लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमेरिकी राज्य

सूची अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

43 संबंधों: एरीजोना, एंकोरेज, अलास्का, ऐज़ यू लाइक इट, डेलावेयर, न्यू मेक्सिको, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क नगर, नेब्रास्का, नेवाडा, नॉर्थ डकोटा, नॉर्थ कैरोलीना, प्रमाणित लोक लेखाकार, फ़िलिप ऐंडरसन, मिनेसोटा, मिशिगन, मिसिसिप्पी, मिज़ूरी, मैरीलैंड, मेन, मोन्टाना, रोड आइलैण्ड, लुईज़ियाना, साउथ डकोटा, साउथ कैरोलीना, संयुक्त राज्य, वर्जीनिया, वायोमिंग, विस्कॉन्सिन, वॉशिंगटन राज्य, गाँव, ओहायो, ओक्लाहोमा, औरिगन, आयोवा, आर्कन्सा, इण्डियाना, इलिनॉय, कनेक्टिकट, क्रेगलिस्ट, केन्सास, कॅण्टकी, अलाबामा, अलास्का

एरीजोना

thumbnail एरीजोना (Arizona) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में स्थित राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर और राजधानी फ़िनक्स है। दूसरा सबसे बड़ा राज्य टक्सन है और उसके बाद फ़िनक्स के महानगर क्षेत्र स्थित शहर मेसा, ग्लेनडेल, चंदलर और स्कोत्ट्सडेल है। एरीजोना संयुक्त राज्यों में शामिल होने वाला ४८व राज्य था जिसे की इसमें १४ फरबरी १९१२ को समिलित किया गया। इसी दिन इस राज्य की देश में माने जाने वाली भूमि की वर्षागाठ भी थी। एरीजोना अपने रेगिस्तानी मौसम, भयंकर गर्मी और हल्की ठंड के लिए जाना जाता है। पर राज्य के उच्च इलाकों में बहुत पहाड़ व जंगल है, इसी कारण वहाँ का मौसम अन्य राज्य के मुकाबले ठंडा रहता है। जुलाई १ २००६ के अनुसार एरीजोना देश में आबादी के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। इससे पहले यह दर्जा नेवादा के पास था। राज्य का एक-चौथाई इलाका मूल अमेरिकी आदिवासी के लिये संरक्षित है। राज्य की आधिकरिक भाषा अँग्रेजी है जिसे बोलने वाले जनसंख्या के 74 प्रतिशत है। स्पेनी 19.5 प्रतिशत द्वारा बोली जाती है। 2015 में राज्य की आबादी 68,28,065 अनुमानित की गई है। जिस हिसाब से उसका अमेरिकी राज्यों में 14वां स्थान है। Image:Tree, Canyon de Chelly, Apache County AZ.jpg Image:Sedona Arizona-27527-4.jpg Image:Lockett Meadow, 1996.jpg श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और एरीजोना · और देखें »

एंकोरेज, अलास्का

एंकोरेज (अंग्रेज़ी: Anchorage, आधिकारिक एंकोरेज नगपालिका) संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य का सबसे बड़ा नगर है। 2013 में 3,00,950 निवासियों के साथ यह अलास्का का सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है और अलास्का की 40% जनसंख्या यहाँ निवास करती है। अमेरिका के 50 राज्यों में से केवल न्यूयार्क ही ऐसा राज्य हैं जहाँ की इससे अधिक जनसंख्या उस राज्य के सबसे अधिक जनसंख्या वाले नगर में निवस करती है। कुल मिलाकर एंकोरेज महानरीय क्षेत्र, जिसमें एंकोरेज और पड़ोस का मटानुस्का-सुसित्ना बरो सम्मिलित है, की जनसंख्या 2013 में 3,96,142 थी। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और एंकोरेज, अलास्का · और देखें »

ऐज़ यू लाइक इट

1623 में प्रकाशित, फर्स्ट फोलिओ से ऐज़ यू लाइक इट के प्रथम पृष्ठ की प्रतिकृति. ऐज़ यू लाइक इट विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखित एक पैस्टोरल कॉमेडी है, जिसे 1599 या 1600 की शुरूआत में लिखा हुआ मानते हैं और यह 1623 के फोलियो में पहली बार प्रकाशित हुआ। यह कृति थॉमस लॉज के गद्य प्रेम-कथा रॉसलिंड पर आधारित थी। हालांकि इस नाटक के पहले प्रदर्शन की जानकारी अनिश्चित है, परन्तु सुझावों के अनुसार, 1603 में विल्टन हाउस में इसके एक प्रदर्शन की संभावना जताई गई है। ऐज़ यू लाइक इट की कहानी नायिका रॉसलिंड के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्पीड़न के डर से अपनी चचेरी बहन सीलिया और महल के विदूषक टचस्टोन के साथ, अपने चाचा के महल से आर्डेन के जंगल में सुरक्षा और अंततः प्यार पाने के लिए भाग जाती है। ऐतिहासिक रूप से, इस पर आलोचकों की राय भिन्न रही है, कुछ आलोचकों के अनुसार यह कृति शेक्सपियर की अन्य कृतियों की तुलना में कम उत्कृष्ट है जबकि कुछ इस नाटक को बेहद उत्कृष्ट कृति मानते हैं। शेक्सपियर की एक सर्वाधिक प्रसिद्ध और अक्सर-प्रयुक्त उक्ति "ऑल दी वर्लड इज़ अ स्टेज" इसी नाटक का हिस्सा है, साथ ही यह "टू मच ऑफ अ गुड थिंग" वाक्यांश का मूल भी है। यह नाटक दर्शकों की पसंदीदा बनी रही और रेडियो, फिल्म और संगीतमय रंगमंच के लिए रूपांतरित की गई। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और ऐज़ यू लाइक इट · और देखें »

डेलावेयर

thumbnail डेलावेयर (Delaware) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह दक्षिण और पश्चिम में मैरीलैंड से, उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी द्वारा, और उत्तर में पेंसिल्वेनिया से सीमा रखता है। राज्य का नाम अंग्रेज रईस और वर्जीनिया के पहले औपनिवेशिक गवर्नर थॉमस वेस्ट, तृतीय बैरोन दे ला वॉर के ऊपर रखा गया है। डेलावेयर संयुक्त राज्य का दूसरा सबसे छोटा, छठा सबसे कम आबादी वाला और छठा सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। डेलावेयर को तीन काउंटियों में विभाजित किया गया है जो कि किसी भी राज्य में काउंटियों की सबसे कम संख्या है। 16 वीं शताब्दी में यूरोपियों द्वारा इसके समुद्र तट की खोज बीन किये जाने से पहले, डेलावेयर में मूल अमेरिकियों के कई समूहों बसे हुए थे। डेलावेयर अमेरिकी क्रांति में भाग लेने वाले 13 कॉलोनियों में से एक था। 7 दिसंबर 1787 को, डेलावेयर संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को स्वीकृति देने वाला पहला राज्य बन गया और तब से वह खुद को "पहला राज्य" के रूप में प्रचारित कर रहा है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और डेलावेयर · और देखें »

न्यू मेक्सिको

अमेरिका के नक्शे में स्थिति न्यू मेक्सिको (New Mexico और Nuevo México) एक राज्य है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यूरोपीय खोज से हजारों साल पहले तक यहाँ मूल अमेरिकी निवास करते थे। न्यू मैक्सिको का 1598 में स्पेनिश द्वारा उपनिवेशीकरण किया गया था। बाद में यह स्वतंत्र मेक्सिको का हिस्सा बना। 1848 में अमेरिका से अपनी हार के पश्चात् यह इलाका मेक्सिको ने अमेरिका को सौंप दिया। यह 6 जनवरी 1912 को 47वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। न्यू मेक्सिको अमेरिका का पाँचवां सबसे बड़ा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 20,81,015 हैं। इससे इसका सब राज्यों में 36वां स्थान हुआ। 69.7% लोगों द्वारा अंग्रेज़ी और 28.5% द्वारा स्पेनी मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। नावाजो एक मूल अमेरिकी भाषा 3.5% जनता द्वारा बोली जाती हैं। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और न्यू मेक्सिको · और देखें »

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और न्यू जर्सी · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

नेब्रास्का

अमेरिका में स्थिति नेब्रास्का (Nebraska) संयुक्त राज्य का राज्य है जो ग्रेट प्लेन्स और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। राज्य के उत्तर में साउथ डेकोटा, पूर्व में आयोवा और मिसोरी नदी के किनारे पर दक्षिण-पूर्व में मिसौरी है। साथ ही इसकी सीमा दक्षिण में केन्सास, दक्षिण पश्चिम में कॉलोराडो और पश्चिम में वायोमिंग से भी लगती है। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध के दौरान फ्रांस ने लुइसियाना क्षेत्र (जिसमें नेब्रास्का भी आता था) स्पेन को सौंप दिया। इस क्षेत्र से फ्रांस की वापसी के बाद मिसिसिपी नदी पर ब्रिटेन और स्पेन प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगे। अपनी स्वतंत्रता के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने लुइसियाना खरीद के अनुसार इस इलाके पर दावा करना शुरू कर दिया। 1854 में अमेरिका ने एक अधिनियम के तहत इस इलाके पर अपना अधिकार कर लिया। फिर संघीय सरकार द्वारा दी जा रही नि: शुल्क भूमि पर दावा करने के लिए कई हजारों आबादकार नेब्रास्का में पहुँचें। बसने की इस पहली लहर ने क्षेत्र को राज्य बनने के आवेदन करने के लिए पर्याप्त आबादी दी। 1867 में यह 37वें राज्य बन गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक इसकी आबादी 19,07,116 है। जिससे इसका सभी राज्यों में 37वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से ये 16वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और नेब्रास्का · और देखें »

नेवाडा

मानचित्र में स्थिति नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वां सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वां सबसे अधिक आबादी वाला अमरीकी राज्य है। नेवादा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बन्द जलसम्भर) के भीतर है। ग्रेट बेसीन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं। नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवादा 31 अक्टूबर 1864 को 36वां राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालांकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और नेवाडा · और देखें »

नॉर्थ डकोटा

अमेरिका में स्थिति नॉर्थ डकोटा (North Dakota) उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका में राज्य है। इसे 1889 में 39वें राज्य के रूप में भर्ती किया गया था। इसका इलाका ग्रेट प्लेन नामक मैदानी क्षेत्र में पड़ता है और इसे फ्रांस से 1803 में खरीदा गया था। इसकी सीमा उत्तर में कनाडाई प्रांतों सैस्कैचेवेन और मानिटोबा से, पूर्व में मिनेसोटा से, दक्षिण में साउथ डकोटा से और पश्चिम में मोंटाना से लगती है। क्षेत्र के हिसाब से नॉर्थ डकोटा का अमेरिका राज्यों में 19वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या केवल 7,57,952 हैं जिससे इसका 47वां स्थान हुआ। बिस्मार्क राज्य की राजधानी है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और नॉर्थ डकोटा · और देखें »

नॉर्थ कैरोलीना

स्थान नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

प्रमाणित लोक लेखाकार

प्रमाणित लोक लेखाकार (CPA) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशिक्षित लेखाकारों की सांविधिक उपाधि है, जिन्होंने समरूप प्रमाणित लोक लेखाकार परीक्षा (युनिफॉर्म सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट एक्ज़ामिनेशन) उत्तीर्ण की है और अतिरिक्त राज्य शिक्षा तथा CPA के प्रमाणन के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त कर लिया हैं। व्यक्ति विशेष जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण तो कर ली है लेकिन या तो अपेक्षित काम का अनुभव नहीं पाया हो या पहले अगर कभी किया भी हो तो व्यावहारिक शिक्षा की निरंतरता बीच में ही विघ्नित हो गई हो तो ऐसे लोगों के लिए अनेक राज्यों में "सीपीए निष्क्रिय" अथवा इसके समतुल्य पर्याय पदनाम की अनुमति प्राप्त है। अधिकतर अमेरिकी राज्यों में केवल लाइसेंसघारी CPAs ही लोक सत्यापन हेतु (लेखा परीक्षा सहित) वित्तीय बयानों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। इस नियम के अपवाद एरिज़ोना, कान्सास, उत्तरी कैरोलिना और ओहियो हैं, जहां "सीपीए" पदनाम प्रतिबंधित तो है, पर लेखा परीक्षा की प्रैक्टिस नहीं.

नई!!: अमेरिकी राज्य और प्रमाणित लोक लेखाकार · और देखें »

फ़िलिप ऐंडरसन

फिलिप एण्डरसन, १९७७ में भौतिक शास्त्र में नोबेल पुरस्कार के विजेता रहे हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और फ़िलिप ऐंडरसन · और देखें »

मिनेसोटा

अमेरिका में स्थिति मिनेसोटा (Minnesota) संयुक्त राज्य के मध्यपश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में स्थित राज्य है। मिनेसोटा को 11 मई 1858 को 32वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया था। इस राज्य में झीलों की एक बड़ी संख्या है, और यह "10,000 झीलों की भूमि" नारे द्वारा जाना जाता है। अमेरिका में मिनेसोटा क्षेत्र में 12वांं सबसे बड़ा और 21वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूरोपीय लोगों के बसने तक मिनेसोटा में कई मूल अमेरिकी जातियाँ निवास करती थी। मिनेसोटा के लगभग 60 प्रतिशत निवासी मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं जो कि परिवहन, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सरकार का केंद्र है। राज्य के बाकी हिस्सों में पश्चिम में गहन कृषि के लिए दिया गया प्रेरी है और दक्षिणपूर्व में पतझड़ी जंगल शामिल है। 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान, बड़ी संख्या में यूरोपीय निवासियों ने राज्य में प्रवेश किया, जो मुख्य रूप से स्कैंडिनेविया और जर्मनी से आए थे। मिनेसोटा का जीवन स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा है और वह देश में सबसे अधिक शिक्षित और धनी राज्यों में से एक है। 2010 की जनगणना के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 53,03,925 है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मिनेसोटा · और देखें »

मिशिगन

अमेरिका में स्थिति मिशिगन (Michigan) विशाल झीलें के इलाके पर संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसकी राजधानी लांसिंग है, और इसका सबसे बड़ा शहर डेट्रोइट है। मिशिगन एकमात्र राज्य है जिसमें दो प्रायद्वीप शामिल हैं। मिशिगन में दुनिया के किसी भी राजनीतिक उपखंड के मुकाबले सबसे बड़ा मीठे पानी का किनारा है। 17वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं द्वारा उपनिवेशित होने से पहले मिशिगन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ निवास करती थी। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की हार के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन आया। जिसने अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध में हार के बाद यह क्षेत्र नए स्वतंत्र हुए संयुक्त राज्य को सौंप दिया गया। इसे 26वें राज्य के रूप में 26 जनवरी 1837 को संघ में भर्ती किया गया। हालांकि मिशिगन एक विविध अर्थव्यवस्था विकसित किये हुए हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप से अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की तीन प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का घर है (जिन सबका मुख्यालय डेट्रोइट महानगरीय क्षेत्र के भीतर है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 99,28,300 है। जिससे इसका राज्यों में 10वां स्थान हुआ। 91% जनता अंग्रेज़ी बोलती हैं जो कानूनी तौर पर सरकारी भाषा नहीं है (वास्तव वो है)। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मिशिगन · और देखें »

मिसिसिप्पी

अमेरिका में स्थिति मिसिसिप्पी (Mississippi) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। इसकी पश्चिमी सीमा मिसिसिपी नदी द्वारा बनाई गई है। मिसिसिपी उत्तर में टेनेसी, पूर्व में अलबामा, दक्षिण में लूइसियाना और पश्चिम में, मिसिसिपी नदी के पार, लुइसियाना और अर्कांसस से अपनी सीमा रखता है। इसकी दक्षिणी सीमा का छोटा हिस्सा मैक्सिको की खाड़ी से भी लगता है। 1699 में फ्रेंच उपनिवेशवादियों ने पहले यूरोपीय बस्ती की स्थापना की। उपनिवेशवादियों ने अफ्रीकी गुलामों को मजदूरों के रूप में आयात किया। ग्रेट ब्रिटेन की सप्तवर्षीय युद्ध में जीत के बाद फ्रांस ने पेरिस की संधि (1763) के तहत मिसिसिपी क्षेत्र का ब्रिटेन को आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी क्रांति के बाद, ब्रिटेन ने इस क्षेत्र को नए संयुक्त राज्य अमरीका को सौंप दिया। 10 दिसंबर 1817 को मिसिसिपी को संघ में 20वें राज्य के तौर पर भर्ती किया गया। 9 जनवरी, 1861 को मिसिसिपी संघ से अपने अलगाव की घोषणा करने वाला दूसरा राज्य बन गया और यह परिसंघीय राज्य अमेरिका के संस्थापक सदस्यों में से एक था। 2015 के अनुमान के मुताबिक मिसिसिप्पी की जनसंख्या 29,92,333 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 32वां स्थान है। क्षेत्र में भी उसका स्थान 32वां ही है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है जो 96% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मिसिसिप्पी · और देखें »

मिज़ूरी

अमेरिका के मानचित्र पर मिज़ूरी (Missouri) आयोवा, इलिनॉय, केन्टकी, टेनेसी, अर्कन्सास, ओक्लाहोमा, केन्सास और नेब्रास्का से घिरा संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिम क्षेत्र का एक राज्य है। मिसौरी सबसे अधिक जनसंख्या वाला 18वां राज्य है जिसकी 2009 में अनुमानित जनसंख्या 5,987,580 थी। यह 114 प्रान्तों और एक स्वतंत्र शहर से मिलकर बना है। मिसौरी की राजधानी जेफ़रसन शहर है। तीन सबसे बड़े शहरी क्षेत्र सेंट लुई, कन्सास शहर और स्प्रिंगफील्ड हैं। मिसौरी को मूल रूप से लुइसियाना खरीद के भाग के रूप में फ्रांस से अधिग्रहण किया गया था। मिसौरी राज्य क्षेत्र के भाग को 10 अगस्त 1821 में 24वें राज्य के रूप में संघ में शामिल कर लिया गया। मिसौरी में राष्ट्र के जनसांख्यिकीय, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। इसे लंबे समय से एक राजनीतिक कसौटी राज्य माना जाता रहा है। 1956 और 2008 को छोड़कर, मिसौरी के U.S. राष्ट्रपति के पद के चुनाव के परिणाम ने 1904 से प्रत्येक चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की सही-सही भविष्यवाणी की है। यह मध्य पश्चिमी और दक्षिणी दोनों संस्कृतियों से प्रभावित है और अपने इतिहास में एक सीमा राज्य के रूप में प्रदर्शित है। यह पूर्वी और पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक अवस्थांतर भी है क्योंकि सेंट लुई को अक्सर "सुदूर-पश्चिमी पूर्वी शहर" और कन्सास शहर को "सुदूर-पूर्वी पश्चिमी शहर" कहते हैं। मिसौरी के भूगोल में अत्यधिक विविधता है। राज्य का उत्तरी भाग विच्छेदित गोल मैदानों में पड़ता है जबकि दक्षिणी भाग ओज़ार्क पर्वतों (विच्छेदित पठार) में पड़ता है जिसे मिसोरी नदी दो भागों में बांटती है। मिसिसिपी और मिसौरी नदियों का संगम सेंट लुई के पास स्थित है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मिज़ूरी · और देखें »

मैरीलैंड

मैरीलैंड राज्य एक अमेरिकी राज्य है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य अटलांटिक क्षेत्र में स्थि‍त है, यह वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया की सीमा से लगा है और इसके दक्षिण और पश्चिम में कोलंबिया जिला, इसके उत्तर में पेंसिल्वेनिया और पूर्व में डेलावेयर है। कुल क्षेत्र के मामले में मैरीलैंड यूरोप के बेल्जियम देश के समकक्ष है। अमेरिकी सेंसस ब्यूरो के अनुसार अन्य राज्यों की तुलना में मैरीलैंड की घरेलू औसत आय सबसे अधिक है, 2006 में इसने नई जर्सी को पीछे छोड़ दिया; मैरीलैंड की औसत घरेलू आय 2007 में 68,080 डॉलर थी। 2009 में, मैरीलैंड ने 2008 के अपने 70,545 डॉलर की सबसे अधिक औसत आय के कारण अमेरिकी राज्यों में तीसरी बार लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैरीलैंड ऐसा सातवां राज्य है जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को अंगीकार किया और इसके तीन उपनाम पड़े, ओल्ड लाइन स्टेट, फ्री स्टेट और चेसापिक बे स्टेट नाम का भी कभी-कभी इस्तेमाल होता है। मैरीलैंड जीवन विज्ञान अनुसंधान और विकास का एक गठजोड़ है, जहां 350 से अधिक जैव प्रौद्योगिकी कंपनियां स्थित हैं, जो संयुक्त राज्य में इस क्षेत्र में मैरीलैंड को तीसरा सबसे बड़ा गठजोड़ बनाती हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी, जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी, यूनिवर्सिटी सिस्टम ऑफ मैरीलैंड एक से अधिक परिसर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी(NIST), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (NIMH), फेडरल फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA), हावर्ड हजेज मेडिकल इंस्टीट्यूट, केलेरा जीनोमिक्स कंपनी, ह्यूमन जीनोम साइंसेस (HGS), जे. क्रेग वेंटर इंस्टीट्यूट और हाल ही में अस्ट्रज़ेनेका द्वारा खरीदी गयी मेडीम्यून सहित अनुसंधान और विकास में दिलचस्पी रखने वाले संस्थान और एजेंसियां मैरीलैंड में स्थित हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मैरीलैंड · और देखें »

मेन

अमेरिका में स्थिति मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है। मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया। 2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मेन · और देखें »

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और मोन्टाना · और देखें »

रोड आइलैण्ड

अमेरिका में स्थिति रोड आइलैंड (Rhode Island), आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ़ रोड आइलैंड एंड प्रोविडेंस प्लांटेशन्स, पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। रोड आइलैंड को कनेक्टिकट द्वारा पश्चिम में, मैसाचुसेट्स द्वारा उत्तर और पूर्व में और दाक्षिण में अटलांटिक महासागर ने घेर रखा है। 4 मई 1776 को रोड आइलैंड का उपनिवेश ब्रिटिश क्राउन के प्रति अपनी निष्ठा का त्याग करने वाला तेरह उपनिवेश में से पहला था। लेकिन वो 29 मई, 1790 पर संयुक्त राज्य संविधान को अपनाने वाला आखिरी राज्य था। रोड आइलैंड सभी पचास राज्यों में क्षेत्र में सबसे छोटा है। लेकिन वो आठवां सबसे कम आबादी वाला राज्य है और जनसंख्या घनत्व के मामले में उसका दूसरा स्थान आता है (न्यू जर्सी पहला है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 10,56,426 हैं। प्रॉविडेंस राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और रोड आइलैण्ड · और देखें »

लुईज़ियाना

लुईज़ियाना का नक्शा लुईज़ियाना (Louisiana) संयुक्त राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी बेटन रूज है। एक दूसरा महत्वपूर्ण नगर न्यू आर्लीन्स है जो २००५ में हरिकेन कट्रीना में डूब गया था। अमेरिकी में लुईज़ियाना एकमात्र राज्य है जिसके राजनीतिक उपखंडों को पारिश कहा जाता है जो कि अन्य राज्यों के काउंटियों के बराबर है। लुईज़ियाना के उत्तर में अर्कांसस, पूर्व में मिसिसिपी, पश्चिम में टेक्सास और दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी है। राज्य की अधिकांश भूमि मिसिसिपी नदी के कारण तलछटीकरण से बनी है। इसमें समृद्ध दक्षिणी बायोम शामिल है। 1803 में क्षेत्र की अमेरिकी खरीद से पहले, वर्तमान लुइसियाना राज्य एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और एक संक्षिप्त अवधि के लिए एक स्पेनिश भी। इसके अलावा, 18वीं शताब्दी में उपनिवेशवादियों ने कई अफ्रीकी लोगों को गुलाम के रूप में आयात किया। 2015 में लगाये गए अनुमान के अनुसार राज्य की जनसंख्या 46,81,666 हैं। इसके मुताबिक ये संयुक्त राज्य का 25वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य हुआ। यह क्षेत्र के आकार अनुसार 31वां सबसे बड़ा है। लुईज़ियाना में 8% लोग फ्रेंच और 4% स्पेनी बोलते हैं। 86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेज़ी राज्य में कोई आधिकारिक दर्जा नहीं रखती। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और लुईज़ियाना · और देखें »

साउथ डकोटा

स्थान साउथ डकोटा (South Dakota) संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में एक राज्य है। 2 नवंबर, 1898 को साउथ डकोटा नॉर्थ डकोटा के साथ एक राज्य बन गया। साउथ डकोटा इन राज्यों से घिरा हुआ है: नॉर्थ डकोटा (उत्तर में), मिनेसोटा (पूर्व में), आयोवा (दक्षिण-पूर्व में), नेब्रास्का (दक्षिण में), वायोमिंग (पश्चिम में), और मोन्टाना (उत्तर-पश्चिम में)। राज्य को मिसोरी नदी ने पूर्व और पश्चिम भागों में विभाजित किया है। पूर्वी साउथ डकोटा अधिकतर आबादी का घर है और इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी का उपयोग विभिन्न फसलों को उगाने के लिए किया जाता है। मिसौरी के पश्चिम में पशुपालन प्रमुख कृषि गतिविधि है और अर्थव्यवस्था पर्यटन और रक्षा खर्च पर अधिक निर्भर है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 8,65,454 हैं। इससे इसका सभी राज्यों में स्थान 46वां हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 17वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और साउथ डकोटा · और देखें »

साउथ कैरोलीना

नक्शे में स्थिति साउथ कैरोलीना (South Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में राज्य है। राज्य के उत्तर में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण और पश्चिम में जॉर्जिया और पूर्व में अटलांटिक महासागर है। 18वीं शताब्दी में साउथ कैरोलिना (नॉर्थ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक था। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला पहला राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में साउथ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 40वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 49,61,119 हैं जिससे उसका स्थान सभी राज्यों में 23वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है। निक्की हेली अमेरिका के साउथ कैरोलीना प्रांत की जनवरी 2011 से जनवरी 2017 तक गवर्नर थी। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और साउथ कैरोलीना · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अमेरिकी राज्य और संयुक्त राज्य · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और वर्जीनिया · और देखें »

वायोमिंग

अमेरिका के नक्शे में वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और वायोमिंग · और देखें »

विस्कॉन्सिन

अमेरिका में विस्कॉन्सिन (Wisconsin) संयुक्त राज्य अमेरिका विशाल झीलों के इलाके में राज्य है। यह राज्य पश्चिम में मिनेसोटा से, दक्षिण-पश्चिम में आयोवा से, दक्षिण में इलिनॉय से, पूर्व में मिशिगन झील से, उत्तर पूर्व में मिशिगन से, और उत्तर में सुपीरियर झील से सीमा रखता है। विस्कॉन्सिन कुल क्षेत्रफल द्वारा 23वां सबसे बड़ा राज्य है और 20वां सबसे अधिक आबादी वाला है। विस्कॉन्सिन क्षेत्र अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के बाद 1783 में संयुक्त राज्य का भाग बन गया। बढ़ती आबादी ने विस्कॉन्सिन को 29 मई, 1848 में 30वें राज्य के रूप में राज्य का दर्जा हासिल करने की अनुमति दी। 2016 के अनुमान अनुसार राज्य की जनसंख्या 57,78,708 है। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और विस्कॉन्सिन · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और वॉशिंगटन राज्य · और देखें »

गाँव

मध्य भारत का एक गाँव कैसल नाला, विल्टशायर, इंग्लैंड के गाँव के मुख्य सड़क पर. Masouleh गाँव, Gilan प्रांत, ईरान. Saifi गाँव के केंद्र Ville, बेरूत, लेबनान में मुख्य चौराहे Lötschental घाटी, स्विट्जरलैंड में एक अल्पाइन गाँव. ग्राम या गाँव छोटी-छोटी मानव बस्तियों को कहते हैं जिनकी जनसंख्या कुछ सौ से लेकर कुछ हजार के बीच होती है। प्राय: गाँवों के लोग कृषि या कोई अन्य परम्परागत काम करते हैं। गाँवों में घर प्राय: बहुत पास-पास व अव्यवस्थित होते हैं। परम्परागत रूप से गाँवों में शहरों की अपेक्षा कम सुविधाएं (शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की) होती हैं।इसे संस्कृत में ग्राम, गुजराती में गाम(गुजराती:ગામ), पंजाबी में पिंड कहते हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और गाँव · और देखें »

ओहायो

ओहायो (Ohio) संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल झीलों के क्षेत्र में एक मध्य-पश्चिमी राज्य है। राज्य का नाम ओहायो नदी से लिया गया है। 1 मार्च, 1803 को इस इलाके को 17वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। कोलंबस राज्य की राजधानी है। राज्य की सीमा पूर्व में पेंसिल्वेनिया से, उत्तर पश्चिम में मिशिगन से, उत्तर में ओन्टारियो, कनाडा से, पश्चिम में इंडियाना से, दक्षिण में केंटकी से, और दक्षिण-पूर्व में वेस्ट वर्जिनिया से लगती है। ओहायो 34वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 1,16,14,373 हैं जिससे उसका इस मामले में 7वां स्थान हुआ। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: अमेरिकी राज्य और ओहायो · और देखें »

ओक्लाहोमा

अमेरिका के मानचित्र में ओक्लाहोमा (Oklahoma) संयुक्त राज्य के दक्षिण मध्य क्षेत्र में एक राज्य है। इसे 1907 में 46वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। इसकी सीमा पूर्व में अर्कांसस और मिसौरी से, उत्तर में केन्सास से, कॉलोराडो से उत्तर-पश्चिम में, न्यू मेक्सिको से दूर पश्चिम में और टेक्सास से दक्षिण में लगती है। ओक्लाहोमा सिटी राज्य की राजधानी है। राज्य का ज्यादातर हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। 1889 तक यह इलाका मूल अमेरिकी लोगों के लिये आरक्षित था। उसके बाद केंद्रीय सरकार ने यहाँ बसने के लिये लोगों को अनुमति दी। राज्य का ज्यादातर हिस्सा ग्रेट प्लेन और प्रेरी में आता है। अलास्का और कैलिफ़ोर्निया के बाद ओक्लाहोमा में सर्वाधिक मूल अमरीकी बसते हैं। हालांकि अंग्रेज़ी को सरकारी भाषा का दर्जा प्राप्त है पर कुछ मूल अमरीकी भाषाओं को कुछ काउंटी में अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। 2016 के अनुमान मुताबिक राज्य की जनसंख्या 39,23,561 है। इस हिसाब से इसका सारे अमेरिकी राज्यों में 28वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 20वां स्थान है।.

नई!!: अमेरिकी राज्य और ओक्लाहोमा · और देखें »

औरिगन

संयुक्त राज्य अमेरिका में औरिगन की स्थिति औरिगन (Oregon) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में राज्य है। इसके उत्तर में वॉशिंगटन राज्य, दक्षिण में कैलिफ़ोर्निया और नेवाडा, पूर्व में इडाहो और पश्चिम में प्रशांत महासागर है। पश्चिमी व्यापारियों, खोजकर्ताओं और निवासियों के आने से पहले ओरेगॉन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ बसी हुई थी। 18वीं शताब्दी के अंत तक इस इलाके पर ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ही अपना अधिकार बताते थे। 1818 की संधि के बाद अमेरिका का इस पर पूर्ण अधिकार हो गया। 14 फरवरी, 1859 को ये इलाका अमेरिका का 33वां राज्य बन गया। औरिगन अमेरिका का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 40,93,465 है जिससे इसका सभी राज्यों में स्थान 27वां हुआ। सलेम राज्य की राजधानी है और पॉर्टलैंड सबसे बड़ा शहर। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और औरिगन · और देखें »

आयोवा

आयोवा राज्य कि संयुक्त राज्य अमेरका मे स्थिति आयोवा संयुक्त राज्य अमरीका के मध्य-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसे कभी-कभी अमेरिका का दिल भी कहा जाता है। यह पूर्व में मिसिसिपी नदी और पश्चिम में मिसौरी नदी और बिग सिओक्स नदी के किनारे स्थित है। आयोवा का नाम अमेरिकन इंडियन जनजाति आयवे, जो यूरोपीय लोगों के आगमन के समय इस क्षेत्र के निवासी थे, के नाम पर आधारित है। यह राज्य फ्रेंच शासन के समय उसका हिस्सा भी रहा। बाद में जब इसे लोइसिआना ने खरीद लिया तब यहाँ के रहने वालों ने खेती-बाड़ी वाली अर्थव्यवस्था के साथ इसकी नींव डाली। आयोवा अक्सर दुनिया में खाद्य सामग्री की राजधानी भी कही जाती है, पर यह याद रखना चाहिए की इसकी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और परिदृश्य काफी भिन्न भिन्न है। मध्य २०वि सदी में आयोवा की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में बदलाव आये और यह उत्पाद निर्माण, प्रसंस्करण, वित्तीय सेवाओं, जैव प्रौद्योगिकी, हरी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था में तबदील हो गयी। आयोवा रहने के हिसाब से पूरे देश में सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है। डि मायिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और इसकी राजधानी भी। 2016 में इसकी आबादी 31,34,693 अनुमानित की गई है। यह इसे संयुक्त राज्य में 30वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य बनाता है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और आयोवा · और देखें »

आर्कन्सा

thumbnail आर्कन्सा (Arkansas) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसका नाम कुँपव इंडियन लोगो का एक अल्गोंक्विन नाम है। आर्कन्सा छह राज्यों के साथ सीमा रखता है, अपने पूर्वी हिस्से में मुख्यतः मिसिसिपी नदी के द्वारा परिभाषित सीमा के साथ.

नई!!: अमेरिकी राज्य और आर्कन्सा · और देखें »

इण्डियाना

इंडियाना की संयुक्त राज्यों में स्थिति इण्डियाना Indiana) संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल किया गया १९वा राज्य है। 11 दिसंबर, 1816 को इंडियाना को अमेरिकी राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती किया गया था। यह विशाल झील इलाके में है व इसकी आबादी 66 लाख 33 हजार है। यह अपनी आबादी के अनुसार देश में १६वे स्थान पे आता है व आबादी के अनुसार भूमि उपयोग में १७वे. यह राज्य भूमि के अनुसार देश में ३८वे स्थान पर है। इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर इंडियानापोलिस है। राज्य का नाम का अर्थ "इंडियनों की भूमि" है। इंडियाना एक विविधता वाला राज्य है। यहाँ पर एक प्रमुख शहर के अलावा कई अन्य नगर, छोटे शहर व उधोगिक शहर है। यह संयुक्त राज्यों में अपने खेल प्रतिभाओ व होने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इस राज्य के नागरिकों को हूसिएर्स कहा जाता है। इस राज्य का नाम मना जाता है कि सन १७६८ में रही इंडियाना जमीन कम्पनी का भी था। *.

नई!!: अमेरिकी राज्य और इण्डियाना · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और इलिनॉय · और देखें »

कनेक्टिकट

कनेक्टिकट की स्थिति कनेक्टिकट पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में दक्षिणी राज्य है। कनेक्टिकट की सीमा पूर्व में रोड आइलैंड, मैसाचुसेट्स उत्तर में, पश्चिम में न्यूयॉर्क और दक्षिण में लांग आईलैंड साउंड से है। इसकी राजधानी हार्टफ़ोर्ड है। राज्य का नाम कनेक्टिकट नदी के नाम पर रखा गया है, जो कि एक प्रमुख अमेरिकी नदी है जो राज्य को लगभग दो भागों में बांटती है। कनेक्टिकट संयुक्त राज्य में क्षेत्र के हिसाब से तीसरा सबसे छोटा राज्य है। आबादी में 29वां और जनसंख्या घनत्व के मामले में यह राज्य चौथा स्थान रखता है। यह संयुक्त राज्य की संघीय सरकार के विकास में प्रभावशाली था। दक्षिणी और पश्चिमी कनेक्टिकट (राज्य की अधिकांश जनसंख्या के साथ) न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है; जिसे ट्राई स्टेट एरिया के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है। कनेक्टिकट में पहले बसने वाले यूरोपीय लोग डच थे। प्रारंभ में कनेक्टिकट का आधा क्षेत्र डच कॉलोनी न्यू नीदरलैंड का हिस्सा था। 1630 के दशक में इंग्लैंड द्वारा पहली बड़ी बस्तियों की स्थापना की गई। मैसाचुसेट्स बे कॉलनी ने कनेक्टिकट कॉलोनी की स्थापना की; यह कॉलोनी उन तेरह कालोनियों में से एक थी जिसने अमेरिकी क्रांति में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। 2010 की जनगणना के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में, कनेक्टिकट की उच्चतम प्रति व्यक्ति आय है, मानव विकास सूचकांक (0.962) है और साथ ही सर्वाधिक औसत घरेलू आय है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और कनेक्टिकट · और देखें »

क्रेगलिस्ट

2006 में, क्रेगलिस्ट के संस्थापक, क्रेग न्यूमार्क क्रेगलिस्ट ऑनलाइन समुदायों का एक केंद्रीकृत नेटवर्क है, जिसमें नौकरी, आवास, व्यक्तिगत, बिक्री हेतु, सेवाएं, समुदाय, गिग्स, जीवनवृत्त-सारांश और चर्चा मंचों सहित - निःशुल्क ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन दिए जाते हैं। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और क्रेगलिस्ट · और देखें »

केन्सास

अमेरिका में स्थिति केन्सास मध्य-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित राज्य है। कान्सास का नाम मूल अमरीकी जनजाति कंसा के नाम पर रखा गया है जो कि इस क्षेत्र में निवास करते थे। पहले यूरोपीय अमेरिकी लोग 1812 में आकर केन्सास में बसे। जब 1854 में अमेरिकी सरकार द्वारा इसे आधिकारिक रूप से औपनिवेशीकरण के लिये खोला गया, तो लोग न्यू इंग्लैंड और पड़ोसी मिसौरी से तेजी से बसना शुरू हुए। 29 जनवरी 1861 को कान्सास ने राज्य के रूप में संघ में प्रवेश किया। गृहयुद्ध के बाद, कैनसस की आबादी तेजी से बढ़ी जब प्रवासियों की लहरों ने प्रेरियों को खेत में बदल दिया। 2015 तक, कैनसस सबसे अधिक उत्पादकता वाले कृषि राज्यों में से एक था, जो कि गेहूँ मक्का, ज्वार और सोयाबीन की उच्च पैदावार पैदा करता है। केन्सास क्षेत्र के अनुसार 15वां सबसे बड़ा राज्य है और 29,11,641 की आबादी के साथ 34वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो कि लगभग 91% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। ईसाई धर्म के प्रोटेस्टैंट सम्प्रदाय को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और केन्सास · और देखें »

कॅण्टकी

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और कॅण्टकी · और देखें »

अलाबामा

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और अलाबामा · और देखें »

अलास्का

अलास्का (अंग्रेज़ी: Alaska) उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी छोर में स्थित अमेरिकी का राज्य है। इसके पूर्व में कनाडा, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और पश्चिम में रूस स्थित हैं। क्षेत्रफल के अनुसार अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अलास्का की लगभग आधी जनसंख्या 6,83,478 इसके अन्कोरेज महानगर में रहती है। सन 2009 तक अलास्का संयुक्त राज्य में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। 30 मार्च 1867 को संयुक्त राज्य सीनेट ने अलास्का को रूसी साम्राज्य से खरीदने का फैसला किया, इसके लिए रूस को 72 लाख डॉलर (45 करोड़ 81 लाख रूपए) चुकाए गए, यानि की हर एकड़ के लिए 4.74 डालर (315 रूपए) दिया गया था। इसके बाद यह भूमि कई आधिकारिक बदलावों से गुज़री, तब जाकर इसको 11 मई 1912 को संगठित क्षेत्र माना गया और 49 वें राज्य के तौर पे 3 जनवरी 1953 को शामिल किया गया। इस राज्य का नाम अलास्का रूसी साम्राज्य के समय से ही इस्तेमाल होता रहा था जिसका की मतलब मुख्य ज़मीन या मात्रभूमि था और जो की "अलयूत" के शब्द "अलाक्स्स्क्साक" से लिया गया था। .

नई!!: अमेरिकी राज्य और अलास्का · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संयुक्त राज्य अमरीका के प्रान्त, अमरीका के प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »