लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास के बीच अंतर

खोज का युग vs. बारटोलोमीयु डियास

खोज युग अथवा खोजयात्राओं का युग वह समय था जब १५वीं शती -१७वीं शती के प्रारंभ तक यूरोपीय देशों ने व्यापार की खोज में समुद्र के रास्ते दुनिया के अनेक नए हिस्सों की खोज की। इस व्यावसायिक खोज का प्रमुख लक्ष्य सोना, चाँदी और मसालों की प्राप्ति था। धर्मयुद्धों के बाद यूरोप के नाविकों को जरुशलम जैसे तीर्थ स्थल तथा मसालों, मोतियों, रंगों जैसी चीज़ों के लिए अरब व्यापारियों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था जो ईसाई यूरोपियों से मनचाहा दाम वसूल करते थे। इससे परेशान होकर पुर्तगालियों ने मोरक्को जैसे मूर अफ्रीक़ी तटों पर 1420 ईस्वी में आक्रमण करना शुरु किया। इसके बाद पूरब की तरफ व्यापार का रास्ता ढूढने के लिए उन्हें अफ्रीका के पश्चिमी तट पर नौवहन कर नए रास्तों पर निकलना पड़ा। इससे अन्वेषणों का एक नया दौर आरंभ हुआ। पुर्तगाली राजकुमार हेनरी इनमें सबसे सफल हुआ। . लंदन में दक्षिण अफ्रीकी दूतावास पर डियास की प्रतिमा। बारटोलोमीयु डियास (पुर्तगाली: Bartolomeu Dias) (१४५० - २९ मई, १५००) जिसे बाथोलोमीयु डियास के नाम से भी जाना जाता है, एक पुर्तगाली अन्वेषक था और सर्वप्रथम यूरोपीय था जिसने केप ऑफ़ गुड होप से होते हुए समुद्र मार्ग से पूर्व की ओर यात्रा की। बारटोलोमीयु डियास का यात्रा मार्ग। सन् १४८७ में, पुर्तगाल के महाराज किंग जॉन द्वितीय ने डियास को पूर्व में एक ईसाई राजा प्रैस्टर जॉन की धरती की खोज करने को कहा। क्योंकि प्रैस्टर जॉन वास्तव में कोई नहीं था, डियास को कोई धरती नहीं मिली लेकिन उसे १४८८ में अटलांटिक महासागर से हिन्द महासागर होते हुए एशिया तक जाने का मार्ग अवश्य मिल गया। सन् १५०० में पैद्रो आल्वारेस काब्रॉल की ब्राज़ील की खोजयात्रा का नियोग करते समय एक समुद्री तूफ़ान में उसकी मृत्यु हो गई। बाद में उसकी एक मूर्ति केप टाउन, दक्षिण अफ़्रीका में स्थापित की गई। इस खोजयात्रा का एक अन्य उद्देश्य उन देशों में जाकर, जिनके बारे में जानकारी जोआओ अफोन्सो दि एवीरो (संभवतः इथियोपिया और एडन) जिनके साथ पुर्तगाली अच्छे संबंध चाहते थे। डियास को दक्षिण एशिया में व्यापार पर मुसलमानों के एकाधिकार को चुनैती देने के लिए भी भेजा गया था। .

खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास के बीच समानता

खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): केप ऑफ़ गुड होप

केप ऑफ़ गुड होप

केप ऑफ गुड होप (पुर्तगाली: Cabo da Boa Esperança) अथवा उत्तमाशा अंतरीप अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी कोने पर एक स्थान है। यह क्षेत्र इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहाँ से बहुत से जहाज़ पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर से हिन्द महासागर में जाते हैं। यह स्थान दक्षिण अफ्रीका में है। इस स्थान का एतिहासिक महत्व भी है। इस स्थान तक पहुँचने वाला सर्वप्रथम यूरोपीय व्यक्ति था पुर्तगाल का बारटोलोमीयु डियास। उसने इस स्थान को १४८८ में देखा और इसका नाम "केप ऑफ़ स्टॉर्मस" (तूफ़ानों का केप) (पुर्तगाली: Cabo das Tormentas) रखा। इसी स्थान से होकर पुर्तगाली अन्वेषक वास्को द गामा भारत पहुँचा था। .

केप ऑफ़ गुड होप और खोज का युग · केप ऑफ़ गुड होप और बारटोलोमीयु डियास · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास के बीच तुलना

खोज का युग 14 संबंध है और बारटोलोमीयु डियास 13 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 3.70% है = 1 / (14 + 13)।

संदर्भ

यह लेख खोज का युग और बारटोलोमीयु डियास के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »