लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच अंतर

डेनमार्क vs. स्कैण्डिनेवियाई देश

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। . स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। इनके अलावा फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश भी कहलाते हैं। .

डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच समानता

डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): फ़रो द्वीपसमूह, स्वीडन, आइसलैण्ड

फ़रो द्वीपसमूह

नासा के उपग्रह द्वारा खींची गई फरो द्वीप की तस्वीर फरो द्वीप-समूह या फ़ायरो द्वीप या सिर्फ फरो या फ़ायरो नॉर्वेजीयन् सागर और उत्तर अंध महासागर के बीच स्थित एक द्वीप समूह है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फरो द्वीप-समूह भी डेनमार्क राजशाही का एक हिस्सा है। फरो द्वीप-समूह १९४८ से डेनमार्क का एक स्वायत्तशासी प्रांत है। पिछले कुछ वर्षों में अधिकांश मामलों का नियंत्रण स्थानीय शासन ने अपने हाथ में ले लिया है। हालांकि, सैन्य सुरक्षा, विदेश मामले और कानून जैसे मसले अभी भी डेनमार्क की जिम्मेदारी में आते हैं। फरो का आइसलैंड, नॉर्वे, सेटलैंड, ओर्कने, द आउटर हेबराइड्स और ग्रीनलैंड से पारंपरिक रूप से घनिष्ट संबंद्ध हैं। यह द्वीपसमूह १८१४ में राजनीतिक नॉर्वे से अलग हो गया था। फरो नॉर्डिक परिषद ने डैनीश प्रतिनिधिमंडल के एक भाग के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:यूरोप.

डेनमार्क और फ़रो द्वीपसमूह · फ़रो द्वीपसमूह और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

डेनमार्क और स्वीडन · स्कैण्डिनेवियाई देश और स्वीडन · और देखें »

आइसलैण्ड

आइसलैण्ड या आइसलैण्ड गणराज्य (आइस्लैंडिक: Ísland या Lýðveldið Ísland) उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। आइसलैण्ड का क्षेत्रफल लगभग 1,03,000 किमी2 है और अनुमानित जनसंख्या 3,13,000 (2009) है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में अठारहवा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ की राजधानी है रेक्जाविक और देश की आधी जनसंख्या यहीं निवास करती है। अवस्थापन साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि आइसलैण्ड में अवस्थापन 874 ईस्वी में आरंभ हुआ था जब इंगोल्फ़र आर्नार्सन लोग यहाँ पर पहुँचे, यद्यपि इससे पहले भी कई लोग इस देश में अस्थाई रूप से रुके थे। आने वाले कई दशकों और शताब्दियों में अवस्थापन काल के दौरान अन्य बहुत से लोग आइसलैण्ड में आए। 1262 में आइसलैण्ड, नार्वे के ओल्ड कोवेनेन्ट के अधीन आया और 1918 में संप्रभुता मिलने तक नार्वे और डेनमार्क द्वारा शासित रहा। डेनमार्क और आइसलैण्ड के बीच हुई एक संधि के अनुसार आइसलैण्ड की विदेश नीति का नियामन डेनमार्क के द्वारा किया जाना तय हुआ और दोनों देशों का राजा एक ही था जब तक की 1944 में आइसलैण्ड गणराज्य की स्थापना नहीं हो गई। इस देश को विभिन्न नामों से पुकारा गया, विशेषरूप से कवियों द्वारा। बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में आइसलैण्डवासियों ने अपने देश के विकास पर पुरजोर ध्यान दिया और देश के आधारभूत ढाँचे को सुधारने और अन्य कई कल्याणकारी कामों पर ध्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप आइसलैण्ड, संयुक्त राष्ट्र के जीवन गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर विश्व का सर्वाधिक रहने योग्य देश है। आइसलैण्ड, सयुंक्त राष्ट्र, नाटो, एफ़्टा, ईईए समेत विश्व की बहुत सी संस्थाओं का सदस्य है। .

आइसलैण्ड और डेनमार्क · आइसलैण्ड और स्कैण्डिनेवियाई देश · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच तुलना

डेनमार्क 49 संबंध है और स्कैण्डिनेवियाई देश 23 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 4.17% है = 3 / (49 + 23)।

संदर्भ

यह लेख डेनमार्क और स्कैण्डिनेवियाई देश के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »