लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एबर्डीनशायर

सूची एबर्डीनशायर

एबर्डीनशायर स्कॉटलैंड का परिषद क्षेत्र है। इसका नाम, पूर्व एबरडीनशायर काउंटी से पड़ा है। हालाँकि, दोनों की सीमाओं में ज़मीन आसमान का फर्क है। वर्त्तमान परिषद् क्षेत्र में कींकारडीनशायर और बर्कशायर काउंटी के हिस्सों से बना है। यह कुल ६,३१३ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। एबर्डीनशायर की जनसँख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 253,000 है। इस परिषद् क्षेत्र का मुख्यालय वुडहिल हाउस, एबरडीन है। यह स्कॉटलैंड का एकमात्र परिषद् क्षेत्र है, जिसका मुख्यालय, इसके क्षेत्र के बहार स्थित है। क्योंकि एबरडीन शहर स्वयं एबरडीन सिटी परिषद् क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्यतः प्राथमिक उद्योगों(कृषि, मात्स्यिकी, वानिकी, अदि) पर आश्रित है, हालाँकि पिछले ४० वर्षों में तेल और गर उद्योगों के क्षेत्र में बढ़ोतरी के कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था में कुछ बदलाव भी आया है। .

7 संबंधों: एबरडीन में परिवहन, एबरडीन में खेल, बर्कहॉल, ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची, बॅल्मॉरल कासल, स्कॉट्लैण्ड, क्रेगोवन लॉज

एबरडीन में परिवहन

एबरडीन मैं भी किसी भी विशाल नगर की तरह ही एक विस्तृत एवम व्यापक परिवहन व्यवस्था है। एबरडीन की परिवहन व्यवस्था जटिल एवं बड़े पैमाने पर फैली हुई है, जो इसे वायु, रेल, सड़क व अन्य परिवहन मार्गो द्वारा स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम एवं विश्व के अन्य नगरों व क्षेत्रों से जोड़ती है। शहर के लिए अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी इस पर काफी समय तक उपयुक्त राजनैतिक तवज्जो नहीं दी जा रही थी, अतः यह काफी समय तक अल्पनिवेश एवं उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से पीड़ित थी। यद्यपि, हाल ही में इस क्षेत्र पर राजनैतिज्ञों का ध्यान गया है और मौजूदा समय में इस पर अब पूर्वत्यावश्यक तवज्जो दी जा रही है। .

नई!!: एबर्डीनशायर और एबरडीन में परिवहन · और देखें »

एबरडीन में खेल

एबरडीन की सामान्य जीवन में खेल अत्यंत महत्वपूर्ण चीज है। एबरडीन से अभी तक कुल तीन लोग राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग ले चुके हैं। एबरडीन फुटबॉल क्लब यहाँ की स्थानीय फुटबॉल क्लब है। .

नई!!: एबर्डीनशायर और एबरडीन में खेल · और देखें »

बर्कहॉल

बर्कहॉल (स्कॉट्स Birk Hauch) स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के रॉयल डीसाइड में, ५३,००० एकर के एस्टेट में स्थित एक शाही निवास है। यह म्युइक नदी के किनारे स्थित है। इसे १७१५ में बनाया गया था। इसे १८४९ में बैल्मोरल एस्टेट के एक हिस्से के रूप में राजकुमार एडवर्ड द्वारा ख़रीदा गया था। .

नई!!: एबर्डीनशायर और बर्कहॉल · और देखें »

ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची

यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं। .

नई!!: एबर्डीनशायर और ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची · और देखें »

बॅल्मॉरल कासल

बॅल्मॉरल कासल(अन्य वर्तनी:बैल्मॉरल कासल, बैल्मोरल कासल) (Balmoral Castle, ब्रिटिश उच्चारण:बॅल़्मॉरल् खास्ल्), एबरडीनशायर के रॉयल डीसाईड में स्थित एक हवेली-नुमा भवन है। यह एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड में क्रैथी नमक गाँव के निकट स्थित है। यह बैलाटर से ६.२ मील पश्चिम में अवस्थित है। यह माहल सन् १८५२ से ही ब्रिटिश शाही परिवार के शाही निवासों में से एक रहा है, जब राजकुमार ऐल्बर्ट, महारानी विक्टोरिया के पति, द्वारा प्राथमिक क़िला समेत इस पूरी संपदा को निजी तौर पर खरीद गया था। यह महल, राजपरिवार की निजी संपत्ति है, बकिंघम पैलस जैसे अन्य महलों की तरह राजमुकुट की संपत्ति नहीं है। इस संपदा की खरीद की तुरंत बाद ऐसा आभास किया गया की, तकालीन हवेली, राजपरिवार के आवास-योग्य आकार की नहीं थी। अतः, वर्त्तमान कासल के निर्माण को शीघ्र ही आढ़त किया गया। इस निर्माणकार्य के वास्तुकार, एबरडीन के विलियम स्मिथ थे, हालाँकि, उनकी प्राथमिक नक़्शे में अल्बर्ट ने कुछ परिवर्तन भी फ़रामोश किये थे। यह महल स्कॉट्स बैरोनियाई वास्तुशैली की बेहतरीन मिसाल है, और इसे हिस्टोरिक स्कॉटलैंड द्वारा "A"-सूचित भवनों की श्रेणी में गिना जाता है। नवीनतम महल पर निर्माणकार्य, १८५६ में पूर्ण हुआ, तथा, कुछ समय पश्चात्, पुराने महल को ध्वस्त कर दिया गया। इस महल में, राजपरिवार के आगामी सदस्यों द्वारा अनेक सुधार व परिवर्तन और योगदान जोड़े गए। आज इस आपदा कुल ५०,००० एकर के क्षेत्रफल की भूमि पर फैला हुआ है। यह एक कार्यशील एस्टेट है, और इसमें, महल के अलावा, खेत, और जंगलों समेत पथरीले वीराने और दलदल भी हैं। साथ ही इसमें प्रबंधित व पोषित, घोड़े, मवेशियाँ और हिरणों को भी पाल जाता है। .

नई!!: एबर्डीनशायर और बॅल्मॉरल कासल · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: एबर्डीनशायर और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

क्रेगोवन लॉज

क्रेगोवन लॉज, एबरडीनशायर के बैल्मोरल एस्टेट में, बैल्मॉरल कासल से करीब एक मील की दूरी पर स्थित एक सात-कमरों वाला प्रस्तर-निर्मित बंगला है। मुख्य महल से अधिक ग्राम्य आवेश में होने के कारण, इस भवन को राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना द्वारा अक्सर उपयोग किया जाता था। आजकल इसे महत्वपूर्ण मेहमानों के लिए अतिथिशाला के रूप में उपयोग किया जाता है। रूसी शाही परिवार के तत्कालीन वरिष्टताम् सदस्य, माइकल अन्द्रीविच रोमानोफ़् ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय यहीं निवास किया था। महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय अक्सर अपनी गर्मियाँ यहीं व्यतीत करती हैं। गर्मियों में इस महल में पर्यटकों को सीमित समय के लिए अनुमति दी जाती है। .

नई!!: एबर्डीनशायर और क्रेगोवन लॉज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एबरडीनशायर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »