लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पक्षीशिर प्रायद्वीप

सूची पक्षीशिर प्रायद्वीप

पक्षीशिर प्रायद्वीप (अंग्रेज़ी: Bird's Head Peninsula, इण्डोनेशियाई: Kepala Burung), जो दोबेराई प्रायद्वीप (Doberai Peninsula) भी कहलाता है, एक बड़ा प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के पश्चिम पापुआ प्रान्त का हिस्सा है। इसके पूर्वी भाग में 2900 मीटर ऊँचाई की अर्फ़ाक पहाड़ियाँ (Arfak Mountains), उत्तर में उनसे ज़रा छोटी तमराऊ पहाड़ियाँ (Tamrau Mountains) और दोनो के बीच में केबार घाटी है। प्रायद्वीप के दक्षिण में एक तटीय मैदानी क्षेत्र है। प्रान्त की राजधानी मनोक्वारी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण शहर भी इसी भूभाग में स्थित हैं। पक्षीशिर प्रायद्वीप पूर्व में चेन्देरावासिह खाड़ी से तटवर्ती है और इसके दक्षिण में बोम्बेराई प्रायद्वीप स्थित है।, retrieved 11 May 2010 .

9 संबंधों: चेन्देरावासिह खाड़ी, नया गिनी, पश्चिम पापुआ (प्रांत), प्रायद्वीप, मनोक्वारी, इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के प्रांत, इंडोनेशियाई भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

चेन्देरावासिह खाड़ी

चेन्देरावासिह खाड़ी (Cenderawasih Bay), जो पहले गील्व्निक खाड़ी (Geelvink Bay) कहलाती थी, पश्चिमी नया गिनी क्षेत्र से लगी हुई प्रशांत महासागर की एक खाड़ी है। इण्डोनेशिया के पापुआ और पश्चिम पापुआ प्रान्त इस से दक्षिण में तटवर्ती हैं। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और चेन्देरावासिह खाड़ी · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और नया गिनी · और देखें »

पश्चिम पापुआ (प्रांत)

पश्चिम पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। पक्षीशिर प्रायद्वीप, बोम्बेराई प्रायद्वीप और राजा अम्पात द्वीपसमूह इस प्रान्त का भाग है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और पश्चिम पापुआ (प्रांत) · और देखें »

प्रायद्वीप

क्रोशिया में एक छोटा सा प्रायद्वीपप्रायद्वीप (संस्कृत: प्रायद्वीप; प्राय.

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और प्रायद्वीप · और देखें »

मनोक्वारी

मनोक्वारी दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिम पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित पक्षीशिर प्रायद्वीप (बर्ड्स आई पेनिनसूला) के पूर्वी तट पर चेन्देरावासिह खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। यह एक मुख्य बंदरगाह, वित्तीय केन्द्र और पर्यटन क्षेत्र है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और मनोक्वारी · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और इंडोनेशिया · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

इंडोनेशियाई भाषा

इंडोनेशियाई (इंडोनेशियाई भाषा: Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया) इंडोनेशिया की एकमात्र आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। यह मलय भाषा की एक मानक प्रयुक्ति पर आधारित है। मलय एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो बहुभाषीय इंडोनेशियाई द्वीपसमूह पर सम्पर्क भाषा के रूप में शताब्दियों से विस्तृत रही है। इंडोनेशिया विश्व का चौथी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इस कारण से इंडोनेशियाई विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे बोलने वाले अधिकांश लोग इसके साथ-साथ अक्सर एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय उपभाषा सतति भी बोलते हैं। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और इंडोनेशियाई भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: पक्षीशिर प्रायद्वीप और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »