लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल के बीच अंतर

जिएदूशी vs. पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल

जिएदूशी, (हिंदी: क्षेत्रीय राज्यपाल) यह प्राचीन चीन के तंग काल और पाँच राजवंश और दस राजशाहियो के काल के क्षेत्रीय सैनिक राज्यपाल या सामंत थे| इन्हें अलग अलग प्रान्त दिए गए थे साम्राज्य के अंदरूनी मामलो और विद्रोहों से लड़ने के लिए| इन्हें कर वसूलने, खुदकी सेना रखने और खुदका दरबार रखने की इज़ाज़त थी जिस कारण यह धीरे धीरे शक्तिशाली बने और केन्द्रीय सत्ता के विरुद्ध जाकर खुदके राज्य की स्थापना की| अन लुशान को तंग शासको ने तिन क्षेत्रो का जिएदूशी बनाया था, पर जल्द ही उसने केन्द्रीय सत्ता के विउध क्रांति छेड़ दी जिस कारण तंग साम्राज्य का पतन होना शुरू हुआ| श्रेणी:चीन श्रेणी:तंग राजवंश. ९२३ ईसवी में (उत्तरकालीन लियांग राजवंश के अन्तकाल में) चीन का राजनैतिक नक़्शा पाँच राजवंश और दस राजशाहियाँ (五代十国, 五代十國, वुदाई शीगुओ, Five Dynasties and Ten Kingdoms) चीन के इतिहास में सन् ९०७ ईसवी से ९७९ ईसवी तक चलने वाला एक दौर था। यह तंग राजवंश के पतन के बाद शुरू हुआ और सोंग राजवंश के उभरने पर ख़त्म हुआ। इस काल में चीन के उत्तर में एक-के-बाद-एक पाँच राजवंश सत्ता में आये। चीन भर में और ख़ासकर दक्षिणी चीन में, १२ से अधिक स्वतन्त्र राज्य स्थापित हो गए। इनमें से इतिहास में १० राज्यों का वर्णन अधिक होता है, इसलिए यह काल 'पाँच राजवंश और दस राजशाहियों' के नाम से जाना जाता है। इसी काल में मंचूरिया-मंगोलिया क्षेत्र में ख़ितानी लोगों का लियाओ राजवंश भी स्थापित हुआ। .

जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल के बीच समानता

जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): तांग राजवंश

तांग राजवंश

तांग राजवंश (चीनी: 唐朝, तांग चाओ) चीन का एक राजवंश था, जिसका शासनकाल सन् ६१८ ईसवी से सन्न ९०७ ईसवी तक चला। इनसे पहले सुई राजवंश का ज़ोर था और इनके बाद चीन में पाँच राजवंश और दस राजशाहियाँ नाम का दौर आया। तांग राजवंश की नीव 'ली' (李) नामक परिवार ने रखी जिन्होनें सुई साम्राज्य के पतनकाल में सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिए। इस राजवंश के शासन में लगभग १५ साल का एक अंतराल आया था, जो ८ अक्टूबर ६९० से ३ मार्च ७०५ तक चला, जिसमें दुसरे झऊ राजवंश की महारानी वू ज़ेतियाँ ने कुछ समय के लिए राजसिंहासन पर नियंत्रण हासिल कर लिया।, Tonia Eckfeld, Psychology Press, 2005, ISBN 978-0-415-30220-3, Dora Shu-fang Dien, Wu hou (Empress of China), Nova Science Publishers, 2003, ISBN 978-1-59033-804-9 तांग साम्राज्य ने शिआन के शहर को अपनी राजधानी बनाया और इस समय शिआन दुनिया का सब से बड़ा नगर था। इस दौर को चीनी सभ्यता की चरम सीमा माना जाता है। चीन में पूर्व के हान राजवंश को इतनी इज़्ज़त से याद किया जाता है कि उनके नाम पर चीनी जाति को हान चीनी बुलाया जाने लगा, लेकिन तांग राजवंश को उनके बराबर का या उनसे भी महान वंश समझा जाता है। ७वीं और ८वीं शताब्दियों में तांग साम्राज्य ने चीन में जनगणना करवाई और उन से पता चलता है कि उस समय चीन में लगभग ५ करोड़ नागरिकों के परिवार पंजीकृत थे। ९वीं शताब्दी में वे जनगणना पूरी तो नहीं करवा पाए लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि देश में ख़ुशहाली होने से आबादी बढ़कर ८ करोड़ तक पहुँच चुकी थी। इस बड़ी जनसँख्या से तांग राजवंश लाखों सैनिकों की बड़ी फौजें खड़ी कर पाया, जिनसे मध्य एशिया के इलाक़ों में और रेशम मार्ग के बहुत मुनाफ़े वाले व्यापारिक रास्तों पर यह वंश अपनी धाक जमाने लगी। बहुत से क्षेत्रों के राजा तांग राजवंश को अपना मालिक मानने पर मजबूर हो गए और इस राजवंश का सांस्कृतिक प्रभाव दूर-दराज़ में कोरिया, जापान और वियतनाम पर भी महसूस किया जाने लगा। तांग दौर में सरकारी नौकरों को नियुक्त करने के लिए प्रशासनिक इम्तिहानों को आयोजित किया जाता था और उस आधार पर उन्हें सेवा में रखा जाता था। योग्य लोगों के आने से प्रशासन में बेहतरी आई। संस्कृति के क्षेत्र में इस समय को चीनी कविया का सुनहरा युग समझा जाता है, जिसमें चीन के दो सब से प्रसिद्ध कवियों - ली बाई और दू फ़ू - ने अपनी रचनाएँ रची। हान गान, झांग शुआन और झऊ फ़ंग जैसे जाने-माने चित्रकार भी तांग ज़माने में ही रहते थे। इस युग के विद्वानों ने कई ऐतिहासिक साहित्य की पुस्तकें, ज्ञानकोश और भूगोल-प्रकाश लिखे जो आज तक पढ़े जाते हैं। इसी दौरान बौद्ध धर्म भी चीन में बहुत फैला और विकसित हुआ।तांग राजवंश के काल में काफी विकास हुआ और स्थिरता आई चीन में, सिवाय अन लुशान विद्रोह और केन्द्रीय सत्ता के कमजोर होने के बाद जो के साम्राज्य के अंतिम वर्षो में हुआ। तांग शासकों ने जिएदूशी नाम के क्षेत्रीय सामंतो को नियुक्त किया अलग अलग प्रान्तों में पर ९वी सदी के अंत तक इन्होने तांग साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध शुरू कर दिया और खुदके स्वतंत्र राज्य स्थापित किये। .

जिएदूशी और तांग राजवंश · तांग राजवंश और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल के बीच तुलना

जिएदूशी 7 संबंध है और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल 8 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 6.67% है = 1 / (7 + 8)।

संदर्भ

यह लेख जिएदूशी और पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »