लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीबू और रस (वनस्पति)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नीबू और रस (वनस्पति) के बीच अंतर

नीबू vs. रस (वनस्पति)

नीबू का वृक्ष नीबू (Citrus limon, Linn.) छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक (टिपिकल) नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है, जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। गूदा पांडुर हरा, अम्लीय तथा सुगंधित होता है। कोष रसयुक्त, सुंदर एवं चमकदार होते हैं। नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। यह हिमालय की उष्ण घाटियों में जंगली रूप में उगता हुआ पाया जाता है तथा मैदानों में समुद्रतट से 4,000 फुट की ऊँचाई तक पैदा होता है। इसकी कई किस्में होती हैं, जो प्राय: प्रकंद के काम में आती हैं, उदाहरणार्थ फ्लोरिडा रफ़, करना या खट्टा नीबू, जंबीरी आदि। कागजी नीबू, कागजी कलाँ, गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास, बंबई, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैदराबाद, दिल्ली, पटियाला, उत्तर प्रदेश, मैसूर तथा बड़ौदा हैं। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार (essence) आदि तैयार किए जाते हैं। . संतरे का रस रस फल या सब्जी के ऊतकों में निहित एक प्राकृतिक तरल है। रस को ताजे फल या सब्जियों से उष्मा या विलायक (सॉल्वैंट) का प्रयोग किए बिना, या तो याँत्रिक विधि से निचोड़ कर या फिर सिझा कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, संतरे का रस, संतरे के फल को दबा कर या निचोड़ कर निकाला जाता है। ताजा फल और सब्जियों का रस घर में हाथ या बिजली के जूसर की सहायता से निकाला जा सकता है। व्यवसायिक रूप से निर्मित कई रसों से रेशे और गूदे को छान कर अलग कर देते हैं, लेकिन आजकल रेशे और गूदे से युक्त ताजा संतरे का रस एक लोकप्रिय पेय है। रस को आजकल गाढ़ा करके या जमा कर के भी विपणित किया जाता है और इस रस को पुन: पीने योग्य बनाने के लिए इसमे पानी मिलाना पड़ता है। ताजे निचोड़े रस की तुलना मे इसका स्वाद काफ़ी अलग होता है। फलों के रस के संरक्षण और प्रसंस्करण के लिए आम तरीकों मे डिब्बाबंदी, पास्च्युरीकरण, जमाना, वाष्पीकरण और स्प्रे शुष्कण आदि शामिल हैं। .

नीबू और रस (वनस्पति) के बीच समानता

नीबू और रस (वनस्पति) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): फल

फल

फल और सब्ज़ियाँ निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। साधारणतः फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर फल का निर्माण करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते है। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते। किसी एक परिभाषा द्वारा पादपों के फलों के बीच में पायी जाने वाली भारी विविधता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। छद्मफल (झूठा फल, सहायक फल) जैसा शब्द, अंजीर जैसे फलों या उन पादप संरचनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जो फल जैसे दिखते तो है पर मूलत: उनकी उत्पप्ति किसी पुष्प या पुष्पों से नहीं होती। कुछ अनावृतबीजी, जैसे कि यूउ के मांसल बीजचोल फल सदृश होते है जबकि कुछ जुनिपरों के मांसल शंकु बेरी जैसे दिखते है। फल शब्द गलत रूप से कई शंकुधारी वृक्षों के बीज-युक्त मादा शंकुओं के लिए भी होता है। .

नीबू और फल · फल और रस (वनस्पति) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नीबू और रस (वनस्पति) के बीच तुलना

नीबू 55 संबंध है और रस (वनस्पति) 4 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.69% है = 1 / (55 + 4)।

संदर्भ

यह लेख नीबू और रस (वनस्पति) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »