्कृतिक विस्तार पाते हैं। लेकिन बाशम ने दिखाया है कि यद्यपि दक्षिण-पूर्व एशिया की भाँति चीन ने भारतीय विचारों को उनकी संस्कृति के प्रत्येक रूप में आत्मसात नहीं किया, फिर भी सम्पूर्ण सुदूर-पूर्व बौद्ध धर्म के लिए भारत का ऋणी है। इसने चीन, कोरिया, जापान और तिब्बत की विशिष्ट सभ्यताओं के निर्माण में सहायता प्रदान की है। भारत ने बौद्ध धर्म के रूप में एशिया को विशेष उपहार देने के अलावा सारे संसार को जिन व्यवहारात्मक अवदानों द्वारा अभिसिंचित किया हैं, बाशम उन्हें, चावल, कपास, गन्ना, कुछ मसालों, कुक्कुट पालन, शतरंज का खेल और सबसे महत्त्वपूर्ण-संख्या संबंधी अंक-विद्या की दशमलव प्रणाली के रूप में चिह्नित करते हैं। दर्शन के क्षेत्र में प्राचीन बहसों में पड़े बिना बाशम ने पिछली दो शताब्दियों में युरोप और अमेरिका पर भारतीय अध्यात्म, धर्म-दर्शन और अहिंसा की नीति के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। इस पुस्तक के बारे में केनेथ बैलाचेट कहते हैं कि यह रचना भारतीय संस्कृति को सजीव और अनुप्राणित करने वाली बौद्धिक और उदार प्रवृत्ति के संश्लेषण का एक मास्टरपीस है। भारतीय महाद्वीप के बँटवारे के तुरंत बाद आयी यह सहानुभूति, और समभाव मूलभाव से अनुप्राणित औपनिवेशिकोत्तर काल की पांडित्यपूर्ण कृति साबित हुई। ब्रिटेन में अपने प्रकाशन के तुरन्त बाद इसका अमेरिका में ग्रोव प्रकाशन से पुनर्मुद्रण हुआ। इसके पेपरबैक संस्करणों ने इसे अमेरिकी बुकस्टोरों की शान बना दिया। फ्रेंच, पोलिश, तमिल, सिंहली और हिंदी में अनुवाद के साथ भारत और इंग्लैंड में भी इसके पेपरबैक संस्करण आये। मुख्यतः औपनिवेशिक ढंग से लिखे विंसेंट स्मिथ के ग्रंथ "ऑक्सफ़र्ड हिस्ट्री ऑफ़ इण्डिया" का संशोधित रूप में सम्पादन बाशम ने ही किया। इस पुस्तक में बाशम स्मिथ द्वारा भारतीय सभ्यता की प्रस्तुति में सहानुभूतिपरक दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए बताते हैं की कैसे अलग-अलग संस्कृतियों में रुचि संबंधी मानदण्डों का भेद समझ पाने की अपनी असमर्थता के कारण स्मिथ इस निर्णय पर पहुँचते हैं कि राजपूत महाकाव्य रुक्ष और रसात्मक दृष्टि से निकृष्टतम है। इसके विपरीत बाशम ने सिद्ध किया कि वस्तुतः ऐसा नहीं है। .

नई!!: कम्बोडिया और द वंडर दैट वाज़ इण्डिया · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: कम्बोडिया और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (अंग्रेज़ी:एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, लघु:आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना ८ अगस्त, १९६७ को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर थे। ब्रूनेई इस संगठन में १९८४ में शामिल हुआ और १९९५ में वियतनाम। इनके बाद १९९७ में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने। १९७६ में आसियान की पहली बैठक में बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। १९९४ में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम) (एआरएफ) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था। अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एआरएफ के २३ सदस्य हैं। अपने चार्टर में आसियान के उद्देश्य के बारे में बताया गया है। पहला उद्देश्य सदस्य देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को कायम रखा जाए, इसके साथ ही झगड़ों का शांतिपूर्ण निपटारा हो। सेक्रेट्री जनरल, आसियान द्वारा पारित किए प्रस्तावों को लागू करवाने और कार्य में सहयोग प्रदान करने का काम करता है। इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। वर्तमान में थाईलैंड के सूरिन पिट्स्वान इसके सेक्रेट्री जनरल है। आसियान की निर्णायक बॉडी में राज्यों के प्रमुख होते हैं, इसकी वर्ष में एक बार बैठक होती है। भारत आसियान देशों से सहयोग करने और संपर्क रखने का सदा ही इच्छुक रहा है। हाल ही में १३ अगस्त,२००९को भारत ने आसियन के संग बैंगकॉक में सम्मेलन किया, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण समझौते हुए थे। भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2008, नई दिल्ली में आसियान मुख्य केन्द्र बिन्दु रहा था। नई व्यापार ब्लॉक के तहत दस देशों की कंपनियों और कारोबारियों ने मेले में भाग लिया था। थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, फिलिपींस, ब्रुनेई, कंबोडिया और लाओस आसियान के सदस्य देश हैं, जिनके उत्पाद व्यापार मेले में खूब दिखे थे। आसियान भारत का चौथा सबसे बडा व्यापारिक भागीदार है। दोनों पक्षों के बीच २००८ में ४७ अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। फिक्की के महासचिव अमित मित्रा के अनुसार भारत और आसियान के बीच हुआ समझौता दोनों पक्षों के लिए उत्तम होगा। समझौता जनवरी २००९ से लागू हुआ था। .

नई!!: कम्बोडिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन · और देखें »

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का संगठन है जिसका लक्ष्य सदस्य राष्ट्रों के मध्य आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास तथा क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना है। आसियान के 10 सदस्य राष्ट्र, एक उम्मीद्वार राष्ट्र तथा एक पर्यवेक्षक राष्ट्र है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में पाँच सदस्यों के साथ की गयी थी: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन्स, सिंगापुर तथा थाईलैंड। .

नई!!: कम्बोडिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

दक्षिण-पूर्व एशिया में हिन्दू धर्म

दक्षिण-पूर्व एशिया में हिन्दू धर्म का प्रसार हुआ तथा इसने मध्य वियतनाम के दक्षिणी भागों में चम्पा सभ्यता को जन्म दिया, कम्बोडिया में फुनान, हिन्दचीन में ख्मेर, मलय प्रायद्वीप में लंगकासुक राज्य, गंगा नगर, तथा पुराना केदा को जन्म दिया। इसी प्रकार सुमात्रा में श्रीविजयन राज्य, जावा, बाली और फिलिपीन में सिंगोसरी राज्य, और मजापहित साम्राज्य को जन्म दिया। इतना ही नहीं, भारत की सभ्यता ने इन क्षेत्रों की भाषा, लिपि, पंचांग, तथा कला और जीवन शैली को भी प्रभावित किया। दक्षिण-पूर्व एशिया में हिन्दू धर्म का प्रसार .

नई!!: कम्बोडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में हिन्दू धर्म · और देखें »

दक्षिणपूर्व एशिया पर भारतीय प्रभाव का इतिहास

२०० ईसापूर्व से ही दक्षिणपूर्व एशिया भारत द्वारा प्रभावित होता र्हा है। यह प्रभाव १५वीं शताब्दी तक अनवरत चलता रहा। उसके पश्चात स्थानीय राजनीति अधिक प्रभावी हो गयी। भारत ने दक्षिणपूर्व के राज्यों, जैसे बर्मा (ब्रह्मदेश), थाईलैण्ड (स्याम), इण्डोनेशिया, मलय प्रायद्वीप, कम्बोडिया (कम्बोज) और कुछ सीमा तक वियतनाम के साथ व्यापारिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक सम्बन्ध स्थापित किये थे। .

नई!!: कम्बोडिया और दक्षिणपूर्व एशिया पर भारतीय प्रभाव का इतिहास · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: कम्बोडिया और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशों के राजचिह्नों की सूची

This gallery of sovereign state coats of arms shows the coat of arms (or an emblem serving a similar purpose) of each of the sovereign states in the list of sovereign states.

नई!!: कम्बोडिया और देशों के राजचिह्नों की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: कम्बोडिया और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

नामपेन्ह

फ़्नोम पेन्ह,पूर्व नाम क्रोंग चक्तोमुक या क्रोंग चक्तोमुक सेरीमोंगकुल, दक्षिण पूर्व एशिया के देश कम्बोडिया की राजधानी एवं सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है। यह टोन्ले साप एवं मेकांग नदी के तट पर स्थित है। फ्नोम पेन्ह कम्बोडिया के फ़्रान्सीसी उपनिवेश का से ही यहां की राजधाणी बनी हुई है और राष्ट्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है। कभी एशिया का मोती नाम से प्रसिद्ध, यह शहर १९२० में फ़्रान्सीसी निर्मित हिन्द-चीन के मोहकतम नगरों में गिना जाता था। सियाम रीप और सिहानुकविले के साथ साथ फ़्नोम पेन्ह कम्बोडिया के महत्त्वपूर्ण वैश्विक एवं अन्तर्देशीय पर्यटक गन्तव्यों में आता है। १४३४ में स्थापना किया गया यह नगर अपने सुन्दर एवं आकर्षक ऐतिहासिक स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यहां ग्रैण्ड बुलिचर्ड के निकटस्थ बहुत सी फ़्रान्सीसी औपनिवेशीय इमारतें अभी भी दिखाई देती हैं। टोन्ले सैप, मीकांग नदी एवं बस्सक नदी के तट पर बसे फ़्नोम पेन्ह महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या १५ लाख है। कम्बोडिया की कुल जनसंख्या १ करोड ४८ लाख है। बाएँ बाएँ श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:कम्बोडिया के प्रान्त श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:कम्बोडिया में नगर .

नई!!: कम्बोडिया और नामपेन्ह · और देखें »

नागरिकता

नागरिकता (Citizenship) एक विशेष सामाजिक, राजनैतिक, राष्ट्रीय, या मानव संसाधन समुदाय का एक नागरिक होने की अवस्था है। सामाजिक अनुबंध के सिद्धांत के तहत नागरिकता की अवस्था में अधिकार और उत्तरदायित्व दोनों शामिल होते हैं। "सक्रिय नागरिकता" का दर्शन अर्थात् नागरिकों को सभी नागरिकों के जीवन में सुधार करने के लिए आर्थिक सहभागिता, सार्वजनिक, स्वयंसेवी कार्य और इसी प्रकार के प्रयासों के माध्यम से अपने समुदाय को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए.

नई!!: कम्बोडिया और नागरिकता · और देखें »

नखोन रात्चासीमा प्रान्त

नखोन रात्चासीमा थाईलैण्ड का एक प्रान्त है, जो कभी-कभी खोरात भी कहलाता है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है और खोरात पठार के पश्चिमी भाग पर फैला हुआ है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के आधार पर थाईलैण्ड का सबसे बड़ा प्रान्त है। यह कम्बोडिया के समीप है (हालाँकि उस देश से सीमावर्ती नहीं है) और ऐतिहासिक रूप से ख्मेर संस्कृति से बहुत प्रभावित रहा है। .

नई!!: कम्बोडिया और नखोन रात्चासीमा प्रान्त · और देखें »

नैपोलियन तृतीय

नैपोलियन तृतीय लुई नैपोलियन् बोनापार्ट (२० अप्रैल १८०८ - ९ जनवरी १८७३ ई.) फ्रांसीसी रिपब्लिक का प्रथम राष्ट्रपति तथा नैपोलियन तृतीय के रूप में द्वितीय फ्रांसीसी साम्राज्य का शासक था। वह नैपोलियन प्रथम का भतीजा तथा उत्तराधिकारी था। .

नई!!: कम्बोडिया और नैपोलियन तृतीय · और देखें »

पइलिन प्रान्त

पइलिन प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिम में स्थित है और प्रान्त की पश्चिमी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड देश से लगती है। इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा को छोड़कर यह प्रान्त पूरी तरह बत्तमबोंग प्रान्त से घिरा हुआ है। .

नई!!: कम्बोडिया और पइलिन प्रान्त · और देखें »

पुगं

150px पुगं (बर्मी भाषा: ပုဂံ) या बगान, म्यांमार के माण्डले क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर है। पालि भाषा में इसका नाम 'अरिमद्दन' (अरिमर्दन .

नई!!: कम्बोडिया और पुगं · और देखें »

प्रथम हिन्दचीन युद्ध

प्रथम हिन्दचीन युद्ध, फ्रांस और वियत मिन्ह के बीच १९४० से १९५४ तक चला। वियतनामी लोग हिन्दचीन पर फ्रांस के पुनः कब्जे से स्वतंत्रता चाहते थे। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी फ्रांस की सहायता कर रहा था। अन्ततः १९५४ में फ्रांस की पराजय हुई, चार देश स्वतंत्र हुए- उत्तरी वियतनाम, दक्षिणी वियतनाम, कम्बोडिया तथा लाओस। (इंडो-चाइना) द्वीप 1850 के दशक से फ्रांस का उपनिवेश था। उस समय हिन्दचीन के अन्तर्गत आज के वियतनाम (उत्तरी एवं दक्षिणी), कम्बोडिया, लाओस आते थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस पर जापान ने कब्जा कर लिया था। युद्ध के बाद फ्रांसीसी दक्षिणपूर्वी एशिया पर अपना साम्राज्य फिर से स्थापित करना चाहते थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वियतनामी जनता अपनी स्वाधीनता चाहती थी। फ्रांसीसियों ने उनकी स्वाधीनता की मांग को अस्वीकार करके उस पर कब्जा कर लिया। वियतनामी जनता ने 1940 से लेकर 1954 तक फ्रांसीसियों के विरुद्ध राष्ट्रीय मुक्ति युद्ध चलाया और 1954 में फ्रांसीसियों को पराजित करके उन्हें वहां से भगा दिया। .

नई!!: कम्बोडिया और प्रथम हिन्दचीन युद्ध · और देखें »

प्रिय वेंग प्रान्त

प्रिय वेंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और इसकी दक्षणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है। प्रान्त मीकांग नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और प्रिय वेंग प्रान्त · और देखें »

प्रेअह सिहानूक प्रान्त

प्रेअह सिहानूक प्रान्त, जिसे सिहानूकविल प्रान्त भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है। .

नई!!: कम्बोडिया और प्रेअह सिहानूक प्रान्त · और देखें »

प्रेअह विहिअर प्रान्त

प्रेअह विहिअर प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड व लाओस देशों से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और प्रेअह विहिअर प्रान्त · और देखें »

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन दक्षिणी एशिया और पूर्वी एशिया के कुछ देशों का मंच है। प्रारम्भ में इसमें १६ देश सम्मिलित हुए। वर्ष २०११ के छठे सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस भी सम्मिलित हो गए। इस प्रकार इस मंच में १८ देश सम्मिलित है। इस मंच की वार्षिक मीटिंग में सदस्य देशों के प्रमुख नेता सम्मिलित होते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन · और देखें »

पूर्वी थाईलैण्ड

पूर्वी थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो पूर्व में कम्बोडिया से और पश्चिम में मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र से सीमवर्ती है। .

नई!!: कम्बोडिया और पूर्वी थाईलैण्ड · और देखें »

पोर्सत प्रान्त

पोर्सत प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड देश से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और पोर्सत प्रान्त · और देखें »

पोल पॉट

सलोथ सार (१९ मई, १९२८Kiernan, Ben. The Pol Pot Regime: Race, Power, and Genocide in Cambodia under the Khmer Rouge, 1975–79. New Haven, CT: Yale University Press, 1996.Brother Number One, David Chandler, Silkworm Book, 1992 p.6–१५ अप्रैल, १९९८), जिन्हें अधिकतर लोग पोल पॉट के नाम से जानते हैं, (खमेर भाषा: ប៉ុល ពត), खमेर रूज नामक कम्बोडियाई साम्यवादी आंदोलन के नेता और १९७६–१९७९ के मध्य लोकतांत्रिक कम्पूचिया के प्रधानमंत्री थे। कंबोडिया के नेता के रूप में उनके देश को शुद्ध करने के प्रयास के परिणामस्वरूप अनुमानत: १७ से २५ लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पोल पॉट १९७५ के मध्य में कंबोडिया के नेता बने। अपने सत्ताकाल के दौरान, पोल पॉट ने एक ”शून्य वर्ष” में "सभ्यता पुनरुत्थान" के उद्देश्य से कृषि सामूहीकरण का एक संस्करण लागू किया, जिसके अंतर्गत शहरी निवासियों को ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित कर उन्हें सामूहिक खेतों और बेगार परियोजनाओं में काम करने के लिए बाध्य किया गया। इस दास श्रम, कुपोषण, खराब चिकित्सा सेवायों के संयुक्त प्रभाव और मृत्युदंड के चलते कम्बोडिया की लगभग २१% जनसंख्या काल का ग्रास बन गयी। १९७९ में कंबोडिया-वियतनाम युद्ध के दौरान जब पड़ोसी वियतनाम ने कंबोडिया पर आक्रमण किया तो पोल पॉट दक्षिण पश्चिम कंबोडिया के जंगलों में भाग गए और खमेर रूज सरकार का पतन हो गया। १९७९ से १९९७ के दौरान पोल पॉट अपने पुराने खमेर रूज के बचे हुए सहयोगियों के साथ अपनी गतिविधियों को कंबोडिया और थाईलैंड, के सीमा क्षेत्र से संचालित करते रहे और जहां, वे पुन: सत्तासीन हो गये साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने उनकी सरकार को कंबोडिया की सच्ची सरकार के रूप में मान्यता भी प्रदान की। १९९८ में खमेर रूज के एक गुट टा मॉक द्वारा नज़रबंदी के दौरान पोल पॉट की मृत्यु हो गयी। यह अफवाह की उन्हें जहर देकर मारा गया था आज तक गर्म है। .

नई!!: कम्बोडिया और पोल पॉट · और देखें »

फ़ालसा

फालसा के कच्चे और पके फल फालसा दक्षिणी एशिया में भारत, पाकिस्तान से कम्बोडिया तक के क्षेत्र मूल का फल है। इसकी पैदावार अन्य उषणकटिबन्धीय क्षेत्रों में भी खूब की जाती रही है।Flora of Pakistan: Pacific Island Ecosystems at Risk: इसकी झाड़ी ८ मी तक की हो सकती है और पत्तियां चौड़ी गोलाकार, 5–18 सें मी लम्बी होती हैं। इसके फ़ूल गुच्छों में होते हैं, जिनमें एक-एक पुष्प २ सेंमी व्यास का होता है और इसमें १२ मि.मी की ५ पंखुड़ियाम होती हैं। इसके फल ५-१२ मि.मी व्यास के गोलाकार फ़ालसई वर्ण के होते हैं जो पकने पर लगभग काले हो जाते हैं। Flora of Western Australia: .

नई!!: कम्बोडिया और फ़ालसा · और देखें »

फ्रांस का सैन्य इतिहास

फ्रांस के सैन्य इतिहास में आधुनिक फ्रांस, यूरोपीय महाद्वीप और दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में 2,000 से अधिक वर्षों तक चले संघर्षों का एक विशाल काल शामिल है। आज आधुनिक फ्रांस के क्षेत्र में सबसे पहला बड़ा युद्ध गैलो-रोमन संघर्ष था, जो कि 60 ईसा पूर्व से 50 ईसा पूर्व तक लड़ा गया। अंततः रोमन,जूलियस सीज़र के अभियानों के माध्यम से विजयी हुए। रोमन साम्राज्य के पतन के बाद, एक जर्मनिक जनजाति,जिसे फ्रैंक्स के नाम से जाना जाता था, ने प्रतिस्पर्धा वाले जनजातियों को हराकर गॉल पर नियंत्रण कर लिया। "फ्रांसीया की भूमि", जिस से फ्रांस को अपना नाम मिला है, को राजा 'क्लोविस मैं' और 'शारलेमेन' ने विस्तरित किया। इन्होंने भविष्य के फ्रांसीसी राज्य के केंद्र का निर्माण किया था। मध्य युग में, इंग्लैंड के साथ प्रतिद्वंद्विता ने 'नोर्मन विजय' और;सौ साल के युद्ध' जैसे प्रमुख संघर्षों को प्रेरित किया। केंद्रीकृत राजतंत्र के साथ, रोमन काल के बाद पहली बड़ी पैदल सेना और तोपखाने का इस्तेमाल कर, फ्रांस ने अपने क्षेत्र से अंग्रेजो को निष्कासित कर दिया और मध्य युग में यूरोप के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में जाना गया। ये स्थिति रोमन साम्राज्य और 'स्पेन इतालवी युद्धों' में हार के बाद बदली। 16 वीं शताब्दी के अंत में धर्मयुद्धों ने फ्रांस को कमजोर किया, लेकिन 'तीस साल के युद्ध' में स्पेन पर एक बड़ी जीत ने फ्रांस को एक बार फिर महाद्वीप पर सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाया। समानांतर में, फ्रांस ने अपना पहला औपनिवेशिक साम्राज्य एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में विकसित किया। फ्रांस ने,लुई XIV के तहत अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सैन्य वर्चस्व हासिल किया, लेकिन तेजी से शक्तिशाली होते दुश्मन गठबंधनों और बढ़ते संघर्ष ने फ़्रांसिसी महत्वाकांक्षाओं को रोका और 18 वीं शताब्दी के प्रारम्भ में राज्य को दिवालिया कर दिया। फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेनिश, पोलिश और ऑस्ट्रियाई राजशाही के खिलाफ वंशवादी संघर्षों में जीत हासिल की। इसी समय, फ़्रांस अपनी उपनिवेशों पर हो रहे दुश्मनो के हमलों को रोक रहा था। 18 वीं शताब्दी में, ग्रेट ब्रिटेन के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा ने सात साल के युद्ध की शुरुआत की, जहां फ्रांस ने अपने उत्तरी अमेरिकी हिस्सेदारी खो दी। यूरोप और अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में प्रभुत्व के रूप में फ्रांस को सफलता मिली, जहां धन और हथियारों के रूप में व्यापक फ्रेंच सहायता और अपनी सेना और नौसेना की प्रत्यक्ष भागीदारी ने अमेरिका की आजादी का नेतृत्व किया। अंततः आंतरिक राजनीतिक उथल-पुथल और फ्रांसीसी क्रांतिकारी युद्धों और नेपोलियन युद्धों में निरंतर संघर्ष के 23 साल गुजर गए। फ्रांस इस अवधि के दौरान अपनी शक्ति के चरम पर पहुंच गया, नेपोलियन बोनापार्ट के शासन काल में, एक अभूतपूर्व शक्ति के रूप में यूरोपीय महाद्वीप पर हावी रहा। हालांकि, 1815 तक, इसे उसी सीमा तक सीमित कर दिया गया था जो क्रांति से पहले नियंत्रित था। शेष 1 9वीं शताब्दी में दूसरी फ्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य के विकास के साथ ही बेल्जियम, स्पेन और मेक्सिको में फ्रांसीसी हस्तक्षेप हुआ। अन्य प्रमुख युद्ध,रूस के खिलाफ क्रिमिया में,इटली के खिलाफ ऑस्ट्रिया में और फ्रांस के भीतर प्रशिया के खिलाफ लड़े गए। फ्रेंको-प्रुसीयन युद्ध में हार के बाद, प्रथम विश्व युद्ध में फिर से फ्रेंको-जर्मन प्रतिद्वंद्विता उभर आयी। फ्रांस और उसके सहयोगी इस बार विजयी रहे थे। संघर्ष के मद्देनजर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल द्वितीय विश्व युद्ध के रूप में परिणीत हुआ, जिसमें फ्रांस ने लड़ाई में एक्सिस राष्ट्रों को हराया गया और फ्रांसीसी सरकार ने जर्मनी के साथ एक युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए। निर्वासन में एक मुक्त फ्रांसीसी सैनिक सरकार की अगुआई वाली मित्र राष्ट्रों की सेना ने अंततः एक्सिस पॉवर्स के ऊपर विजयी प्राप्त की। नतीजतन, फ्रांस ने जर्मनी में एक व्यवसाय क्षेत्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट हासिल की। पहले दो विश्व युद्धों के पैमाने पर तीसरे फ्रेंको-जर्मन संघर्ष से बचने की अनिवार्यता ने 1950 के दशक में शुरू होने वाले यूरोपीय एकीकरण के लिए मार्ग प्रशस्त किया। फ्रांस एक परमाणु शक्ति बन गया और 20 वीं शताब्दी के अंत तक, नाटो और उसके यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर सहयोग किया गया है। जुलाई में 1453 में फ्रांसीसी सेना ने अपने ब्रितानी विरोधियों को कैस्टिलो की लड़ाई में पराजित किया .

नई!!: कम्बोडिया और फ्रांस का सैन्य इतिहास · और देखें »

फॉसएशिया

फॉसएशिया एक गैर लाभ से मुक्त और खुला स्रोत प्रौद्योगिकियों डेवलपर्स और निर्माताओं के समर्थन संगठन है। यह 2009 में Hong Phuc Dang और Mario Behling द्वारा स्थापित किया गया था। फॉसएशिया का उद्देश्य विकास और एशियाई उन पर ध्यान देने के साथ सामाजिक बदलाव के लिए खुला प्रौद्योगिकियों अनुकूल करने के लिए है। फॉसएशिया शिखर सम्मेलन चंद्र नव वर्ष के बाद एक महीने में सालाना जगह लेता है। फॉसएशिया विभिन्न खुला स्रोत परियोजनाओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराता है और छात्रों, डेवलपर्स और शुरू अप के लिए एक वार्षिक ओपन प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन। FOSSASIA 2016 शिखर सम्मेलन में, समूह फोटो, सिंगापुर के फॉसएशिया के शिखर सम्मेलन के लिए एक अवसर के साझा करने के लिए ज्ञान और अनुभव के बारे में खुला स्रोत प्रौद्योगिकियों और पूरा अन्य योगदानकर्ताओं है.

नई!!: कम्बोडिया और फॉसएशिया · और देखें »

बत्तमबोंग प्रान्त

बत्तमबोंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित है और पश्चिम में पड़ोसी थाईलैण्ड देश से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया और बत्तमबोंग प्रान्त · और देखें »

बलि प्रथा

बलि प्रथा मानव जाति में वंशानुगत चली आ रही एक सामाजिक प्रथा अर्थात सामाजिक व्यवस्था है। इस पारम्परिक व्यवस्था में मानव जाति द्वारा मानव समेत कई निर्दोष प्राणियों की हत्या यानि कत्ल कर दिया जाता है। विश्व में अनेक धर्म ऐसे हैं, जिनमें इस प्रथा का प्रचलन पाया जाता है। यह मनुष्य जाति द्वारा मात्र स्वार्थसिद्ध की व्यवस्था है, जिसे बलि-प्रथा कहते है। .

नई!!: कम्बोडिया और बलि प्रथा · और देखें »

बांतिय मियनचिय प्रान्त

बांतिय मियनचिय प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर कोने में स्थित है और पश्चिम में पड़ोसी थाईलैण्ड देश के सा कैओ और बुरीरम प्रान्तों से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया और बांतिय मियनचिय प्रान्त · और देखें »

बिन्तुरोंग

बिन्तुरोंग, जिसे भालूबिल्ली, एशियाई भालूबिल्ली या पालावान भालूबिल्ली भी कहते हैं, विवराइडे (Viverridae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। इसके "भालूबिल्ली" बुलाए जाने के बावजूद यह न तो बिल्ली है और न ही भालू। इसका नाम ("बिन्तुरोंग") एक विलुप्त हो चुकी मलेशियाई भाषा से आया है और इस शब्द का अर्थ अज्ञात है। यह पशु वनों की ऊंची शाखों में रहना पसंद करता है और पूर्वोत्तर भारत के जंगलों में पाया जाता है। भारत से बाहर यह बंगलादेश, भूटान, बर्मा, कम्बोडिया, इंडोनीशिया, लाओस, मलेशिया, चीन, फ़िलीपीन्स, थाईलैंड और वियतनाम में मिलता है। यह एक निशाचरी जानवर है और रात को सक्रीय रहता है। बिन्तुरोंग अधिकतर फल खाते हैं, लेकिन अंडे, टहनियाँ, पत्ते, छोटे जानवर और चिड़ियाँ सभी इसकी ख़ुराक में सम्मिलित हैं। इसके प्राकृतिक वास-क्षेत्र में वनों के कट जाने से इसकी संख्या बहुत घाट गई है। अगर इसका पीछा करा जाए और इसे लगे की भागने का कोई उपाय नहीं है, तो बिन्तुरोंग बहुत ख़ुँख़ार तरह से लड़ सकता है। साधारण स्थितियों में यह हलकी हँसने जैसी आवाज़ करता है लेकिन क्रोध या डर में ऊँची और पतली चीखें निकालता है। चिड़ियाघरों में इसकी आयु २०-२५ साल तक देखी गई है। .

नई!!: कम्बोडिया और बिन्तुरोंग · और देखें »

बिल्व

बिल्व, बेल या बेलपत्थर, भारत में होने वाला एक फल का पेड़ है। इसे रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण बेल को बिल्व कहा गया है। इसके अन्य नाम हैं-शाण्डिल्रू (पीड़ा निवारक), श्री फल, सदाफल इत्यादि। इसका गूदा या मज्जा बल्वकर्कटी कहलाता है तथा सूखा गूदा बेलगिरी। बेल के वृक्ष सारे भारत में, विशेषतः हिमालय की तराई में, सूखे पहाड़ी क्षेत्रों में ४००० फीट की ऊँचाई तक पाये जाते हैं।।अभिव्यक्ति पर। दीपिका जोशी मध्य व दक्षिण भारत में बेल जंगल के रूप में फैला पाया जाता है। इसके पेड़ प्राकृतिक रूप से भारत के अलावा दक्षिणी नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया एवं थाईलैंड में उगते हैं। इसके अलाव इसकी खेती पूरे भारत के साथ श्रीलंका, उत्तरी मलय प्रायद्वीप, जावा एवं फिलीपींस तथा फीजी द्वीपसमूह में की जाती है।। वेबग्रीन पर धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होने के कारण इसे मंदिरों के पास लगाया जाता है। हिन्दू धर्म में इसे भगवान शिव का रूप ही माना जाता है व मान्यता है कि इसके मूल यानि जड़ में महादेव का वास है तथा इनके तीन पत्तों को जो एक साथ होते हैं उन्हे त्रिदेव का स्वरूप मानते हैं परंतु पाँच पत्तों के समूह वाले को अधिक शुभ माना जाता है, अतः पूज्य होता है। धर्मग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है।।अखिल विश्व गायत्री परिवार इसके वृक्ष १५-३० फीट ऊँचे कँटीले एवं मौसम में फलों से लदे रहते हैं। इसके पत्ते संयुक्त विपत्रक व गंध युक्त होते हैं तथा स्वाद में तीखे होते हैं। गर्मियों में पत्ते गिर जाते हैं तथा मई में नए पुष्प आ जाते हैं। फल मार्च से मई के बीच आ जाते हैं। बेल के फूल हरी आभा लिए सफेद रंग के होते हैं व इनकी सुगंध भीनी व मनभावनी होती है। .

नई!!: कम्बोडिया और बिल्व · और देखें »

बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा (वेसक या हनमतसूरी) बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। ५६३ ई.पू.

नई!!: कम्बोडिया और बुद्ध पूर्णिमा · और देखें »

बुरीरम प्रान्त

बुरीरम थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार के दक्षिणी भाग पर स्थित है। इस क्षेत्र में कई मृत ज्वालामुखी हैं। प्रान्त की दक्षिणपूर्वी सीमाएँ कम्बोडिया से लगती हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और बुरीरम प्रान्त · और देखें »

ब्रैड पिट

विलियम ब्रैडली "ब्रैड" पिट (जन्म 18 दिसम्बर 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक के रूप में उद्धृत किया गया है, एक ऐसा ठप्पा, जो मीडिया को उनके परदे से बाहर के जीवन पर रिपोर्ट करने के लिए ललचाता है। पिट को दो अकादमी पुरस्कार नामांकन और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ है, जिसमें से उन्होंने एक जीता है। पिट ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टेलीविज़न पर अतिथि भूमिकाओं से की, जिसमें 1987 में CBS धारावाहिक "डल्लास" में एक भूमिका शामिल है। उन्हें 1991 की रोड फ़िल्म थेल्मा एंड लुईस के एक बेपरवाह अनुरोध-यात्री के रूप में पहचान मिली जो जीना डेविस के चरित्र को फुसलाता है। पिट को बड़े बजट के निर्माणों में मुख्य भूमिका अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992) और इंटरव्यू विथ द वैमपायर (1994) के माध्यम से मिली.1994 के नाटक लेजेंड्स ऑफ़ द फॉल में उन्हें एंथनी हॉपकिन्स के साथ भूमिका दी गई, जिसके लिए उन्हें पहली बार गोल्डन ग्लोब नामांकन प्राप्त हुआ। 1995 में उन्होंने क्राइम थ्रिलर सेवन और कल्पित विज्ञान फ़िल्म ट्वेल्व मंकीस में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनय किया, जिनमें परवर्ती फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार नामांकन मिला.

नई!!: कम्बोडिया और ब्रैड पिट · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और बौद्ध धर्म · और देखें »

बौद्ध पत्रा

बौद्ध कैलेंडर (खमेर: ពុទ្ធសករាជ Category:Articles containing Khmer-language text;, आरटीजीएस: phutthasakkarat,; सिंहल: බුද්ධ වර්ෂ या සාසන වර්ෂ (बुद्ध Varsha या Sāsana Varsha)) का एक सेट है, चन्द्र-सौर कैलेंडर में मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता में मुख्य भूमि दक्षिण पूर्व एशिया के देशों कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और थाईलैंड के रूप में अच्छी तरह के रूप में श्रीलंका के लिए एक धार्मिक और/या सरकारी अवसरों.

नई!!: कम्बोडिया और बौद्ध पत्रा · और देखें »

बॉन त्योहार

बॉन त्योहार के अवसर पर लोग अपने पैत्रिक स्थान पर दिये जलते हुए अलन्कार कर्ते है। "ओबॉन" या "बॉन" एक जापानी बौद्ध रिवाज है जो पूर्वजों को आदर करता है। यह बौद्ध रिवाज विकसित होकर एक पारिवारिक छुट्टी हो गया है। इस दिन लोग अपने पैतृक परिवार के स्थानो जाकर वह अपने पैतृक कब्रों को स्वच्छ करते हैं। तब पैतृक आत्माओं शांति पहुँचाते हैं। यह त्योहार जापान में पाँच सो वर्ष से ज़्यादा समय से मनाया गया है और इस त्योहार में ऐक परंपरागत नृत्य भी है और उसका नाम है बॉन-आढोरी। यह त्योहार तीन दिन के लिए होती है। मगर अलग क्षेत्रों में उसकी तारीख बदलती रहती है। यहाँ तीन प्रकर के कैलेंडर है। सौर्य कैलेंडर में "शिचिगातस बॉन" यानी बॉन सऩ् १५ जुलाई मे पूव्री जापान मे मनाया जाता है। चंद्र कैलेंडर में "हकिग्तसु बॉन" यानी इस बॉन सऩ् १५ अगस्त में मनाया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और बॉन त्योहार · और देखें »

बीसवीं शताब्दी

ग्रेगरी पंचांग (कलेंडर) के अनुसार ईसा की बीसवीं शताब्दी 1 जनवरी 1901 से 31 दिसम्बर 2000 तक मानी जाती है। कुछ इतिहासवेत्ता 1914 से 1992 तक को संक्षिप्त बीसवीं शती का नाम भी देते हैं। (उन्नीसवी शताब्दी - बीसवी शताब्दी - इक्कीसवी शताब्दी - और शताब्दियाँ) दशक: १९०० का दशक १९१० का दशक १९२० का दशक १९३० का दशक १९४० का दशक १९५० का दशक १९६० का दशक १९७० का दशक १९८० का दशक १९९० का दशक ---- समय के गुज़रने को रेकोर्ड करने के हिसाब से देखा जाये तो बीसवी शताब्दी वह शताब्दी थी जो १९०१ - २००० तक चली थी। मनुष्य जाति के जीवन का लगभग हर पहलू बीसवी शताब्दी में बदल गया।.

नई!!: कम्बोडिया और बीसवीं शताब्दी · और देखें »

भारतीय थलसेना

भारतीय थलसेना, सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है, और इसकी कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। पांच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की औपचारिक स्थिति है, आजतक मात्र दो अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना का उद्भव ईस्ट इण्डिया कम्पनी, जो कि ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में परिवर्तित हुई थी, और भारतीय राज्यों की सेना से हुआ, जो स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय सेना के रूप में परिणत हुई। भारतीय सेना की टुकड़ी और रेजिमेंट का विविध इतिहास रहा हैं इसने दुनिया भर में कई लड़ाई और अभियानों में हिस्सा लिया है, तथा आजादी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में युद्ध सम्मान अर्जित किये। भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना, राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना हैं। यह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य गड़बड़ी के दौरान मानवीय बचाव अभियान भी चलाते है, जैसे ऑपरेशन सूर्य आशा, और आंतरिक खतरों से निपटने के लिए सरकार द्वारा भी सहायता हेतु अनुरोध किया जा सकता है। यह भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख अंग है। सेना अब तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ चार युद्धों तथा चीन के साथ एक युद्ध लड़ चुकी है। सेना द्वारा किए गए अन्य प्रमुख अभियानों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन कैक्टस शामिल हैं। संघर्षों के अलावा, सेना ने शांति के समय कई बड़े अभियानों, जैसे ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और युद्ध-अभ्यास शूरवीर का संचालन किया है। सेना ने कई देशो में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में एक सक्रिय प्रतिभागी भी रहा है जिनमे साइप्रस, लेबनान, कांगो, अंगोला, कंबोडिया, वियतनाम, नामीबिया, एल साल्वाडोर, लाइबेरिया, मोज़ाम्बिक और सोमालिया आदि सम्मलित हैं। भारतीय सेना में एक सैन्य-दल (रेजिमेंट) प्रणाली है, लेकिन यह बुनियादी क्षेत्र गठन विभाजन के साथ संचालन और भौगोलिक रूप से सात कमान में विभाजित है। यह एक सर्व-स्वयंसेवी बल है और इसमें देश के सक्रिय रक्षा कर्मियों का 80% से अधिक हिस्सा है। यह 1,200,255 सक्रिय सैनिकों और 909,60 आरक्षित सैनिकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। सेना ने सैनिको के आधुनिकीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसे "फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री सैनिक एक प्रणाली के रूप में" के नाम से जाना जाता है इसके साथ ही यह अपने बख़्तरबंद, तोपखाने और उड्डयन शाखाओं के लिए नए संसाधनों का संग्रह एवं सुधार भी कर रहा है।.

नई!!: कम्बोडिया और भारतीय थलसेना · और देखें »

भारतीय स्थापत्यकला

सांची का स्तूप अजन्ता गुफा २६ का चैत्य भारत के स्थापत्य की जड़ें यहाँ के इतिहास, दर्शन एवं संस्कृति में निहित हैं। भारत की वास्तुकला यहाँ की परम्परागत एवं बाहरी प्रभावों का मिश्रण है। भारतीय वास्तु की विशेषता यहाँ की दीवारों के उत्कृष्ट और प्रचुर अलंकरण में है। भित्तिचित्रों और मूर्तियों की योजना, जिसमें अलंकरण के अतिरिक्त अपने विषय के गंभीर भाव भी व्यक्त होते हैं, भवन को बाहर से कभी कभी पूर्णतया लपेट लेती है। इनमें वास्तु का जीवन से संबंध क्या, वास्तव में आध्यात्मिक जीवन ही अंकित है। न्यूनाधिक उभार में उत्कीर्ण अपने अलौकिक कृत्यों में लगे हुए देश भर के देवी देवता, तथा युगों पुराना पौराणिक गाथाएँ, मूर्तिकला को प्रतीक बनाकर दर्शकों के सम्मुख अत्यंत रोचक कथाओं और मनोहर चित्रों की एक पुस्तक सी खोल देती हैं। 'वास्तु' शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत के 'वस्' धातु से हुई है जिसका अर्थ 'बसना' होता है। चूंकि बसने के लिये भवन की आवश्यकता होती है अतः 'वास्तु' का अर्थ 'रहने हेतु भवन' है। 'वस्' धातु से ही वास, आवास, निवास, बसति, बस्ती आदि शब्द बने हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और भारतीय स्थापत्यकला · और देखें »

भारतीय हाथी

कोण्णि, पतनम्तिट्ट में एक हाथी प्रशिक्षण केंद्र में सोमन नामक हाथी भारतीय हाथी, एलिफ़ास मैक्सिमस इंडिकस एशियाई हाथी की चार उपजातियों में से एक है। यह अधिकतम मात्रा में भारत में मिलता है। यह उपप्रजाति बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, कंबोडिया, चीन, लाओस, मलेशियाई प्रायद्वीप, बर्मा/म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड और वियतनाम में भी पाया जाता है। एशियाई हाथी की तीन अन्य उपजातियाँ हैं सुमात्राई हाथी (ए.मै. सुमात्रानुस), श्रीलंकाई हाथी (ए.मै. मैक्सिमस) और बोर्नियो का हाथी (ए.मै. बोर्निएंसिस)। .

नई!!: कम्बोडिया और भारतीय हाथी · और देखें »

मय थाई

मय थाई (มวยไทย) थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न जकड़न (क्लिंचिंग) तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं। यह किकबोक्सिंग की अन्य इंडो-चाइनीज़ (भारतीय-चीनी) शैलियों के समान है, नामतः ये शैलियां हैं कम्बोडिया से प्राडल सेरे (pradal serey), मलेशिया से टोमोई (tomoi), म्यानमार से लेथवेई (lethwei) और लाओस से मय लाओस (Muay Lao)। मय बोरान से विकसित हुआ, मय थाई थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल है। शब्द मय (มวย) की व्युत्पत्ति संस्कृत के शब्द मव्य से और थाई शब्द की व्युत्पत्ति शब्द ताई से हुई है। मय थाई को "आठ अंगों की कला" या "आठ अंगों के विज्ञान" के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें पंच (मुक्का), किक (पैर से हिट करना), कोहनी और घुटने से प्रहार किया जाते हैं, इस प्रकार से इसमें "संपर्क के आठ बिन्दुओं" का उपयोग किया जाता है, इसके विपरीत पश्चिमी बॉक्सिंग में "दो बिन्दुओं" (मुट्ठी) का और खेल उन्मुख मार्शल आर्ट्स में "चार बिन्दुओं" (हाथ और पैर) का उपयोग किया जाता है। मय थाई में प्रेक्टिस करने वाले पेशेवर को नाक मय (nak muay) के नाम से जाना जाता है। पश्चिमी पेशेवरों को नाक मय फरांग (nak muay farang) अर्थात विदेशी बॉक्सर कहा जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और मय थाई · और देखें »

मलेरिया

मलेरिया या दुर्वात एक वाहक-जनित संक्रामक रोग है जो प्रोटोज़ोआ परजीवी द्वारा फैलता है। यह मुख्य रूप से अमेरिका, एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के उष्ण तथा उपोष्ण कटिबंधी क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रत्येक वर्ष यह ५१.५ करोड़ लोगों को प्रभावित करता है तथा १० से ३० लाख लोगों की मृत्यु का कारण बनता है जिनमें से अधिकतर उप-सहारा अफ्रीका के युवा बच्चे होते हैं। मलेरिया को आमतौर पर गरीबी से जोड़ कर देखा जाता है किंतु यह खुद अपने आप में गरीबी का कारण है तथा आर्थिक विकास का प्रमुख अवरोधक है। मलेरिया सबसे प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है तथा भंयकर जन स्वास्थ्य समस्या है। यह रोग प्लास्मोडियम गण के प्रोटोज़ोआ परजीवी के माध्यम से फैलता है। केवल चार प्रकार के प्लास्मोडियम (Plasmodium) परजीवी मनुष्य को प्रभावित करते है जिनमें से सर्वाधिक खतरनाक प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम (Plasmodium falciparum) तथा प्लास्मोडियम विवैक्स (Plasmodium vivax) माने जाते हैं, साथ ही प्लास्मोडियम ओवेल (Plasmodium ovale) तथा प्लास्मोडियम मलेरिये (Plasmodium malariae) भी मानव को प्रभावित करते हैं। इस सारे समूह को 'मलेरिया परजीवी' कहते हैं। मलेरिया के परजीवी का वाहक मादा एनोफ़िलेज़ (Anopheles) मच्छर है। इसके काटने पर मलेरिया के परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश कर के बहुगुणित होते हैं जिससे रक्तहीनता (एनीमिया) के लक्षण उभरते हैं (चक्कर आना, साँस फूलना, द्रुतनाड़ी इत्यादि)। इसके अलावा अविशिष्ट लक्षण जैसे कि बुखार, सर्दी, उबकाई और जुखाम जैसी अनुभूति भी देखे जाते हैं। गंभीर मामलों में मरीज मूर्च्छा में जा सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। मलेरिया के फैलाव को रोकने के लिए कई उपाय किये जा सकते हैं। मच्छरदानी और कीड़े भगाने वाली दवाएं मच्छर काटने से बचाती हैं, तो कीटनाशक दवा के छिडकाव तथा स्थिर जल (जिस पर मच्छर अण्डे देते हैं) की निकासी से मच्छरों का नियंत्रण किया जा सकता है। मलेरिया की रोकथाम के लिये यद्यपि टीके/वैक्सीन पर शोध जारी है, लेकिन अभी तक कोई उपलब्ध नहीं हो सका है। मलेरिया से बचने के लिए निरोधक दवाएं लम्बे समय तक लेनी पडती हैं और इतनी महंगी होती हैं कि मलेरिया प्रभावित लोगों की पहुँच से अक्सर बाहर होती है। मलेरिया प्रभावी इलाके के ज्यादातर वयस्क लोगों मे बार-बार मलेरिया होने की प्रवृत्ति होती है साथ ही उनमें इस के विरूद्ध आंशिक प्रतिरोधक क्षमता भी आ जाती है, किंतु यह प्रतिरोधक क्षमता उस समय कम हो जाती है जब वे ऐसे क्षेत्र मे चले जाते है जो मलेरिया से प्रभावित नहीं हो। यदि वे प्रभावित क्षेत्र मे वापस लौटते हैं तो उन्हे फिर से पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। मलेरिया संक्रमण का इलाज कुनैन या आर्टिमीसिनिन जैसी मलेरियारोधी दवाओं से किया जाता है यद्यपि दवा प्रतिरोधकता के मामले तेजी से सामान्य होते जा रहे हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और मलेरिया · और देखें »

महायान

गन्धार से पहली सदी ईसवी में बनी महात्मा बुद्ध की मूर्ति महायान, वर्तमान काल में बौद्ध धर्म की दो प्रमुख शाखाओं में से एक है। दूसरी शाखा का नाम थेरवाद है। महायान बुद्ध धर्म भारत से आरम्भ होकर उत्तर की ओर बहुत से अन्य एशियाई देशों में फैल गया, जैसे कि चीन, जापान, कोरिया, ताइवान, तिब्बत, भूटान, मंगोलिया और सिंगापुर। महायान सम्प्रदाय कि आगे और उपशाखाएँ हैं, जैसे ज़ेन/चान, पवित्र भूमि, तियानताई, निचिरेन, शिन्गोन, तेन्दाई और तिब्बती बौद्ध धर्म।, Stuart Chandler, University of Hawaii Press, 2004, ISBN 978-0-8248-2746-5,...

नई!!: कम्बोडिया और महायान · और देखें »

मानव लिंग का आकार

एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक रिचर्ड लिन ने मानव (पुरुष) के लिंग के आकार पर एक शोधपत्र प्रकाशित किया। इस शोध में 113 देशों के पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के साइज का विश्लेषण किया गया है। इस आधार पर देशों की एक लिस्‍ट भी बनाई गई है। इस लिस्‍ट में भारत 110वें स्थान पर है। लिस्‍ट में 7.1 इंच के औसत 'साइज' के साथ कांगो सबसे ऊपर है। कोरिया और कंबोडिया (3.9 इंच) सबसे नीचे हैं। भारत इन्‍हीं दो देशों से ऊपर है। भारतीय पुरुषों का 'औसत साइज' 4 इंच बताया गया है। लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। साल 2006 में भारत में कंडोम का साइज तय करने के लिए किए गए 'साइज सर्वे' की रिपोर्ट आई थी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा कराए गए सर्वे 'स्डटी ऑन प्रापर लेंथ एंड ब्रेड्थ स्पेसिफिकेसंस फॉर कंडोम बेस्ड एंथ्रोपोमेट्रिक मेजरमेंट' के बाद यह नतीजा निकला था कि भारतीय बाजार में मिलने वाले कंडोम पुरुषों के लिंग के साइज के अनुपात में बड़े होते हैं। आईसीएमआर के लिए सर्वे करने वाले डॉ॰ शर्मा ने अपनी शोध रिपोर्ट साल 2006 में भारत सरकार को सौंप दी थी। हालांकि इसके बाद कंडोम बनाने वालों के लिए कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए थे। ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के अनुच्छेद 'आर' के मुताबिक भारत में कंडोम का साइज कम से कम 6.7 इंच रखना अनिवार्य है। बहरहाल, सर्वे में 1400 पुरुषों का डाटा लिया गया था जिसमें 18-50 आयुवर्ग के पुरुष शामिल थे। इससे पहले साल 2001 तक मुंबई में इकट्ठा किए गए (200 लोगों के) डाटा के मुताबिक 60 प्रतिशत भारतीय पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की औसत लंबाई 4.4 से 4.9 इंच के बीच और 30 प्रतिशत की लंबाई 4 से 4.9 इंच बताई गई थी। .

नई!!: कम्बोडिया और मानव लिंग का आकार · और देखें »

मकर संक्रान्ति

मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। एक दिन का अंतर लौंद वर्ष के ३६६ दिन का होने ही वजह से होता है | मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं, यह भ्रान्ति गलत है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है । उत्तरायण का प्रारंभ २१ या २२ दिसम्बर को होता है | लगभग १८०० वर्ष पूर्व यह स्थिति उत्तरायण की स्थिति के साथ ही होती थी, संभव है की इसी वजह से इसको व उत्तरायण को कुछ स्थानों पर एक ही समझा जाता है | तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और मकर संक्रान्ति · और देखें »

मुआंग

मुआंग या मुएंग या म्वांग या मोंग (थाई: เมือง, लाओ: ເມືອງ, शान:မိူင်း, अंग्रेज़ी: mueang या muang या mong)दक्षिणपूर्वी एशिया के कई देशों में ऐतिहासिक अर्ध-स्वतंत्र नगर-राज्य और रियासतें थीं। यह आधुनिक पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य, बर्मा, थाईलैण्ड,कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस, और चीन के दक्षिणी युन्नान और पश्चिमी गुआंगशी में पाई जाती थी। .

नई!!: कम्बोडिया और मुआंग · और देखें »

मेकांग-गंगा सहयोग

'''मेकांग-गंगा सहयोग''' के देश मेकांग-गंगा सहयोग (Mekong–Ganga Cooperation (MGC)) परस्पर सहयोग करने के लिये निर्मित छः देशों का संगठन है। इसकी स्थापना १० नवम्बर २००० को विएतनाम में की गयी थी। छः सहयोगी देश हैं- भारत, म्यांमार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम इन देशों ने सहयोग के चार क्षेत्रों की पहचान की है- पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा तथा आवागमन की सुविधा। इस संगठन का नाम इस क्षेत्र की दो बड़ी नदियों गंगा और मेकांग के नाम पर रखा गया है। श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन.

नई!!: कम्बोडिया और मेकांग-गंगा सहयोग · और देखें »

मोन्दूलकिरी प्रान्त

मोन्दूलकिरी प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वी भाग में स्थित है और इसकी पूर्वी व दक्षिणी सीमाएँ पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और मोन्दूलकिरी प्रान्त · और देखें »

मीन सॉस

मीन सॉस, एक पीले रंग का तरल है जिसे, मछली और समुद्री नमक के किण्वन से प्राप्त किया जाता है। इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों में एक मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है। मीन सॉस, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व एशिया के तटीय क्षेत्रों की कई संस्कृतियों के भोजन का एक मुख्य घटक है और मुख्यत: थाई, कंबोडियाई, वियतनामी और फिलिपीनी भोजन में प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और मीन सॉस · और देखें »

मीकांग नदी

मेकाङ नदी का मार्ग थाईलैण्ड विआंग खान में मेकाङ नदी पर सूर्योदय का दृष्य मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है। लंबाई के अनुसार यह विश्व की १३वीं सबसे बड़ी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार १०वीं। बहाव में अनियतता तथा जलप्रपातों के कारण से इसका अधिकांश भाग नौकाओं के लिये अगम्य है। .

नई!!: कम्बोडिया और मीकांग नदी · और देखें »

यशोवर्मन्

यशोवर्मन नाम से निम्नलिखित व्यक्ति प्रसिद्ध हैं: .

नई!!: कम्बोडिया और यशोवर्मन् · और देखें »

यूटीसी+०७:००

यूटीसी+07 (UTC+07:00) यूटीसी से ७ घम्टे आगे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय में ७ घंटे जोडने पर आता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे यूं लिखते हैं.

नई!!: कम्बोडिया और यूटीसी+०७:०० · और देखें »

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया

यूरेशियाई वृक्ष गौरैया, पास्सेर गौरैया परिवार का एक पासेराइन पक्षी है जिसके सिर का ऊपरी हिस्सा और गर्दन का पिछला हिस्सा लाल-भूरे रंग का होता है और प्रत्येक पूर्णतः सफेद गाल पर एक काला धब्बा होता है। इस प्रजाति के दोनों ही लिंगों मे एक समान पंख होते हैं और युवा पक्षी वयस्क पक्षियों के ही एक छोटे रूप जैसे दिखते हैं। गौरैया पक्षी अधिकांश समशीतोष्ण यूरेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में प्रजनन करती हैं जहां यह वृक्ष गौरैया के नाम से जानी जाती हैं और इन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य क्षेत्रों में भी भेजा गया है, जहां इन्हें यहां की मूलनिवासी और इनसे असम्बद्ध अमेरिकी वृक्ष गौरैया से विभेदित करने के लिए यूरेशियाई वृक्ष गौरैया या जर्मन गौरैया के नाम से जाना जाता है। हालांकि इनकी अनेकों उप-प्रजातियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अपनी व्यापक उप-प्रजातियों के बीच भी इस पक्षी का रूप-रंग बहुत अधिक नहीं बदलता है। यूरेशियाई वृक्ष गौरैया का गन्दा घोंसला किसी भी प्राकृतिक कोटर में बना होता है, जो कि किसी ईमारत में बना छेद या मैग्पाई (मुटरी) अथवा सारस पक्षी का बड़ा घोंसला हो सकता है। आदर्शतः ये एक समुच्चय (clutch) में 5 से 6 अंडे देती हैं जो दो सप्ताह में परिपक्व हो जाते हैं। यह गौरैया अपने भोजन के लिए मुख्यतः बीजों पर निर्भर करती है लेकिन ये अकशेरुकी प्राणियों को भी अपना भोजन बनाती हैं, मुख्यतः प्रजनन काल के दौरान.

नई!!: कम्बोडिया और यूरेशियाई वृक्ष गौरैया · और देखें »

रतनाकिरी प्रान्त

रतनाकिरी प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी कोने में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा लाओस और पूर्वी सीमा थाईलैण्ड देश से लगती है। प्रान्त का नाम संस्कृत के "रत्नगिरि" (यानि रत्नों के पहाड़) शब्द का ख्मेर-रूप है। रतनाकिरी देश के सबसे अविकसित प्रान्तों में से एक है और यहाँ की आबादी भी बहुत कम है। .

नई!!: कम्बोडिया और रतनाकिरी प्रान्त · और देखें »

रामसर सम्मेलन

RAMSAR चिह्न रामसर सम्मेलन नम भूमि के संरक्षण के लिए विश्व स्तरीय प्रयास है। भविष्य के लिए झीलों एवं नम भूमि का संरक्षण‘ विषय पर आधारित इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रलय द्वारा राजस्थान सरकार एवं इन्टरनेशनल लेक एन्वायरन्मेंट कमेटी, जापान के सहयोग से किया गया है। बढते शहरीकरण एवं औद्योगीकरण के कारण विश्व भर में झीलों को अनेक प्रकार से क्षति पहुंची है। इसी कारण से सभी देशों में झीलों के पुनरूद्धार एवं उनकी जल की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सघन प्रयास किये गये हैं। भारत पहला देश है जिसने कि जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्यापक कानून बनाया और इसी के साथ विश्व स्तर पर संरक्षण प्रयासों के तहत १९७१ में नम भूमि पर आयोजित रामसर कन्वेंशन में भी सक्रिय रूप से भागीदारी की थी। भारत में अनेक झीलों के संरक्षण के प्रयासों को विश्व स्तर पर सराहा गया है। चिल्का झील के पुनरुद्धार के लिए देश को रामसर संरक्षण अवार्ड दिया गया। इसी प्रकार भोपाल झील के संरक्षण कार्य की भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है। झीलों तथा नम भूमि के संरक्षण के लिए सर्वप्रथम १९८४ में इस प्रकार का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था तथा इसके बाद दो वर्षों के अंतराल में विश्व के विभिन्न भागों में इसके सम्मेलन निरन्तर हो रहे हैं जो वैज्ञानिक सोच के साथ विकासशील देशों को झीलों तथा नम भूमि के रखरखाव के उपाय सुझाते हैं। उन्होंने आशा प्रकट की कि सम्मेलन में आने वाले सुझाव इस कार्य को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। .

नई!!: कम्बोडिया और रामसर सम्मेलन · और देखें »

राष्ट्रीय दिवस

ब्राजील की स्वतन्त्रता मनाने के लिये ''आजादी या मौत'' नामक प्रसिद्ध पेंटिंग राष्ट्रीय दिवस किसी देश द्वारा घोषित वह दिन या तिथि होती है जिस दिन कोई भूभाग राष्ट्र के रूप में उदित हुआ। प्रायः इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। .

नई!!: कम्बोडिया और राष्ट्रीय दिवस · और देखें »

राष्ट्रीय सूत्रों की सूची

यह प्र्ष्ट विश्व के स्वतन्त्र राष्ट्रों एवं उनकी शाखाओं की सूची है।.

नई!!: कम्बोडिया और राष्ट्रीय सूत्रों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: कम्बोडिया और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

राखीगढ़ी

हारियाणा हरियानणा राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार ज़िले में सरस्वती तथा दृषद्वती नदियों के शुष्क क्षेत्र में स्थित एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है। राखीगढ़ी सिन्धु घाटी सभ्यता का भारतीय क्षेत्रों में धोलावीरा के बाद दूसरा विशालतम ऐतिहासिक नगर है। राखीगढ़ी का उत्खनन व्यापक पैमाने पर 1997-1999 ई. के दौरान अमरेन्द्र नाथ द्वारा किया गया। राखीगढ़ी से प्राक्-हड़प्पा एवं परिपक्व हड़प्पा युग इन दोनों कालों के प्रमाण मिले हैं। राखीगढ़ी से महत्त्वपूर्ण स्मारक एवं पुरावशेष प्राप्त हुए हैं, जिनमें दुर्ग-प्राचीर, अन्नागार, स्तम्भयुक्त वीथिका या मण्डप, जिसके पार्श्व में कोठरियाँ भी बनी हुई हैं, ऊँचे चबूतरे पर बनाई गई अग्नि वेदिकाएँ आदि मुख्य हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और राखीगढ़ी · और देखें »

रोनेन कीटिंग

रोनेन पैट्रिक जॉन कीटिंग (जन्म 3 मार्च 1977) एक आयरिश गायक-गीतलेखक, संगीतकार और टेलीवीजन-रेडियो व्यक्तित्व हैं। कीटिंग ने अपनी शुरुआत कीथ डफी, मिकी ग्राहम, शेन लिंच और स्टीफन गैटले के साथ 1994 में बॉयज़ोन के मुख्य गायक के रूप में की.

नई!!: कम्बोडिया और रोनेन कीटिंग · और देखें »

लाल जंगली मुर्गा

लाल जंगली मुर्गा (Red junglefowl) (Gallus gallus) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो उष्णकटिबंध के इलाकों में पाया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और लाल जंगली मुर्गा · और देखें »

लाओस

लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणतन्त्र) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर पश्चिम में म्यान्मार और चीन से, पूर्व में कंबोडिया, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है। इसे हजार हाथियो की भूमि भी कहा जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और लाओस · और देखें »

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कम्बोडिया और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

लंबी चोंच का गिद्ध

लंबी चोंच का गिद्ध (Gyps tenuirostris) हाल ही में पहचानी गई जाति है। पहले इसे भारतीय गिद्ध की एक उपजाति समझा जाता था, लेकिन हाल के शोधों से पता चला है कि यह एक अलग जाति है। जहाँ भारतीय गिद्ध गंगा नदी के दक्षिण में पाया जाता है तथा खड़ी चट्टानों के उभार में अपना घोंसला बनाता है वहीं लंबी चोंच का गिद्ध तराई इलाके से लेकर दक्षिण-पूर्वी एशिया तक पाया जाता है और अपना घोंसला पेड़ों पर बनाता है। यह गिद्ध पुरानी दुनिया का गिद्ध है जो नई दुनिया के गिद्धों से अपनी सूंघने की शक्ति में भिन्न हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और लंबी चोंच का गिद्ध · और देखें »

लोकतांत्रिक पार्टी

निम्नलिखित सूची उन राजनीतिक दलों की हैं जिनका नाम (हिन्दी में) लोकतांत्रिक पार्टी या लोकतंत्रवादी के रूप में अनुवादित किया जा सकता हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और लोकतांत्रिक पार्टी · और देखें »

लीची

लीची एक फल के रूप में जाना जाता है, जिसे वैज्ञानिक नाम (Litchi chinensis) से बुलाते हैं, जीनस लीची का एकमात्र सदस्य है। इसका परिवार है सोपबैरी। यह ऊष्णकटिबन्धीय फल है, जिसका मूल निवास चीन है। यह सामान्यतः मैडागास्कर, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण ताइवान, उत्तरी वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है। सैमसिंग के फूल, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल, भारत इसका मध्यम ऊंचाई का सदाबहार पेड़ होता है, जो कि 15-20 मीटर तक होता है, ऑल्टर्नेट पाइनेट पत्तियां, लगभग 15-25 सें.मी.

नई!!: कम्बोडिया और लीची · और देखें »

शून्य

शून्य (0) एक अंक है जो संख्याओं के निरूपण के लिये प्रयुक्त आजकी सभी स्थानीय मान पद्धतियों का अपरिहार्य प्रतीक है। इसके अलावा यह एक संख्या भी है। दोनों रूपों में गणित में इसकी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्णांकों तथा वास्तविक संख्याओं के लिये यह योग का तत्समक अवयव (additive identity) है। .

नई!!: कम्बोडिया और शून्य · और देखें »

शीतयुद्ध

नाटो तथा वार्सा संधि के देश द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों द्वारा इसे 'शस्त्र सज्जित शान्ति' का नाम भी दिया गया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने कंधे से कन्धा मिलाकर धूरी राष्ट्रों- जर्मनी, इटली और जापान के विरूद्ध संघर्ष किया था। किन्तु युद्ध समाप्त होते ही, एक ओर ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दूसरी ओर सोवियत संघ में तीव्र मतभेद उत्पन्न होने लगा। बहुत जल्द ही इन मतभेदों ने तनाव की भयंकर स्थिति उत्पन्न कर दी। रूस के नेतृत्व में साम्यवादी और अमेरिका के नेतृत्व में पूँजीवादी देश दो खेमों में बँट गये। इन दोनों पक्षों में आपसी टकराहट आमने सामने कभी नहीं हुई, पर ये दोनों गुट इस प्रकार का वातावरण बनाते रहे कि युद्ध का खतरा सदा सामने दिखाई पड़ता रहता था। बर्लिन संकट, कोरिया युद्ध, सोवियत रूस द्वारा आणविक परीक्षण, सैनिक संगठन, हिन्द चीन की समस्या, यू-2 विमान काण्ड, क्यूबा मिसाइल संकट कुछ ऐसी परिस्थितियाँ थीं जिन्होंने शीतयुद्ध की अग्नि को प्रज्वलित किया। सन् 1991 में सोवियत रूस के विघटन से उसकी शक्ति कम हो गयी और शीतयुद्ध की समाप्ति हो गयी। .

नई!!: कम्बोडिया और शीतयुद्ध · और देखें »

सफ़ेद हाथी (White elephant)

थाई कला में 19 वीं सदी का एक सफ़ेद हाथी सफ़ेद हाथी एक मुहावरा है जिसका प्रयोग एक ऐसी बहुमूल्य वस्तु के लिए किया जाता है जिसका मालिक न तो उससे छुटकारा पा सकता है और जिसकी लागत (विशेष रूप से रखरखाव की लागत) का अनुपात उसकी उपयोगिता या उसके मूल्य से अधिक होता है। .

नई!!: कम्बोडिया और सफ़ेद हाथी (White elephant) · और देखें »

सहजन

नेपाल के भूमिपे मिले सहजन अौर इसकी फलियाँ सहजन (Drumstick tree; वानस्पतिक नाम: "मोरिंगा ओलिफेरा" (Moringa oleifera)) एक एक बहुत उपयोगी पेड़ है। इसे हिन्दी में सहजना, सुजना, सेंजन और मुनगा आदि नामों से भी जाना जाता है। इस पेड़ के विभिन्न भाग अनेकानेक पोषक तत्वों से भरपूर पाये गये हैं इसलिये इसके विभिन्न भागों का विविध प्रकार से उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियों और फली की सब्जी बनती है। इसका उपयोग जल को साफ करने के लिये तथा हाथ की सफाई के लिये भी उपयोग किया जा सकता है। इसका कभी-कभी जड़ी-बूटियों में भी प्रयोग होता है। .

नई!!: कम्बोडिया और सहजन · और देखें »

सा कैओ प्रान्त

सा कैओ थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पूर्वी थाईलैण्ड क्षेत्र में आता है और इसकी पूर्वी सीमा कम्बोडिया लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और सा कैओ प्रान्त · और देखें »

साम्भर (हिरण)

साम्भर (Rusa unicolor) दक्षिण तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में पाया जाने वाला एक बड़ा हिरन है। .

नई!!: कम्बोडिया और साम्भर (हिरण) · और देखें »

सिअम रेअप प्रान्त

सिअम रेअप प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-उत्तर भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और सिअम रेअप प्रान्त · और देखें »

संयुक्त भूयोजना एशिया के लिए

दक्षिणी एशिया .

नई!!: कम्बोडिया और संयुक्त भूयोजना एशिया के लिए · और देखें »

संगइ

संगइ या Eld's deer या Sangai (Rucervus eldii eldii) भारत के मणिपुर राज्य का राज्य प्रतीक और एक संकटग्रस्त प्रजाति का हिरन है। यह केवल मणिपुर के केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में ही पाया जाता है। इसकी तीन नस्लें इस प्रकार हैं:-.

नई!!: कम्बोडिया और संगइ · और देखें »

सकोन नखोन प्रान्त

सकोन नखोन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा पर फू फान पहाड़ियाँ स्थित हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और सकोन नखोन प्रान्त · और देखें »

सुरीन प्रान्त

सुरीन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा कम्बोडिया देश के साथ लगी हुई है। .

नई!!: कम्बोडिया और सुरीन प्रान्त · और देखें »

स्त्युंग त्रेंग प्रान्त

स्त्युंग त्रेंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा पड़ोसी देश लाओस से लगती है। मीकोंग नदी प्रान्त के बीच से निकलती है। .

नई!!: कम्बोडिया और स्त्युंग त्रेंग प्रान्त · और देखें »

स्तूप

अशोक महान द्वारा बनवाया गया महान साँची का स्तूप, भारत सारनाथ का धमेक स्तूप, उत्तरपूर्वी भारत मे स्थित सबसे पुराना स्तूप है। स्तूप (संस्कृत और पालि: से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ "ढेर" होता है) एक गोल टीले के आकार की संरचना है जिसका प्रयोग पवित्र बौद्ध अवशेषों को रखने के लिए किया जाता है। माना जाता है कभी यह बौद्ध प्रार्थना स्थल होते थे। महापरिनर्वाण सूत्र में महात्मा बुद्ध अपने शिष्य आनन्द से कहते हैं- "मेरी मृत्यु के अनन्तर मेरे अवशेषों पर उसी प्रकार का स्तूप बनाया जाये जिस प्रकार चक्रवर्ती राजाओं के अवशेषों पर बनते हैं- (दीघनिकाय- १४/५/११)। स्तूप समाधि, अवशेषों अथवा चिता पर स्मृति स्वरूप निर्मित किया गया, अर्द्धाकार टीला होता था। इसी स्तूप को चैत्य भी कहा गया है।  स्तूप मंडल का पुरातन रूप हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और स्तूप · और देखें »

स्वतंत्रता स्मारक (कम्पूचिया)

स्वतंत्रता स्मारक (ख्मेर:វិមានឯករាជ្យ, "विम्येन एकऽरीच"; संस्कृत:विमान एकराजम् से) कम्पूचिया(कम्बोडिया) की राजधानी, नोम पेन्ह में स्थित एक स्मारक है, जिसे वर्ष 1958 में कम्पूचिया की फ्रांस से स्वनंत्रताप्रापती की स्मृती में निर्मित किया गया था। इसका उदधाटन 9 नवम्बर 1962 को, स्वतंत्रता की 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ था। दृढ़ पारम्परिक वास्तूशैली में बना यह स्मारक नोम पेन्ह के केन्द्र में नोरोदोम और सिंहानोउक मार्गों के चौराहे पर स्थित है। इसकी बनावट को विख्यात कम्बोडियाई वास्तुकार(आर्क़िटेक्ट) वान्न मौलीवान्न ने तईयार किया था। .

नई!!: कम्बोडिया और स्वतंत्रता स्मारक (कम्पूचिया) · और देखें »

स्वाय रिएंग प्रान्त

स्वाय रिएंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणपश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी सीमाएँ पड़ोसी देश वियतनाम से लगती हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और स्वाय रिएंग प्रान्त · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: कम्बोडिया और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

सूखा

अकाल भोजन का एक व्यापक अभाव है जो किसी भी पशुवर्गीय प्रजाति पर लागू हो सकता है। इस घटना के साथ या इसके बाद आम तौर पर क्षेत्रीय कुपोषण, भुखमरी, महामारी और मृत्यु दर में वृद्धि हो जाती है। जब किसी क्षेत्र में लम्बे समय तक (कई महीने या कई वर्ष तक) वर्षा कम होती है या नहीं होती है तो इसे सूखा या अकाल कहा जाता है। सूखे के कारण प्रभावित क्षेत्र की कृषि एवं वहाँ के पर्यावरण पर अत्यन्त प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था डगमगा जाती है। इतिहास में कुछ अकाल बहुत ही कुख्यात रहे हैं जिसमें करोंड़ों लोगों की जाने गयीं हैं। अकाल राहत के आपातकालीन उपायों में मुख्य रूप से क्षतिपूरक सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कि विटामिन और खनिज पदार्थ देना शामिल है जिन्हें फोर्टीफाइड शैसे पाउडरों के माध्यम से या सीधे तौर पर पूरकों के जरिये दिया जाता है।, बीबीसी न्यूज़, टाइम सहायता समूहों ने दाता देशों से खाद्य पदार्थ खरीदने की बजाय स्थानीय किसानों को भुगतान के लिए नगद राशि देना या भूखों को नगद वाउचर देने पर आधारित अकाल राहत मॉडल का प्रयोग करना शुरू कर दिया है क्योंकि दाता देश स्थानीय खाद्य पदार्थ बाजारों को नुकसान पहुंचाते हैं।, क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर लंबी अवधि के उपायों में शामिल हैं आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे कि उर्वरक और सिंचाई में निवेश, जिसने विकसित दुनिया में भुखमरी को काफी हद तक मिटा दिया है।, न्यूयॉर्क टाइम्स, 9 जुलाई 2009 विश्व बैंक की बाध्यताएं किसानों के लिए सरकारी अनुदानों को सीमित करते हैं और उर्वरकों के अधिक से अधिक उपयोग के अनापेक्षित परिणामों: जल आपूर्तियों और आवास पर प्रतिकूल प्रभावों के कारण कुछ पर्यावरण समूहों द्वारा इसका विरोध किया जाता है।, न्यूयॉर्क टाइम्स, 2 दिसम्बर 2007, दी अटलांटिक .

नई!!: कम्बोडिया और सूखा · और देखें »

सेंग खासी

सेंग खासी (या सेंगखासी) मेघालय का एक अल्पसंख्यक समाज एवं आन्दोलन है। ये मूल खासी हैं। मूल खासी धर्म और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए शुरू किए गए सेंग खासी आंदोलन की याद में हर वर्ष 'सेंग कुट नेम' नामक महोत्सव मनाया जाता है। अंग्रेजों के आक्रमण से खासी संस्कृति और भाषा को बचाने के लिए 23 अगस्त 1899 को 16 बहादुर राष्ट्रभक्त खासी युवकों ने 'सेंग खासी' का गठन किया था। एक समय था जब खासी, जयंतिया और गारो की पहाड़ियों पर इन्हीं का राज्य था और वीरता में ही नहीं, ज्ञान और संस्कृति के मामले में भी यह समुदाय अद्वितीय था। इस समाज का प्रभाव इंडोनेशिया, लाओ और कंबोडिया के जनजातीय पहनावे, बोलचाल और रीतिरिवाजों तक देखा गया। लगभग डेढ़ सौ साल पहले अंग्रेज वहां आए और अपनी सत्ता को मजबूत करने के तमाम उपकरण और तौर-तरीके अपनाते हुए ब्रिटिश मिशनरी भी अपनी छत्रछाया में ले आए। खासी समाज के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी तीरथ सिंह (जिन्हें खासी भाषा में श्री के लिए यू का प्रयोग करते हुए यू तीरोथ सिंह कहा जाता है) की शहादत आज भी प्रेरणा का स्रोत है। जब ब्रिटिश अत्याचार और धर्मांतरण की तीव्रता बढ़ी तो 23 नवंबर, 1899 को सोलह खासी नौजवानों ने अपनी जनजातीय आस्था और परंपरा बचाने के लिए सेंगखासी संगठन की स्थापना की। अब यह दिन एक त्योहार बन गया है, जिसे सेंगकुट स्नेम कहा जाता है। इस दिन चावल और जल के साथ निराकार ईश्वर की पूजा की जाती है और ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध स्थापित सेंगखासी आंदोलन के नायकों का स्मरण करते हुए नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति और समाज की धार्मिकता के संस्कार रोपे जाते हैं। इस दिन एक प्रसिद्ध खासी उक्ति दोहराई जाती है- ‘लाएद लालादेय, बुरोम इया कीवेई’ यानी अपना भी सम्मान करो और दूसरों का भी सम्मान करो। .

नई!!: कम्बोडिया और सेंग खासी · और देखें »

सीसाकेत प्रान्त

सीसाकेत थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में खोरात पठार पर स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा कम्बोडिया देश के साथ लगी हुई है। प्रान्त में लाओ लोग बहुसंख्या में है लेकिन ख्मेर लोगों का भी बड़ा समुदाय है। .

नई!!: कम्बोडिया और सीसाकेत प्रान्त · और देखें »

हार्ट-स्पॉटेड कठफोड़वा

हार्ट-स्पॉटेड कठफोड़वा (हेमीसिर्कस कैनेंटे) कठफोड़वा परिवार में पक्षियों की एक प्रजाति है। उनमें विपरीत रंगों, सफ़ेद तथा काले का संयोजन पाया जाता है, एक नाटे परन्तु सुदृढ़ शरीर के साथ एक ढलुआं आकार का सिर इसे आसानी से पहचाने जाने योग्य बनाते हैं, तथा इनकी नियमित पुकार इन्हें आसनी से खोजे जाने योग्य बनाती है, ये अपृष्ठवंशियों (मुख्यतः कीट) रूपी चारा खोजने के लिए वृक्षों की टहनियों के नीचे तनों पर जाते हैं। वे जोड़े अथवा छोटे समूह में देखे जाते हैं तथा अक्सर चारा खोजता हुआ मिश्रित-प्रजाति का समूह के भाग के रूप में भी दिखाई देते हैं। इनका व्यापक वितरण सम्पूर्ण एशिया में विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी और मध्य भारत के जंगलों में, जो अपने विस्तार में हिमालय तथा दक्षिण-पूर्व एशिया से अलग होते हैं, पाया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और हार्ट-स्पॉटेड कठफोड़वा · और देखें »

हिन्दू पंचांग

हिन्दू पञ्चाङ्ग से आशय उन सभी प्रकार के पञ्चाङ्गों से है जो परम्परागत रूप प्राचीन काल से भारत में प्रयुक्त होते आ रहे हैं। ये चान्द्रसौर प्रकृति के होते हैं। सभी हिन्दू पञ्चाङ्ग, कालगणना की समान संकल्पनाओं और विधियों पर आधारित होते हैं किन्तु मासों के नाम, वर्ष का आरम्भ (वर्षप्रतिपदा) आदि की दृष्टि से अलग होते हैं। भारत में प्रयुक्त होने वाले प्रमुख क्षेत्रीय पञ्चाङ्ग ये हैं-.

नई!!: कम्बोडिया और हिन्दू पंचांग · और देखें »

हिन्दू मंदिर स्थापत्य

अंकोरवाट मंदिर (कम्बोडिया) भारतीय स्थापत्य में हिन्दू मन्दिर का विशेष स्थान है। हिन्दू मंदिर में अन्दर एक गर्भगृह होता है जिसमें मुख्य देवता की मूर्ति स्थापित होती है। गर्भगृह के ऊपर टॉवर-नुमा रचना होती है जिसे शिखर (या, विमान) कहते हैं। मन्दिर के गर्भगृह के चारों ओर परिक्रमा के लिये स्थान होता है। इसके अलावा मंदिर में सभा के लिये कक्ष हो सकता है। .

नई!!: कम्बोडिया और हिन्दू मंदिर स्थापत्य · और देखें »

हिप्पी

वुडस्टाक समारोह में हिप्पी, 1969 हिप्पी उप-संस्कृति मूल रूप से युवाओं का एक आंदोलन था जो 1960 के दशक के मध्य में संयुक्त राज्य अमेरिका में उभरा और बड़ी तेजी से दुनिया के अन्य देशों में फ़ैल गया। 'हिप्पी' शब्द की व्युत्पत्ति हिप्स्टर से हुई है, शुरुआत में इसका इस्तेमाल बीटनिकों (परंपराओं का विरोध करने वाले लोग) को सन्दर्भित करने के लिए किया जाता था जो न्यूयॉर्क शहर के ग्रीनविच विलेज और सैन फ्रांसिस्को के हाईट-ऐशबरी जिले में जाकर बस गए थे। हिप्पी की शुरुआती विचारधारा में बीट पीढ़ी के सांस्कृतिक विरोधी (काउंटरकल्चर) मूल्य शामिल थे। कुछ लोगों ने अपने स्वयं के सामाजिक समूहों और समुदायों का निर्माण किया जो मनोविकृतिकारी रॉक धुनों को सुनते थे, यौन क्रांति को अंगीकार करते थे और चेतना की वैकल्पिक अवस्थाओं को प्राप्त करने के लिए मारिजुआना एवं एलएसडी जैसी नशीली दवाओं का सेवन करते थे। जनवरी 1967 में सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट पार्क में ह्यूमन बी-इन ने हिप्पी संस्कृति को लोकप्रियता दिलाई जिसने आगे चलकर संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ट कोस्ट के अति प्रसिद्ध समर ऑफ लव और ईस्ट कोस्ट में 1969 वुडस्टॉक फेस्टिवल को जन्म दिया। जिपिटेकस के नाम से जाने जानेवाले मेक्सिको के हिप्पियों ने ला ओंडा चिकाना का गठन किया और एवेंडारो में इकट्ठा हुए जबकि न्यूजीलैंड में खानाबदोश हाउसट्रकर्स ने वैकल्पिक जीवनशैली को अपनाया और नाम्बासा में चिरस्थायी ऊर्जा को बढ़ावा दिया। यूनाइटेड किंगडम में न्यू एज ट्रैवलर्स के घुमंतू "शांति रक्षकों" ने स्टोनहेंज के मुफ्त संगीत समारोहों के लिए गर्मियों के तीर्थ स्थानों का निर्माण किया। ऑस्ट्रेलिया में हिप्पी 1973 के एक्वेरियस फेस्टिवल और वार्षिक कैनाबिस लॉ रिफॉर्म रैली या मार्डीग्रास के लिए निम्बिन में एकत्र हुए.

नई!!: कम्बोडिया और हिप्पी · और देखें »

हिंदचीन

फ्रेंच हिन्दचीन का प्रसार फ्रेंच हिन्दचीन के उपविभाग हिंदचीन (जिनेवा सम्मलेन के बाद फ़्रांसिसी वियतनाम से निकल गए और फ़्रांसिसी हिंदचीन का अंत हो गया। श्रेणी:वियतनाम श्रेणी:उपनिवेश.

नई!!: कम्बोडिया और हिंदचीन · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: कम्बोडिया और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जापानी बटेर

जापानी बटेर (Japanese quail या coturnix quail) (Coturnix japonica) बटेर कुल का एक पक्षी है। यह पूर्वी एशिया में प्रजनन करता है जिसमें उत्तरी मंगोलिया, रूस के साख़ालिन, बायकाल और वितिम इलाके, पूर्वोत्तर चीन, जापान, उत्तरी कोरिया तथा दक्षिणी कोरिया शामिल हैं। कुछ संख्या जापान से प्रवास नहीं करती है लेकिन अधिकतर पक्षी सर्दियों में दक्षिण में दक्षिणी चीन, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, म्यानमार, भूटान और पूर्वोत्तर भारत की ओर प्रवास कर जाते हैं। जिन जगहों पर इस पक्षी का मूल निवास है, या प्रचलित किया गया है अथवा यदा-कदा मिलता है वह इस प्रकार हैं:-.

नई!!: कम्बोडिया और जापानी बटेर · और देखें »

ईसान

ईसान या फाक ईसान (थाई: ภาคอีสาน) थाईलैण्ड का पूर्वोत्तरी भाग है। इसका नाम संस्कृत व पालि के ऐशान शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ "पूर्वोत्तर" होता है। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है और उस विधि के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसका अधिकांश भाग खोरात पठार पर स्थित है। उत्तर और पूर्व में मीकांग नदी इसे लाओस देश से अलग करती है जबकि दक्षिण में यह कम्बोडिया के साथ सीमावर्ती है। पश्चिम में फेत्चबून पहाड़ियाँ इसे उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है। .

नई!!: कम्बोडिया और ईसान · और देखें »

वनस्थली विद्यापीठ

वनस्थली विद्यापीठ महिला शिक्षा की राष्ट्रीय संस्था है जो राजस्थान के टोंक जिले की निवाई में स्थित है। जहॉ शिशु कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर शिक्षण एंव अनुसंधान कार्य हो रहा है। विद्यापीठ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम की धारा 3 के अधीन भारत सरकार द्वारा समविश्वविद्यालय घोषित किया गया है। विद्यापीठ भारतीय विश्वविद्यालय संघ तथा एसोसिएशन ऑफ कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज का सदस्य है। वनस्थली का वातावरण स्वतंत्रता का वातावरण है। छात्राओं को अधिकतम स्वतन्त्रता दी जाती है और उनके व्यक्तित्व के निर्माण का प्रयास किया जाता है। जो छात्रा दो-चार वर्ष वनस्थली में पढ़ लेती है उसके व्यक्तित्व मे वनस्थली की झलक देखी जा सकती है। वनस्थली के विशाल पुस्तकालय में लगभग एक लाख पुस्तकें हैं जिनमें उच्चकोटि के अनेक दुर्लभ ग्रन्थ भी हैं। लगभग 750 पत्रिकाएँ नियमित रूप से आती हैं जिनमें उच्च स्तर की विदेशी पत्रिकाएँ भी हैं। क्षेत्रीय स्तर पर, राज्य के स्तर पर, तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी वनस्थली की छात्राएँ खेलकूद के विभिन्न कार्यक्रमों में पुरस्कृत होती है। घुड़सवारी के प्रशिक्षण की यहाँ जो व्यवस्था है वह यही का एक विशिष्ट और सराहनीय पक्ष है। लगभग प्रतिवर्ष ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा राजस्थान विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में यहाँ की छात्राएँ भी स्थान पाती हैं। वनस्थली का उच्च माध्यमिक विद्यालय देश का प्रथम 'गर्ल्स ऑटोनॉमस स्कूल' है। .

नई!!: कम्बोडिया और वनस्थली विद्यापीठ · और देखें »

वास्तुकला का इतिहास

वास्तुकला किसी स्थान को मानव के लिए वासयोग्य बनाने की कला है। अत: कालांतर में यह चाहे जितनी जटिल हो गई हो, इसका आरंभ मौसम की उग्रता, वन्य पशुओं के भय और शत्रुओं के आक्रमण से बचने के प्रारंभिक उपायों में ही हुआ होगा। मानव सभ्यता के इतिहास का भी कुछ ऐसा ही आरंभ है। इसीलिए विद्वानों ने इसे मानव सभ्यता का "योजक मसाला" कहा है। .

नई!!: कम्बोडिया और वास्तुकला का इतिहास · और देखें »

विभिन्न भाषाओं में रामायण

म्यांमार के रामायण (रामजात्तौ) पर आधारित नृत्य भिन्न-भिन्न प्रकार से गिनने पर रामायण तीन सौ से लेकर एक हजार तक की संख्या में विविध रूपों में मिलती हैं। इनमें से संस्कृत में रचित वाल्मीकि रामायण (आर्ष रामायण) सबसे प्राचीन मानी जाती है। साहित्यिक शोध के क्षेत्र में भगवान राम के बारे में आधिकारिक रूप से जानने का मूल स्रोत महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण है। इस गौरव ग्रंथ के कारण वाल्मीकि दुनिया के आदि कवि माने जाते हैं। श्रीराम-कथा केवल वाल्मीकीय रामायण तक सीमित न रही बल्कि मुनि व्यास रचित महाभारत में भी 'रामोपाख्यान' के रूप में आरण्यकपर्व (वन पर्व) में यह कथा वर्णित हुई है। इसके अतिरिक्त 'द्रोण पर्व' तथा 'शांतिपर्व' में रामकथा के सन्दर्भ उपलब्ध हैं। बौद्ध परंपरा में श्रीराम से संबंधित दशरथ जातक, अनामक जातक तथा दशरथ कथानक नामक तीन जातक कथाएँ उपलब्ध हैं। रामायण से थोड़ा भिन्न होते हुए भी ये ग्रन्थ इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठ हैं। जैन साहित्य में राम कथा संबंधी कई ग्रंथ लिखे गये, जिनमें मुख्य हैं- विमलसूरि कृत 'पउमचरियं' (प्राकृत), आचार्य रविषेण कृत 'पद्मपुराण' (संस्कृत), स्वयंभू कृत 'पउमचरिउ' (अपभ्रंश), रामचंद्र चरित्र पुराण तथा गुणभद्र कृत उत्तर पुराण (संस्कृत)। जैन परंपरा के अनुसार राम का मूल नाम 'पद्म' था। अन्य अनेक भारतीय भाषाओं में भी राम कथा लिखी गयीं। हिन्दी में कम से कम 11, मराठी में 8, बाङ्ला में 25, तमिल में 12, तेलुगु में 12 तथा उड़िया में 6 रामायणें मिलती हैं। हिंदी में लिखित गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस ने उत्तर भारत में विशेष स्थान पाया। इसके अतिरिक्त भी संस्कृत,गुजराती, मलयालम, कन्नड, असमिया, उर्दू, अरबी, फारसी आदि भाषाओं में राम कथा लिखी गयी। महाकवि कालिदास, भास, भट्ट, प्रवरसेन, क्षेमेन्द्र, भवभूति, राजशेखर, कुमारदास, विश्वनाथ, सोमदेव, गुणादत्त, नारद, लोमेश, मैथिलीशरण गुप्त, केशवदास, गुरु गोविंद सिंह, समर्थ रामदास, संत तुकडोजी महाराज आदि चार सौ से अधिक कवियों तथा संतों ने अलग-अलग भाषाओं में राम तथा रामायण के दूसरे पात्रों के बारे में काव्यों/कविताओं की रचना की है। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री ने 'रामायण मीमांसा' की रचना करके उसमें रामगाथा को एक वैज्ञानिक आयामाधारित विवेचन दिया। वर्तमान में प्रचलित बहुत से राम-कथानकों में आर्ष रामायण, अद्भुत रामायण, कृत्तिवास रामायण, बिलंका रामायण, मैथिल रामायण, सर्वार्थ रामायण, तत्वार्थ रामायण, प्रेम रामायण, संजीवनी रामायण, उत्तर रामचरितम्, रघुवंशम्, प्रतिमानाटकम्, कम्ब रामायण, भुशुण्डि रामायण, अध्यात्म रामायण, राधेश्याम रामायण, श्रीराघवेंद्रचरितम्, मन्त्र रामायण, योगवाशिष्ठ रामायण, हनुमन्नाटकम्, आनंद रामायण, अभिषेकनाटकम्, जानकीहरणम् आदि मुख्य हैं। विदेशों में भी तिब्बती रामायण, पूर्वी तुर्किस्तानकी खोतानीरामायण, इंडोनेशिया की ककबिनरामायण, जावा का सेरतराम, सैरीराम, रामकेलिंग, पातानीरामकथा, इण्डोचायनाकी रामकेर्ति (रामकीर्ति), खमैररामायण, बर्मा (म्यांम्मार) की यूतोकी रामयागन, थाईलैंड की रामकियेनआदि रामचरित्र का बखूबी बखान करती है। इसके अलावा विद्वानों का ऐसा भी मानना है कि ग्रीस के कवि होमर का प्राचीन काव्य इलियड, रोम के कवि नोनस की कृति डायोनीशिया तथा रामायण की कथा में अद्भुत समानता है। विश्व साहित्य में इतने विशाल एवं विस्तृत रूप से विभिन्न देशों में विभिन्न कवियों/लेखकों द्वारा राम के अलावा किसी और चरित्र का इतनी श्रद्धा से वर्णन न किया गया। .

नई!!: कम्बोडिया और विभिन्न भाषाओं में रामायण · और देखें »

विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: B

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कम्बोडिया और विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: B · और देखें »

विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: P

P.

नई!!: कम्बोडिया और विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: P · और देखें »

विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: R

R.

नई!!: कम्बोडिया और विमानक्षेत्रों की सूची IATA कोड अनुसार: R · और देखें »

विमानक्षेत्रों की सूची ICAO कोड अनुसार: V

प्रविष्टियों का प्रारूप है.

नई!!: कम्बोडिया और विमानक्षेत्रों की सूची ICAO कोड अनुसार: V · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: कम्बोडिया और वियतनाम · और देखें »

वियतनाम युद्ध

वियतनाम युद्ध के भयंकर दृष्य वियतनाम युद्ध (1 नवम्बर 1955 - 30 अप्रैल 1975.) शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी गयी एक भयंकर लड़ाई का नाम है। प्रथम हिन्दचीन युद्ध के बाद आरम्भ हुआ यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) तथा दक्षिण वियतनाम की सरकार (यूएसए और अन्य साम्यवादविरोधी देशों द्वारा समर्थित) के बीच में लड़ा गया। इसे "द्वितीय हिन्दचीन युद्ध" भी कहते हैं। इसे शीतयुद्ध के दौरान साम्यवादी और—विचारधारा के मध्य एक प्रतीकात्मक युद्ध के रूप में देखा जाता है। लाओस ओर कम्बोडिया के साथ वियतनाम हिन्दचीन का एक देश है जो फ्रांस के औपनिवेशिक शासन मॅ था। फ्रांसीसी सरकार प्रथम हिन्दचीन युद्ध और फ्रांस से स्वतंत्रता के संघर्ष में वियतनामी राष्ट्रवादियों को दक्षिणी वियतनाम में मिली असफलता इस युद्ध का प्रमुख कारण था। .

नई!!: कम्बोडिया और वियतनाम युद्ध · और देखें »

वियतनाम का इतिहास

वियतनाम पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव: दा नंग के चाम संग्रहालय में गणेश की मूर्ति वियतनाम का इतिहास 2,700 वर्षों से भी अधिक कालखण्ड में फैला हुआ है। अन्तरराष्ट्रीय संबन्ध के मामले में इसके लिये सबसे महत्वपूर्ण चीन रहा है। वियतनाम के प्रागैतिहासिक काल में वँन लांग (2787–2858 BC) राजवंश की कथा आती है जिसके राज्य के अधीन वर्तमान चीन का ग्वांग्सी स्वायत्त क्षेत्र (Guangxi Autonomous Region) तथा ग्वांगडॉघ राज्य (Guangdong province) भी आते थे। इसके अलावा इसमें उत्तरी वियतनाम के क्षेत्र शामिल थे। इसके बाद 207 ईसा पूर्व से लेकर 938 ई तक चीनी मूल के कई राजवंशों ने वियतनाम पर शासन किया। इसके बाद वियतनाम स्वतंत्र हुआ। वियतनाम ने 1255 और 1285 के बीच चीनियों और मंगोलों के तीन आक्रमणों का करारा जबाब दिया। उन्नीसवीं शती के मध्य में फ्रांसीसियों ने वियतनाम पर अधिकार करके उसे अपना उपनिवेश बना लिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जापान ने फ्रांसीसियों को वियतनाम से हटाकर उस पर अपना अधिकार कर लिया। युद्ध की समाप्ति पर फ्रांस ने अपनी खोयी सत्ता को पुनः स्थापित करने की चेष्टा की जिसके फलस्वरूप प्रथम हिन्दचीन युद्ध हुआ। वियतनाम की जीत हुई। जिनेवा समझौता हुआ जिसके अनुसार वियतनाम को दो भागों में विभक्त कर दिया गया और वादा किया गया कि लोकतांत्रिक चुनाव कराने के बाद देश को पुनः एक कर दिया जायेगा। किन्तु विभाजन होने के बाद शान्तिपूर्वक एकीकरण होने के बजाय वियतनाम युद्ध का जन्म हुआ। वियतनाम युद्ध का अन्त सन् १९७५ में हुआ। सन् १९७५ के बाद भी वियतनाम को शीतयुद्ध के कारण तथा कंबोडिया में पोल पॉट के जातिसंहार के खिलाफ वियतनाम के आक्रमण के फलस्वरूप अन्तरराष्ट्रीय दमन और बिलगाव का दंश झेलना पड़ा। सन् 1986 में वियतनाम की साम्यवादी पार्टी ने अपनी आर्थिक नीति में चीन जैसा निजीकरण करना आरम्भ किया। सन् १९८५ के उपरान्त वियतनाम ने अच्छी आर्थिक प्रगति की है। .

नई!!: कम्बोडिया और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

वियतनामी भाषा

मूलतः वियतनामी भाषा बोलने वाले क्षेत्र वियतनामी भाषा वियतनाम की राजभाषा है। जब वियतनाम फ्रांस का उपनिवेश था तब इसे अन्नामी (Annamese) कहा जाता था। वियतनाम के ८६% लोगों की यह मातृभाषा है तथा लगभग ३० लाख वियतनामी बोलने वाले यूएसए में रहते हैं। यह ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा-परिवार की भाषा है। वियतनामी भाषा की अधिकांश शब्दराशि चीनी भाषा से ली गयी है। यह वैसे ही है जैसे यूरोपीय भाषाएं लैटिन एवं यूनानी भाषा से शब्द ग्रहण की हैं उसी प्रकार वियतनामी भाषा ने चीनी भाषा से मुख्यत: अमूर्त विचारों को व्यक्त करने वाले शब्द उधार लिये हैं। वियतनामी भाषा पहले चीनी लिपि में ही लिखी जाती थी (परिवर्धित रूप की चीनी लिपि में) किन्तु वर्तमान में वियतनामी लेखन पद्धति में लैटिन वर्णमाला को परिवर्तित (adapt) करके तथा कुछ डायाक्रिटिक्स (diacritics) का प्रयोग करके लिया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और वियतनामी भाषा · और देखें »

विराट् रामायण मंदिर

विराट् रामायण मंदिर, बिहार के पूर्वी चम्पारण के चकिया - केसरिया नगर के निकट जानकीपुर में बन रहा एक आगामी मंदिर है जिसे पटना की महावीर स्थल न्यास समिति (महावीर मंदिर न्यास) नामक संस्था द्वारा बनाया जा रहा है। कम्पूचिया के अंकोरवाट की रचना की तर्ज पर आधारित इस मंदिर को अंकोरवाट की दुगनी ऊंचाई एवं आकार का बनाए जाने की योजना है। इस मंदिर-समूह में कुल १८ देवताओं के मंदिर होंगे जिनमें मुख्य आराध्य भगवान राम होंगे। आकार में इस मंदिर का प्रमुख शिखर अंकोरवाट (जो २१५ फ़ुट ऊंचा है) से करीब दुगना, ४०५ फ़ुट ऊंचा होगा। साथ ही, यह २०० एकड़ के क्षेत्र पर फैला होगा। इस आकार के साथ, पूर्ण होने पर यह विश्व की सबसे बड़ा धार्मिक संरचना होगी। इस निर्माणकार्य की कुल लागत ₹५०० करोड़ होगी। .

नई!!: कम्बोडिया और विराट् रामायण मंदिर · और देखें »

विश्व में बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है, और इसके संस्थापक गौतम बुद्ध (ईसवी पूर्व ५६३ - ईसवी पूर्व ४८३) थे। विश्व में करीब १९२ करोड़ (२८.७८%) लोक बौद्ध धर्म को माननेवाले है। दुसरे सर्वेक्षण के अनुसार १.६ अरब से १.८ अरब लोक (२३% से २५%) प्रतिनिधित्व बौद्ध करते है। बौद्ध धर्म एक धर्म और दर्शन है। संसार में ईसाई धर्म धर्म के बाद सबसे अधिक बौद्ध धर्म के ही अनुयायि पाये जाते। हालांकि कुछ सर्वेक्षणों के अनुसार बौद्ध धर्म आबादी ४८.८ करोड़ से ५३.५ करोड़ (विश्व की जनसंख्या में ९% से १०%) भी बताई जाती है। विश्व के सभी महाद्विपों में बौद्ध धर्म के अनुयायि रहते है। बौद्ध धर्म दुनिया का पहला विश्व धर्म है, जो अपने जन्मस्थान से निकलकर विश्व में दूर दूर तक फैला। आज दुनिया में बौद्ध धर्म की आबादी हिन्दू धर्म से अधिक और इस्लाम धर्म के बराबर या इस्लाम धर्म से भी अधिक है। भारत में बौद्ध धर्म अल्पसंख्यक है, जबकि भारत में इस विश्व धर्म का उदय हुआ था। परंतु एशिया में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म बना रहा। २०१० में १.०७ अरब से १.२२ अरब जनसंख्या के साथ चीन बौद्धों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, चीन की कुल आबादी में ८०% से ९१% बौद्ध अनुयायि है। ज्यादातर चीनी बौद्ध महायान सम्प्रदाय के अनुयायि है। दुनिया की ६५% से ७०% बौद्ध आबादी चीन में रहती है। .

नई!!: कम्बोडिया और विश्व में बौद्ध धर्म · और देखें »

विश्व में हिन्दू धर्म

विश्व की कुल आबादी में लगभग 23% हिन्दू धर्म के अनुयायी लोग हैं। जनसंख्या प्रतिशत के आधार पर नेपाल पहले स्थान पर है और उसके बाद भारत और मॉरिशस का स्थान आता है। .

नई!!: कम्बोडिया और विश्व में हिन्दू धर्म · और देखें »

विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ

This is a list of articles on the cities of contemporary countries, states and dependencies.

नई!!: कम्बोडिया और विश्व के देशों में शहरों की सूचियाँ · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: कम्बोडिया और विश्व के सभी देश · और देखें »

विश्व के सात नए आश्चर्य

नए सात आश्चर्य विजेताओं के स्थान अवस्थित हैं विश्व के सात नए आश्चर्यएक परियोजना है जिसे पुनर्जीवित करने के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों (Seven Wonders of the Ancient World) के साथ आधुनिक आश्चर्यों की अवधारणा को शामिल किया गया है निजी नई ७ आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा ७ जुलाई (July 7), २००७ को लिस्बन, पुर्तगाल में विजेताओं की घोषणा की गई.

नई!!: कम्बोडिया और विश्व के सात नए आश्चर्य · और देखें »

विश्व की मुद्राएँ

विश्व की कुछ प्रमुख मुद्राएँ निम्नलिखित हैं:-.

नई!!: कम्बोडिया और विश्व की मुद्राएँ · और देखें »

व्यिंचन

व्यिंचन (लाओ: ວຽງຈັນ, अंग्रेज़ी: Vientiane) दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। .

नई!!: कम्बोडिया और व्यिंचन · और देखें »

वृहद भारत

'''वृहद भारत''': केसरिया - भारतीय उपमहाद्वीप; हल्का केसरिया: वे क्षेत्र जहाँ हिन्दू धर्म फैला; पीला - वे क्षेत्र जिनमें बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ वृहद भारत (Greater India) से अभिप्राय भारत सहित उन अन्य देशों से है जिनमें ऐतिहासिक रूप से भारतीय संस्कृति का प्रभाव है। इसमें दक्षिणपूर्व एशिया के भारतीकृत राज्य मुख्य रूप से शामिल है जिनमें ५वीं से १५वीं सदी तक हिन्दू धर्म का प्रसार हुआ था। वृहद भारत में मध्य एशिया एवं चीन के वे वे भूभाग भी सम्मिलित किये जा सकते हैं जिनमे भारत में उद्भूत बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ था। इस प्रकार पश्चिम में वृहद भारत कीघा सीमा वृहद फारस की सीमा में हिन्दुकुश एवं पामीर पर्वतों तक जायेगी। भारत का सांस्कृतिक प्रभाव क्षेत्र .

नई!!: कम्बोडिया और वृहद भारत · और देखें »

वेसक

वेसक (पालि: वेसाख, वैशाख) एक उत्सव है जो विश्व भर के बौद्धों एवं अधिकांश हिन्दुओं द्वारा मनाया जाता है। यह उत्सव बुद्धपूर्णिमा को मनाया जाता है जिस दिन गौतम बुद्ध का जन्म और निर्वाण हुआ था तथा इसी दिन उन्हें बोधि की प्राप्ति हुई थी। विभिन्न देशों के पंचांग के अनुसार बुद्धपूर्णिमा अलग-अलग दिन पड़ता है। भारत में वर्ष २०१८ में ३० अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। विभिन्न देशों में इस पर्व के अलग-अलग नाम हैं। उदाहरण के लिए, हांग कांग में इसे बुद्ध जन्मदिवस कहा जाता है, इण्डोनेशिया में 'वैसक' दिन कहते हैं, सिंगापुर में 'वेसक दिवस' और थाइलैण्ड में 'वैशाख बुच्छ दिन' कहते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और वेसक · और देखें »

खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कम्बोडिया और खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

खमेर लिपि

खमेर लिपि (អក្ខរក្រមខេមរភាសា; अक्खरक्रम खमेर फिआसा, अनौपचारिक रूप से, अक्सर खमेर; អក្សរខ្មែរ) कम्बोडिया की खमेर भाषा को लिखने में प्रयुक्त होने वाली लिपि है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि खमेर लिपि का विकास भारत की पल्लव लिपि (ग्रन्थ लिपि) से हुआ। खमेर लिपि विश्व की सबसे वृहद वर्णमाला है (गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स, 1995).

नई!!: कम्बोडिया और खमेर लिपि · और देखें »

खारे पानी के मगरमच्छ

कायर्न्स, क्वींसलैंड के बाहर खारे पानी के मगरमच्छ खारे पानी का मगरमच्छ या एस्टूएराइन क्रोकोडाइल (estuarine crocodile) (क्रोकोडिलस पोरोसस) सबसे बड़े आकार का जीवित सरीसृप है। यह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, भारत के पूर्वी तट और दक्षिण-पूर्वी एशिया के उपयुक्त आवास स्थानों में पाया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और खारे पानी के मगरमच्छ · और देखें »

ख्मेर

ख्मेर कंबुज (कंबोडिया) का प्राचीन नाम। इसका प्रयोग इतिहास में कंबुज के आरंभिक राजवंश, कला एवं संस्कृति की अभिव्यक्ति के लिए होता है। इस प्रकार ५वीं शती से लेकर १३वीं शती ई. तक का कंबुज का इतिहास ख्मेर का इतिहास कहा जाता है। ख्मेर की ख्याति सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा निर्मित अंकोर वाट नामक बिख्यात मंदिर के लिए है।.

नई!!: कम्बोडिया और ख्मेर · और देखें »

ख्मेर भाषा

ख्मेर (ភាសាខ្មែរ) या कम्बोडियाई भाषा, खमेर जाति की भाषा है। यह कम्बोडिया की अधिकारिक भाषा भी है। वियतनामी भाषा के बाद यह सर्वाधिक बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा (Austroasiatic language) है। हिन्दू और बौद्ध धर्म के के कारण खमेर भाषा पर संस्कृत और पालि का गहरा प्रभाव है। .

नई!!: कम्बोडिया और ख्मेर भाषा · और देखें »

ख्मेर लोग

ख्मेर (ख्मेर भाषा: ខ្មែរ, अंग्रेज़ी: Khmer) दक्षिणपूर्वी एशिया का एक समुदाय है जो मुख्य रूप से कम्बोडिया देश का मूल निवासी है। उस देश के १.५ करोड़ लोगों में से लगभग ९०% ख्मेर समुदाय के ही सदस्य हैं। Accessed July 14, 2008.

नई!!: कम्बोडिया और ख्मेर लोग · और देखें »

ख्मेर साम्राज्य

ख्मेर साम्राज्य का स्वर्ण युग १२०० ख्मेर साम्राज्य का स्वर्ण युग १२०० ख्मेर साम्राज्य कम्बूजा में प्राचीन साम्राज्य था। इसके ही काल में अंगकोर वाट का विशाल मन्दिर बना। यह विश्व का सबसे बडा मन्दिर समूह है। इसको १२वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन् २ ने निर्मित किया। अंगकोर वाट का आकाशी दृश्य प्रवेश द्वार श्रेणी:साम्राज्य.

नई!!: कम्बोडिया और ख्मेर साम्राज्य · और देखें »

गणराज्य

एक गणराज्य या गणतंत्र (रेस पब्लिका) सरकार का एक रूप है जिसमें देश को एक "सार्वजनिक मामला" माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या सम्पत्ति। एक गणराज्य के भीतर सत्ता के प्राथमिक पद विरासत में नहीं मिलते हैं। यह सरकार का एक रूप है जिसके अंतर्गत राज्य का प्रमुख राजा नहीं होता। गणराज्य की परिभाषा का विशेष रूप से सन्दर्भ सरकार के एक ऐसे रूप से है जिसमें व्यक्ति नागरिक निकाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और किसी संविधान के तहत विधि के नियम के अनुसार शक्ति का प्रयोग करते हैं, और जिसमें निर्वाचित राज्य के प्रमुख के साथ शक्तियों का पृथक्करण शामिल होता हैं, व जिस राज्य का सन्दर्भ संवैधानिक गणराज्य या प्रतिनिधि लोकतंत्र से हैं। 2017 तक, दुनिया के 206 सम्प्रभु राज्यों में से 159 अपने आधिकारिक नाम के हिस्से में "रिपब्लिक" शब्द का उपयोग करते हैं - निर्वाचित सरकारों के अर्थ से ये सभी गणराज्य नहीं हैं, ना ही निर्वाचित सरकार वाले सभी राष्ट्रों के नामों में "गणराज्य" शब्द का उपयोग किया गया हैं। भले राज्यप्रमुख अक्सर यह दावा करते हैं कि वे "शासितों की सहमति" से ही शासन करते हैं, नागरिकों को अपने स्वयं के नेताओं को चुनने की वास्तविक क्षमता को उपलब्ध कराने के असली उद्देश्य के बदले कुछ देशों में चुनाव "शो" के उद्देश्य से अधिक पाया गया है। गणराज्य (संस्कृत से; "गण": जनता, "राज्य": रियासत/देश) एक ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र(संस्कृत; गण:पूरी जनता, तंत्र:प्रणाली; जनता द्वारा नियंत्रित प्रणाली) कहा जाता है। "लोकतंत्र" या "प्रजातंत्र" इससे अलग होता है। लोकतन्त्र वो शासनतन्त्र होता है जहाँ वास्तव में सामान्य जनता या उसके बहुमत की इच्छा से शासन चलता है। आज विश्व के अधिकान्श देश गणराज्य हैं और इसके साथ-साथ लोकतान्त्रिक भी। भारत स्वयः एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। .

नई!!: कम्बोडिया और गणराज्य · और देखें »

गुणाढ्य

गुणाढ्य पैशाची में बड्डकहा (संस्कृत: बृहत्कथा) नामक अनुपलब्ध आख्यायिका ग्रंथ के प्रणेता। क्षेमेंद्रकृत बृहत्कथामंजरी (११वीं शती) के अनुसार वे प्रतिष्ठान निवासी कीर्तिसेन के पुत्र थे। दक्षिणापथ में विद्यार्जन करके विख्यात पंडित हुए। प्रभावित होकर सातवाहनराज ने उन्हें अपना मंत्री बनाया। प्रवाद है कि महाराज संस्कृत व्याकरण के अच्छे ज्ञाता नहीं थे जिससे जलक्रीड़ा के समय वे विदुषी रानियों के मध्य उपहास के पात्र बने। दु:खी होकर उन्होंने अल्प काल में ही व्याकरण मे निष्णात्‌ होने के निमित्त गुणाढ्य पंडित को प्रेरित किया जिसे उन्होंने असंभव बताया। किंतु ‘कातत्र’ के रचयिता दूसरे सभापंडित शर्ववर्मा ने इसे छह मास में ही संभव बताया। गुणाढ्य ने इस चुनौती और प्रतिद्वंद्विता का उत्तर अपनी रोषयुक्त प्रतिज्ञा द्वारा किया। लेकिन शर्ववर्मा ने उसी अवधि में महाराज को व्याकरण का अच्छा ज्ञान करा ही दिया। फलत: प्रतिज्ञा के अनुसार गुणाढ्य को नगरवास छोड़ वनवास और संस्कृत, पाली तथा प्राकृत छोड़कर पैशाची का आश्रय लेना पड़ा। विद्वानों का एक वर्ग गुणाढ्य को कश्मीरी मानता है जिससे पैशाची से उनका संबंध स्वाभाविक हो जाता है। इसी भाषा में उन्होंने सात लाख की अपनी ‘बड्डकहा’ रची जो काणभूति के अनुसार चमड़े पर लिखी विद्याधरेंद्रो की कथा बताई जाती है। ग्रंथ को लेकर वे सातवाहन नरेश की सभा में पुन: गए जहाँ उन्हें वांछित सत्कार नहीं मिला। प्रतिक्रियास्वरूप, वन लौटकर वे उस कृति को पाठपूर्वक अग्नि में हवन करने लगे। कहा जाता है, माधुर्य के कारण पशु-पक्षी गण तक निराहार रह कथाश्रवण में लीन रहने लगें जिससे वे मांसरहित हो गए। इधर वनजीवों के मांसाभाव का कारण जानने के लिये सातवाहन द्वारा पूछताछ किए जाने पर लुब्धकों ने जो उत्तर दिया उसके अनुसार वे गुणाढ्य को मनाने अथवा ‘बड्डकहा’ को बचाने के उद्देश्य से वन की ओर गए। वहाँ वे अनुरोधपूर्वक ग्रंथ का केवल सप्तमांश जलने से बचाने में सफल हो सके जो क्षेमेंद्रकृत बृहत्कथा श्लोकसंग्रह (७५०० श्लोक) और सोमदेवकृत कथासरित्सागर (२४०० श्लोक) नामक संस्कृत रूपांतरों में उपलब्ध है। गुणाढ्य का समय विवादास्पद है। संस्कृत तथा अपभ्रंश ग्रंथों में जो उल्लेख प्राप्त होते हैं वे ७वीं शताब्दी से प्राचीन नहीं है। कीथ ने कंबोडिया से प्राप्त ८७५ ई. के एक अभिलेख के आधार पर उनके अस्तित्व की कल्पना ६०० ई. से पूर्व की है। प्रचलित प्रवादों में गुणाढ्य का संबंध सातवाहन से जोड़ा गया है। सातवाहननरेशों का समय २०० ई. पू.

नई!!: कम्बोडिया और गुणाढ्य · और देखें »

आम की प्रजातियाँ

पूरे विश्व में आम की सैकड़ों प्रजातियाँ (कृषिजोपजाति / cultivar) पायी जातीं हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और आम की प्रजातियाँ · और देखें »

आमेर दुर्ग

आमेर दुर्ग (जिसे आमेर का किला या आंबेर का किला नाम से भी जाना जाता है) भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित एक पर्वतीय दुर्ग है। यह जयपुर नगर का प्रधान पर्यटक आकर्षण है। आमेर का कस्बा मूल रूप से स्थानीय मीणाओं द्वारा बसाया गया था, जिस पर कालांतर में कछवाहा राजपूत मान सिंह प्रथम ने राज किया व इस दुर्ग का निर्माण करवाया। यह दुर्ग व महल अपने कलात्मक विशुद्ध हिन्दू वास्तु शैली के घटकों के लिये भी जाना जाता है। दुर्ग की विशाल प्राचीरों, द्वारों की शृंखलाओं एवं पत्थर के बने रास्तों से भरा ये दुर्ग पहाड़ी के ठीक नीचे बने मावठा सरोवर को देखता हुआ प्रतीत होता है। लाल बलुआ पत्थर एवं संगमर्मर से निर्मित यह आकर्षक एवं भव्य दुर्ग पहाड़ी के चार स्तरों पर बना हुआ है, जिसमें से प्रत्येक में विशाल प्रांगण हैं। इसमें दीवान-ए-आम अर्थात जन साधारण का प्रांगण, दीवान-ए-खास अर्थात विशिष्ट प्रांगण, शीश महल या जय मन्दिर एवं सुख निवास आदि भाग हैं। सुख निवास भाग में जल धाराओं से कृत्रिम रूप से बना शीतल वातावरण यहां की भीषण ग्रीष्म-ऋतु में अत्यानन्ददायक होता था। यह महल कछवाहा राजपूत महाराजाओं एवं उनके परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था। दुर्ग के भीतर महल के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट ही इनकी आराध्या चैतन्य पंथ की देवी शिला को समर्पित एक मन्दिर बना है। आमेर एवं जयगढ़ दुर्ग अरावली पर्वतमाला के एक पर्वत के ऊपर ही बने हुए हैं व एक गुप्त पहाड़ी सुरंग के मार्ग से जुड़े हुए हैं। फ्नोम पेन्ह, कम्बोडिया में वर्ष २०१३ में आयोजित हुए विश्व धरोहर समिति के ३७वें सत्र में राजस्थान के पांच अन्य दर्गों सहित आमेर दुर्ग को राजस्थान के पर्वतीय दुर्गों के भाग के रूप में युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। .

नई!!: कम्बोडिया और आमेर दुर्ग · और देखें »

आईएसओ ४२१७

Exchange rates display at a Bureau de change listing currency names in English and their ISO 4217 codes. This list displays the United Kingdom as 'England', one of its constituent countries, in addition to displaying the Republic of China as 'Taiwan' and South Korea as 'Korea'. € आईएसओ ४२१७ (अंग्रेज़ी:ISO 4217) एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है, जो तीन-अक्षरीय मुद्रा कूट बताता है। इसको अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा मानकीकृत किया गया है। .

नई!!: कम्बोडिया और आईएसओ ४२१७ · और देखें »

आइएसओ ३१६६ - १

देशों की सूची - ISO 3166-1.

नई!!: कम्बोडिया और आइएसओ ३१६६ - १ · और देखें »

इंटरनेट उच्चस्तरीय डोमेन की सूची

The following is a list of currently existing Internet Top-level domains (TLDs).

नई!!: कम्बोडिया और इंटरनेट उच्चस्तरीय डोमेन की सूची · और देखें »

इंडोचायना

इंडोचायना '''इंडोचायना''': गहरा हरा: हमेशा सम्मिलित, हल्का हरा: साधारणत: सम्मिलित, लाल: कभी-कभी सम्मिलित। इंडोचायना प्रायद्वीप दक्षिण पूर्व एशिया का एक उप क्षेत्र है। यह इलाक़ा लगभग चीन के दक्षिण-पश्चिम और भारत के पूर्व में पड़ता है। सही मायने में इंडोचायना के अंतर्गत भूतपूर्व फ्रा़न्सीसी इंडोचायना के अधिकार क्षेत्र आते हैं, जैसे:-.

नई!!: कम्बोडिया और इंडोचायना · और देखें »

कम्पोत प्रान्त

कम्पोत प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और प्रान्त की दक्षिणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है और थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती भी है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्पोत प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग चाम प्रान्त

कम्पोंग चाम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्पोंग चाम प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग थोम प्रान्त

कम्पोंग थोम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्पोंग थोम प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग स्पिउ प्रान्त

कम्पोंग स्पिउ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्पोंग स्पिउ प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग छनांग प्रान्त

कम्पोंग छनांग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्पोंग छनांग प्रान्त · और देखें »

कम्बोडिया के प्रान्त

कम्बोडिया को प्रशासनिक रूप से २५ प्रान्तों में बाँटा गया है, जिन्हें ख्मेर भाषा में "खाएत" (ខេត្ត) कहा जाता है। इनमें से एक, राष्ट्रीय राजधानी नोम पेन्ह, औपचारिक रूप से प्रान्त नहीं बल्कि एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है जिसे प्रान्त के स्तर पर ही प्रशासिक किया जाता है। हर प्रान्त को ज़िलों में विभाजित किया गया है जो ख्मेर में "स्रोक" (ស្រុក) कहते हैं। नोम पेन्ह के ज़िलों को "खन" (ខណ្ឌ) कहते हैं। इन ज़िलो को आगे "खुम" नामक उपज़िलों (ឃុំ) में विभाजित किया गया है, जो स्वयं "संगकत" (សង្កាត់) नामक चौथाई भागों और फिर "फुम" (ភូមិ) नामक गाँवों में बंटे हुए हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्बोडिया के प्रान्त · और देखें »

कम्बोडिया की संस्कृति

कम्बोडिया का अप्सरा नृत्य कम्बोडिया के लम्बे इतिहास में धर्म का संस्कृत पर गहरा प्रभाव रहा है। यहाँ की संस्कृति पर भारतीय संस्कृति और धर्म का गहरा प्रभाव है। श्रेणी:कम्बोडिया.

नई!!: कम्बोडिया और कम्बोडिया की संस्कृति · और देखें »

कम्बोडियाई रिएल

रिएल (ख्मेर: រៀល; चिह्न: ៛; कूट: KHR) कम्बोडिया देश की मुद्रा है। अभी तक दो प्रकार की विभिन्न रिएल जारी हुई है, जिनमे पहली १९५३ से १९७५ के मध्य जारी हुई। १९७५ से १९८० के मध्य देश में कोई मौद्रिक नीति नहीं थी। वर्तमान रिएल २० मई १९८० को जारी हुई जो अब भी प्रचलन में है। इसके मुद्रा के बारे में यह मान्यता है कि इसका नाम मीकांग नदी की मछली रिएल (ख्मेर में "छोटी मछली") के नाम पर पड़ा है। हालाँकि अधिक मान्य मान्यता यह है कि इसका नाम का उद्भव मध्य १९वीं शताब्दी में मलय, भारतीय तथा चीनी व्यापारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली उच्च मात्रा की मेक्सिकन रिएल मुद्रा से हुआ है। .

नई!!: कम्बोडिया और कम्बोडियाई रिएल · और देखें »

कम्बोज (बहुविकल्पी)

कम्बोज या कंबोज से निम्नलिखित भौगोलिक क्षेत्रों का बोध होता है-.

नई!!: कम्बोडिया और कम्बोज (बहुविकल्पी) · और देखें »

कंदाल प्रान्त

कंदाल प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और प्रान्त की दक्षिणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है। मीकोंग नदी इस प्रान्त से निकलती है। .

नई!!: कम्बोडिया और कंदाल प्रान्त · और देखें »

कंबोडिया का ध्वज

कंबोडिया का ध्वज कंबोडिया का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:ध्वज.

नई!!: कम्बोडिया और कंबोडिया का ध्वज · और देखें »

कंबोडिया-वियतनाम युद्ध

कम्बोडिया-वियतनाम युद्ध वियतनाम और कम्पूचिया के बीच एक सशस्त्र संघर्ष था। १९७५ से १९७७ तक यह स्थल-सीमा और जल-सीमा पर यदा-कदा संघर्ष के रूप में था। 25 दिसम्बर 1978 को वियतनाम ने कम्पूचिया पर पूर्णरूपेण आक्रमण कर दिया तथा उस पर अधिकार करके खमेर रूज नामक दल को सत्ता से हटा दिया। १९७९ में चीन ने वियतमान के इसी आक्रमण और अधिकार का बहाना बनाकर वियतनाम पर हमला कर दिया जिसे चीन-वियतनाम युद्ध कहते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और कंबोडिया-वियतनाम युद्ध · और देखें »

कंबोज

200px कंबोज प्राचीन भारत के १६ महाजनपदों में से एक था। इसका उल्लेख पाणिनी के अष्टाध्यायी में १५ शक्तिशाली जनपदों में से एक के रूप में भी मिलता है। बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय, महावस्तु मे १६ महाजनपदों में भी कम्बोज का कई बार उल्लेख हुआ है - ये गांधारों के समीपवर्ती थे। इनमें कभी निकट संबंध भी रहा होगा, क्योंकि अनेक स्थानों पर गांधार और कांबोज का नाम साथ साथ आता है। इसका क्षेत्र आधुनुक उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मिलता है। राजपुर, द्वारका तथा Kapishi इनके प्रमुख नगर थे। इसका उल्लेख इरानी प्राचीन लेखों में भी मिलता है जिसमें इसे राजा कम्बीजेस के प्रदेश से जोड़ा जाता है।.

नई!!: कम्बोडिया और कंबोज · और देखें »

क्रचिए प्रान्त

क्रचिए प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वी भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और क्रचिए प्रान्त · और देखें »

कृष्ण

बाल कृष्ण का लड्डू गोपाल रूप, जिनकी घर घर में पूजा सदियों से की जाती रही है। कृष्ण भारत में अवतरित हुये भगवान विष्णु के ८वें अवतार और हिन्दू धर्म के ईश्वर हैं। कन्हैया, श्याम, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता हैं। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्ज महान पुरुष थे। उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उनको इस युग के सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगपुरुष या युगावतार का स्थान दिया गया है। कृष्ण के समकालीन महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत और महाभारत में कृष्ण का चरित्र विस्तुत रूप से लिखा गया है। भगवद्गीता कृष्ण और अर्जुन का संवाद है जो ग्रंथ आज भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है। इस कृति के लिए कृष्ण को जगतगुरु का सम्मान भी दिया जाता है। कृष्ण वसुदेव और देवकी की ८वीं संतान थे। मथुरा के कारावास में उनका जन्म हुआ था और गोकुल में उनका लालन पालन हुआ था। यशोदा और नन्द उनके पालक माता पिता थे। उनका बचपन गोकुल में व्यतित हुआ। बाल्य अवस्था में ही उन्होंने बड़े बड़े कार्य किये जो किसी सामान्य मनुष्य के लिए सम्भव नहीं थे। मथुरा में मामा कंस का वध किया। सौराष्ट्र में द्वारका नगरी की स्थापना की और वहाँ अपना राज्य बसाया। पांडवों की मदद की और विभिन्न आपत्तियों में उनकी रक्षा की। महाभारत के युद्ध में उन्होंने अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई और भगवद्गीता का ज्ञान दिया जो उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती है। १२५ वर्षों के जीवनकाल के बाद उन्होंने अपनी लीला समाप्त की। उनकी मृत्यु के तुरंत बाद ही कलियुग का आरंभ माना जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और कृष्ण · और देखें »

केप प्रान्त

केप प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है। यह देश का सबसे छोटा प्रान्त है। अपने तट को छोड़कर पूरा प्रान्त कम्पोत प्रान्त से घिरा हुआ है। .

नई!!: कम्बोडिया और केप प्रान्त · और देखें »

कोह कोंग प्रान्त

कोह कोंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसका पश्चिमी तट थाईलैण्ड की खाड़ी से लगता है और एक छोटी-सी सीमा पड़ोसी देश थाईलैण्ड से भी लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया और कोह कोंग प्रान्त · और देखें »

अत्ताप्यु प्रान्त

अत्ताप्यु दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित है और पूर्व में वियतनाम तथा दक्षिण में कम्बोडिया से अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया और अत्ताप्यु प्रान्त · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन विमानक्षेत्र कोड

ICAO का ध्वज अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन या ICAO विमानक्षेत्र कोड या स्थिति परिचायक एक चार अक्षर का एल्फान्यूमेरिक कोड होता है। यह हरेक विमानक्षेत्र के लिए अभिन्न होता है। यह कोड अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन द्वारा अभिकल्पित और परिभाषित होता है। इसे ICAO प्रलेख 7910: लोकेशन इंडिकेटर्स अर्थात स्थान परिचायक, के नाम से प्रशित किया जाता है। .

नई!!: कम्बोडिया और अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन विमानक्षेत्र कोड · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: कम्बोडिया और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अन्नामी पहाड़ियाँ

अन्नामी पहाड़ियाँ (वियतनामी: Dãy Trường Sơn, लाओ: ພູຫລວງ, अंग्रेज़ी: Annamite Range) दक्षिणपूर्वी एशिया के हिन्दचीन क्षेत्र के पूर्वी भाग में एक 1,100 किलोमीटर (680 मील) तक चलने वाली पर्वतमाला है। यह लाओस, वियतनाम और पूर्वोत्तरी कम्बोडिया के एक छोटे इलाक़े पर विस्तृत है। लाओस के सिएंगखुअंग प्रान्त में खड़ा 2,598 मीटर (8,524 फ़ुट) ऊँचा फू बिया इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है। .

नई!!: कम्बोडिया और अन्नामी पहाड़ियाँ · और देखें »

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (en: International Solar Alliance, इंटरनैशनल सोलर अलायंस) (पुराना नाम:इंटरनेशनल एजेंसी फॉर सोलर टेक्नोलॉजीज़ एंड एप्लीकेशन्स, en: International Agency for Solar Technologies & Applications), (INSTA) सौर ऊर्जा पर आधारित १२१ देशों का एक सहयोग संगठन है जिसका शुभारंभ भारत व फ्राँस द्वारा 30 नवंबर 2015 को पैरिस में किया गया। यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पहल का परिणाम है जिसकी घोषणा उन्नहोंने सर्वप्रथम लंदन के वेंबली स्टेडियम में अपने उद्बोधन के दौरान की थी। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/global-solar-alliance-with-india-will-increase-step/articleshow/49972752.cms यह संगठन कर्क व मकर रेखा के बीच स्थित राष्ट्रों को एक मंच पर लाएगा। ऐसे राष्ट्रों में धूप की उपलब्धता बहुलता में है। इस संगठन में ये सभी देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इस प्रयास को वैश्विक स्तर पर ऊर्जा परिदृश्य में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। .

नई!!: कम्बोडिया और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन · और देखें »

अंगिका भाषा

अंगिका लगभग तीन करोड़लोगों की भाषा है जो बिहार के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी भागों,झारखण्ड के उत्तर पूर्वी भागों और पं.

नई!!: कम्बोडिया और अंगिका भाषा · और देखें »

अंकोर

'''अंकोर थोम''' का प्रवेश द्वार अंकोर (ख्मेर भाषा: អង្គរ .

नई!!: कम्बोडिया और अंकोर · और देखें »

अंकोर थोम

अंकोर थोम के प्रवेशद्वार के आसपास का दृष्य अंकोर थोम (ख्मेर भाषा: អង្គរធំ; अक्षरशः अर्थ: "महान नगर"), कम्बोडिया में स्थित एक प्राचीन नगर है जो ख्मेर साम्राज्य का अन्तिम तथा सबसे अधिक समय तक राजधानी थी। इसकी स्थापना १२वीं शताब्दी में सप्तम जयवर्मन ने की थी।Higham, C., 2014, Early Mainland Southeast Asia, Bangkok: River Books Co., Ltd., ISBN 9786167339443 इसके अन्तर्गत लगभग 9 वर्ग किमी क्षेत्रफल आता है जिसमें जयवर्मन तथा उससे पहले के शासकों द्वारा निर्मित कई स्मारक स्थित हैं। नगर के केन्द्र में जयवर्मन का राजमन्दिर है। .

नई!!: कम्बोडिया और अंकोर थोम · और देखें »

अंकोरवाट मंदिर

अंकोरवाट (खमेर भाषा: អង្គរវត្ត) कंबोडिया में एक मंदिर परिसर और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है, 162.6 हेक्टेयर (1,626,000 एम 2; 402 एकड़) को मापने वाले एक साइट पर। यह मूल रूप से खमेर साम्राज्य के लिए भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था, जो धीरे-धीरे 12 वीं शताब्दी के अंत में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया था। यह कंबोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (१११२-५३ई.) के शासनकाल में हुआ था। यह विष्णु मन्दिर है जबकि इसके पूर्ववर्ती शासकों ने प्रायः शिवमंदिरों का निर्माण किया था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मंदिर आज भी संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मंदिर को १९८३ से कंबोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। यह मन्दिर मेरु पर्वत का भी प्रतीक है। इसकी दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएं बहुत सुंदर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। सनातनी लोग इसे पवित्र तीर्थस्थान मानते हैं। .

नई!!: कम्बोडिया और अंकोरवाट मंदिर · और देखें »

उत्दोर मियनचिय प्रान्त

उत्दोर मियनचिय प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और उत्तर में पड़ोसी थाईलैण्ड देश से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया और उत्दोर मियनचिय प्रान्त · और देखें »

उबोन रात्चाथानी प्रान्त

उबोन रात्चाथानी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी भाग (ईसान क्षेत्र) में स्थित है। इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएँ लाओस के साथ और दक्षिणी सीमा कम्बोडिया के साथ लगी हुई है। प्रान्त में लाओ लोग बहुसंख्या में है लेकिन ख्मेर लोगों का भी बड़ा समुदाय है। .

नई!!: कम्बोडिया और उबोन रात्चाथानी प्रान्त · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: कम्बोडिया और १ई+११ मी॰² · और देखें »

१४ जनवरी

१४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १४वाँ दिन है। वर्ष में अभी और ३५१ दिन बाकी है (लीप वर्ष में ३५२)। .

नई!!: कम्बोडिया और १४ जनवरी · और देखें »

२६ नवम्बर

२६ नवंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३०वाँ (लीप वर्ष मे ३३१वाँ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३५ दिन बाकी है। .

नई!!: कम्बोडिया और २६ नवम्बर · और देखें »

1954 एशियाई खेल

दूसरे एशियाई खेल (एशियाड २ के नाम से भी जाने जाते हैं) फिलिपींस की राजधानी मनिला में १ मई से ९ मई, १९५४ के बीच आयोजित किए गए थे। इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति रामोन मैगसेसे द्वारा १ मई १९५४ को ४:०२ अपराह्न किया गया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मनिला के मलाटे स्थित रिज़ल मेमोरियल स्टेडियम में २०,००० लोग उपस्थित थे। अन्तओस के अनुरोध पर मशाल रिले और कौल्ड्रॉन प्रज्वलन को उद्घाटन समारोह से बाहर रखा गया ताकि ओलम्पिक खेलों की परम्परा को परिरक्षित रखा जा सके। मशाल विधि को १९५८ के एशियाई खेलों में पुनः लाया गया। हालाँकि मेज़बान द्वारा अन्तिम खिलाड़ी के लिए परेड में प्रवेश करने के लिए एक विशेष प्रशस्ति पत्र का समाधान दिया गया। बतौर मेज़बान, फिलिपींस स्टेडियम में प्रवेश करने वाला अन्तिम देश था। आन्द्रेस फ़्रांको, फिलिपींस के ध्वज वाहक थे। .

नई!!: कम्बोडिया और 1954 एशियाई खेल · और देखें »

2007-2009 का वित्तीय संकट

2007-वर्तमान वित्तीय संकट एक ऐसा वित्तीय संकट है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में चलनिधि की कमी से पैदा हुआ। यह बड़ी वित्तीय संस्थाओं के पतन, राष्ट्रीय सरकारों द्वारा बैंकों की "जमानत" और दुनिया भर में शेयर बाज़ार की गिरावट का कारक बना। कई क्षेत्रों में, आवास बाज़ार को भी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप कई निष्कासन, प्रतिबंध और दीर्घकालिक रिक्तियां सामने आईं.

नई!!: कम्बोडिया और 2007-2009 का वित्तीय संकट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Cambodia, कम्पूचिया, कम्बूजा, कंबोडिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »