लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आरागोन

सूची आरागोन

आरागोन (स्पेनी व आरागोनी: Aragón) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। इसमें तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: (उत्तर से दक्षिण) उएस्का, सारागोसा और तेरुएल। इसकी राजधानी सारागोसा (Zaragoza) है।, Giancarlo Colombo, Sutter's international red series, 2007,...

13 संबंधों: तेरुएल गिरजाघर, पात्रिमोनियो हिस्टॉरिको एस्पानियॉल, पिरिनी पर्वत शृंखला, पोप कॅलिक्स्टस तृतीय, भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला, मोनेग्रोस रेगिस्तान, यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, ला सालवादोर गिरजाघर, संता मारिया देल सलवादोर, स्पेनी स्वायत्त समुदाय, ओज़ियास मार्क, कातालोनिया, अब्राहम क्रैसक्स

तेरुएल गिरजाघर

तेरुएल गिरजाघर (स्पेनी भाषा में: Catedral de Santa María de Teruel) तेरुएल आरागोन स्पेन में स्थित एक गिरजाघर है। इस गिरजाघर को सेन्ट मेरी के नाम पर समर्पित किया गया है। इस गिरजाघर को मुदेजार वास्तुकला शैली (Mudéjar architecture) में निर्माण किया गया है। इस गिरजाघर के साथ-साथ शहर के और ज़रागोज़ा के प्रान्त के कई गिरजाघरों को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में 1986 से सूचीबद्ध किया गया है। .

नई!!: आरागोन और तेरुएल गिरजाघर · और देखें »

पात्रिमोनियो हिस्टॉरिको एस्पानियॉल

पात्रिमोनियो हिस्टॉरिको एस्पानियॉल (स्पेनी भाषा में: Patrimonio histórico español) विशेष रूप से स्पेन के राष्ट्रीय विरासत से संबंधित स्थलों के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। स्पेन के संस्कृति मंत्रालय के अधीन के विशेष विभाग है जिसका नाम सबडाइरेक्श्योन जनरल दे जेनेरल प्रोतेक्श्योन देल पात्रिमोनिओ हिस्टोरिको (स्पेनी भाषा में: Subdirección General de Protección del Patrimonio Histórico या समान्य रूप से समझने के लिए ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण विभाग है), जो राष्ट्रीय विरासत के अंतरगत संरक्षित स्थलों सूची तय्यार करता है। यह शब्द बिएन दे इंतेरेस कल्चरल (संक्षिप्त रूप में बी० आई० सी०) से शब्दार्थ में समान है क्योंकि दोनों ही में अचल विरासत की वस्तुओं जैसे कि ऐतिहासिक स्मार्क या ऐतिहासिक बाग़ आदि। इसके अतिरिक्त विरासत की वस्तुओं में हस्तांतृत वस्तुएँ जैसे कि पुरातत्व से जुड़ी वस्तुएँ, पुराने दस्तावेज़ और कला से जुड़े कार्यों की प्रतियाँ। स्पेन की प्रणालि अर्थ-केन्द्रीय है और विभिन्न स्थानीय लोग अपने और पर पंजीकरण करते हैं। .

नई!!: आरागोन और पात्रिमोनियो हिस्टॉरिको एस्पानियॉल · और देखें »

पिरिनी पर्वत शृंखला

पिरिनी पर्वत शृंखला (स्पेनी: Pirineos, फ़्रान्सीसी: Pyrénées) द्क्षिणपश्चिमी यूरोप में स्पेन और फ़्रान्स की सीमा पर स्थित एक पर्वतमाला है। यह इबेरिया प्रायद्वीप को यूरोप के महाद्वीप के अन्य भागों से अलग करती है। पिरिनी पहाड़ों की पंक्तियाँ पूर्वोत्तर में बिस्के खाड़ी से लेकर दक्षिणपूर्व में भूमध्य सागर तक ४९१ किमी चलती हैं। अन्दोरा का नन्हा सा देश इन्ही पर्वतों में स्थित है।, Kev Reynolds, pp.

नई!!: आरागोन और पिरिनी पर्वत शृंखला · और देखें »

पोप कॅलिक्स्टस तृतीय

पोप कॅलिक्स्टस तृतीय या कॅलिक्स्टस तृतीय (Pope Callixtus III; 31 दिसम्बर 1378 – 6 अगस्त 1458) 8 अप्रैल 1455 से 1458 में अपनी मृत्यु तक पोप थे, जो कि रोमन कैथोलिक गिरजाघर के राजाध्यक्ष होता है। ये ऐसे अंतिम पोप थे जिन्होंने चुनाव के पश्चात 'कॅलिक्स्टस' नाम ग्रहण किया। चुनाव से पूर्व इनका नाम अल्फोंस डी बोर्हा था। पश्चिमी मतभेद के दौरान कॅलिक्स्टस ने प्रतिपोप बेनेडिक्ट तृतीय का समर्थन किया था और 1429 में प्रतिपोप क्लेमेंट अष्टम को पोप मार्टिन पंचम के आधीन करने में ये प्रेरक शक्ति थे। अपने कैरियर की शुरुआती इन्होंने येइडा विश्विद्यालय में कानून के प्राध्यापक के रूप में गुजरा। इसके पश्चात ये आरागोन के महाराज की सेवा में राजनयिक बन गए। पोप यूजीन चतुर्थ की आरागोन के महाराज अल्फोंसो पंचम के साथ संधि कराने के पश्चात ये कार्डिनल बने व 1455 के पापल सम्मेलन में पोप चुने गए। धार्मिक रूप से ये बहुत कट्टर थे। पोप के पद पर रहते हुए इन्होंने कई विवादित व नवीन आदेश जारी किए थे, जिनमें से अफ्रीकियो और काफ़िरो को गुलाम बनाने का बुल जारी करना व दोपहर को गिरजाघर के घंटे बजाना कुछ प्रमुख हैं। कैथोलिक गिरजाघर की गतिविधियों में इन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को काफ़ी समर्थन किया व उन्हें लाभ भी पहुँचाया और शायद इन्ही की वजह से इनके एक भतीजे आगे चल कर पोप अलेक्जेंडर छठे बने। जोन ऑफ़ आर्क की मृत्यु के 24 साल बाद एक मुकदमे के पश्चात कॅलिक्स्टस ने उन्हें निर्दोष घोषित किया था। .

नई!!: आरागोन और पोप कॅलिक्स्टस तृतीय · और देखें »

भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला

भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला स्पेन में भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन के पास 700 से अधिक स्थलों जिन्हें सामूहिक रूप से लेवनटाइन कला कहा जाता है, सबको मिलाकर यूनेस्को के ज़रिए एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में 1998 में घोषित किया गया था। यह सभी स्थल स्पेन के पूर्वी हिस्से में आते हैं और यहाँ पर पत्थर की कला पाई जाती है जो शुरू के पत्थर के दौर से या शायद बाद के पत्थर के दौर से सम्बंधित है। इस कला में कुछ छोटे से चित्रित इंसानों और जानवरों के चित्र हैं जो बहुत ही आगे के दौर की तकनीक से बने थे और आज भी वह बाक़ी हैं। यह कई बातों के लिए उल्लेखनीय है जिसमें शायद सबसे ज़्यादा इलाक़े तक फैले कला के स्थल शामिल हैं। हालांकि नाम भूमध्य सागर से सम्बंधित है, मगर कुछ स्थल सागर के पास होने के बावजूद भी अधिकतर सागर से दूर आरागोन और कास्तिले-ला मानचा में हैं। इसे अक्सर लेवनटाइन कला कहा जाता है जो मध्य स्पेन से होने का संकेत है न कि लेवान्त क्षेत्र में होने का संकेत है। .

नई!!: आरागोन और भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला · और देखें »

मोनेग्रोस रेगिस्तान

मोनेग्रोस रेगिस्तान (स्पेनी: Desierto de los Monegros, अंग्रेज़ी: Monegros Desert) पूर्वोत्तरी स्पेन के क्षेत्र में स्थित एक अर्ध-मरुभूमि है। यह यूरोप के बहुत कम रेगिस्तानों में से एक है। प्रशासनिक रूप से यह स्पेन के ज़ारागोज़ा (Zaragoza) व उएस्का (Huesca) प्रान्तों में फैला हुआ है। .

नई!!: आरागोन और मोनेग्रोस रेगिस्तान · और देखें »

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

नई!!: आरागोन और यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

ला सालवादोर गिरजाघर

ला सालवादोर (स्पेनी: Catedral del Salvador) आरागोन, स्पेन में सथित एक गिरजाघर है। 8 जून 1931 को इसको बीएन दे इन्तेरेस कुल्तूराल (सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय स्मारक) घोषित किया गया। इह विश्व विरासत स्थान आरागोन की मुदेखार निर्माण कला का एक हिस्सा है। यह गिरजाघर पलासा दे ला सिओ में सथित है और इसको आम तौर पे ला सिओ भी कहा जाता है। .

नई!!: आरागोन और ला सालवादोर गिरजाघर · और देखें »

संता मारिया देल सलवादोर

thumbnail संता मारिया देल सलवादोर (स्पेनी भाषा में: Iglesia Arciprestal de Santa María del Salvador) एक गिरजाघर है जो कि आरागोन, स्पेन में मौजूद है। इसे 1922 ई में बिएन दे इंतेरेस कल्चरल की सूची में शामिल किया गया था। .

नई!!: आरागोन और संता मारिया देल सलवादोर · और देखें »

स्पेनी स्वायत्त समुदाय

स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: Comunidad Autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं। स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन। स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची.

नई!!: आरागोन और स्पेनी स्वायत्त समुदाय · और देखें »

ओज़ियास मार्क

ओज़ियास मार्क (Ausiàs मार्च; 1400 – 3 मार्च 1459) मध्यकालीन वैलेंसियाई कवि और नाईट थे। गन्दिया के निवासी मार्क वैलेंसियाई साहित्य की स्वर्ण शताब्दी (कैटलन: Segle d'or) के सबसे महत्वपूर्ण कवि माने जाते हैं। इनके द्वारा रचित कविताओं ने स्पेन के साहित्य पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा। एक छोटे वैलेंसियाई कुलीन परिवार में जन्मे मार्क की रचनाओं ने पन्द्रहवीं शताब्दी के अंत से पुनर्जागरण में एक विशिष्ट योगदान दिया। इनकी कविताएँ मुख्य रूप से मानव जीवन के दो महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित हैं: प्रेम और मृत्यु। .

नई!!: आरागोन और ओज़ियास मार्क · और देखें »

कातालोनिया

कातालोन्या (या कॅटालोनिया) स्पेन के 17 स्वायत्त समुदायों में से एक है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है। कातालोन्या देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है व उत्तर में इसकी सीमा फ्रांस और अण्डोरा से छूती है। पूर्व में इसके भूमध्य सागर, पश्चिम में आरागोन और दक्षिण में वैलेंसियाई समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा नगर बार्सिलोना है, जो स्पेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर व यूरोप के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। इसकी आधिकारिक भाषाओं में स्पेनी, कैटलन और ऑक्सिटन की उपभाषा आरानेस शामिल हैं। .

नई!!: आरागोन और कातालोनिया · और देखें »

अब्राहम क्रैसक्स

अब्राहम क्रैसक्स (अब्राहम क्रैसक्स; कैटलन उच्चारण:, 1325–1387) यहूदी स्पेनी चौदहवीं शताब्दी के विख्यात और कुशल मानचित्रकार थे। कातालोन्या के मायोर्का द्वीप में एक समृद्ध यहूदी परिवार जन्मे क्रैसक्स ने अपने बेटे जहूदा क्रैसक्स के साथ मिल कर 1375 में मध्ययुग के कातालोन्या का मानचित्र 'कैटलन एटलस' का निर्माण किया था। 1375 में क्रैसक्स और जहूदा को आरागोन के राजकुमार जॉन से एक ऐसे नॉटिकल चार्ट के निर्माण का कार्यभार मिला था जिनमें पोर्टोलन चार्ट द्वारा दर्शाई जाने वाली समान्य भौगोलिक सीमाओं से अधिक जानकारी हो। इन चार्ट को राजकुमार जॉन अपने चचेरे भाई चार्ल्स (जो आगे चल कर फ्रांस के महाराज चार्ल्स चतुर्थ हुए) को उपहार के तौर पर देना चाहते थे। वर्ष 1375 में क्रैसक्स और जहूदा ने पाल्मा के यहूदी मंडल के अपने घर में रह कर के छह चार्ट तैयार किए। शोधकर्ताओं के अनुसार पाँच अन्य ऐसे मानचित्र उपस्थित हैं जिनका श्रेय शायद क्रैसक्स, जहूदा या उनकी कार्यशाला में काम करने वाले किसी कर्मचारी को दिया जा सकता है। कैटलन एटलस की तरह ही ये पाँच मानचित्र भी अहस्ताक्षरित और अदिनांकित हैं तथा इनके निर्माण की अवधि 1375 से 1400 के बीच अनुमानित की गई है। .

नई!!: आरागोन और अब्राहम क्रैसक्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »