लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी

सूची एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी

एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी (6 अप्रेल 1814 – 5 फ़रवरी 1901) एक अमरीकी संस्कृत विद्वान थे। एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी ने येल विश्वविद्यालय से 1832 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वहाँ अरबी और संस्कृत के प्रोफ़ेसर के तौर पर 1841 में नियुक्त हुए। सालिस्बरी 1854 तक विश्वविद्यालय में संस्कृत के एक-मात्र चेयर (Chair) रहे। 1854 में एक अलग "संस्कृत और उससे उत्पन्न भाषाओं की प्रोफ़ेसरशिप" बनाई गई जिस पर विलियम ड्वाइट विटनी की प्रथम नियुक्ति हुई थी। सालिस्बरी 1863 से 1866 तक अमरीकी पूर्वदेशीय सोसाइटी (American Oriental Society) के अध्यक्ष रहे। वह 1873 से 1880 तक इस संस्था के फिर से अध्यक्ष रहे। सालिस्बरी पेरिस की एशियाई सोसाइटी के सदस्य चुने गए और जर्मन पूर्वदेशीय सोसाइटी के तद्नुरूपी सदस्य थे। उन्हें 1861 में अमरीकी पुरातात्त्विक सोसाइटी (American Antiquarian Society) का सदस्य चुना गया। उन्हे साहित्य में डॉक्ट्रेट की उपाधि दो बार दी गई - पहली बार येल विश्वविद्यालय द्वारा 1869 में और फिर हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 1886 में। .

4 संबंधों: बोस्टन, येल विश्वविद्यालय, संस्कृत भाषा, हार्वर्ड विश्वविद्यालय

बोस्टन

बोस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के मासेचुसेट्स राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी और बोस्टन · और देखें »

येल विश्वविद्यालय

यह कला और विज्ञान में 2000 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर करता है। इसमें 65 से ज्यादा विभाग और कोर्स हैं। विश्वविद्यालय में 3600 फैकल्टीज और 11000 छात्र हैं, जिनमें 1872 विदेशी छात्र हैं। .

नई!!: एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी और येल विश्वविद्यालय · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी और संस्कृत भाषा · और देखें »

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

250px हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो इवी लीग का सदस्य है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ। हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया.

नई!!: एड्वर्ड एल्ब्रिक सालिस्बरी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »