लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इराकी कुर्दिस्तान

सूची इराकी कुर्दिस्तान

इराकी कुर्दिस्तान, जिसे इराकी संविधान में आधिकारिक रूप से कुर्दिस्तान क्षेत्र (Herêmî Kurdistan; ܩܠܝܡܵܐ ܕܟܘ̣ܪܕܸܣܬܵܢ, Iqlīm Kurdistān) कहते हैं, इराक के उत्तर में स्थित क्षेत्र है जो इराक का एकमात्र स्वायत्त क्षेत्र है। प्रायः इसे दक्षिणी कुर्दिस्तान कहते हैं। (باشووری کوردستان; Başûrê Kurdistanê), क्योंकि कुर्द लोग इसे बृहद कुर्दिस्तान के चार भागों में से एक मानते हैं। .

3 संबंधों: इराक़, कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी, अरबील

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

नई!!: इराकी कुर्दिस्तान और इराक़ · और देखें »

कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी

कुर्दिस्तान श्रमिक दल (Partiya Karkerên Kurdistanê; PKK) तुर्की एवं इराकी कुर्दिस्तान में कार्यरत उग्र वामपन्थी संगठन है। .

नई!!: इराकी कुर्दिस्तान और कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी · और देखें »

अरबील

अरबील जिसे स्थानीय रूप से हॉबलर कहा जाता है (कुर्द: ھەولێر Hewlrer; अरबी: आर्बेलिल, अरबील; सिरियाक: ܲܪܒܝܠ, अर्बेल), इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी और उत्तरी इराक का सबसे बड़ा शहर है। यह बगदाद से लगभग 350 किलोमीटर (220 मील) उत्तर में स्थित है इसकी लगभग 850,000 अबादी है।.

नई!!: इराकी कुर्दिस्तान और अरबील · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »