लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची

कर्नाटक के मुख्यमंत्री दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटकके मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल एक राज्य का न्यायपालक है, परन्तु वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री के होता है। कर्नाटक विधान सभा के चुनाव के बाद राज्य के गवर्नर आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुमत सीट वाले पार्टी (या गठबंधन) को आमंत्रित करते है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करते है, जिनका मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। १९४७ के बाद से, बाईस लोग मैसूर (१ नवंबर १९७३ से पहले राज्य मैसूर के नाम से जाना जाता था) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनमें से अधिकांश भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के थे, पहले मुख्यमंत्री के चेंगलाराय रेड्डी को मेलाकर। सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स थे जिन्होने १९७० के दशक में सात साल से अधिक समय तक कार्यालय सम्भाला। कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन के छह उदाहरण हैं, सबसे हाल ही में २००७-०८ में। वर्तमान मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के सिद्धारमैया हैं, जिन्होंने १३ मई २०१३ को शपथ ली थी। .

15 संबंधों: ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा, एस एम कृष्णा, डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा, बी॰ एस॰ येदयुरप्पा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, रामकृष्ण हेगडे, सिद्दारमैया, जनता दल, जनता दल (सेक्युलर), जनता पार्टी, जगदीश शेट्टार, वीरप्पा मोइली, कर्नाटक, कर्नाटक विधानसभा

ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा

हरदनहल्ली डोडेगौडा देवगौडा (कन्नड़: ಹರದನಹಳ್ಳಿ ದೊಡ್ಡೇಗೌಡ ದೇವೇಗೌಡ) (जन्म १८ मई १९३३) भारत के बारहवें प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल सन् १९९६ से १९९७ तक रहा। इसके पूर्व १९९४ से १९९६ तक वे कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा · और देखें »

एस एम कृष्णा

एस एम कृष्णा, जन्म1932, पूरा नाम- सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा, वर्ष1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और एस एम कृष्णा · और देखें »

डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा

डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा भारतीय जनता पार्टी से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के उड्डुपी चिकमंगलूर चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा · और देखें »

बी॰ एस॰ येदयुरप्पा

डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा, (कन्नड़: ಬೊಕನಕೆರೆ ಸಿದ್ಧಲಿಂಗಪ್ಪ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ), (जन्म: 27 फ़रवरी 1943) एक भारतीय राजनेता और भारत के राज्य कर्नाटक के पच्चीसवें मुख्यमंत्री है, जिन्होंने 30 मई 2008 शपथ ग्रहण किया। येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उन्होने साल भारतीय आम चुनाव, 2014 में शिमोगा से विशाल अंतर से जीता। भाजपा संगठन में उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हे राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। वे साल 2007 में जद(एस) के साथ गठबंधन टूटने से पहले भी थोड़े समय के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। वे किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन हाल ही में उनको क्लीनचीट मिल गई है। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और बी॰ एस॰ येदयुरप्पा · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

रामकृष्ण हेगडे

रामकृष्ण हेगडे (29 अगस्त 1926 - 12 जनवरी 2004) भारत के राजनेता थे जो तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे। वे भारत के वाणिज्य एवं उद्योग के केन्द्रीय मंत्री भी रहे। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और रामकृष्ण हेगडे · और देखें »

सिद्दारमैया

सिद्दारमैया (जन्म 12 अगस्त 1948) एक भारतीय राजनेता हैं जो कि 2013 से कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं। वह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है, इससे पहले वह बहुत सी जनता परिवार वाली दलों के सदस्य रह चुके हैं। जनता दल (सेकुलर) के सदस्य के तौर पर वे दो बार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके है। 13 मई 2013 को वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और सिद्दारमैया · और देखें »

जनता दल

जनता दल भारत में एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:आधार.

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और जनता दल · और देखें »

जनता दल (सेक्युलर)

जनता दल (सेक्युलर) भारत का एक राजनैतिक दल है जिसके नेता भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एच. डी. देवेगौड़ा हैं। यह दल कर्नाटक और केरल में प्रान्तीय दल के रूप में पंजीकृत है। इसकी स्थापना १९९९ में जनता दल से टूटकर हुई। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और जनता दल (सेक्युलर) · और देखें »

जनता पार्टी

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया। जनता पार्टी ने 1977 से 1980 तक भारत सरकार का नेतृत्व किया। आंतरिक मतभेदों के कारण जनता पार्टी 1980 में टूट गयी। सम्प्रति डॉ सुब्रमणियन स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और जनता पार्टी · और देखें »

जगदीश शेट्टार

जगदीश शिवप्पा शेट्टार (ಜಗದೀಶ್ ಶಿವಪ್ಪ ಶೆಟ್ಟರ್; जन्म: १७ दिसम्बर १९५५) भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कर्नाटक विधानसभा की हुबली ग्रामीण सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह सन् २००८-२००९ के दौरान कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और जगदीश शेट्टार · और देखें »

वीरप्पा मोइली

श्री वीरप्पा मोइली को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में क़ानून एवं न्याय मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:1940 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्रेणी:मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्तकर्ता.

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और वीरप्पा मोइली · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और कर्नाटक · और देखें »

कर्नाटक विधानसभा

कर्नाटक विधानसभा .

नई!!: कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची और कर्नाटक विधानसभा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कर्नाटक के मुख्यमन्त्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »