लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंग्रेज़ और महात्मा गांधी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

अंग्रेज़ और महात्मा गांधी के बीच अंतर

अंग्रेज़ vs. महात्मा गांधी

अंग्रेज़ (या फिरंगी) इंग्लैण्ड मूल अंग्रेज़ी भाषी लोगों को कहा जाता है। . मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .

अंग्रेज़ और महात्मा गांधी के बीच समानता

अंग्रेज़ और महात्मा गांधी आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): जॉन लेनन, इंग्लैण्ड

जॉन लेनन

जॉन लेनन, १९६९ जॉन ओनो विन्स्टन लेनन (९ अक्टूबर १९४०-८ दिसंबर १९८०) एक अंग्रेज़ी गायक और गीतकार हैं। वे द बीटल्स, लोकप्रिय संगीत के सबसे व्यावसायिक रूप से सफल बैंड, के सह-संस्थापक के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं। पॉल मेकार्टनी के साथ, वे एक मनाया गीत लेखन साझेदारी का गठन किये। जॉन लेनन का जन्म लिवरपूल में हुआ था। उनका पेहला बैंड, द क्वारीमेन, १९६० में बीटल्स के रूप में विकसित हुआ। जब १९७० में द बीटल्स बंद हो गया, लेनन एक एकल कैरियर शुरू की जिसमें गंभीर रूप से प्रशंसित एल्बमों 'जॉन लेनन / प्लास्टिक ओनो बैंड' और 'इमेजिन' के उत्पादन हुए। १९६९ में योको ओनो से शादी करने के बाद, उन्होंने अपना नाम जॉन ओनो विन्स्टन को बदल दिया। अपने शिशु बच्चा शॉन को पालने के लिये, १९७५ में लेनन संगीत के कारोबार से एक ब्रेक लिये। नए एल्बम 'डबल फैंटेसी' के साथ १९८० में लेनन ओनो के साथ फिर से उभरे। तीन सप्ताह के बाद उनका हत्या कर दी गई। लेनन के संगीत, लेखन, चित्र, फिल्म पर और साक्षात्कारों में एक विद्रोही स्वभाव और तीव्र बुद्धि देखी जा सकती है। अपने राजनीतिक और शांति सक्रियता के माध्यम से विवादास्पद, वह १९७१ में मैनहट्टन गए, जहाँ वियतनाम युद्ध के बारे में आलोचना दिये। इसकी वजह उसे निर्वासित करने के लिए रिचर्ड निक्सन के प्रशासन ने एक लंबा प्रयास किया। उनके कुछ गाने युद्ध विरोधी आंदोलन और बड़ा काउंटरकल्चर के गाने बन गये। २०१२ में, अमेरिका में लेनन की एकल एलबम की बिक्री १४० लाख से अधिक हो गई। लेखक, सह-लेखक, या कलाकार के रूप में 'अमेरिकन हॉट १०० छार्ट' में उनका २५ नंबर एक गाने हैं। २००२ में, बी.बी.सी के '१०० ग्रेटस्ट ब्रिटन्स' नामक मतदान में आठवें नंबर पे रखे गये। २००८ में, रॉलिंग स्टोन उसे सब समय के पांचवीं सबसे बडे गायक के स्थान पर रखे। १९८७ में, वे 'सोंगराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में मरणोपरांत शामिल हुए। वे 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में दो बार मरणोपरांत शामिल हुए; १९८८ में बीटल्स के एक सदस्य के रूप में और १९९४ में एक एकल कलाकार के रूप में। .

अंग्रेज़ और जॉन लेनन · जॉन लेनन और महात्मा गांधी · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

अंग्रेज़ और इंग्लैण्ड · इंग्लैण्ड और महात्मा गांधी · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

अंग्रेज़ और महात्मा गांधी के बीच तुलना

अंग्रेज़ 26 संबंध है और महात्मा गांधी 200 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 0.88% है = 2 / (26 + 200)।

संदर्भ

यह लेख अंग्रेज़ और महात्मा गांधी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »