लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बियाफो हिमनद और हिमानी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बियाफो हिमनद और हिमानी के बीच अंतर

बियाफो हिमनद vs. हिमानी

बियाफो हिमनद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बलिस्तान क्षेत्र में काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित (६७ कि॰मी॰ लम्बा) हिमनद है। यह हिस्पर ला दर्रे के समीप हिस्पर हिमनद (४९ कि॰मी॰ लम्बा) से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा गैर ध्रुवीय (अल्पाइन) हिमनद तंत्र बनाता है। बियाफो हिमनद ताजिकिस्तान के फशेंको हिमनद (७७ कि॰मी॰) और सियाचिन हिमनद (७० कि॰मी॰) के बाद ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हिमनद है। . काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी हिमानी या हिमनद (अंग्रेज़ी Glacier) पृथ्वी की सतह पर विशाल आकार की गतिशील बर्फराशि को कहते है जो अपने भार के कारण पर्वतीय ढालों का अनुसरण करते हुए नीचे की ओर प्रवाहमान होती है। ध्यातव्य है कि यह हिमराशि सघन होती है और इसकी उत्पत्ति ऐसे इलाकों में होती है जहाँ हिमपात की मात्रा हिम के क्षय से अधिक होती है और प्रतिवर्ष कुछ मात्रा में हिम अधिशेष के रूप में बच जाता है। वर्ष दर वर्ष हिम के एकत्रण से निचली परतों के ऊपर दबाव पड़ता है और वे सघन हिम (Ice) के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। यही सघन हिमराशि अपने भार के कारण ढालों पर प्रवाहित होती है जिसे हिमनद कहते हैं। प्रायः यह हिमखंड नीचे आकर पिघलता है और पिघलने पर जल देता है। पृथ्वी पर ९९% हिमानियाँ ध्रुवों पर ध्रुवीय हिम चादर के रूप में हैं। इसके अलावा गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों के हिमनदों को अल्पाइन हिमनद कहा जाता है और ये उन ऊंचे पर्वतों के सहारे पाए जाते हैं जिन पर वर्ष भर ऊपरी हिस्सा हिमाच्छादित रहता है। ये हिमानियाँ समेकित रूप से विश्व के मीठे पानी (freshwater) का सबसे बड़ा भण्डार हैं और पृथ्वी की धरातलीय सतह पर पानी के सबसे बड़े भण्डार भी हैं। हिमानियों द्वारा कई प्रकार के स्थलरूप भी निर्मित किये जाते हैं जिनमें प्लेस्टोसीन काल के व्यापक हिमाच्छादन के दौरान बने स्थलरूप प्रमुख हैं। इस काल में हिमानियों का विस्तार काफ़ी बड़े क्षेत्र में हुआ था और इस विस्तार के दौरान और बाद में इन हिमानियों के निवर्तन से बने स्थलरूप उन जगहों पर भी पाए जाते हैं जहाँ आज उष्ण या शीतोष्ण जलवायु पायी जाती है। वर्तमान समय में भी उन्नीसवी सदी के मध्य से ही हिमानियों का निवर्तन जारी है और कुछ विद्वान इसे प्लेस्टोसीन काल के हिम युग के समापन की प्रक्रिया के तौर पर भी मानते हैं। हिमानियों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये जलवायु के दीर्घकालिक परिवर्तनों जैसे वर्षण, मेघाच्छादन, तापमान इत्यादी के प्रतिरूपों, से प्रभावित होते हैं और इसीलिए इन्हें जलवायु परिवर्तन और समुद्र तल परिवर्तन का बेहतर सूचक माना जाता है। .

बियाफो हिमनद और हिमानी के बीच समानता

बियाफो हिमनद और हिमानी आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): सियाचिन हिमनद, हिस्पर हिमनद, अल्पाइन हिमनद

सियाचिन हिमनद

सियाचिन हिमानी या सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास लगभग स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। यह काराकोरम की पांच बड़े हिमानियों में सबसे बड़ा और ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर (ताजिकिस्तान की फ़ेदचेन्को हिमानी के बाद) विश्व की दूसरी सबसे बड़ा हिमानी है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई इसके स्रोत इंदिरा कोल पर लगभग 5,753 मीटर और अंतिम छोर पर 3,620 मीटर है। सियाचिन हिमानी पर 1984 से भारत का नियंत्रण रहा है और भारत इसे अपने जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के लेह ज़िले के अधीन प्रशासित करता है। पाकिस्तान ने इस क्षेत्र से भारत का नियंत्रण अन्त करने के कई विफल प्रयत्न करे हैं और वर्तमानकाल में भी सियाचिन विवाद जारी रहा है। .

बियाफो हिमनद और सियाचिन हिमनद · सियाचिन हिमनद और हिमानी · और देखें »

हिस्पर हिमनद

हिस्पर हिमनद हिमालय पर्वत तंत्र के काराकोरम श्रेणी में स्थित 61 कि॰मी॰ लम्बा हिमनद है। वर्तमान में यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है और लद्दाख के बालिस्तान क्षेत्र में आता है। वस्तुतः ये इलाका एक शीत मरुस्थल है। इसके सहायक के रूप में उत्तरी ढालों से उतरने वाले घाटी हिमनद हारामोश मैसिफ से आते हैं और दक्षिणी ढालों से उतरने वाले कान्जुत सर मैसिफ से। यह बियाफो हिमनद से हिस्पर ला दर्रे के समीप ५,१२८ मी॰ की ऊँचाई पर मिलता है और दोनों संयुक्त रूप से विश्व का सबसे बड़ा (गैर-ध्रुवीय) हिमनद तंत्र बनाते हैं। यह हिमनद दो प्राचीन पर्वतीय राज्यों नागर और बालिस्तान को जोड़ता है। हिस्पर हिमनद के अगल-बगल पर्वतीय ढालों की तीव्रता और इसके पार्श्व मोरेनों के गोलाश्मों की प्रकृति ऐसी है जो यहाँ ट्रेकिंग को ख़ासा मुश्किल बनाती है। इसके चार सहायक हिमनदों को पार करना सबसे मुश्किल और खतरनाक काम होता है। हिस्पर नदी जो हुंजा नदी की सहायक है इसी हिमनद के पिघलने से उत्पन्न जल से निकलती है। हिस्पर तक लद्दाख के स्कार्डू से होकर पहुँचा जा सकता है। .

बियाफो हिमनद और हिस्पर हिमनद · हिमानी और हिस्पर हिमनद · और देखें »

अल्पाइन हिमनद

अल्पाइन हिमनद अथवा पर्वतीय हिमनद या सर्क हिमनद उन हिमनदों को कहते हैं जो ध्रुवीय क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में ऊंचे पर्वतों पर पाए जाते हैं। .

अल्पाइन हिमनद और बियाफो हिमनद · अल्पाइन हिमनद और हिमानी · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बियाफो हिमनद और हिमानी के बीच तुलना

बियाफो हिमनद 4 संबंध है और हिमानी 15 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 15.79% है = 3 / (4 + 15)।

संदर्भ

यह लेख बियाफो हिमनद और हिमानी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »