लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच अंतर

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम vs. भारतीय क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। . भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री हैं। .

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच समानता

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम आम में 7 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एशियाई क्रिकेट परिषद, दिल्ली, क्रिकेट, १९७५ क्रिकेट विश्व कप, १९९२ क्रिकेट विश्व कप, २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

एशियाई क्रिकेट परिषद

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एक क्रिकेट संगठन है जो 1983 में स्थापित किया गया था, को बढ़ावा देने और एशिया में क्रिकेट के खेल को विकसित करने के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अधीनस्थ, परिषद महाद्वीप के क्षेत्रीय प्रशासनिक निकाय है, और वर्तमान में 25 सदस्य संघों के होते हैं। शहरयार खान एशियाई क्रिकेट परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं। .

एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · एशियाई क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

दिल्ली और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · दिल्ली और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

क्रिकेट

क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का दलीय खेल है जिसकी शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ १५९८ में मिलता है, अब यह १०० से अधिक देशों में खेला जाता है। क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें इंडिया(भारत), ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। अप्रैल 2018 में, आईसीसी ने घोषणा की कि वह 1 जनवरी 2019 से अपने सभी 104 सदस्यों को ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय की मान्यता प्रदान करेगी। वरीयता में टेस्ट क्रिकेट के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गिना जाता है जिसका 2011 का क्रिकेट विश्वकप भारत ने जीता था; इस टूर्नामेंट को २०० से अधिक देशों में टेलीविजन पर दिखाया गया था और अनुमानतः २ बिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा था। एक क्रिकेट मुकाबले में ११ खिलाड़ियों के दो दल होते हैं इसे घास के मैदान में खेला जाता है, जिसके केन्द्र में भूमि की एक समतल लम्बी पट्टी होती है जिसे पिच कहते हैं। विकेट लकड़ी से बनी होती हैं, जिसे पिच के प्रत्येक सिरे में लगाया जाता है और उसका प्रयोग एक लक्ष्य के रूप में किया जाता है। गेंदबाज क्षेत्ररक्षण टीम का एक खिलाड़ी होता है, जो गेंदबाजी के लिए एक सख्त, चमड़े की मुट्ठी के आकार की क्रिकेट की गेंद को एक विकेट के पास से दूसरे विकेट की और डालता है, जिसे विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी बल्लेबाज के द्वारा बचाया जाता है। आम तौर पर गेंद बल्लेबाज के पास पहुँचने से पहले एक बार टप्पा खाती है। अपने विकेट की रक्षा करने के लिए बल्लेबाज लकड़ी के क्रिकेट के बल्ले से गेंद को खेलता है। इसी बीच गेंदबाज की टीम के अन्य सदस्य मैदान में क्षेत्ररक्षक के रूप में अलग-अलग स्थितियों में खड़े रहते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाज को दौड़ बनाने से रोकने के लिए गेंद को पकड़ने का प्रयास करते हैं और यदि सम्भव हो तो उसे आउट करने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज यदि आउट नहीं होता है तो वो विकेटों के बीच में भाग कर दूसरे बल्लेबाज ("गैर स्ट्राइकर") से अपनी स्थिति को बदल सकता है, जो पिच के दूसरी ओर खड़ा होता है। इस प्रकार एक बार स्थिति बदल लेने से एक रन बन जाता है। यदि बल्लेबाज गेंद को मैदान की सीमारेखा तक हिट कर देता है तो भी रन बन जाते हैं। स्कोर किए गए रनों की संख्या और आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या मैच के परिणाम को निर्धारित करने वाले मुख्य कारक हैं। यह कई बातों पर निर्भर करता है कि क्रिकेट के खेल को ख़त्म होने में कितना समय लगेगा। पेशेवर क्रिकेट में यह सीमा हर पक्ष के लिए २० ओवरों से लेकर ५ दिन खेलने तक की हो सकती है। खेल की अवधि के आधार पर विभिन्न नियम हैं जो खेल में जीत, हार, अनिर्णीत (ड्रा), या बराबरी (टाई) का निर्धारण करते हैं। क्रिकेट मुख्यतः एक बाहरी खेल है और कुछ मुकाबले कृत्रिम प्रकाश (फ्लड लाइट्स) में भी खेले जाते हैं। उदाहरण के लिए, गरमी के मौसम में इसे संयुक्त राजशाही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेला जाता है जबकि वेस्ट इंडीज, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में ज्यादातर मानसून के बाद सर्दियों में खेला जाता है। मुख्य रूप से इसका प्रशासन दुबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के द्वारा किया जाता है, जो इसके सदस्य राष्ट्रों के घरेलू नियंत्रित निकायों के माध्यम से विश्व भर में खेल का आयोजन करती है। आईसीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले पुरूष और महिला क्रिकेट दोनों का नियंत्रण करती है। हालांकि पुरूष, महिला क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं पर नियमों के अनुसार महिलाएं पुरुषों की टीम में खेल सकती हैं। मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट का पालन किया जाता है। नियम संहिता के रूप में होते हैं जो, क्रिकेट के कानून कहलाते हैं और इनका अनुरक्षण लंदन में स्थित मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एम सी सी) के द्वारा किया जाता है। इसमें आई सी सी और अन्य घरेलू बोर्डों का परामर्श भी शामिल होता है। .

क्रिकेट और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

१९७५ क्रिकेट विश्व कप

१९७५ क्रिकेट विश्व कप, (आधिकारिक तौर पर प्रूडेंशियल कप) क्रिकेट विश्व कप का पहले संस्करण था। http://www.icc-cricket.com/cricket-world-cup/about/279/history  यह इंग्लैंड में 7-21 जून 1975 को आयोजित किया गया। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/60793.html  टूर्नामेंट प्रूडेंशियल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया था और इसमे आठ टीमो ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच 60 ओवर प्रति टीम का था और पारंपरिक सफेद कपड़ों में और लाल गेंदों के साथ खेला गया था और सरे मैच दिन के दौरान खेले गए थे। टूर्नामेंट का फाइनल वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच था, और वेस्ट इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स मे खेले गए फाइनल मे 17 रन से पराजित कर पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/match/65049.html  .

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और १९७५ क्रिकेट विश्व कप · भारतीय क्रिकेट टीम और १९७५ क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

१९९२ क्रिकेट विश्व कप

१९९२ क्रिकेट विश्व कप, (आधिकारिक तौर पर बेंसन एंड हेजेज विश्व कप) क्रिकेट विश्व कप का पांचवां संस्करण था। http://www.icc-cricket.com/cricket-world-cup/about/279/history यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में २२ फरवरी से २५ मार्च १९९२ को आयोजित किया गया। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/series/60924.html टूर्नामेंट बेंसन एंड हेजेज द्वारा प्रायोजित किया गया था और इसमे नौ टीमो ने भाग लिया था। प्रत्येक मैच ५० ओवर प्रति टीम का था और रंगीन कपड़ों में और सफेद गेंदों के साथ खेली गया था और अधिकतम मैच दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) के दौरान खेले गए थे। टूर्नामेंट का फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच था, और पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मेलबोर्न क्रिकेट ग्रांउड मे खेले गए फाइनल मे २२ रन से पराजित कर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता। http://www.espncricinfo.com/ci/engine/match/65156.html .

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और १९९२ क्रिकेट विश्व कप · भारतीय क्रिकेट टीम और १९९२ क्रिकेट विश्व कप · और देखें »

२००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

२००७ आईसीसी विश्व ट्वेंटी २० का आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० का पहला संस्करण था जो दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। जिसमें कुल २७ मैच हुए थे तथा १२ टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच भारत तथा पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें भारत ने पाक को मात्र ५ रनों से हराया था। श्रेणी:क्रिकेट विश्व कप श्रेणी:ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट .

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · भारतीय क्रिकेट टीम और २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · और देखें »

२००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

२००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट का आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० के तहत एक विश्वकप था जो जून २००९ में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। यह आईसीसी आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० का दूसरा संस्करण था। पहला विश्वकप २००७ में खेला गया था जिसमें भारत को विजय मिली थी। इसमें १२ टीमों ने भाग लिया था जिसमें ९ टीमें टेस्ट खेलती है। सभी मैच इंग्लैंड के ३ स्टेडियमों में खेले गए थे। .

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · भारतीय क्रिकेट टीम और २००९ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तुलना

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 संबंध है और भारतीय क्रिकेट टीम 189 है। वे आम 7 में है, समानता सूचकांक 3.43% है = 7 / (15 + 189)।

संदर्भ

यह लेख पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »