लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आर्काइव लेखकोष

सूची आर्काइव लेखकोष

arXiv जिसे आर्काइव उच्चारित करते हैं गणित, भौतिकी, रसायनिकी, खगोलिकी, संगणिकी (कम्प्यूटर साइंस), मात्रात्मक (कवॉन्टीटेटिव​) जीवविज्ञान, सांख्यिकी (स्टैटिसटिक्स​) और मात्रात्मक वित्त (फ़ाइनैन्स​) के शोबों में वैज्ञानिक लेखों का एक कोष है जिसे इन्टरनेट पर खोजा और पढ़ा जा सकता है। सन् १९९१ में इसकी स्थापना हुई और यह तेज़ी से बढ़ने लगा। वर्तमान में बहुत से विद्वान किसी नई खोज या सोच पर लेख लिखने के बाद स्वयं ही उसे 'आर्काइव-कोष' पर डाल देते हैं। अक्तूबर ३, २००८ तक इसमें ५ लाख से अधिक लेख थे। २०१२ तक इसमें हर महीने ७,००० से अधिक नए लेख जोड़े जा रहे थे। .

8 संबंधों: पबमेड, मलबा चक्र, जेस्टोर, जी॰जे॰ ५०४ बी ग्रह, ग्लीज़ ४४५, कॅप्लर-६९ तारा, अपसारी गुणोत्तर श्रेणी, ५९ कन्या तारा

पबमेड

PubMed जिसे पबमेड उच्चारित करते हैं जीवविज्ञान व चिकित्सा के शोबों में वैज्ञानिक लेखों का एक मुफ़्त​ कोश है जिसे इन्टरनेट पर खोजा और पढ़ा जा सकता है। .

नई!!: आर्काइव लेखकोष और पबमेड · और देखें »

मलबा चक्र

फ़ुमलहौत तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करता हुआ मलबा चक्र - (हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई तस्वीर) मलबा चक्र (Debris disk) किसी तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा कर रहा धूल और मलबे का परितारकीय चक्र होता है। कभी-कभी इस चक्र में सामग्री के एकीकरण से छल्ले बन जाते हैं, जैसा कि फ़ुमलहौत तारे के मलबे चक्र में देखा जाता है। मलबे चक्र नवजात और बूढ़े, दोनों प्रकार के तारों में देखे जा चुके हैं। एक न्यूट्रॉन तारे के इर्द-गिर्द भी मलबा चक्र परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। मलबे चक्र उस समय बच जाते हैं जब आदिग्रह चक्र का काल ख़त्म होने पर ग्रह बन चुके हों और मलबा बचा हुआ हो। कभी-कभी शिशुग्रहों की टक्करों से भी मलबा चक्र बन सकते हैं। .

नई!!: आर्काइव लेखकोष और मलबा चक्र · और देखें »

जेस्टोर

JSTOR, जिसे जेस्टोर उच्चारित किया जाता है, सन् १९९५ में स्थापित एक डिजिटल दस्तावेज़ कोष है। शुरु में इसमें अध्ययन पत्रिकाओं के पुराने अंको का डिजिटलकरण करके रखा जाता था लेकिन अब इसमें पुस्तकों, नई कृतियों और पत्रिकाओं के नये अंको की प्रतियाँ भी मिलती हैं। इसमें लगभग २,००० पत्रिकाओं की पूरी सामग्री खोजी और पढ़ी जा सकती है। लगभग १६० देशों की ८,००० से ज़्यादा संस्थाओं के सदस्य जेस्टोर पर सामग्री देखते-पढ़ते हैं। इसकी अधिकतर सामग्री प्राप्त करने के लिये नियमित शुल्क (सब्स्क्रिप्शन) देना पड़ता है, हालाँकि २०१२ के बाद से कुछ मुद्राधिकार-मुक्त सामग्री किसी भी पाठक को पंजिकरण करने के उपरान्त मुफ़्त उपलब्ध करी जाती है। .

नई!!: आर्काइव लेखकोष और जेस्टोर · और देखें »

जी॰जे॰ ५०४ बी ग्रह

जी॰जे॰ ५०४ बी (GJ 504 b) कन्या तारामंडल के ५९ कन्या तारे (उर्फ़ ५९ वर्जिनिस या जी॰जे॰ ५०४) की परिक्रमा करता हुआ एक गैस दानव ग्रह है। अगस्त २०१३ में मिले इस ग्रह का द्रव्यमान (मास) हमारे सौर मंडल के बृहस्पति ग्रह से लगभग ४ गुना अनुमानित किया गया है। अन्दाज़ा लगाया जाता है कि यदि इस ग्रह को आँखों द्वारा सीधा देखा जा सकता तो इसका रंग गाढ़ा गुलाबी प्रतीत होता। ५९ कन्या तारा सूरज से मिलता-जुलता G-श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है और जिस समय जी॰जे॰ ५०४ बी की खोज हुई थी वह सूरज-जैसे तारों के ग्रहीय मंडलों में तब तक पाए गए ग्रहों में से सबसे कम द्रव्यमान रखता था।, August 06, 2013, Space.com,...

नई!!: आर्काइव लेखकोष और जी॰जे॰ ५०४ बी ग्रह · और देखें »

ग्लीज़ ४४५

ग्लीज़ ४४५ (Gliese 445 या Gl 445) एक ऍम-श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है जो पृथ्वी के आकाश में जिराफ़ तारामंडल के क्षेत्र में ध्रुव तारे के पास नज़र आता है। वर्तमानकाल में यह हमारे सूरज से १७.६ प्रकाश-वर्ष दूर है और इसका सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १०.८ है। पृथ्वी पर यह कर्क रेखा से उत्तर के सभी क्षेत्रों में रातभर देखा जा सकता है लेकिन इसकी चमक इतनी मंद है कि इसे देखने के लिये दूरबीन आवश्यक है। यह हमारे सूरज का एक-तिहाई द्रव्यमान (मास) रखने वाला एक लाल बौना तारा है और वैज्ञानिक इसके इर्द-गिर्द मौजूद किसी ग्रह पर जीवन होने की सम्भावना कम समझते हैं।Page 168, Planets Beyond: Discovering the Outer Solar System, Mark Littmann, Mineola, New York: Courier Dover Publications, 2004, ISBN 0-486-43602-0.

नई!!: आर्काइव लेखकोष और ग्लीज़ ४४५ · और देखें »

कॅप्लर-६९ तारा

कॅप्लर-६९ (Kepler-69) पृथ्वी से २,७०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर आकाश में हंस तारामंडल के क्षेत्र में स्थित एक हमारे सूरज के जैसा G-श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। १८ अप्रैल २०१३ को वैज्ञानिकों ने इसके इर्द-गिर्द दो ग्रहों की मौजूदगी ज्ञात होने की घोषणा करी। शुरु में उनका अनुमान था कि इनमें से एक 'कॅप्लर-६९सी' द्वारा नामांकित ग्रह इस ग्रहीय मंडल के वासयोग्य क्षेत्र में स्थित है लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह वास-योग्य क्षेत्र से अन्दर है। इसका अर्थ था कि यह हमारे सौर मंडल के शुक्र जैसी परिस्थितियाँ रखता होगा और यहाँ जीवन का पनप पाना बहुत कठिन है। .

नई!!: आर्काइव लेखकोष और कॅप्लर-६९ तारा · और देखें »

अपसारी गुणोत्तर श्रेणी

गणित में निम्न प्रकार की अनन्त गुणोत्तर श्रेणी अपसारी होगी यदि और केवल यदि | r | ≥ 1.

नई!!: आर्काइव लेखकोष और अपसारी गुणोत्तर श्रेणी · और देखें »

५९ कन्या तारा

५९ कन्या तारा का परिचित्रण कन्या राश कि उपयोग कर। ५९ कन्या या ५९ वर्जिनिस (59 Virginis), जिसे ई वर्जिनिस (e Virginis), ग्लीज़ ५०४ (Gliese 504) और जी॰जे॰ ५०४ (GJ 504) भी कहते हैं, एक G-श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। यह पृथ्वी से लगभग ५७ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और आकाशे में कन्या तारामंडल के क्षेत्र मे नज़र आता है। वैज्ञानिकों को इस तारे में दिलचस्पी है क्योंकि यह हमारे सूरज से मिलता-जुलता G-श्रेणी का तारा है और सन् २०१३ में इसके इर्द-गिर्द परिक्रमा करता एक ग़ैर-सौरीय ग्रह पाया गया था।Kuzuhara, M.; M. Tamura, T. Kudo, M. Janson, R. Kandori, T. D. Brandt, C. Thalmann, D. Spiegel, B. Biller, J. Carson, Y. Hori, R. Suzuki, A. Burrows, T. Henning, E. L. Turner, M. W. McElwain, A. Moro-Martin, T. Suenaga, Y. H. Takahashi, J. Kwon, P. Lucas, L. Abe, W. Brandner, S. Egner, M. Feldt, H. Fujiwara, M. Goto, C. A. Grady, O. Guyon, J. Hashimoto, Y. Hayano, M. Hayashi, S. S. Hayashi, K. W. Hodapp, M. Ishii, M. Iye, G. R. Knapp, T. Matsuo, S. Mayama, S. Miyama, J.-I. Morino, J. Nishikawa, T. Nishimura, T. Kotani, N. Kusakabe, T. -S. Pyo, E. Serabyn, H. Suto, M. Takami, N. Takato, H. Terada, D. Tomono, M. Watanabe, J. P. Wisniewski, T. Yamada, H. Takami, T. Usuda (2013).

नई!!: आर्काइव लेखकोष और ५९ कन्या तारा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ArXiv, आर्काइव लेखकोश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »