लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केसरिया और विराट् रामायण मंदिर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

केसरिया और विराट् रामायण मंदिर के बीच अंतर

केसरिया vs. विराट् रामायण मंदिर

केसरिया चंपारण से ३५ किलोमीटर दूर दक्षिण साहेबगंज-चकिया मार्ग पर लाल छपरा चौक के पास अवस्थित है। यह पुरातात्विक महत्व का प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ एक वृहद् बौद्धकालीन स्तूप है जिसे केसरिया स्तूप के नाम से जाना जाता है। केसरिया एक महत्‍वपूर्ण बौद्ध स्‍थल है। यह चंपारण में स्थित एक छोटा सा शहर है जो गंडक नदी के किनारे बसा हुआ है। इसका इतिहास काफी पुराना व समृद्ध है। बौद्ध तीर्थस्‍थलों में इसका महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। बुद्ध ने वैशाली से कुशीनगर जाते हुए एक रात केसरिया में बिताई थी तथा लिच्‍छवियों को अपना भिक्षा-पात्र प्रदान किया था। कहा जाता है कि जब भगवान बुद्ध यहां से जाने लगे तो लिच्‍छवियों ने उन्‍हें रोकने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब लिच्‍छवि नहीं माने तो भगवान बुद्ध ने उन्‍हें रोकने के लिए नदी में कृत्रिम बाढ़ उत्‍पन्‍न की। इसके पश्‍चात् ही भगवान बुद्ध यहां से जा पाने में सफल हो सके थे। सम्राट अशोक ने यहां एक स्‍तूप का निर्माण करवाया था। इसे विश्‍व का सबसे बड़ा स्‍तूप माना जाता है। विश्व विख्यात केसरिया बौद्ध स्तूप दर्शन महात्मा बुद्ध जब वैशाली से महापरिनिर्वाण ग्रहण करने कुशीनगर जा रहे थे तो बुद्ध एक दिन के लिए (केशपुत निगम) केसरिया में विश्राम किये थे। जिस स्थान पर बुद्ध अजातशत्रु आम्रपाली, आनंद और मंझिम संग ठहरे थे उसी जगह पर कुछ समय बाद मगध सम्राट अजातशत्रु ने स्मरण के रूप में स्तूप का निर्माण करवाया था। बौद्ध धर्म प्रचार हेतु संघमित्रा संग सम्राट अशोक ने (केशपुत निगम) केसरिया जाने के क्रम में सम्राट अशोक एवं संघमित्रा संग साहेबगंज के अशोक चैक पर चन्द लम्हों तक विश्राम किया था जो आज भी साहेबगंज के अशोक चैक बौद्ध परिपथ में आज भी अपने अतीत पर आँसू बहा रहा है। भारतीय पुरातत्व विभाग के लापरवाही का सूचक है। पुनः स्तूप का भव्य निर्माण कराया था। इसे विश्व का सबसे बड़ा केसरिया बौद्ध स्तूप माना जाता है। इस (केशपुत निगम) केसरिया में सम्राट अशोक ने इसलिए विश्व का सबसे बड़ा स्तूप का निर्माण कराने का उन्हें पूर्ण विश्वास एवं स्मरण था कि महात्मा बुद्ध का जन्म बुद्धत्व प्रति एवं महापरिनिर्वाण तीनों बुद्ध पूर्णिमा हीं था। इसलिए इस बौद्ध स्तूप 14000 फीट के क्षेत्र में फैला हुआ था और बौद्ध स्तूप की उँचाई 151 फीट था। अलेक्जेंडर कंनिघम के अनुसार स्तूप काफी उँचा था। यह केसरिया बौद्ध स्तूप केसरिया से दो मील दक्षिण में स्थित है। साहेबगंज से पश्चिम ने पांच मील की दूरी पर विश्वविख्यात केसरिया बौद्ध स्तूप, लाला छपरा मे स्थित है। देवभूमि को पूर्वजों ने देउरा हीं केसरिया, पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत के समृद्ध इतिहास का सबसे चमकता सितारा है। जिसे सोने की मुर्गी कहा जा सकता है। वर्तमान मैं यहाँ पर ईंटों का विशाल खण्डहर का टीला है। इस जगह का महात्मा बुद्ध के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता था। भगवान केशरनाथ मंदिर पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत बटुक लिंग के रूप में स्थागित है। यह लिंग सभी शिवलिंगों मे केसरिया की सबसे अमूल्य निधि माना जाता है। यह शिवलिंग 1969 ई0 में नहर की खुदाई के दौरान मिला था। विद्वानों का मानना है कि विश्व का सबसे अनमोल शिवलिंग जिस प्रकार का जिक्र शिवपुराण में मिलता है। इसी कारण स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवियों का मानना है कि यह शिवलिंग बहुत प्राचीन है। श्रावण मास में प्रत्येक दिन बेलपत्र, फुल, गंगाजल इत्यादि के अलावा गाय का शुद्ध ताजा दूध शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। दूध चढ़ते हीं शिवलिंग मे ज्योति मय प्रकाश का आगमन दिखता है। यह केसरिया का शिवलिंग वास्तविक है। इस शिवलिंग का वास्तविकता का प्रमाण साक्ष्य है। यह जीवन्त शिवलिंग माना जाता है। ठेकहाँ मठ के महाधिरा श्री श्री 108 कृष्ण मोहन दासजी कहना है कि यह शिवपूराण का विलुप्त बटुक शिवलिंग है जो स्वयं शिवशंकर भोलेनाथ जहाँ व्याप्त होते हैं। कैलेण्डरों में शिवजी के सामने जो लिंग दिखता है वही केसरिया का शिवलिंग साक्षात देख सकते हैं। केसरिया शिवालय में यही सत्य है। ठेकहाँ मठ:- केसरिया का प्राचीन काल में सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान था। केसरिया की यह सांस्कृतिक समृद्धता कत्र्ताराम धवलराम का ठेकहाँ मठ के माध्यम से प्रतिबंधित होती है। इस मठ का इतिहास ढ़ाई सौ वर्ष पुराना है। यह ठेकहाँ मठ केसरिया प्रखण्ड मुख्यालय से सात किलोमीटर एवं साहेबगंज से भी लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांधी पुस्तकालय:- यह एक समृद्ध कर्मवीर गाँधी पुस्तकालय है। जैसा कि स्थानीय एवं बुद्धिजीवी लोग के साथ-साथ सभी लोग जानते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी सन् 1917 ई0 मैं नील की खेती के विरोध में सत्याग्रह करने के लिए आये थे उसी क्रम में केसरिया के पुस्तकालय की नींव रखी थी। उस समय गाँधीजी केसरिया भी बनाये थे। उस सत्याग्रह का केसरिया के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत में क्रांतिकारी लहर दौड़ गया था। आवागमन वायुमार्ग:- साहेबगंज - केसरिया का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मुजफरपुर मे है। किन्तु आजकल मुजफरपुर के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नही है। वायुयान से पटना तक आकर वहाँ से केसरिया बौद्ध स्तूप दर्शन हेतु जाया जा सकता है। सड़क मार्ग:- यह बिहार की राजधानी पटना से साहेबगंज होते हुए अच्छी सड़क मार्ग से केसरिया जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बिहार के प्रत्येक जिलों से सड़क मार्ग से केसरिया बौद्ध स्तूप तक पहुँचा जा सकता है। रेलमार्ग:- ऽ केसरिया के सबसे निकट रेलवे स्टेशन मोतीपुर (मुजफरपुर) और चकिया पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत में है। ऽ हाजीपुर-साहेबगंज भाया केसरिया होते हुए सुगौली रेलमार्ग निर्माणाधीन है। एवं मोतीपुर से साहेबगंज जंक्शन में मिलाने की योजना प्रस्तावित है। के0 के0 जायसवाल अध्यक्ष केसरिया बौद्ध डेवलाॅपमेंट सेन्टर मो0-8210327294 / 8227942959 . विराट् रामायण मंदिर, बिहार के पूर्वी चम्पारण के चकिया - केसरिया नगर के निकट जानकीपुर में बन रहा एक आगामी मंदिर है जिसे पटना की महावीर स्थल न्यास समिति (महावीर मंदिर न्यास) नामक संस्था द्वारा बनाया जा रहा है। कम्पूचिया के अंकोरवाट की रचना की तर्ज पर आधारित इस मंदिर को अंकोरवाट की दुगनी ऊंचाई एवं आकार का बनाए जाने की योजना है। इस मंदिर-समूह में कुल १८ देवताओं के मंदिर होंगे जिनमें मुख्य आराध्य भगवान राम होंगे। आकार में इस मंदिर का प्रमुख शिखर अंकोरवाट (जो २१५ फ़ुट ऊंचा है) से करीब दुगना, ४०५ फ़ुट ऊंचा होगा। साथ ही, यह २०० एकड़ के क्षेत्र पर फैला होगा। इस आकार के साथ, पूर्ण होने पर यह विश्व की सबसे बड़ा धार्मिक संरचना होगी। इस निर्माणकार्य की कुल लागत ₹५०० करोड़ होगी। .

केसरिया और विराट् रामायण मंदिर के बीच समानता

केसरिया और विराट् रामायण मंदिर आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): पटना, पूर्वी चंपारण, वैशाली

पटना

पटना (पटनम्) या पाटलिपुत्र भारत के बिहार राज्य की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र था। आधुनिक पटना दुनिया के गिने-चुने उन विशेष प्राचीन नगरों में से एक है जो अति प्राचीन काल से आज तक आबाद है। अपने आप में इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है। ईसा पूर्व मेगास्थनीज(350 ईपू-290 ईपू) ने अपने भारत भ्रमण के पश्चात लिखी अपनी पुस्तक इंडिका में इस नगर का उल्लेख किया है। पलिबोथ्रा (पाटलिपुत्र) जो गंगा और अरेन्नोवास (सोनभद्र-हिरण्यवाह) के संगम पर बसा था। उस पुस्तक के आकलनों के हिसाब से प्राचीन पटना (पलिबोथा) 9 मील (14.5 कि॰मी॰) लम्बा तथा 1.75 मील (2.8 कि॰मी॰) चौड़ा था। पटना बिहार राज्य की राजधानी है और गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर अवस्थित है। जहां पर गंगा घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है। सोलह लाख (2011 की जनगणना के अनुसार 1,683,200) से भी अधिक आबादी वाला यह शहर, लगभग 15 कि॰मी॰ लम्बा और 7 कि॰मी॰ चौड़ा है। प्राचीन बौद्ध और जैन तीर्थस्थल वैशाली, राजगीर या राजगृह, नालन्दा, बोधगया और पावापुरी पटना शहर के आस पास ही अवस्थित हैं। पटना सिक्खों के लिये एक अत्यंत ही पवित्र स्थल है। सिक्खों के १०वें तथा अंतिम गुरु गुरू गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हीं हुआ था। प्रति वर्ष देश-विदेश से लाखों सिक्ख श्रद्धालु पटना में हरमंदिर साहब के दर्शन करने आते हैं तथा मत्था टेकते हैं। पटना एवं इसके आसपास के प्राचीन भग्नावशेष/खंडहर नगर के ऐतिहासिक गौरव के मौन गवाह हैं तथा नगर की प्राचीन गरिमा को आज भी प्रदर्शित करते हैं। एतिहासिक और प्रशासनिक महत्व के अतिरिक्त, पटना शिक्षा और चिकित्सा का भी एक प्रमुख केंद्र है। दीवालों से घिरा नगर का पुराना क्षेत्र, जिसे पटना सिटी के नाम से जाना जाता है, एक प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र है। .

केसरिया और पटना · पटना और विराट् रामायण मंदिर · और देखें »

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण बिहार के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। चंपारण को विभाजित कर 1971 में बनाए गए पूर्वी चंपारण का मुख्यालय मोतिहारी है। चंपारण का नाम चंपा + अरण्य से बना है जिसका अर्थ होता है- चम्‍पा के पेड़ों से आच्‍छादित जंगल। पूर्वी चम्‍पारण के उत्‍तर में एक ओर जहाँ नेपाल तथा दक्षिण में मुजफ्फरपुर स्थित है, वहीं दूसरी ओर इसके पूर्व में शिवहर और सीतामढ़ी तथा पश्चिम में पश्चिमी चम्‍पारण जिला है। .

केसरिया और पूर्वी चंपारण · पूर्वी चंपारण और विराट् रामायण मंदिर · और देखें »

वैशाली

वैशाली बिहार प्रान्त के वैशाली जिला में स्थित एक गाँव है। ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह गाँव मुजफ्फरपुर से अलग होकर १२ अक्टुबर १९७२ को वैशाली के जिला बनने पर इसका मुख्यालय हाजीपुर बनाया गया। वज्जिका यहाँ की मुख्य भाषा है। ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार वैशाली में ही विश्व का सबसे पहला गणतंत्र यानि "रिपब्लिक" कायम किया गया था। भगवान महावीर की जन्म स्थली होने के कारण जैन धर्म के मतावलम्बियों के लिए वैशाली एक पवित्र स्थल है। भगवान बुद्ध का इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ, यह उनकी कर्म भूमि भी थी। महात्मा बुद्ध के समय सोलह महाजनपदों में वैशाली का स्थान मगध के समान महत्त्वपूर्ण था। अतिमहत्त्वपूर्ण बौद्ध एवं जैन स्थल होने के अलावा यह जगह पौराणिक हिन्दू तीर्थ एवं पाटलीपुत्र जैसे ऐतिहासिक स्थल के निकट है। मशहूर राजनर्तकी और नगरवधू आम्रपाली भी यहीं की थी| आज वैशाली पर्यटकों के लिए भी बहुत ही लोकप्रिय स्थान है। वैशाली में आज दूसरे देशों के कई मंदिर भी बने हुए हैं। .

केसरिया और वैशाली · विराट् रामायण मंदिर और वैशाली · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

केसरिया और विराट् रामायण मंदिर के बीच तुलना

केसरिया 14 संबंध है और विराट् रामायण मंदिर 29 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 6.98% है = 3 / (14 + 29)।

संदर्भ

यह लेख केसरिया और विराट् रामायण मंदिर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »