लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील के बीच अंतर

दक्षिण अमेरिका vs. ब्राज़ील

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। . ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील के बीच समानता

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील आम में 31 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चिली, चीनी, दक्षिण अमेरिका, पुर्तगाल, पुर्तगाली भाषा, पैराग्वे, पेरू, फ़्रान्सीसी गुयाना, फुटबॉल, ब्राज़ील का पठार, बौद्ध धर्म, बोलिविया, मेक्सिको, रियो डि जेनेरो, साओ पाउलो, सूरीनाम, हिरण, जगुआर, ईक्वाडोर, वेनेज़ुएला, गयाना, इस्लाम, कृषि, कैथोलिक धर्म, कॉफ़ी, कोलम्बिया, अटलांटिक महासागर, अमेरिगो वेस्पूची, अमेज़न नदी, अर्जेण्टीना, ..., उरुग्वे सूचकांक विस्तार (1 अधिक) »

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

चिली और दक्षिण अमेरिका · चिली और ब्राज़ील · और देखें »

चीनी

* चीनी भाषा, चीन में बोली जाने वाली भाषा.

चीनी और दक्षिण अमेरिका · चीनी और ब्राज़ील · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अमेरिका · दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील · और देखें »

पुर्तगाल

पुर्तगाली गणराज्य यूरोप खंड में स्थित देश है। यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। इस राष्ट्र का भाषा पुर्तगाली भाषा है। इस राष्ट्र का राजधानी लिस्बन है। पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा ने 1498 AD में भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। .

दक्षिण अमेरिका और पुर्तगाल · पुर्तगाल और ब्राज़ील · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

दक्षिण अमेरिका और पुर्तगाली भाषा · पुर्तगाली भाषा और ब्राज़ील · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

दक्षिण अमेरिका और पैराग्वे · पैराग्वे और ब्राज़ील · और देखें »

पेरू

पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी लीमा है। प्रमुख नदी अमेजॉन और मुद्रा न्यूवो सोल है। यहाँ तीन तरह की जलवायु पाई जाती है- एँडीज़ में सर्द, तटवर्ती मैदानों में खुश्क-सुहानी और वर्षा वाले जंगलों में गर्म और उमस वाली। यह देश इंका नाम की प्राचीन सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। पेरू की भाषा स्पेनिश और क्वेशुका हैं तथा ९० प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। प्रमुख उद्योग मछली और खनन हैं। यहाँ सभी प्रकार की धातुओं का प्रचुर खनिज भंडार है तथा अनाज, फल और कोको की खेती होती है। पर्यटन उद्योग भी यहाँ की आय का एक प्रमुख साधन है। .

दक्षिण अमेरिका और पेरू · पेरू और ब्राज़ील · और देखें »

फ़्रान्सीसी गुयाना

फ्रेंच गुयाना (या फ्रेंच गयाना) एक सुदूर फ्रांसीसी उपनिवेश है जो यह दक्षिण अमरीका में उत्तरी छोर पर स्थित है। .

दक्षिण अमेरिका और फ़्रान्सीसी गुयाना · फ़्रान्सीसी गुयाना और ब्राज़ील · और देखें »

फुटबॉल

एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल में चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय में ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है। आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं। .

दक्षिण अमेरिका और फुटबॉल · फुटबॉल और ब्राज़ील · और देखें »

ब्राज़ील का पठार

द०अमेरिका के मध्य पूर्वी भाग में यह पठार त्रिभजाकार रूप में स्थित है। श्रेणी:विश्व के प्रमुख पठार.

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील का पठार · ब्राज़ील और ब्राज़ील का पठार · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

दक्षिण अमेरिका और बौद्ध धर्म · बौद्ध धर्म और ब्राज़ील · और देखें »

बोलिविया

बोलीविया (/bəlɪviə/; स्पेनिश:बोलीविया; अंग्रेजी: Bolivia), जिसे आधिकारिक तौर पर बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी सूक्रे है जबकि सरकारी परिसर ला पाज में स्थित है। सबसे बड़ा शहर और प्रमुख आर्थिक और वित्तीय केंद्र सांता क्रूज़ डी ला सिएरा है, जो ल्लोनोस ओरिएंटलस (उष्णकटिबंधीय निचले इलाकों) पर स्थित है, जो बोलीविया के पूर्व में स्थित अधिकांश सपाट क्षेत्र है। यह संवैधानिक रूप से एकतापूर्ण राज्य है, जो नौ प्रांतों में विभाजित है। इसकी भूगोल पश्चिम में एंडीज़ की चोटी से, पूर्वी निचले इलाके में, अमेज़ॅन बेसिन के भीतर स्थित है। यह उत्तर और पूर्व में ब्राजील द्वारा, दक्षिण-पूर्व में पैराग्वे द्वारा, दक्षिण में अर्जेंटीना द्वारा, दक्षिण-पश्चिम में चिली द्वारा और उत्तर-पश्चिम में पेरू द्वारा सीमाबद्ध है। देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।1,098,581 किमी2 (424,164 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश और दुनिया का 27वाँ सबसे बड़ा देश है। 1.1 करोड़ की अनुमानित देश की आबादी, बहु जातिय है, जिसमें इंडियन, मेस्टिज़ो, युरोपीयन, एशियाई और अफ्रीकी शामिल हैं। स्पेनिश उपनिवेशवाद से उत्पन्न नस्लीय और सामाजिक अलगाव आधुनिक युग तक जारी है। स्पेनिश आधिकारिक और प्रमुख भाषा है, हालांकि 36 स्वदेशी भाषाओं को भी आधिकारिक स्थिति प्राप्त है, जिनमें से सबसे अधिक बोली जाने वाली गुआरानी, ​​आयमारा और क्वेचुआ भाषाएं हैं। स्पेनिश उपनिवेशीकरण से पहले, बोलीविया का पर्वतीय क्षेत्र इंका साम्राज्य का हिस्सा था, जबकि उत्तरी और पूर्वी निचले इलाकों में स्वतंत्र जनजातियों का निवास था। कुज़्को और असुन्सियोन से आये स्पेनिश विजयविदों ने 16वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया। स्पेनिश औपनिवेशिक काल के दौरान बोलीविया को चार्कास के शाही दरबार द्वारा प्रशासित किया जाता था। स्पेन ने बोलीविया की खानों से निकाले गए चांदी पर अपने साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा बनाया। 1809 में आजादी के लिए पहली बार आवाहन के बाद, 16 साल तक चले युद्ध के बाद गणतंत्र की स्थापना की गई, और इसे सिमोन बोलिवर नाम दिया गया। 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बोलिविया ने पड़ोसी देशों को कई परिधीय क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया, जिसमें 1879 में चिली द्वारा अपनी तटरेखा का कब्जा शामिल है। 1971 तक बोलिविया अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से स्थिर रहा, इसके बाद ह्यूगो बेंजर ने तख्ता पलट कर जुआन जोसे टोरेस की अस्थिर सरकार को गिरा कर सैन्य तानाशाही स्थापित की; 1976 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में टॉरेस की हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति बेंजर ने देश की तेजी से आर्थिक विकास की अगुवाई की, जिसने देश को स्थिर करने का काम किया, हालांकि उनका शासन वामपंथी और समाजवादी विपक्षी और असंतोष के अन्य रूपों पर टूट गया, जिसके परिणामस्वरूप कई बोलीवियन नागरिकों को यातना और मौत के घाट उतरना पड़ा। 1978 में बेंजर को हटा दिया गया और बाद में 1997 से 2001 तक बोलिविया में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित राष्ट्रपति का शासन लौट आया। 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति है। आधुनिक बोलीविया संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, एनएएम, ओएएस, एक्टो, बैंक ऑफ द साउथ, एएलबीए और यूएसएएन का प्रमुख सदस्य है। एक दशक से अधिक तक बोलीविया लैटिन अमेरिका में सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाले देशों में से एक था, हालांकि यह दक्षिण अमेरिका के सबसे गरीब देशों में से एक बना हुआ है। यह एक विकासशील देश है, जिसकी मानव विकास सूचकांक में मध्यम श्रेणी है। यहाँ गरीबी का स्तर 38.6 प्रतिशत है, और यह लैटिन अमेरिका में सबसे कम अपराध दरों में से एक है। इसकी मुख्य आर्थिक गतिविधियों में कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना, खनन, और कपड़ा, कपड़े, परिष्कृत धातुओं और परिष्कृत पेट्रोलियम जैसे विनिर्माण सामान शामिल हैं। बोलीविया खनिज, विशेष रूप से टिन में बहुत समृद्ध है। .

दक्षिण अमेरिका और बोलिविया · बोलिविया और ब्राज़ील · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

दक्षिण अमेरिका और मेक्सिको · ब्राज़ील और मेक्सिको · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

दक्षिण अमेरिका और रियो डि जेनेरो · ब्राज़ील और रियो डि जेनेरो · और देखें »

साओ पाउलो

साओ पाओलो (सन्त पाल) ब्राज़ील का सब से बड़ा शहर, दक्षिणी अर्ध-गोले और अमरीकी महाद्वीप का सब से बड़ा उपयुक्त शहर और दुनिया का आबादी पक्ष से आठवां सब से बड़ा शहर है। यह सहर साओ पाओलो महानगरीय इलाक़ों का धुरी है जो अमरीका का दूसरा सब से ज़्यादा आबादी वाला महानगरी इलाक़ा है। यह साओ पाओलो राज्य, जो ब्राज़ील का सब से ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, की राजधानी है और इसका संस्कृतिक, व्यापारिक और मनोरंजन केंद्र है। इसका अँतर्राष्ट्रीय रुतबा भी काफ़ी है। इस शहर का नाम तारसूस के संत पाल के सम्मान में रखा गया है। .

दक्षिण अमेरिका और साओ पाउलो · ब्राज़ील और साओ पाउलो · और देखें »

सूरीनाम

सूरीनाम, आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य, दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। सूरीनाम पूर्व में फ्रेंच गुयाना और पश्चिमी गयाना स्थित है। देश की दक्षिणी सीमा ब्राजील और उत्तरी सीमा अंध महासागर से मिलती है। देश की मरोविजने और कोरंतिज नदी पर फ्रेंच गुयाना और गयाना से धुर दक्षिण में मिलने वाली सीमा विवादास्पद है। सूरीनाम दक्षिण अमरीका का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे छोटा संप्रभु देश है। इसकी राजधानी पारामारिबो है। यह पश्चिमी गोलार्ध पर एकलौता डच भाषी क्षेत्र है, जो नीदरलैंड राजशाही का हिस्सा नहीं है। सूरीनाम का समाज बहुसांस्कृतिक है, जिसमें अलग-अलग जाति, भाषा और धर्म वाले लोग निवास करते हैं। देश की एक चौथाई जनता प्रति दिन 2 डा़लर से कम पर जीवनयापन करती है। .

दक्षिण अमेरिका और सूरीनाम · ब्राज़ील और सूरीनाम · और देखें »

हिरण

right एक हिरण एक सर्विडे परिवार का रूमिनंट स्तनपायी जन्तु है। हिरण Cervidae परिवार के सदस्य हैं। एक मादा हिरण एक हरिणी कहा जाता है। एक पुरुष एक हिरन कहा जाता है। हिरण की प्रजातियों में से कई किस्में हैं। हिरण दुनिया भर के कई महाद्वीपों पर पाए जाते हैं। यह स्तनधारी प्रजातियों आमतौर पर वन निवास में रह पाया है। बक्स करने के लिए सींग है करते हैं। डो सींग का अधिकारी नहीं करते हैं। हिरण भी खुरों के अधिकारी। Animals of Hindustan small deer and cows called gīnī, from Illuminated manuscript Baburnama (Memoirs of Babur) श्रेणी:हिरण श्रेणी:स्तनधारी.

दक्षिण अमेरिका और हिरण · ब्राज़ील और हिरण · और देखें »

जगुआर

Jaguar animal panthera onca.jpg जगुआर जगुआर बिल्ली परिवार का तीसरा सबसे बड़ा सदस्य है। केवल सिंह और बाघ उससे बड़े होते हैं। लेकिन इस छोटे पैरोंवाले गठीले जानवार में सिंह या बाघ से भी अधिक ताकत होती है। वह अपने बड़े-बड़े रदनक दंतों और मजबूत जबड़ों से कठोर-से-कठोर हड्डी को भी काट सकता है और कछुओं की मोटी-से-मोटी खोल को भी भेद सकता है। जगुआर मध्य एवं दक्षिण अमरीका के वर्षावनों और दलदली मैदानों में रहता है। पहले वह पूरे उत्तरी अमरीका के गरम इलाकों में भी पाया जाता था, लेकिन अब वह उत्तरी अमरीका में केवल मेक्सिको के कुछ भागों में मिलता है। एक वयस्क जगुआर 2 मीटर (7 फुट से अधिक) लंबा, 60 सेंटीमीटर (2 फुट) ऊंचा और 100 किलो भारी होता है। उसकी खाल चमकीली पीली होती है, जिस पर चिकत्तियों के बड़े-बड़े गोल निशान बने होते हैं। पूर्णतः काला जगुआर भी कभी-कभी देखने में आता है। जगुआर का सिर और शरीर बड़ा और कसा हुआ होता है। पैर छोटे पर खूब मोटे और मजबूत होते हैं। यद्यपि वह काफी खूंखार जीव है, मनुष्यों पर वह बहुत कम हमला करता है। जगुआर और तेंदुए के शरीर पर लगभग समान निशान बने होते हैं, पर जगुआर के शरीर के निशान अधिक बड़े और कम संख्या में होते हैं। जगुआर के निशानों के बीच में भी चिकत्तियां होती हैं। तेंदुए में ऐसा नहीं होता है। इन दोनों बिडालों की शारीरिक गठन भी अलग प्रकार की होती है। जगुआर अधिक गठीला और बड़ा होता है। उसके पैर छोटे होते हैं। जगुआर का चेहरा चौकोर होता है, जबकि तेंदुए का गोल। दिन हो या रात, जमीन हो या जल, जगुआर हर समय और हर जगह शिकार कर सकता है। वह दौड़ने, कूदने, तैरने और पेड़ चढ़ने में उस्ताद है। जगुआर के पसंदीदा शिकारों में पेक्कारी (सूअर के समान दिखनेवाले जानवर) और कैपीबेरा (चूहे के वर्ग का पर 50 किलो वजन का जानवर) शामिल हैं। वह हिरण, बंदर, कैमन (मगरमच्छ जैसा जीव), चींटीखोर, पक्षी, छिपकली, सांप और कछुओं को भी खाता है। अन्य बिल्लियों के विपरीत जगुआर सरीसृप वर्ग के प्राणियों को बड़े चाव से खाता है। लगभग 500 साल पहले मनुष्यों द्वारा दक्षिण अमरीका लाई गई गाय-भैंस भी अब इस खूंखार जानवर की आहार सूची में शामिल हो गई हैं। जगुआर पानी में जाकर भी खूब शिकार करता है। दरअसल वह नदियों, झीलों और दलदलों से कभी दूर नहीं रहता। वह लंबी दूरी तक तैर सकता है और चौड़ी-से-चौड़ी नदियों को भी तैरकर पार करता है। कई बार पानी में बैठे हुए कैपिबेरा और कैमनों को पकड़ने के लिए वह पानी में सीधे छलांग लगा देता है। ज्यादातर वह रात को ही शिकार करता है। हालांकि वह बड़े जानवरों को आसानी से मार सकता है, लेकिन आमतौर पर वह छिपकली, सांप, कछुए, पक्षी आदि छोटे जीवों का ही शिकार करता है। सिंह, बाघ, तेंदुआ आदि शिकार को मारने के लिए उसकी गर्दन को काटते हैं, लेकिन जगुआर उसके सिर को काटता है। छोटे जीवों को वह आगे के पंजों से थप्पड़ मारकर वश में करता है। कई बार वह जमीन से छलांग लगाकर पेडों की डालियों पर बैठे बंदरों को पकड़ लेता है। जगुआर साल भर प्रजनन करता है। वह एकांतवासी जीव है। केवल मैथुन के लिए नर और मादा मिलते हैं। उसके बाद मादा नर से दूर चली जाती है। लगभग तीन महीने बाद वह किसी गुफा या मांद में दो या चार शावकों को जन्म देती है। ये शावक जन्म के वक्त अंधे और लगभग एक किलो भारी होते हैं। लगभग तीन महीने का होने पर वे मां के साथ शिकार पर निकलने लगते हैं। वे दो साल तक मां के साथ ही रहते हैं और उसके बाद अपना अलग क्षेत्र बना लेते हैं। वन्य अवस्था में जगुआर की आयु लगभग 20 वर्ष होती है। आजकल जगुआर बहुत कम दिखाई देते हैं। उनकी घटती संख्या का मुख्य कारण है पशुपालन, खनन और इमारती लकड़ी के लिए दक्षिण अमरीका के वर्षावनों का काटा जाना। जगुआर इन्हीं वनों में रहता है और उनके नष्ट हो जाने से वह भी विलुप्ति की ओर बढ़ता जा रहा है। श्रेणी:पशु.

जगुआर और दक्षिण अमेरिका · जगुआर और ब्राज़ील · और देखें »

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

ईक्वाडोर और दक्षिण अमेरिका · ईक्वाडोर और ब्राज़ील · और देखें »

वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। वेनेजुएला की इनकम का सोर्स तेल है .

दक्षिण अमेरिका और वेनेज़ुएला · ब्राज़ील और वेनेज़ुएला · और देखें »

गयाना

गयाना या गुयाना दक्षिणी अमरीका मे एक देश है। इस का आधिकारिक नाम- 'कौपरेटिव रिपबलिक ओफ गुयाना' है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग मे हैं। 'गुयाना' शब्द का ऐतिहासिक प्रयोग हॉलैन्ड के तीन उपनिवेशो के लिये किया गया था। यह उपनिवेश थे- एस्सेक्यूबो, डेमेरारा और बेरबिस। वो एतिहासिक गयाना अमेज़न नदी के उत्तर मे था और ओरिनोको नदी के पुरव मे था। यहाँ पर भरतीय सबसे बाड़ी प्रजाती है। यह भरतीय प्रजाती के लोग यहाँ अंग्रेजो़ के शाशन काल मे आएँ। इस देश पर सबसे पहले हॉलैन्ड ने शाशन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने इस पर शाशन किया। .

गयाना और दक्षिण अमेरिका · गयाना और ब्राज़ील · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

इस्लाम और दक्षिण अमेरिका · इस्लाम और ब्राज़ील · और देखें »

कृषि

कॉफी की खेती कृषि खेती और वानिकी के माध्यम से खाद्य और अन्य सामान के उत्पादन से संबंधित है। कृषि एक मुख्य विकास था, जो सभ्यताओं के उदय का कारण बना, इसमें पालतू जानवरों का पालन किया गया और पौधों (फसलों) को उगाया गया, जिससे अतिरिक्त खाद्य का उत्पादन हुआ। इसने अधिक घनी आबादी और स्तरीकृत समाज के विकास को सक्षम बनाया। कृषि का अध्ययन कृषि विज्ञान के रूप में जाना जाता है तथा इसी से संबंधित विषय बागवानी का अध्ययन बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में किया जाता है। तकनीकों और विशेषताओं की बहुत सी किस्में कृषि के अन्तर्गत आती है, इसमें वे तरीके शामिल हैं जिनसे पौधे उगाने के लिए उपयुक्त भूमि का विस्तार किया जाता है, इसके लिए पानी के चैनल खोदे जाते हैं और सिंचाई के अन्य रूपों का उपयोग किया जाता है। कृषि योग्य भूमि पर फसलों को उगाना और चारागाहों और रेंजलैंड पर पशुधन को गड़रियों के द्वारा चराया जाना, मुख्यतः कृषि से सम्बंधित रहा है। कृषि के भिन्न रूपों की पहचान करना व उनकी मात्रात्मक वृद्धि, पिछली शताब्दी में विचार के मुख्य मुद्दे बन गए। विकसित दुनिया में यह क्षेत्र जैविक खेती (उदाहरण पर्माकल्चर या कार्बनिक कृषि) से लेकर गहन कृषि (उदाहरण औद्योगिक कृषि) तक फैली है। आधुनिक एग्रोनोमी, पौधों में संकरण, कीटनाशकों और उर्वरकों और तकनीकी सुधारों ने फसलों से होने वाले उत्पादन को तेजी से बढ़ाया है और साथ ही यह व्यापक रूप से पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बना है और इसने मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। चयनात्मक प्रजनन और पशुपालन की आधुनिक प्रथाओं जैसे गहन सूअर खेती (और इसी प्रकार के अभ्यासों को मुर्गी पर भी लागू किया जाता है) ने मांस के उत्पादन में वृद्धि की है, लेकिन इससे पशु क्रूरता, प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक) दवाओं के स्वास्थ्य प्रभाव, वृद्धि हॉर्मोन और मांस के औद्योगिक उत्पादन में सामान्य रूप से काम में लिए जाने वाले रसायनों के बारे में मुद्दे सामने आये हैं। प्रमुख कृषि उत्पादों को मोटे तौर पर भोजन, रेशा, ईंधन, कच्चा माल, फार्मास्यूटिकल्स और उद्दीपकों में समूहित किया जा सकता है। साथ ही सजावटी या विदेशी उत्पादों की भी एक श्रेणी है। वर्ष 2000 से पौधों का उपयोग जैविक ईंधन, जैवफार्मास्यूटिकल्स, जैवप्लास्टिक, और फार्मास्यूटिकल्स के उत्पादन में किया जा रहा है। विशेष खाद्यों में शामिल हैं अनाज, सब्जियां, फल और मांस। रेशे में कपास, ऊन, सन, रेशम और सन (फ्लैक्स) शामिल हैं। कच्चे माल में लकड़ी और बाँस शामिल हैं। उद्दीपकों में तम्बाकू, शराब, अफ़ीम, कोकीन और डिजिटेलिस शामिल हैं। पौधों से अन्य उपयोगी पदार्थ भी उत्पन्न होते हैं, जैसे रेजिन। जैव ईंधनों में शामिल हैं मिथेन, जैवभार (बायोमास), इथेनॉल और बायोडीजल। कटे हुए फूल, नर्सरी के पौधे, उष्णकटिबंधीय मछलियाँ और व्यापार के लिए पालतू पक्षी, कुछ सजावटी उत्पाद हैं। 2007 में, दुनिया के लगभग एक तिहाई श्रमिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत थे। हालांकि, औद्योगिकीकरण की शुरुआत के बाद से कृषि से सम्बंधित महत्त्व कम हो गया है और 2003 में-इतिहास में पहली बार-सेवा क्षेत्र ने एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में कृषि को पछाड़ दिया क्योंकि इसने दुनिया भर में अधिकतम लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। इस तथ्य के बावजूद कि कृषि दुनिया के आबादी के एक तिहाई से अधिक लोगों की रोजगार उपलब्ध कराती है, कृषि उत्पादन, सकल विश्व उत्पाद (सकल घरेलू उत्पाद का एक समुच्चय) का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा बनता है। .

कृषि और दक्षिण अमेरिका · कृषि और ब्राज़ील · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

कैथोलिक धर्म और दक्षिण अमेरिका · कैथोलिक धर्म और ब्राज़ील · और देखें »

कॉफ़ी

कॉफ़ी का प्यालाकॉफ़ी (अरब. قهوة क़हवा उत्तेजक पेय पदार्थ) — एक लोकप्रिय पेय पदार्थ (साधारणतया गर्म) है, जो कॉफ़ी के पेड़ के भुने हुए बीजों से बनाया जाता है। कॉफ़ी में कैफ़ीन होने के कारण वह हल्के उद्दीपक सा प्रभाव डालती है। इसके विषय में वैज्ञानिकों का कोई निश्चित मत नहीं हैं। जहाँ एक ओर कहा जाता है कि कॉफ़ी से शुक्राणुओं की सक्रियता बढ़ती है वहीं दूसरी ओर कुछ अध्ययनों में यह भी पता चला है कि अधिक कॉफ़ी पीने से मतिभ्रम भी हो सकता है। .

कॉफ़ी और दक्षिण अमेरिका · कॉफ़ी और ब्राज़ील · और देखें »

कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है। .

कोलम्बिया और दक्षिण अमेरिका · कोलम्बिया और ब्राज़ील · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

अटलांटिक महासागर और दक्षिण अमेरिका · अटलांटिक महासागर और ब्राज़ील · और देखें »

अमेरिगो वेस्पूची

अमेरिगो वेस्पूची अमेरिगो वेस्पुक्की (Vespucci, Amerigo, १४५४ - १५१२ ई.) इटली के नाविक तथा सौदागर थे। इनके पैतृक नाम 'अमेरिगो' पर अमरीका महादेश का वर्तमान नाम पड़ा, क्योंकि सर्वप्रथम इन्होंने इसे 'नई दुनिया' के रूप में पहचाना। .

अमेरिगो वेस्पूची और दक्षिण अमेरिका · अमेरिगो वेस्पूची और ब्राज़ील · और देखें »

अमेज़न नदी

आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन (पुर्तगाली: Rio Amazonas; स्पेनी: Río Amazonas; अंग्रेजी: Amazon River) दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौडे पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। .

अमेज़न नदी और दक्षिण अमेरिका · अमेज़न नदी और ब्राज़ील · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

अर्जेण्टीना और दक्षिण अमेरिका · अर्जेण्टीना और ब्राज़ील · और देखें »

उरुग्वे

उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं। उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है। उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं। उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है। उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है। .

उरुग्वे और दक्षिण अमेरिका · उरुग्वे और ब्राज़ील · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील के बीच तुलना

दक्षिण अमेरिका 196 संबंध है और ब्राज़ील 93 है। वे आम 31 में है, समानता सूचकांक 10.73% है = 31 / (196 + 93)।

संदर्भ

यह लेख दक्षिण अमेरिका और ब्राज़ील के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »