लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आधुनिक यूनानी भाषा

सूची आधुनिक यूनानी भाषा

आधुनिक यूनानी भाषा (आधुनिक ग्रीक भाषा) आज के यूनान देश की मुख्य और राजभाषा है। इसका जन्म प्राचीन यूनानी भाषा से हुआ है। ये प्राचीन यूनानी से सरल है और यूनानी लिपि में लिखी जाती है।.

3 संबंधों: यूनानी भाषा, यूरोपीय पार्टी, हेक्साडेसिमल (षोडश आधारी)

यूनानी भाषा

यूनानी या ग्रीक (Ελληνικά या Ελληνική γλώσσα), हिन्द-यूरोपीय (भारोपीय) भाषा परिवार की स्वतंत्र शाखा है, जो ग्रीक (यूनानी) लोगों द्वारा बोली जाती है। दक्षिण बाल्कन से निकली इस भाषा का अन्य भारोपीय भाषा की तुलना में सबसे लंबा इतिहास है, जो लेखन इतिहास के 34 शताब्दियों में फैला हुआ है। अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। आधुनिक स्वरूप में यह यूनान और साइप्रस की आधिकारिक भाषा है और करीबन 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेखन में यूनानी अक्षरों का उपयोग किया जाता है। यूनानी भाषा के दो ख़ास मतलब हो सकते हैं.

नई!!: आधुनिक यूनानी भाषा और यूनानी भाषा · और देखें »

यूरोपीय पार्टी

यूरोपीय पार्टी (यूनानी: Ευρωπαϊκό Κόμμα) साइप्रस का एक राजनीतिक दल है। इस दल की स्थापना २००५ में हुई थी। २००६ के संसदीय चुनाव में इस दल को २४ १९६ मत (५.८%, ३ सीटें) मिले। इस दल का युवा संगठन Νεολαία Ευρωπαϊκό Κόμμα है। .

नई!!: आधुनिक यूनानी भाषा और यूरोपीय पार्टी · और देखें »

हेक्साडेसिमल (षोडश आधारी)

गणित और कंप्यूटर विज्ञान में, हेक्साडेसिमल (आधारांक, या हेक्स अर्थात् षोडश) एक स्थितीय अंक प्रणाली (पोजीशनल न्यूमरल सिस्टम) है जिसके एक मूलांक (रैडिक्स) या आधारांक (बेस) का मान 16 होता है। इसमें सोलह अलग-अलग प्रतीकों का इस्तेमाल होता है जिसमें 0 से 9 तक के प्रतीक शून्य से नौ तक के मानों को प्रदर्शित करते हैं और A, B, C, D, E, F (या वैकल्पिक रूप से a से f) तक के प्रतीक दस से पंद्रह तक के मानों को प्रदर्शित करते हैं। उदाहरण के लिए, हेक्साडेसिमल संख्या 2AF3 का मान दाशमिक संख्या प्रणाली में (2 × 163) + (10 × 162) + (15 × 161) + (3 × 160) या 10,995 के बराबर होता है। प्रत्‍येक हेक्साडेसिमल अंक, चार बाइनरी अंकों (बिट्स) (जिसे "निबल" (nibble) भी कहा जाता है) का प्रतिनिधित्व करता है और हेक्साडेसिमल नोटेशन का उपयोग, कंप्यूटिंग एवं डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में बाइनरी कोडित मानों के एक मानव-अनुकूल प्रदर्शन के रूप में किया जाता है। उदाहरण के लिए, बाईट के मान 0 से 255 (दशमलव अंक) तक हो सकता है लेकिन इसके मानों को और सुविधाजनक ढ़ंग से 00 से लेकर FF तक वाले दो हेक्साडेसिमल अकों के रूप में प्रदर्शित किया जा सकता है। हेक्साडेसिमल का इस्तेमाल आम तौर पर कंप्यूटर मेमोरी एड्रेसों को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: आधुनिक यूनानी भाषा और हेक्साडेसिमल (षोडश आधारी) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »